Monday, September 7News and Media

Author: admin

हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

उत्तराखंड
हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विकासखंड स्थित मालाग्राम पहुंचकर सघन पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने 'श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय' का विस्तृत भ्रमण कर वहां संरक्षित दुर्लभ औषधीय वनस्पतियों, अनुसंधान गतिविधियों तथा आयुर्वेद आधारित नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिसर स्थित ध्यान कुटी का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान उत्तराखंड की समृद्ध जैव विविधता, हिमालयी औषधीय वनस्पतियों और पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष फोकस किया। उन्होंने कहा कि राज्य की यह प्राकृतिक धरोहर पूरे ...

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 17 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 17 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के तहत नलकूप निर्माण, सीवरेज लाईन बिछाये जाने तथा आपदा प्रभावितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराये जाने के साथ ही मन्दिर सौन्दर्यीकरण व खेल सुविधाओं के विकास हेतु ₹ 17 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।   मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल की हल्द्वानी शाखा के अंतर्गत विभिन्न नलकूपों पर स्थापित पुराने एवं 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पम्प सेटों के स्थान पर ऊर्जा दक्ष पम्प सेटों की आपूर्ति हेतु ₹ 3.01 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।   मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर के अंतर्गत रामगढ़ (वाणी विहार) क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने हेतु ₹ 3...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की शिक्षा और संस्कार का शानदार उदाहरण, छात्र आलेख परमार ने बढ़ाया संस्थान और उत्तराखंड का गौरव

देहरादून, उत्तराखंड, बोलता वोटर
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की शिक्षा और संस्कार का शानदार उदाहरण, छात्र आलेख परमार ने बढ़ाया संस्थान और उत्तराखंड का गौरव देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, गोपेश्वर के मेधावी छात्र आलेख परमार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में प्रवेश प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। आलेख ने जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आलेख परमार, उनके माता-पिता तथा गुरुजनों को बधाई देते हुए आलेख को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। गोपेश्वर जैसे सुदूर पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले आलेख की सफलता ने स्थानीय विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत...

मुख्यमंत्री धामी ने किया यात्रियों से उत्तराखंड की संस्कृति, संस्कार और ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के प्रतिनिधि बनने का आह्वान

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने किया यात्रियों से उत्तराखंड की संस्कृति, संस्कार और 'अतिथि देवो भवः' की भावना के प्रतिनिधि बनने का आह्वान     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रेलवे स्टेशन हर्रावाला, देहरादून से 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के उपलक्ष्य में वेरावल (सोमनाथ) के लिए विशेष रेल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए इसे केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान, सांस्कृतिक चेतना और सनातन परंपराओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम बताया।     मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि छह दिवसीय इस विशेष यात्रा में प्रदेश के विभिन्न वर्गों से लगभग 700 श्रद्धालु सहभागी बन रहे हैं। इनमें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी माताएं-बहनें, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थ...

मुख्यमंत्री धामी ने यूकॉस्ट परिसर में स्टार्टअप सेंटर के लिए भूमि देने की घोषणा की

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने यूकॉस्ट परिसर में स्टार्टअप सेंटर के लिए भूमि देने की घोषणा की     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) में साइंस सिटी परियोजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति (STIP) परिसंवाद कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून साइंस सिटी का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। आने वाले वर्षों में ये साइंस सिटी केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों के लिए विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान का अग्रणी केंद्र बनकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि इस साइंस सिटी में हमारे युवाओं को अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जो उनके सपनों औ...

समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर

उत्तराखंड, देहरादून
    समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर       जिला प्रशासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई ने एक दिव्यांग व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीद जगा दी। अपर नत्थनपुर निवासी दिव्यांग सुनील चन्द्र, जो लंबे समय से सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित थे, अब उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र, मासिक दिव्यांग पेंशन, बैंक खाता और निःशुल्क व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध हो गई है।   सुनील चन्द्र व्हीलचेयर के सहारे किसी तरह 29 जून को समाधान दिवस में पहुंचे और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान को अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि ‘‘साहेब में बहुत गरीब हूं। शरीर से लाचार हूं। आज तक मेरा दिव्यांग प्रमाण पत्र नही बन पाया। कोई सरकारी मदद नहीं मिलती, बस जैसे-तैसे जी रहा हूं।’’   दिव्यांग की समस...

मुख्यमंत्री धामी ने डीडीहाट के लोहारगांव संपर्क मार्ग निर्माण के लिए ₹70.87 लाख स्वीकृत किए, सीमांत क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने डीडीहाट के लोहारगांव संपर्क मार्ग निर्माण के लिए ₹70.87 लाख स्वीकृत किए, सीमांत क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर के अन्तर्गत ऑटोमेटेड ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के निर्माण हेतु ₹ 3.68 करोड़, कोषागार रूद्रप्रयाग के अनावासीय भवन की मरम्मत, रंग-रोगन, टाईलिंग, पैनलिंग आदि के अनुरक्षण एवं विद्युतीकरण का कार्य कराये जाने हेतु ₹ 38.06 लाख, पुलिस संचार प्रशिक्षण केन्द्र, धौरणखास, देहरादून में प्रस्तावित एसटीपी प्लांट (150 केएलडी) का निर्माण तथा साइट विकास हेतु ₹ 2.73 करोड तथा बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना किये जाने हेतु ₹ 9.45 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में ककराली टनकपुर से मां पूर्णागिरी धाम ...

सीएम धामी ने किया सेवा, शिक्षा और संस्कार का सम्मान

उत्तराखंड
सीएम धामी ने किया सेवा, शिक्षा और संस्कार का सम्मान देहरादून। श्री गुरु राम राय इंटरनेशनल स्कूल, सहसपुर में सेवा, शिक्षा और संस्कार का सम्मान हुआ। उत्तराखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत श्री गुरु राम राय इंटरनेशनल स्कूल, सहसपुर पहुँचे। स्कूल परिवार की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत किया गया। अपने बीच सूबे के मुखिया को पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। मुख्यमंत्री धामी ने एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों की ओर से शिक्षा एवम् बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। श्री गुरु राम राय इंटरनेशनल स्कूल, सहसपुर की प्रधानाचार्या श्रीमती सहाना रहमान, समस्त शिक्षकगणों एवं विद्यार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं पुष्पवर्षा के साथ भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके साथ राज्यसभा सांसद श्र...

चंपावत में जनहित से बनेगा मास्टर प्लान, मुख्यमंत्री धामी के विजन पर डीएम का बड़ा बयान

Uncategorized
चंपावत में जनहित से बनेगा मास्टर प्लान, मुख्यमंत्री धामी के विजन पर डीएम का बड़ा बयान चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “आदर्श चंपावत–विकसित चंपावत” विजन को साकार करने के लिए तैयार किए जा रहे मास्टर प्लान-2041 को लेकर फैली अफवाहों और आशंकाओं पर जिला प्रशासन ने बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने साफ कहा कि मास्टर प्लान का मौजूदा स्वरूप सिर्फ एक ड्राफ्ट है, अंतिम फैसला जनता की राय के बाद ही लिया जाएगा। किसी भी नागरिक के हितों की अनदेखी नहीं होगी। डीएम ने कहा कि कुछ लोग यह भ्रम फैला रहे हैं कि मास्टर प्लान लागू होने के बाद निर्माण कार्यों पर रोक लग जाएगी या कृषि भूमि पर मकान नहीं बन सकेंगे, जबकि ऐसी बातें पूरी तरह भ्रामक हैं। लोगों से अपील है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें और अपनी शंकाएं सीधे प्रशासन के सामने रखें। उन्होंने बताया कि मास्टर प्लान का प्रारूप देश...

सीएम धामी ने किया सेवा, शिक्षा और संस्कार का सम्मान

Uncategorized
सीएम धामी ने किया सेवा, शिक्षा और संस्कार का सम्मान देहरादून। श्री गुरु राम राय इंटरनेशनल स्कूल, सहसपुर में सेवा, शिक्षा और संस्कार का सम्मान हुआ। उत्तराखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत श्री गुरु राम राय इंटरनेशनल स्कूल, सहसपुर पहुँचे। स्कूल परिवार की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत किया गया। अपने बीच सूबे के मुखिया को पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। मुख्यमंत्री धामी ने एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों की ओर से शिक्षा एवम् बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। श्री गुरु राम राय इंटरनेशनल स्कूल, सहसपुर की प्रधानाचार्या श्रीमती सहाना रहमान, समस्त शिक्षकगणों एवं विद्यार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं पुष्पवर्षा के साथ भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके साथ राज्यसभा सांसद श्र...