Monday, September 7News and Media

Author: admin

जागेश्वर और अर्ताेला क्षेत्र में स्थापित होंगे मोबाइल टावर – मुख्यमंत्री धामी 

Uncategorized
    जागेश्वर और अर्ताेला क्षेत्र में स्थापित होंगे मोबाइल टावर - मुख्यमंत्री धामी       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद अल्मोड़ा के गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृहद पौधारोपण कार्यक्रम तथा ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रकृति संरक्षण का सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया तथा ब...

हर गाँव का यही पैगाम – एक पेड़ माँ के नाम” : हरेला पर्व पर मालदेवता में हुआ भव्य वृक्षारोपण अभियान, प्रदेश में 40 वन प्रभागों के 3791 स्थलों पर रोपे गए पौधे

Uncategorized
हर गाँव का यही पैगाम - एक पेड़ माँ के नाम" : हरेला पर्व पर मालदेवता में हुआ भव्य वृक्षारोपण अभियान, प्रदेश में 40 वन प्रभागों के 3791 स्थलों पर रोपे गए पौधे       उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर "हर गाँव का यही पैगाम - एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत आज जनपद के मालदेवता, में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन, विधायी एवं संसदीय कार्य, निर्वाचन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल रहे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, टिहरी गढ़वाल लोकसभा सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह विशिष्ट अतिथि तथा रायपुर विधायक उमेश शर्मा 'काऊ' अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सुबोध उनियाल ने रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर प...

धामी की जनसेवा को मिल रहा जनसमर्थन, अल्मोड़ा में उमड़ा जनसैलाब, हजारों की संख्या में आई जनता

उत्तराखंड
धामी की जनसेवा को मिल रहा जनसमर्थन, अल्मोड़ा में उमड़ा जनसैलाब, हजारों की संख्या में आई जनता     अल्मोड़ा में आयोजित 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचते ही हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। जनसैलाब ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि मुख्यमंत्री धामी की जनसेवा, त्वरित निर्णय क्षमता और विकासपरक कार्यशैली के प्रति प्रदेशवासियों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनसेवा शिविरों का निरीक्षण किया, लाभार्थियों से संवाद किया और अधिकारियों को प्राप्त जनसमस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।   'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के माध्यम से ...

हरित दून, स्वच्छ दून — उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का विजन

देहरादून
हरित दून, स्वच्छ दून — उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का विजन   लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। देहरादून के कैनाल रोड स्थित चिड़ोवाली क्षेत्र से शुरू हुए ‘हरित दून अभियान’ के तहत अगले एक वर्ष में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की शुरुआत एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने पौधरोपण कर की। इस दौरान स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों और अधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति उत्तराखंड की आस्था और संवेदनशीलता का प्रतीक है। ऐसे में एमडीडीए का यह अभियान लोगों को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण प्रयास माना जा ...

धामी के विकास कार्यों की कांग्रेस विधायक ने की खुलकर तारीफ, सियासी गलियारों में तेज हुई चर्चा

उत्तराखंड
धामी के विकास कार्यों की कांग्रेस विधायक ने की खुलकर तारीफ, सियासी गलियारों में तेज हुई चर्चा   गोपेश्वर। चमोली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम ने राजनीतिक हलकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इसकी सबसे बड़ी वजह रही बदरीनाथ से कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला का मंच से मुख्यमंत्री की खुलकर तारीफ करना। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि अक्सर यह आरोप लगाया जाता है कि विपक्ष के विधायकों के साथ भेदभाव होता है, लेकिन उनकी विधानसभा में सबसे ज्यादा विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद करते हैं। कांग्रेस विधायक का यह बयान ऐसे समय आया है, जब प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच लगातार सियासी बयानबाजी चल रही है। ऐसे में सार्वजनिक मंच से मुख्यमंत्र...

चमोली से धामी का संकल्प— सीमांत गांव होंगे विकास की पहली पहचान; जनता ने पांच साल के कार्यकाल पर जताया गर्व और भरोसा

उत्तराखंड
  चमोली से धामी का संकल्प— सीमांत गांव होंगे विकास की पहली पहचान; जनता ने पांच साल के कार्यकाल पर जताया गर्व और भरोसा     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण‘ सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच की दूरी को समाप्त करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगवाना नहीं, बल्कि प्रशासन को स्वयं जनता के द्वार तक पहुंचाकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान के प्रथम चरण में प्रदेशभर में छह लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की तथा 60 हजार से अधिक लोगों की समस्याओं का मौके पर ही स...

सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के तहत जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में जनपद को मिली बडी सौगात

Uncategorized
सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के तहत जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में जनपद को मिली बडी सौगात       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जनपद चमोली के विकास को नई गति देते हुए विभिन्न विभागों की कुल ₹ 155.36 करोड की 63 विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने ₹ 113.99 करोड़ की 36 विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹ 41.37 करोड़ की 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा, पशुपालन, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चमोली जनपद धार्मिक, सा...

श्री दरबार साहिब में हुई ऐतिहासिक भेंट, श्री महाराज जी और डॉ. चिन्मय पंड्या ने साझा किए राष्ट्र निर्माण के संकल्प

उत्तराखंड
श्री दरबार साहिब में हुई ऐतिहासिक भेंट, श्री महाराज जी और डॉ. चिन्मय पंड्या ने साझा किए राष्ट्र निर्माण के संकल्प       अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के कुलाधिपति व आध्यात्मिक गुरू डॉ० चिन्मय पंडया जी ने श्री दरबार साहिब पहुंचकर श्री महाराज जी से शिष्टाचार भेंट की। देश के सबसे विशाल व प्रतिष्ठित आध्यात्मिक संगठन के अध्यक्ष व आध्यात्मिक गुरू, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति डॉ० चिन्मय पंड्या जी ने सपरिवार श्री दरबार साहिब, पहुँचकर श्री महाराज जी से शिष्टाचार भेंट की व श्री झण्डा साहिब व श्री दरबार साहिब में मत्था टेका, श्री दरबार साहिब में डॉ० पंड्या जी का गर्मजोशी व अत्मीयता के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ० चिन्मय पंडया जी ने भारतीय संस्कृति, आध्यात्म एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में...

धामी सरकार का पीआरडी जवानों को बड़ा तोहफा, मंत्री रेखा आर्या बोलीं—अस्पताल में भर्ती अवधि भी मानी जाएगी ऑन ड्यूटी

Uncategorized
धामी सरकार का पीआरडी जवानों को बड़ा तोहफा, मंत्री रेखा आर्या बोलीं—अस्पताल में भर्ती अवधि भी मानी जाएगी ऑन ड्यूटी     उत्तराखंड सरकार ने पीआरडी स्वयंसेवकों के हित में एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील निर्णय लिया है। अब ड्यूटी या प्रशिक्षण के दौरान बीमार अथवा घायल होकर अस्पताल में भर्ती होने वाले पीआरडी जवानों को उपचार अवधि में भी मानदेय मिलेगा।   युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप जारी इस व्यवस्था से पीआरडी जवानों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और उन्हें इलाज के दौरान आय की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।   कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पीआरडी स्वयंसेवक विपरीत परिस्थितियों में भी विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देते हैं। ऐसे में ड्यूटी के दौरान किसी दुर्घटना या बीमारी की ...

महिलाओं का मुख्यमंत्री धामी पर भरोसा बरकरार, कहा—5 साल में बदली उत्तराखण्ड की तस्वीर

उत्तराखंड
महिलाओं का मुख्यमंत्री धामी पर भरोसा बरकरार, कहा—5 साल में बदली उत्तराखण्ड की तस्वीर     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को उनके पाँच वर्ष के सफल एवं जनसेवा को समर्पित कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर प्रदेश एवं राज्य के समग्र विकास, महिला सशक्तिकरण तथा महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक भागीदारी को और अधिक सुदृढ़ बनाने के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी भी राज्य और राष्ट्र की प्रगति तब तक पूर्ण नहीं मानी जा सकती, जब तक महिलाओं को समान अवसर, सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का वातावरण उपलब्ध न हो। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ...