Sunday, September 6News and Media

Author: admin

थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा में आयोजित थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बीएसएफ के एवरेस्ट विजेता मोहन सिंह राणा तथा आईटीबीपी के एवरेस्ट विजेता टीला सेन को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण की रोकथाम के लिए सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया। राज्य सरकार धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार संयुक्त रूप से नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। इससे बचाव के लिए समाज और प्रशासन को मिलकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक...

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लोहियाहेड हेलीपैड स्थित कैंप कार्यालय में जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि जनसेवा ही सरकार का मूल उद्देश्य है और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर उसका प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्ह...

मुख्यमंत्री धामी का जनहित के प्रति समर्पित नेतृत्व, खटीमा में जनता की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी का जनहित के प्रति समर्पित नेतृत्व, खटीमा में जनता की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश   सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार साय खटीमा पहुँचे। खटीमा पहुंचने पर उन्होंने हेलीपैड व कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी,विवेक सक्सेना,अमित कुमार पांडे, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे,भवानी भंडारी, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार,मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, सहित अनेक अधिकारी व जनप्रत...

धामी सरकार में अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर नहीं कोई समझौता, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने दिखाई सख्ती

Uncategorized
धामी सरकार में अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर नहीं कोई समझौता, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने दिखाई सख्ती मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के हो रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून और ऋषिकेश में दो अलग-अलग स्थानों पर सख्त कदम उठाए। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि नियमानुसार स्वीकृति के बिना किसी भी प्रकार का भू-विकास या भवन निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। सोनिया विहार, नवादा रोड, देहरादून में बृजेश कुमार, नीलकंठ जोशी, दमयन्ती कण्डवाल, गिरिजा सेमवाल, सुनीता भट्ट तथा सुरेन्द्र सिंह पंवार द्वारा लगभग चार बीघा भूमि पर भू-विन्यास एवं डिमार्केशन का कार्य कराया गया था, लेकिन इसका तलपट मानचित्र एमडीडीए से स्वीकृत नहीं कराया गया। जांच में अनधिकृत प्लाटिंग की ...

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रबंधन को बनाया सर्वोच्च प्राथमिकता, आधुनिक तकनीक और बेहतर समन्वय पर दिया जोर

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रबंधन को बनाया सर्वोच्च प्राथमिकता, आधुनिक तकनीक और बेहतर समन्वय पर दिया जोर       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय गदरपुर-रुद्रपुर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) बटालियन, गदरपुर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने एनडीआरएफ के अधिकारियों एवं जवानों से संवाद कर उनकी कार्यप्रणाली, आपदा प्रबंधन की तैयारियों तथा राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है। ऐसे में एनडीआरएफ जैसी संस्थाओं की भूमिका जनजीवन की सुरक्षा और आपदा के समय त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक आधुनिक, सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लि...

मुख्यमंत्री धामी ने ₹18.39 करोड़ की कंक्रीट सड़क सहित ₹21.36 करोड़ की नई विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने ₹18.39 करोड़ की कंक्रीट सड़क सहित ₹21.36 करोड़ की नई विकास योजनाओं का किया शिलान्यास मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर बस स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ₹2,830.07 लाख लागत की 08 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर नवनिर्मित गदरपुर बस स्टेशन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर क्षेत्र को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देते हुए ₹694.06 लाख लागत की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण तथा ₹2,136.01 लाख लागत की नई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने ₹275.70 लाख की लागत से निर्मित विकास खंड गदरपुर के कार्यालय भवन, ₹69.19 लाख की लागत से ग्रामीण क्षेत्र में हरिचंद्र-गुरुचंद्र बंग विशाल सामुदायिक भवन तथा ₹349.17 लाख की लागत से निर्मित गदरपुर बस अ...

चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्यालों से जुड़े स्थानीय हितों के लिए जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

उत्तराखंड
    चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्यालों से जुड़े स्थानीय हितों के लिए जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ ही गढ़वाल आयुक्त एवं आईजी गढ़वाल को भी जन शिकायतों के निस्तारण में प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब न हो और संबंधित लोगों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौट...

सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत मामले में मुख्यमंत्री धामी ने CB-CID जांच के लिए दिए लिखित निर्देश

Uncategorized
सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत मामले में मुख्यमंत्री धामी ने CB-CID जांच के लिए दिए लिखित निर्देश देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि उन्होंने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच की मांग की। विधायक के अनुसार, मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल गृह सचिव को जांच CB-CID को सौंपने के लिखित निर्देश जारी किए हैं। विनोद कंडारी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि जांच निष्पक्ष होगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा रखने, जांच एजेंसियों का सहयोग करने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की अपील की।...

भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का मुख्यमंत्री धामी ने किया आह्वान

उत्तराखंड
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का मुख्यमंत्री धामी ने किया आह्वान     संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर चुड़ियाला, भगवानपुर में आयोजित कलश बंधन महारैली में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री धामी कलश को अपने सिर पर रखकर कार्यक्रम स्थल सीएमडी इंटर कॉलेज पहुंचे।   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कलश मंगल, शुभारंभ और समृद्धि का प्रतीक है। यह अभियान संत रविदास जी के समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का महाअभियान है।   मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक विषमताओं...

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर लाईटों की स्थापना, पेयजल, विद्युत आपूर्ति के साथ ही शहरी स्थानीय निकायों एवं जिला पंचायतों के विकास कार्याे तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ₹ 676 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र अल्मोडा के नगर निगम क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु 200 सोलर लाईटें उपलब्ध कराये जाने हेतु ₹ 35 लाख तथा नगर पंचायत चमियाला में सेंट्रल कंट्रोल मानिटरिंग सिस्टम व एल.ई.डी स्ट्रीट लाईटों की स्थापना हेतु ₹ 3.07 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्य...