Sunday, September 6News and Media

Author: admin

फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन से पेपर लीक पर लगेगा प्रभावी अंकुश : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड
  फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन से पेपर लीक पर लगेगा प्रभावी अंकुश : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का निर्णय करोड़ों छात्रों के भविष्य की रक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय से पेपर लीक जैसे संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा, दोषियों को कठोर दंड मिलेगा तथा परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता और अधिक मजबूत होगी। इससे छात्रों का यह विश्वास भी बढ़ेगा कि उनकी मेहनत और प्रतिभा के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उ...

धामी सरकार की डबल सौगात, सम्मान भी, स्वरोजगार भी, आत्मनिर्भरता भी

उत्तराखंड
धामी सरकार की डबल सौगात, सम्मान भी, स्वरोजगार भी, आत्मनिर्भरता भी       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन, में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने योजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत 212 नई महिला लाभार्थियों को प्रथम किश्त के रूप में 1 करोड़ 55 लाख 40 हजार रुपये तथा योजना के प्रथम चरण की 276 महिला लाभार्थियों को द्वितीय किश्त के रूप में 1 करोड़ 20 लाख 76 हजार 875 रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। इस प्रकार आज कुल 488 महिला लाभार्थियों को 2 करोड़ 76 लाख 16 हजार 875 रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई। ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के प्रथम चरण में 10 ...

‘सेवा विधि’ पुस्तक से अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा प्रशासनिक कार्यों में स्पष्ट मार्गदर्शन: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड
'सेवा विधि' पुस्तक से अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा प्रशासनिक कार्यों में स्पष्ट मार्गदर्शन: मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व अपर सचिव श्री आर.सी. लोहनी द्वारा लिखित पुस्तक ‘सेवा विधि‘ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने पुस्तक को अत्यन्त उपयोगी बताते हुए इस प्रयास के लिए श्री लोहनी के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी सेवा में नियुक्त प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी का कर्तव्य होता है कि वह सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और पूरे समर्पण के साथ राज्य के विकास में अपनी सहभागिता निभाए। किन्तु किसी भी व्यवस्था को सुचारू, सरल और त्वरित रूप से चलाने के लिए नियमों और प्रक्रियाओं की सही जानकारी होना अनिवार्य है। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद अब तक ऐसी कोई पुस्तक उपलब्ध नहीं थी, जिसमें सरकारी सेवा से जुड़े नियम, संवै...

हरिद्वार से हुई अभियान की शुरुआत, पर्यावरण संरक्षण एवं हरित हरिद्वार अभियान को मिलेगा नया बलप

उत्तराखंड
हरिद्वार से हुई अभियान की शुरुआत, पर्यावरण संरक्षण एवं हरित हरिद्वार अभियान को मिलेगा नया बल     आम महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने "बीज संजीवनी अभियान" का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आम, जामुन, कटहल, नीम एवं बेल के बीज रोपित कर अभियान की शुरुआत की तथा प्रदेशवासियों से इस जनभागीदारी आधारित अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखण्ड के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति आम, जामुन, कटहल, बेल अथवा अन्य फल खाता है, वह उनके बीजों को फेंकने के बजाय सुरक्षित स्थानों पर रोपित करे, ताकि भविष्य में अधिक से अधिक वृक्ष तैयार हो सकें और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि बीज संजीवनी अभियान की शुर...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—उत्तराखंड की बेटियां खेलों में लगातार रच रही हैं नए कीर्तिमान, सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध

Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने कहा—उत्तराखंड की बेटियां खेलों में लगातार रच रही हैं नए कीर्तिमान, सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाजों ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ की मुक्केबाज निकिता चंद, काजल फर्स्वाण और आरती धारियाल को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ ही उनके प्रशिक्षकों श्री बृजेंद्र मल और श्री ललित कुँवर को भी सम्मानित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। हाल ही में इंडोनेशिया के जकार्ता में 3 से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड की होनहार मुक्केबाज निकिता चंद ने 60 किलोग्रा...

मुख्यमंत्री धामी का स्पष्ट संदेश—कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा से कोई समझौता नहीं

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी का स्पष्ट संदेश—कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा से कोई समझौता नहीं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे तथा सभी व्यवस्थाएं पूरी संवेदनशीलता, समन्वय और सेवा-भाव के साथ संचालित हों। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के स्वागत-सत्कार तथा विभिन्न स्थानों पर भंडारों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग से पर्याप्त संख्या में साफ-सुथरे पिंक टॉयलेट्स स्थापित किए जा...

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास     हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार प्रमुख आधारभूत अवसंरचना परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। उत्तराखण्ड निवेश एवं आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) द्वारा संचालित इन परियोजनाओं से आगामी महाकुंभ-2027 की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ वर्षभर आने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही स्थानीय नागरिकों को भी बेहतर आधारभूत सुविधाओं का लाभ म...

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 51 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 51 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क संपर्क, आपदा प्रबंधन, पुलिस आधुनिकीकरण तथा न्यायिक एवं कारागार अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए कुल ₹ 51 करोड की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क, हवाई संपर्क, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, आपदा राहत एवं बचाव कार्यों को गति मिलेगी, पुलिस एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं अधिक प्रभावी होंगी तथा प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...

‘विकसित भारत’ के ऊर्जा विजन में उत्तराखंड की भूमिका पर धामी ने मनोहर लाल खट्टर से की चर्चा

उत्तराखंड
'विकसित भारत' के ऊर्जा विजन में उत्तराखंड की भूमिका पर धामी ने मनोहर लाल खट्टर से की चर्चा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर उत्तराखण्ड की ऊर्जा आवश्यकताओं, जल विद्युत परियोजनाओं, पम्प्ड स्टोरेज परियोजनाओं, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) तथा पिटकुल की एडीबी (ADB) सहायतित पारेषण परियोजना सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।   मुख्यमंत्री ने राज्य की विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भारत सरकार द्वारा समय-समय पर केंद्रीय पूल से अतिरिक्त विद्युत उपलब्ध कराने में दिए जा रहे सहयोग के लिए केंद्रीय विद्युत मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमानों के अनुसार एल-नीनो की संभावित परिस्थितियों, वर्षा में कमी तथा जलाशयों में कम जलागम के कारण आगामी महीनों में जल विद्युत उत्प...

“विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए सुविधाएं बढ़ाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता”

उत्तराखंड
"विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए सुविधाएं बढ़ाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता" मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड, देहरादून स्थित एक निजी होटल में शाइन अवी लर्निंग "समावेशी शिक्षा मिशन-2030" का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विशेष बच्चों के लिए विजुअल लर्निंग करिकुलम पर आधारित विभिन्न पुस्तकों एवं शिक्षण सामग्री का भी विमोचन किया।   मुख्यमंत्री ने कहा शाइन अवी लर्निंग की पहल, शिक्षा को और अधिक सरल, प्रभावी और समावेशी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार ने हमेशा शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू की है। जिसका उद्देश्य बच्चों को पढ़ाने के साथ समझने, सोचने, नवाचार और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने योग्य बनाना है।   ...