Sunday, September 6News and Media

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में 06 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक प्रदान किए। 05 अन्य लाभार्थियों की सब्सिडी एवं स्वीकृति प्रक्रिया भी परिवहन विभाग द्वारा पूर्ण की जा चुकी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वच्छ ईंधन आधारित 11 वाहनों का फ्लैग ऑफ किया।     मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सहायता केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड को स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था की ओर ले जाने के राज्य सरकार के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस पहल से प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ ईंध...

भारी वर्षा का असर: प्रेमनगर पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त,  पुल संरचनात्मक रूप से सुरक्षित

उत्तराखंड
भारी वर्षा का असर: प्रेमनगर पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त, पुल संरचनात्मक रूप से सुरक्षित   देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण पुल की एप्रोच रोड (पुल तक पहुंचने वाली सड़क) का एक हिस्सा धंस गया है। संबंधित विभाग के अनुसार पुल पूरी तरह सुरक्षित है तथा उसकी संरचना को कोई क्षति नहीं पहुंची है। मौके पर निरीक्षण के बाद एप्रोच रोड की मरम्मत एवं यातायात बहाली का कार्य शुरू कर दिया गया है।   उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में अतिवृष्टि, बादल फटना और अचानक आने वाली बाढ़ के कारण पुलों एवं सड़कों को समय-समय पर नुकसान पहुंचता रहा है। वर्ष 2008 में हल्द्वानी की गौला नदी पर बने आरसीसी बाईपास पुल का हिस्सा भीषण बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुआ था। वर्ष 2012 में उत्तरकाशी की अस्सी गंगा घाटी में बादल फटने के बाद कई मोटर एवं पैदल पुल बह गए थे, जबकि चौरास (पौड़ी गढ़वाल) ...

जनहित और विकास को प्राथमिकता दे रहे मुख्यमंत्री धामी, राज्यभर में महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए खोला ₹93 करोड़ का खजाना

Uncategorized
जनहित और विकास को प्राथमिकता दे रहे मुख्यमंत्री धामी, राज्यभर में महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए खोला ₹93 करोड़ का खजाना मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क संपर्क, पर्यटन, पुलिस अवसंरचना आदि को सुदृढ़ बनाने के लिए कुल ₹ 93 करोड की धनराशि स्वीकृत की है।   मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोडा में गोल्जू मंदिर के समीप पीडब्लूडी की भूमि एवं पशुपालन की भूमि पर पर्यटन अवस्थापनाओं के विकास हेतु ₹ 56.29 करोड़, जनपद टिहरी गढ़वाल के विधान क्षेत्र टिहरी के अन्तर्गत ज्ञानसू ग्वाड पस्सी बुडोगी मोटर मार्ग का पुनः निर्माण एवं सुधारीकरण किये जाने हेतु ₹ 3.32 करोड तथा राज्य योजना अर्न्तगत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला में भानियावाला विस्थापित क्षेत्र के मोटर मार्गों (अठूरवाला व...

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 93 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 93 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क संपर्क, पर्यटन, पुलिस अवसंरचना आदि को सुदृढ़ बनाने के लिए कुल ₹ 93 करोड की धनराशि स्वीकृत की है।   मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोडा में गोल्जू मंदिर के समीप पीडब्लूडी की भूमि एवं पशुपालन की भूमि पर पर्यटन अवस्थापनाओं के विकास हेतु ₹ 56.29 करोड़, जनपद टिहरी गढ़वाल के विधान क्षेत्र टिहरी के अन्तर्गत ज्ञानसू ग्वाड पस्सी बुडोगी मोटर मार्ग का पुनः निर्माण एवं सुधारीकरण किये जाने हेतु ₹ 3.32 करोड तथा राज्य योजना अर्न्तगत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला में भानियावाला विस्थापित क्षेत्र के मोटर मार्गों (अठूरवाला वार्ड ...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि देवभूमि उत्तराखंड को वीरभूमि और खेलभूमि के साथ-साथ विज्ञान और नवाचार की भूमि के रूप में भी वैश्विक पहचान मिले

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि देवभूमि उत्तराखंड को वीरभूमि और खेलभूमि के साथ-साथ विज्ञान और नवाचार की भूमि के रूप में भी वैश्विक पहचान मिले   पायनियर समाचार पत्र समूह एवं यूकॉस्ट के तत्वावधान में आई.आर.डी.टी. सभागार में आयोजित "Mainstreaming Science, Technology and Innovation for a Prosperous Uttarakhand" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक तकनीकी विकास का अग्रणी केंद्र बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विज्ञान को प्रयोगशालाओं और पुस्तकों तक सीमित रखने के बजाय आमजन के जीवन से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।   मुख्यमंत्री ने सोमवार को पायनियर समाचा...

मुख्यमंत्री धामी ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण       विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड द्वारा रुड़की में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार तीसरे वर्ष प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उत्कृष्ट सफलता यह सिद्ध करती है कि परिश्रम, अनुशासन और संस्कार के बल पर हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।   मुख्यमंत्री ने सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके आत्मविश्वास को नई ऊर्जा देगा और भविष्य की सभी परीक्...

धामी का कांग्रेस पर करारा प्रहार: ” कांग्रेस ने अपनी सरकार के समय हुए घोटाले छिपाए, हमने नकल माफियाओं को जेल भेजा”

Uncategorized
धामी का कांग्रेस पर करारा प्रहार: " कांग्रेस ने अपनी सरकार के समय हुए घोटाले छिपाए, हमने नकल माफियाओं को जेल भेजा" मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में भर्ती परीक्षाओं में नकल और घोटालों की घटनाएं आम थीं, लेकिन दोषियों के खिलाफ कभी प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पटवारी भर्ती, वीडीओ भर्ती, समूह 'ग' की भर्तियों सहित कई भर्ती प्रक्रियाओं पर सवाल उठे, जबकि उस समय युवाओं को न्याय दिलाने के बजाय मामलों को दबाने का प्रयास किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। जिस भी नकल प्रकरण की जानकारी सरकार को मिली, उसमें तत्काल जांच कराकर कठोर कार्रवाई की गई। हाल ही में सामने आए व्हाट्सएप से नकल परीक्षा लीक प्रकर...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साहित्यकारों के सम्मान के लिए शुरू किए गए सम्मानों का किया जिक्र

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साहित्यकारों के सम्मान के लिए शुरू किए गए सम्मानों का किया जिक्र     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन, देहरादून में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ लेखकों एवं साहित्यकारों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर साहित्यकारों ने मुख्यमंत्री को अपनी-अपनी स्वरचित पुस्तकें भेंट कीं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक लेखक से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके साहित्यिक योगदान और वर्तमान लेखन पर विस्तार से चर्चा की।   मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्यकार समाज का दर्पण होने के साथ-साथ उसे सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक भी होते हैं। उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा सामाजिक चेतना के संवर्धन में साहित्यकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कारगिल शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते हुए उनके अद्वितीय त्याग, शौर्य और राष्ट्रसेवा को नमन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि परमवीर चक्र से सम्मानित वीरों के लिए अनुग्रह राशि डेढ़ करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ की जाएगी ।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 18 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर अत्यंत विषम परिस्थितियों में भारतीय सैनिकों ने अद्वितीय वीरता, अटूट मनोबल और सर्व...

मुख्यमंत्री धामी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारतीय सेना का आत्मविश्वास, सामर्थ्य और आधुनिक क्षमता पूरी दुनिया देख रही है।

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारतीय सेना का आत्मविश्वास, सामर्थ्य और आधुनिक क्षमता पूरी दुनिया देख रही है।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय कारगिल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं, शहीदों के परिजनों तथा सैन्य विभूतियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि विजय कारगिल दिवस भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम, अटूट संकल्प, दृढ़ इच्छाशक्ति और अदम्य साहस का वह गौरवशाली अध्याय है, जो भारत के इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने कहा कि अत्यं...