Tuesday, November 3News and Media

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण,अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण,अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर 16 सितंबर, बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आत्मीयता और उत्साह का वातावरण रहा। मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं अधिकारी-कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। सभी ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री आवास पर दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला चलता रहा। मंत्रीगण, जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभक...

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है—मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है—मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर वहां अध्ययनरत बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं। मुख्यमंत्री बच्चों से बेहद आत्मीयता और स्नेह के साथ मिले। उन्होंने बच्चों के बीच जाकर उनसे संवाद किया, उनका उत्साहवर्धन किया और उनके साथ समय बिताया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे भी उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। इस दौरान पूरा वातावरण आत्मीयता, स्नेह और अपनत्व से भरा रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। प्रत्येक बच्चे में अपार प्रतिभा और संभावनाएं होती हैं।...

सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस अभियान को एमडीडीए की कार्रवाई से मजबूती, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

देहरादून
सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस अभियान को एमडीडीए की कार्रवाई से मजबूती, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर     मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण ने अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सेक्टरवार टीमों का गठन किया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों और प्लॉटिंग से संबंधित मामलों की लगातार निगरानी कर रही हैं। वर्ष 2026 के शुरुआती आठ महीनों में एमडीडीए द्वारा अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है। प्राधिकरण की कार्रवाई केवल छोटे स्तर के निर्माणों तक सीमित नहीं रही है, बल्कि नियमों का उल्लंघन करने वाली बड़ी इमारतों और व्यावसायिक निर्माणों के मामलों में भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है। विकास...

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में किशाऊ परियोजना की महत्वपूर्ण अड़चनों के समाधान का मार्ग प्रशस्त हुआ

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में किशाऊ परियोजना की महत्वपूर्ण अड़चनों के समाधान का मार्ग प्रशस्त हुआ   केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में वर्षों से लंबित किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। लगभग आठ दशकों से प्रतीक्षित इस परियोजना के लिए हुआ यह समझौता जल सुरक्षा, ऊर्जा, सिंचाई, पेयजल तथा यमुना के पुनर्जीवीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं निर्णायक कदम है।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन केवल एक समझौते पर हस्ताक्षर का अवसर नहीं, बल्कि लगभग आठ दशकों से प्रतीक्षित कि...

सीएम धामी 18 सितंबर को ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ पर 140 चयनित छात्र-छात्राओं से करेंगे संवाद

देहरादून
सीएम धामी 18 सितंबर को ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ पर 140 चयनित छात्र-छात्राओं से करेंगे संवाद सरकार को सुझाव देने वाले इन विद्यार्थियों मे से चयनित 140 छात्र छात्राओ के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 18 सितम्बर को संवाद करेंगे। देहरादूनः मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन के संवाद अभियान के समापन का अवसर भी ख़ास होने वाला है, कैसा हो मेरे सपनो का उत्तराखण्ड ? विषय पर 267744 निबंध लिख कर सरकार को सुझाव देने वाले इन विद्यार्थियों मे से चयनित 140 छात्र छात्राओ के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 18 सितम्बर को संवाद करेंगे। संवाद से पहले वरिष्ठ आईएएस जो कि विभिन्न विभागो के प्रमुख भी हैं वो भी इस जेन जी युवाओं के साथ संवाद करें ऐसा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देशित किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, वन पर्यावरण, स्वरोजगार, पलायन, लोक निर्माण, आईटी, पर्यटन, महिला बाळ व...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख यात्रियों का पंजीकरण

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख यात्रियों का पंजीकरण मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने यात्रा से जुड़े जनपदों के जिलाधिकारियों से यात्रा मार्गों, यातायात, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यात्रा मार्गों पर मौसम एवं भूस्खलन की स्थिति की निरंतर निगरानी करने, संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रखने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचा...

कांग्रेस के ‘चंदा मॉडल’ पर विनोद चमोली का सवाल—हरीश रावत और गणेश गोदियाल बताएं किसने कितना चंदा दिया?

उत्तराखंड, देहरादून, फैक्ट चेक, बोलता वोटर
कांग्रेस के ‘चंदा मॉडल’ पर विनोद चमोली का सवाल—हरीश रावत और गणेश गोदियाल बताएं किसने कितना चंदा दिया?     देहरादून 14 सितंबर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और धर्मपर क्षेत्र के विधायक विनोद चमोली ने कहा कि प्रदेश और देश में सामने आ रहे कांग्रेसी घोटाले कांग्रेस के राजनैतिक भ्रष्टाचार का असली चेहरा है। पूर्व सीएम हरदा के पीए के पास काले धन की बरामदगी और आरोपी पीए के कांग्रेसी चंदा मॉडल वाला बयान से साबित होता है, वहां करप्शन पार्टी की पूरी दाल ही काली है।   पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए चमोली ने आज भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाने वाली कांग्रेस की पोल खोल दी। उन्होंने कांग्रेस सरकारो के ऐसे ही एक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा, अभी कर्नाटक के अंदर पाया गया कि कांग्रेस के एक मंत्री सतीश के, जो पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर हैं। उनके परिवार के पास अथाह स...

स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता को दें शीर्ष प्राथमिकता, पाइपलाइन एवं सीवर लाइनों का 15 दिन में ऑडिट कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड
स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता को दें शीर्ष प्राथमिकता, पाइपलाइन एवं सीवर लाइनों का 15 दिन में ऑडिट कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जन शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन आमजन की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। शिकायतों का निस्तारण केवल पोर्टल पर औपचारिक रूप से बंद करने तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में जिस प्रकृति की शिकायतें सबसे अधिक प्राप्त हो रही हैं, संबंधित जिलाधिकारी उन शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर उनका यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कह...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन   देहरादून: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड लिबरल स्टडीज द्वारा सोमवार को हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति रुचि विकसित करना था। कार्यक्रम के दौरान कहानी, कविता-पाठ एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संकायाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) प्रीति तिवारी ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यक्रम संयोजक डॉ. कल्पना थपलियाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए हिंदी दिवस के आयोजन के उद्देश्य एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संप्रेषण का म...

कांग्रेस के पास अब कोई वास्तविक मुद्दा नहीं : मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
कांग्रेस के पास अब कोई वास्तविक मुद्दा नहीं : मुख्यमंत्री धामी     देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है। यही कारण है कि राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से झूठ और भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा किए गए कई दावे फैक्ट चेक में गलत साबित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने शुद्धिकरण प्रकरण को जाति से जोड़ने के प्रयास पर कहा कि कांग्रेस ने जानबूझकर इस विषय पर भ्रम फैलाने और समाज को बांटने की कोशिश की। वास्तविकता यह है कि शुद्धिकरण और हवन जिहादी नारों के विरोध में किया गया था, इसका जातिवाद से कोई संबंध नहीं था। इतना ही नहीं, इस आयोजन को करने वाले भाई स्वयं अनुसूचित समाज से थे। इससे क...