Wednesday, November 4News and Media

Author: admin

2.67 लाख विद्यार्थियों ने बताया ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’, सीएम धामी ने कहा—युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें

उत्तराखंड
2.67 लाख विद्यार्थियों ने बताया ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’, सीएम धामी ने कहा—युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशभर से जुड़े विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद किया और विकसित उत्तराखंड को लेकर उनके विचारों, सुझावों, सपनों तथा भविष्य की परिकल्पनाओं को जाना। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनका मार्गदर्शन भी किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विद्यार्थियों की ऊर्जा, उनकी सोच और विकसित उत्तराखंड के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उत्साहवर्धक है। प्रदेश की भावी पीढ़ी को सशक्त, आत्मनिर्भर, जागरूक और ...

अफवाह बनाम हकीकत: यूआईआईडीबी को 7,000 बीघा नहीं मिली जमीन, सरकार ने सामने रखे आधिकारिक तथ्य

Uncategorized
  अफवाह बनाम हकीकत: यूआईआईडीबी को 7,000 बीघा नहीं मिली जमीन, सरकार ने सामने रखे आधिकारिक तथ्य   राज्य में पूंजी निवेश को प्रोत्साहित करने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा उपलब्ध सरकारी भूमि एवं संसाधनों के सुनियोजित एवं आर्थिक उपयोग के उद्देश्य से गठित उत्तराखंड इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड इन्वेस्टमेंट डेवलपमेंट बोर्ड (यूआईआईडीबी) की कार्यप्रणाली को लेकर हाल के दिनों में विभिन्न माध्यमों से सामने आई सूचनाओं के संबंध में राज्य सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है। सरकार की ओर से कहा गया है कि यूआईडीबी को 7,000 बीघा भूमि उपलब्ध कराए जाने संबंधी जानकारी तथ्यात्मक नहीं है। वर्तमान में यूआईआईडीबी को चिन्हित भूमि में से मात्र 45 एकड़ भूमि ही उपलब्ध हो पाई है। न तो 7,000 बीघा भूमि यूआईआईडीबी को दी गई है और न ही इतनी भूमि प्राप्त करने की कोई प्रक्रिया संचालित है।   प्रमुख सचिव ...

किडनी मरीजों के लिए भरोसे का बड़ा केंद्र बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, विशेषज्ञ नेफ्रोलॉजी सेवाओं और आधुनिक डायलिसिस से मिल रहा बेहतर इलाज

Uncategorized
किडनी मरीजों के लिए भरोसे का बड़ा केंद्र बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, विशेषज्ञ नेफ्रोलॉजी सेवाओं और आधुनिक डायलिसिस से मिल रहा बेहतर इलाज देहरादून। गंभीर किडनी रोगों से जूझ रहे मरीजों के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल लगातार भरोसे का एक बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है। अस्पताल में विश्वस्तरीय विशेषज्ञ नेफ्रोलॉजी सेवाओं के साथ आधुनिक डायलिसिस सुविधा उपलब्ध है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार और डायलिसिस का लाभ उठा रहे हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ केवल देहरादून और उत्तराखंड के मरीज ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित आसपास के राज्यों से आने वाले मरीज भी उठा रहे हैं। बेहतर चिकित्सकीय सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों और अपेक्षाकृत किफायती उपचार के कारण अस्पताल के प्रति मरीजों का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है। अस्पताल की डायलिसि...

कांग्रेस सरकार में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़? हरीश रावत के OSD रहे चंदन सिंह जीना के घर ED रेड, ₹32 लाख कैश और 200.5 ग्राम सोना बरामद

Uncategorized
कांग्रेस सरकार में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़? हरीश रावत के OSD रहे चंदन सिंह जीना के घर ED रेड, ₹32 लाख कैश और 200.5 ग्राम सोना बरामद   UKSSSC परीक्षा घोटाले पर ED का बड़ा प्रहार, कांग्रेस सरकार के दौर की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल जिस परीक्षा से युवाओं के भविष्य का फैसला होना था, उसी में OMR शीट से कथित खिलवाड़! हरीश रावत के मुख्यमंत्री कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह जीना के घर से ₹32 लाख नकद, 200.5 ग्राम सोना और 12 लग्जरी घड़ियां बरामद देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य से जुड़े UKSSSC ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VPDO) परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई ने प्रदेश की राजनीति में भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ED ने 10 सितंबर को देहरादून में कई ठिकानों पर छापेमारी कर तत्कालीन UKSSSC अध्यक्ष, सचिव, परीक्षा नियंत्रक, न...

धामी कैबिनेट का छठा फैसला: राज्य के 05 राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड ₹17 हजार से बढ़ाकर न्यूनतम ₹25 हजार प्रतिमाह करने को मंजूरी

उत्तराखंड
धामी कैबिनेट का छठा फैसला: राज्य के 05 राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड ₹17 हजार से बढ़ाकर न्यूनतम ₹25 हजार प्रतिमाह करने को मंजूरी *कैबिनेट द्वारा लिये गये निर्णय* 1. ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 105 के अन्तर्गत उत्तराखण्ड विद्युत निमायक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट को राज्य विवरण को विधान मण्डल पटल पर रखे जाने का प्राविधान है, जिसके अनुपालन में आयोग के वर्ष 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट को आगामी विधानसभा सत्र में विधानसभा पटल पर रखे जाने सम्बन्धी प्रस्ताव पर मा. मंत्रिमण्डल द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया।   2. ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 104(4) के अन्तर्गत उत्तराखण्ड विद्युत निमायक आयोग के वार्षिक लेखा विवरण को विधान मण्डल के पटल पर रखे जाने का प्राविधान है, जिसके अनुपालन में ...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक     देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की ओर से राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एन.टी.सी.पी.) के तहत जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, देहरादून के सहयोग से तंबाकू जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के एसबीएएस ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में करीब सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर टोबेके फ्री यूथ-लीटर फाॅर टूमोरो विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से तंबाकू मुक्त समाज का संदेश दिया। प्रतियोगिता में गुंजन मेहंदीरेत्ता (बीएससी आईटी), शिक्षा (बीटेक प्रथम सेमेस्टर) और जेरूशा प्रधान (बीसीए प्रथम...

ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री धामी 

उत्तराखंड
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हरिद्वार स्थित श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान, ऋषिकुल के समग्र विकास से संबंधित प्रस्तावित मास्टर प्लान की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष संस्थान के प्रस्तावित स्वरूप एवं विभिन्न गतिविधियों से संबंधित प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। इसके समग्र विकास में आयुर्वेद, मेडिकल टूरिज्म, योग, ज्योतिष और वैदिक गणित को विशेष प्रमुखता दी जाए। इन क्षेत्रों में उच्च स्तरीय शैक्षणिक, शोध एवं अध्ययन की व्यवस्थाएं विकसित की जाएं, जिससे यह संस्थान भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शोध के बीच प...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गायन, गिटार, मिमिकरी और शानदार प्रस्तुतियों से युवाओं ने दिखाया अपना हुनर

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गायन, गिटार, मिमिकरी और शानदार प्रस्तुतियों से युवाओं ने दिखाया अपना हुनर     देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गुरुवार को युवाओं के उत्साह, उमंग, रचनात्मकता और प्रतिभा से भरपूर 'कॉलेज के टशनबाज' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। 93.5 रेड एफएम के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में ऐसा माहौल बनाया कि फन, मस्ती और हुनरबाजी का रंग देर शाम तक छात्र-छात्राओं पर चढ़ा रहा। युवाओं ने कार्यक्रम में जमकर मस्ती की और अपनी पसंदीदा प्रस्तुतियों का खूब आनंद लिया। सैंकड़ो की संख्या में छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया   कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रचनात्मक प्रतिभा, कला, अभिव्यक्ति और मनोरंजन के हुनर को मंच प्रदान करना रहा। 'कॉलेज के टशनबाज' ने छात्र-छात्राओं को ...

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा रानीखेत के चिलियानौला में मल्टी स्टोरी पार्किंग के उपर सामुदायिक भवन का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 2.90 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद रूद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ के अन्तर्गत ईष्ट देवी राजराजेश्वरी तालतोली के मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 20 लाख, जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के कालीगूंठ पूर्णागिरी के विभिन्न स्थलों का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 66.74 लाख तथा जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट हेतु धर्मस्व विभाग के अर्न्तगत मंदिरों के सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 2.40 करोड की धनराशि स...

गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई     मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने अनाधिकृत भू-विन्यास और बिना स्वीकृति विकास कार्यों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में ग्राम गड़ूल, सूर्यधार, रानीपोखरी, देहरादून में लगभग **150 बीघा भूमि पर बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए किए गए अनाधिकृत भू-विन्यास, सड़क निर्माण एवं सीमांकन** के मामले में प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई की है। प्राधिकरण की ओर से संबंधित पक्ष के विरुद्ध उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन के चलते वाद योजित किया गया। प्रकरण में विशाल मनवाल एवं श्री कोठारी द्वारा प्रश्नगत स्थल पर प्राधिकरण से आवश्यक तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए बिना भू-विन्यास संबंधी कार्य किए जाने की शिकायत/प्रकरण सामने आया था। प्राधिकरण ने मामले को गं...