Sunday, September 6News and Media

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से राज्य सरकार पर्यटन को केवल पर्यटन गतिविधि तक सीमित न रखकर रोजगार, स्वरोजगार, स्थानीय अर्थव्यवस्था और रिवर्स पलायन से जोड़ने का कार्य कर रही है।

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से राज्य सरकार पर्यटन को केवल पर्यटन गतिविधि तक सीमित न रखकर रोजगार, स्वरोजगार, स्थानीय अर्थव्यवस्था और रिवर्स पलायन से जोड़ने का कार्य कर रही है।       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास सभागार से तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर के फांटो जोन में आयोजित नेचर गाइड प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार पंजीकरण प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। इस अवसर पर 180 महिला एवं पुरुष नेचर गाइडों को रोजगार पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने सभी नेचर गाइडों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये प्रमाण-पत्र केवल रोजगार का दस्तावेज नहीं हैं, बल्कि युवाओं के कौशल, मेहनत और प्रकृति संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। उन्हों...

डबल इंजन सरकार के संकल्प को मिली नई रफ्तार, रेल संपर्क हुआ और मजबूत

Uncategorized
डबल इंजन सरकार के संकल्प को मिली नई रफ्तार, रेल संपर्क हुआ और मजबूत         मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का संयुक्त रूप से फ्लैग ऑफ कर नियमित संचालन का शुभारंभ किया। यह रेल सप्ताह में दो बार चलेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नई रेल सेवा उत्तराखंड की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह केवल एक नई ट्रेन नहीं, बल्कि कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों के बीच विकास, संपर्क और अवसरों की नई जीवनरेखा सिद्ध होगी।   मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड ...

जनभावनाओं का सम्मान, मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला—देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई स्थगित

Uncategorized
जनभावनाओं का सम्मान, मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला—देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई स्थगित       मुख्यमंत्री धामी ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि उनकी सरकार विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ने में विश्वास रखती है। देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना को लेकर पर्यावरण प्रेमियों, स्थानीय नागरिकों और विभिन्न संगठनों द्वारा उठाई जा रही चिंताओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने परियोजना के अंतर्गत होने वाले पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया कि विकास उत्तराखंड की आवश्यकता है, लेकिन जनभावनाओं, पर्यावरण और स्थानीय हितों की अनदेखी कर कोई भी फैसला नहीं लिया जाएगा। उन्होंने प्रमुख सचिव और संबंधित अधिकारियों को सभी हितधारकों, स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विश...

कागजों पर नहीं, धरातल पर दिखे काम’—धामी ने अफसरों की जवाबदेही तय की

Uncategorized
कागजों पर नहीं, धरातल पर दिखे काम'—धामी ने अफसरों की जवाबदेही तय की     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राज्य के सभी जनपदों से अतिवृष्टि, मानसून की स्थिति, चारधाम यात्रा, डेंगू की रोकथाम तथा आपदा प्रबंधन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता अथवा उदासीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल बैठकों तक सीमित न रहें, बल्कि स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें तथा प्रत्येक स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखें।   मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून के दौरान प्रत्येक अधिकारी को चौबीसों घंटे अलर्ट मोड में रहना होगा। किसी भी प्रकार की आपदा अथवा आपात स्थिति में राहत एवं बच...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है     प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। इसी क्रम में देहरादून स्थित पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन भी राष्ट्र को समर्पित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का उत्तराखण्ड की जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर्रावाला रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास राज्य के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह...

सेना में सेवा देने वाले प्रत्येक युवा को मिलेगा सम्मानजनक भविष्य : धामी 

Uncategorized, उत्तराखंड
    सेना में सेवा देने वाले प्रत्येक युवा को मिलेगा सम्मानजनक भविष्य : धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को यूथ फाण्डेशन ट्रेनिंग एरिया-कुआंवाला, देहरादून में यूथ फाउण्डेशन द्वारा आयोजित 'युवा अग्निवीर संवाद' कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने घोषणा कि की *पर्यटन विभाग की होमस्टे योजना के अंतर्गत पूर्व सैनिकों तथा अग्निवीरों को होमस्टे स्थापित करने के लिए विशेष अनुदान दिया जाएगा। सीमावर्ती गांवों में स्थानीय निवासियों, पूर्व सैनिकों एवं अग्निवीरों को स्वरोजगार से संबंधित अवस्थापना सुविधाएं विकसित करने हेतु विशेष अनुदान स्वीकृत किया जाएगा एवं सेवामुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए एक समर्पित सेल की स्थापना की जाएगी।*   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह ध...

शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संस्कार दे रहा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, हरेला पर्व पर लिया हरित भविष्य का संकल्प

उत्तराखंड
शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संस्कार दे रहा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, हरेला पर्व पर लिया हरित भविष्य का संकल्प देहरादून। उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति और प्रकृति संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्व को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गुरुवार को पूरे उत्साह, उल्लास और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन ने पौधे रोपकर हरित भविष्य का संदेश दिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डीन, विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों तथा अधिकारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन ने कहा, हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक है। एक पौधा लगान...

कांग्रेस सरकारों में भर्ती विवादों पर जांच एजेंसियां, धामी सरकार में नकल माफियाओं पर कार्रवाई… राहुल गांधी, यही है असली सवाल!

देहरादून, उत्तराखंड
कांग्रेस सरकारों में भर्ती विवादों पर जांच एजेंसियां, धामी सरकार में नकल माफियाओं पर कार्रवाई... राहुल गांधी, यही है असली सवाल!       उत्तराखंड पूछता है... राहुल गांधी से कुछ सवाल! राहुल गांधी जी, देहरादून आने से पहले उत्तराखंड के युवाओं और जनता को पूरा सच भी बता दीजिए। उत्तराखंड पूछता है... एन.डी. तिवारी सरकार (2002–2007) के दौरान • दरोगा भर्ती में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे। मामला इतना गंभीर था कि जांच CBI तक पहुंची। • पटवारी भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों के आरोप लगे। एक ही परिवार के कई सदस्यों के चयन और लेन-देन के आरोपों के बाद भर्ती निरस्त करनी पड़ी। हरीश रावत सरकार (2014–2017) के दौरान • वर्ष 2016 की UKSSSC VPDO भर्ती परीक्षा विवादों में रही। बाद की जांच में आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष, सचिव और परीक्षा नियंत्रक सहित कई लोगों की...

मुख्यमंत्री धामी की जनसेवा को मिल रहा जनसमर्थन, अल्मोड़ा में उमड़ा जनसैलाब, हजारों की संख्या में आई जनता

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी की जनसेवा को मिल रहा जनसमर्थन, अल्मोड़ा में उमड़ा जनसैलाब, हजारों की संख्या में आई जनता   अल्मोड़ा में आयोजित 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचते ही हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। जनसैलाब ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि मुख्यमंत्री धामी की जनसेवा, त्वरित निर्णय क्षमता और विकासपरक कार्यशैली के प्रति प्रदेशवासियों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनसेवा शिविरों का निरीक्षण किया, लाभार्थियों से संवाद किया और अधिकारियों को प्राप्त जनसमस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के माध्यम से सरकार स्...

विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई आधारित शिक्षा और वैश्विक सहयोग से तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नई दिशा

Uncategorized
विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई आधारित शिक्षा और वैश्विक सहयोग से तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नई दिशा   देहरादून। उत्तर भारत में हेल्थकेयर और मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुके श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) ने अब इंजीनियरिंग शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ी छलांग लगाई है। बुधवार को विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अत्याधुनिक बहुमंजिला भवन का लोकार्पण किया गया। आधुनिक प्रयोगशालाओं, उन्नत मशीनों, उत्कृष्ट आईटी फैकल्टी और उद्योग आधारित शिक्षण प्रणाली से सुसज्जित यह भवन तकनीकी शिक्षा में विश्वविद्यालय की नई सोच और मजबूत संकल्प का प्रतीक है। कार्यक्रम का शुभारंभ यू-कॉस्ट के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) दुर्गेश पंत एवं कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रो. दुर्गेश पंत ने इंजीनियरिंग कॉलेज के विश्वस्तरीय इंफ...