Monday, September 7News and Media

Author: admin

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बोले, धार्मिक धरोहरों का संरक्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का माध्यम

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बोले, धार्मिक धरोहरों का संरक्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का माध्यम खटीमा, 14 जून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बंडिया क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण का विशेष माहौल देखने को मिला।   मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की संस्कृति, परंपरा एवं धार्मिक आस्था हमारी पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं विकास केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित और विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान भोलेन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और जल जीवन मिशन ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और जल जीवन मिशन ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया खटीमा, 14 जून, 2026(सू0वि0)- सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा 3 दिवसीय खटीमा प्रवास के दौरान रविवार को शहीद हरी किशन शिक्षण संस्थान, बगुलिया में आयोजित जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का फूल मलाओं, थारू सांस्कृतिक नृत्य के साथ एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित पंचमुखी हनुमान तस्वीर भेंट की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।   कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरिक्षण किया एवं ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत सदभावना सीए...

नकल माफिया से लेकर भ्रष्टाचार तक, धामी का एक्शन जारी; अब लोकायुक्त पर बड़ा फैसला

उत्तराखंड
नकल माफिया से लेकर भ्रष्टाचार तक, धामी का एक्शन जारी; अब लोकायुक्त पर बड़ा फैसला मुख्यमंत्री धामी ने लोकायुक्त चयन के लिए सर्च कमेटी गठित कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध संस्थागत निगरानी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। उत्तराखंड सरकार द्वारा लोकायुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन हेतु उच्चस्तरीय खोजबीन समिति (सर्च कमेटी) का गठन किया गया है, जिससे राज्य में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम-2014 के तहत गठित चयन समिति की संस्तुति पर बनाई गई इस खोजबीन समिति में न्यायिक, प्रशासनिक और शैक्षणिक क्षेत्र के अनुभवी व्यक्तियों को शामिल किया गया है। समिति का दायित्व लोकायुक्त अध्यक्ष एवं सदस्य पदों के लिए योग्य, निष्पक्ष और सक्षम व्यक्तियों का पैनल तैयार कर चयन समिति को उपलब्ध कराना होगा। गठित खोजबीन समिति के अध्यक्ष के रूप मे...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में बनाई मजबूत पहचान : मुख्यमंत्री धामी 

उत्तराखंड, देहरादून
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में बनाई मजबूत पहचान : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का छोलिया एवं थारू सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों तथा पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह दो दिवसीय खटीमा प्रवास पर हैं और अपने प्रवास के कार्यक्रमों की शुरुआत बग्घा चौवन से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हुए हैं। इन 12 वर्षों में प्रधानमंत्री जी ने देशहित में अनेक ऐतिहासिक एवं...

साथ दिखे धामी और पांडे, सियासी दूरी की कहानी हुई खत्म

Uncategorized, उत्तराखंड, बोलता वोटर
साथ दिखे धामी और पांडे, सियासी दूरी की कहानी हुई खत्म         धामी–पांडे की जुगलबंदी ने अफवाहों पर लगाया विराम काफी समय से राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा गर्म थी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। दोनों नेताओं के रिश्तों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन आज जो तस्वीर सामने आई, उसने तमाम कयासों पर विराम लगा दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं अरविंद पांडे के घर पहुंचे और जिस आत्मीयता व अपनत्व के साथ दोनों नेता साथ नजर आए, उसने साफ संदेश दे दिया कि भाजपा के भीतर सब कुछ सामान्य है। दोनों की केमिस्ट्री देखकर ऐसा लग रहा था मानो राजनीति के दो मजबूत साथी एक साथ कदमताल कर रहे हों। फिल्म शोले का मशहूर गीत "ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे" मानो इस मुलाकात पर पूरी तरह फिट बैठ रहा था। स...

रुद्रप्रयाग में खेत बचाओ अभियान को मिली रफ्तार, मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को किया प्रेरित

उत्तराखंड
रुद्रप्रयाग में खेत बचाओ अभियान को मिली रफ्तार, मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को किया प्रेरित     रुद्रप्रयाग, 13 जून। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल "खेत बचाओ अभियान" के अंतर्गत शनिवार को विकासखंड जखोली के ग्राम मेदनपुर में कृषक गोष्ठी एवं कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से सीधा संवाद कर आधुनिक, वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया।   कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मिलेट्स और चौलाई से बने लड्डुओं को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में प्रसाद के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिससे स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिल रह...

481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास

Uncategorized
    481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास       देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी) में मुख्य अतिथि एवं समीक्षा अधिकारी के रूप में शामिल हुईं। राष्ट्रपति ने भारतीय सैन्य अकादमी के 158वें नियमित तथा 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की भव्य पासिंग आउट परेड की समीक्षा की और नवप्रशिक्षित सैन्य अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने पास आउट होने वाले कैडेट्स को भारत माता की रक्षा के लिए कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सैन्य अधिकारी केवल देश की सीमाओं के प्रहरी ही नहीं, बल्कि...

प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री गणेश जोशी की समीक्षा बैठक में विधायक आशा नौटियाल ने यात्रा प्रबंधन को और मजबूत बनाने पर दिया जोर

उत्तराखंड
प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री गणेश जोशी की समीक्षा बैठक में विधायक आशा नौटियाल ने यात्रा प्रबंधन को और मजबूत बनाने पर दिया जोर प्रदेश के मा० कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण मंत्री तथा जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को रुद्रप्रयाग पहुंचकर श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं एवं मानसून सीजन के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से यात्रा संचालन, श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, संभावित चुनौतियों तथा उनके समाधान को लेकर विस्तार से जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।   बैठक में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अवगत कराया कि यात्रा प्रारंभ होने के बाद से अब तक 12 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा अवधि...

कांग्रेस के समय में योजनाएं कागजों पर बनती थीं, मोदी सरकार में योजनाएं जमीन पर उतरती हैं : मुख्यमंत्री धामी 

उत्तराखंड, देहरादून
    कांग्रेस के समय में योजनाएं कागजों पर बनती थीं, मोदी सरकार में योजनाएं जमीन पर उतरती हैं : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हुआ है। उन्होंने कहा कि यह कालखंड जनकल्याण, सुशासन, सेवा, गरीब कल्याण और जन-जन के उत्थान को समर्पित रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक देवभूमिवासी की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष का एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि आगामी 7 अक्टूबर 2026...

लोहाघाट: पाटी में निर्दलीय की जीत, लेकिन धामी के प्रति निष्ठा का खुला ऐलान

उत्तराखंड
    लोहाघाट: पाटी में निर्दलीय की जीत, लेकिन धामी के प्रति निष्ठा का खुला ऐलान     *लोहाघाट।* नगर पंचायत पाटी के चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने अपनी जीत को जनता का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि उनका राजनीतिक और वैचारिक जुड़ाव भारतीय जनता पार्टी से रहा है और आगे भी बना रहेगा। जीत के बाद समर्थकों के बीच उत्साह से लबरेज नारायण लाल ने "मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद" के नारे लगाए और कहा कि वह पहले भी धामी जी के सेवक थे और भविष्य में भी उनके नेतृत्व में प्रदेश के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। नारायण लाल ने कहा कि किसी कारणवश उन्हें भाजपा का टिकट नहीं मिल पाया, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। जनता ने उन पर भरोसा जताया और भारी समर्थन देकर विजय दिलाई। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय पाटी नगर प...