Tuesday, November 3News and Media

Author: admin

गुरु भक्ति से मानव सेवा तक, महानिर्वाण पर्व पर रक्तदाताओं ने पेश की मिसाल

उत्तराखंड
  गुरु भक्ति से मानव सेवा तक, महानिर्वाण पर्व पर रक्तदाताओं ने पेश की मिसाल     गुरु भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक आस्था से सराबोर देहरादून का पावन दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज शनिवार को श्री गुरु राम राय जी महाराज के 340वें महानिर्वाण पर्व का साक्षी बना। चारों ओर गूंजते गुरुवाणी के स्वर, गुरु चरणों में नतमस्तक हजारों श्रद्धालु और भक्तिमय वातावरण ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज की समाधि स्थल पर शीश नवाकर अपनी श्रद्धा अर्पित की और गुरु कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। महानिर्वाण पर्व के अवसर पर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विशेष पूजा-अर्चना कर गुरु महिमा का स्मरण किया। उन्होंने संगत को गुरु भक्ति और गुरु कृपा का महत्व बताते हुए कहा क...

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने मांगी सेल्फी, मुख्यमंत्री धामी ने रुककर हर किसी की इच्छा की पूरी

Uncategorized
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने मांगी सेल्फी, मुख्यमंत्री धामी ने रुककर हर किसी की इच्छा की पूरी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को मियांवाला, देहरादून में जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बच्चे मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए। लोगों का उत्साह और आत्मीयता देखकर मुख्यमंत्री श्री धामी ने अचानक अपना काफिला रुकवाया और स्वयं आमजन के बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे और स्थानीय लोग बेहद उत्साहित नजर आए। कई लोगों ने मुख्यमंत्री से उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने भी सहजता के साथ उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए बच्चों, युवाओं, महिलाओं और अन्य लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और सेल्फी लीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से ...

युवा सोच को सम्मान, प्रतिभा को अवसर—धामी सरकार ने 140 विद्यार्थियों को संवाद का मंच दिया

Uncategorized
युवा सोच को सम्मान, प्रतिभा को अवसर—धामी सरकार ने 140 विद्यार्थियों को संवाद का मंच दिया         मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रदेशभर से चयनित 140 छात्र-छात्राओं से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के विचारों, सुझावों और भविष्य के उत्तराखण्ड को लेकर उनके विजन को जाना। उन्होंने कहा कि युवाओं से प्राप्त उपयोगी और व्यावहारिक सुझावों को राज्य सरकार की योजनाओं और नीति-निर्धारण से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।   मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराने के लिए उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि ...

युवाओं के सपनों से विकसित उत्तराखंड की राह—सीएम धामी का विद्यार्थी मंथन बना नई सोच का मंच

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
    युवाओं के सपनों से विकसित उत्तराखंड की राह—सीएम धामी का विद्यार्थी मंथन बना नई सोच का मंच   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रदेशभर से चयनित 140 छात्र-छात्राओं से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के विचारों, सुझावों और भविष्य के उत्तराखण्ड को लेकर उनके विजन को जाना। उन्होंने कहा कि युवाओं से प्राप्त उपयोगी और व्यावहारिक सुझावों को राज्य सरकार की योजनाओं और नीति-निर्धारण से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।   मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराने के लिए उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन

उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन     देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की ओर से शुक्रवार को “एआई इनेबल्ड गवर्नेंस एण्ड सस्टेनेबल डेवलपमेंट” विषय पर एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज ऑडिटोरियम में आयोजित कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बढ़ते प्रभाव, बेहतर गवर्नेंस और सतत विकास की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। विशेषज्ञों ने कहा कि एआई के माध्यम से शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जनहितकारी बनाया जा सकता है, लेकिन तकनीकी विकास के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक ज्ञान और मानवीय मूल्यों को भी संरक्षित रखना जरूरी है। कार्यक्रम का शुभारंभ डाॅ. अनिर्ब...

‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर सीएम धामी ने पीएम मोदी के यशस्वी जीवन की कामना की, कहा- उनके नेतृत्व में विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा भारत

उत्तराखंड
‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर सीएम धामी ने पीएम मोदी के यशस्वी जीवन की कामना की, कहा- उनके नेतृत्व में विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा भारत   प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर, गुरुवार रात्रि को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश निरंतर विकास एवं प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है तथा उत्तराखंड को भी उनके मार्गदर्शन का निरंतर लाभ मिल रहा है।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम से दीप प्रज्वलित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की। उन्होंने कहा ...

हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण

उत्तराखंड
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिपुर कालसी पहुंचकर क्षेत्र को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विकास की महत्वपूर्ण सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण, हरिघाट का लोकार्पण तथा माँ यमुना कृष्ण मंदिर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर माँ यमुना के पावन तट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ यमुना आरती का आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी साधु-संतों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह के साथ यमुना आरती में श्रद्धापूर्वक प्रतिभाग किया। श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत इस आयोजन से कालसी का यमुना तट आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कालसी की धरती इतिहास, आस्था और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की...

एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर प्रेरणादायी कार्यक्रम

Uncategorized
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर प्रेरणादायी कार्यक्रम       देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के आईक्यूएसी सेल के सहयोग से छात्रों के स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर एक दिवसीय काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक नियंत्रण, पोषण और योग से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। गुरुवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सोनिया गंभीर, डायरेक्टर, आईक्यूएसी, डॉ. मोहन ध्यानी, वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, डॉ. निशांत सिन्हा, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, डॉ. कंचन जोशी, डीन, योगा एंड नेचुरोपैथी, डॉ. मालवि...

सीएम धामी का एक और व्यापक युवा संवाद कार्यक्रम —18 सितंबर को 140 चयनित विद्यार्थियों से सीधे रूबरू होंगे सीएम, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन

Uncategorized
सीएम धामी का एक और व्यापक युवा संवाद कार्यक्रम —18 सितंबर को 140 चयनित विद्यार्थियों से सीधे रूबरू होंगे सीएम, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की युवा शक्ति को प्रदेश के विकास की दिशा तय करने में सहभागी बनाने की पहल के तहत ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ अभियान का समापन चरण बेहद खास होने जा रहा है। ‘कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखण्ड?’ विषय पर प्रदेशभर के विद्यार्थियों से विचार और सुझाव आमंत्रित करने के बाद अब मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 18 सितंबर को चयनित 140 छात्र-छात्राओं के साथ सीधे संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस संवाद को और अधिक व्यापक एवं सार्थक बनाने के लिए शासन के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों को भी जेन-जी के इन युवाओं के साथ संवाद करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पीसीओएस जागरूकता कार्यक्रम में 500 मेडिकल एवं विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पीसीओएस जागरूकता कार्यक्रम में 500 मेडिकल एवं विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा       देहरादून। पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी एक महत्वपूर्ण समस्या है, जिसका प्रभाव केवल प्रजनन स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। बदलती जीवनशैली, खान-पान, मोटापा, हार्मोनल असंतुलन, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जैसी स्थितियों से भी इसका गहरा संबंध है। इसी विषय को लेकर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज एवं पीसीओएस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में पीसीओएस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 500 मेडिकल एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पीसीओएस का नाम बदलकर अब वर्तमान में पीएमओएस हो गया है।...