Sunday, September 6News and Media

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी की पहल से सेलागाड-कोटकेन्द्री संपर्क मार्ग के लिए ₹40.53 लाख स्वीकृत, ग्रामीणों का सफर होगा आसान

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी की पहल से सेलागाड-कोटकेन्द्री संपर्क मार्ग के लिए ₹40.53 लाख स्वीकृत, ग्रामीणों का सफर होगा आसान माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ने और स्थानीय नागरिकों के आवागमन को सुगम बनाने की प्राथमिकता के तहत एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी क्रम में जनपद के अंतर्गत सेलागाड से कोटकेन्द्री तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण किए जाने हेतु ₹40.53 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस सम्पर्क मार्ग के बन जाने से क्षेत्रवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य मूलभूत आवश्यकताओं तक ग्रामीणों की पहुंच और अधिक सुलभ होगी। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि सुदूरवर्ती गांवों को मुख्य धारा और पक्की सड़कों से जोड़ना शासन-प्रशासन की मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल है...

सिल्क्यारा, जोशीमठ, धराली, चारधाम और नंदा चौकी—हर आपदा में नेतृत्व की पहली पंक्ति में रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Uncategorized
सिल्क्यारा, जोशीमठ, धराली, चारधाम और नंदा चौकी—हर आपदा में नेतृत्व की पहली पंक्ति में रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी     उत्तराखंड जैसे आपदा-संवेदनशील राज्य में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले कुछ वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं और आपात परिस्थितियों के दौरान स्वयं मोर्चा संभालते हुए 'फर्स्ट रिस्पॉन्डर' की भूमिका निभाई है। इसी सप्ताह देहरादून में नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड 12 घंटे के भीतर ठीक किया जाना इसका उदाहरण है। विगत दिनों देहरादून - अंबाला हाईवे पर स्थित नन्दा की चौकी पुल की एप्रोच रोड भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई थी। जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री धामी ने लोनिवि के वरिष्ठ अधिकारियों का मौके पर भेजकर, बारिश के बीच ही एप्रोच रोड ठीक करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जिला प्रशासन और अन्य एजेंसियों ने ...

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 14 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 14 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के ग्राम पंचायत सिरड के नैनीपातल सेे ग्राम पंचायत नाघर इण्टर कालेज तक सीसी सम्पर्क मार्ग निर्माण किये जाने हेतु ₹ 79.87 लाख, जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट में विकासखण्ड बाराकोट के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी के सम्मान में मूर्ति स्थापित किये जाने हेतु ₹ 32.49 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के सेलागाड से कोटकेन्द्री तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 40.53 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में मोस्टामानू मन्दिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु अवशेष धनराशि ₹ 39.31 लाख, जनप...

राहुल गांधी ने करोड़ों युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दे से ध्यान भटकाया : मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
राहुल गांधी ने करोड़ों युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दे से ध्यान भटकाया : मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए वक्तव्य पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि करोड़ों युवाओं के भविष्य से जुड़े सख़्त नक़ल विरोधी क़ानून जैसे अत्यंत गंभीर विषय पर सार्थक चर्चा करने के बजाय उन्होंने अपनी भाषा और आचरण से लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान किया है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर है, जहां विचारों का आदान-प्रदान गरिमा, तथ्य और मर्यादा के साथ होना चाहिए। लेकिन राहुल गांधी द्वारा सदन में 'इडियट' जैसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग तथा देश के करोड़ों नागरिकों के लिए 'अंधभक्त' जैसी टिप्पणी करना न केवल संसदीय परंपराओं के विरुद्ध है, बल्कि देश की जनता और उसके जनादेश का भी अपमान है।   ...

श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा के दिव्य संदेश से भावविभोर हुई संगतें

Uncategorized
श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा के दिव्य संदेश से भावविभोर हुई संगतें दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बुधवार को अपार श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही देश-विदेश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं एवं संगतों का श्री दरबार साहिब में तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने श्री गुरु राम राय जी महाराज के श्रीचरणों में शीश नवाकर अपनी अटूट आस्था अर्पित की तथा गुरु कृपा की कामना की। सम्पूर्ण दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज परिसर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से भावविभोर दिखाई दिया। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना एवं अरदास संपन्न की। उन्होंने श्री गुरु राम राय जी महाराज का भावपूर्ण सिमरन ...

युवाओं के भविष्य की सुरक्षा और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की दिशा में ऐतिहासिक कदम: सीएम धामी

Uncategorized
युवाओं के भविष्य की सुरक्षा और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की दिशा में ऐतिहासिक कदम: सीएम धामी       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा में पब्लिक एग्ज़ामिनेशन्स (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश के करोड़ों मेहनती एवं प्रतिभाशाली युवाओं के भविष्य की सुरक्षा तथा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह कानून परीक्षा माफियाओं, पेपर लीक गिरोहों और संगठित नकल के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई को और अधिक सशक्त बनाएगा।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने युवाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सार्वजनिक परीक्षाओं की पवित्रता बनाए रख...

मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को किया सम्मानित

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को किया सम्मानित     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध का प्रभावी क्रियान्वयन केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए जनभागीदारी, जन-जागरूकता तथा प्रत्येक नागरिक के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देकर उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त राज्य बनाने के संकल्प को साकार करना होगा।   मुख्यमंत्री ने बुधवार को विश्व बाघ दिवस के अवसर पर जाखन स्थित एक होटल में आयोजित "एकल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रवर्तन" विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने बाघ संरक्षण पर आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड ...

संकट में सबसे आगे मुख्यमंत्री धामी, नंदा की चौकी में 12 घंटे में बहाल हुआ यातायात, तेज फैसलों ने जीता भरोसा

उत्तराखंड
संकट में सबसे आगे मुख्यमंत्री धामी, नंदा की चौकी में 12 घंटे में बहाल हुआ यातायात, तेज फैसलों ने जीता भरोसा     नेतृत्व की पहचान भाषणों से नहीं, बल्कि संकट के समय लिए गए फैसलों से होती है। देहरादून के नंदा की चौकी में सोमवार सुबह भारी बारिश के बीच नए पुल की एप्रोच रोड धंसने से जब हजारों लोगों की आवाजाही थम गई, तब लोगों को लगा कि परेशानी कई दिनों तक चलेगी। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हालात की गंभीरता को देखते हुए इंतजार नहीं किया। अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजा गया, मशीनें उतारी गईं और राहत कार्य युद्धस्तर पर शुरू हुआ। नतीजा यह रहा कि महज 12 घंटे के भीतर सड़क फिर से यातायात के लिए खोल दी गई। एम्बुलेंस चली, लोग अपने गंतव्य तक पहुंचे और पूरे घटनाक्रम ने यह संदेश दिया कि धामी सरकार संकट को लंबा नहीं खींचती, उसका समाधान तलाशती है।   *फैसला तुरंत, अ...

एप्रोच रोड धंसने के मामले में जिम्मेदारी होगी तय, सचिव पीडब्ल्यूडी ने मुख्य अभियंता को दिए साक्ष्यों सहित जांच के निर्देश

उत्तराखंड
एप्रोच रोड धंसने के मामले में जिम्मेदारी होगी तय, सचिव पीडब्ल्यूडी ने मुख्य अभियंता को दिए साक्ष्यों सहित जांच के निर्देश   मुख्यमंत्री धामी के सख्त निर्देशों के बाद नंदा की चौकी स्थित टौंस नदी पर बने नए पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में उत्तराखंड शासन ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने मुख्य अभियंता, क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून को पत्र जारी कर पूरे प्रकरण की प्राथमिक जांच कर तीन दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से यह जानकारी सामने आई कि देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदा की चौकी स्थित टौंस नदी पर बने नव-निर्मित पुल की एप्रोच रोड का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रथम दृष्टया मामला अत्यंत गंभीर और लो...

PWD सचिव पंकज कुमार पांडेय बोले—गलती जिस किसी की होगी, कार्रवाई उसी पर होगी

उत्तराखंड, देहरादून
PWD सचिव पंकज कुमार पांडेय बोले—गलती जिस किसी की होगी, कार्रवाई उसी पर होगी       लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने कहा है कि देहरादून में नंदा की चौकी पर नवनिर्मित पुल पूरी तरीके से सुरक्षित है। भारी बारिश के कारण पुल की एप्रोच रोड का एक हिस्सा ढहा है, जिसे युद्ध स्तर पर ठीक किया जा रहा है। श्री पांडेय ने बताया कि बीती रात हुई जोरदार बारिश के कारण पुल के एक हिस्से की एप्रोच रोड के नीचे से मलवा बह गया था, इस कारण एप्रोच रोड एक जगह पर धंस गई है। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित पुल पूरी तरीके से सुरक्षित है और एप्रोच रोड को युद्ध स्तर पर ठीक कर यातायात बहाल किए जाने के प्रयास चल रहे हैं। पांडेय ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को मौके पर भेज कर एप्रोच रोड को ठीक करने के साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कहा गया है। उनकी जांच रि...