Monday, July 7News and Media

Tag: – #UttarakhandNews – #DehradunNews – #UttarakhandLive – #UttarakhandNewsToday – #UttarakhandNewsInHindi – #UttarakhandLatestNews – #UttarakhandBreakingNews – #News18Uttarakhand – #UttarakhandNewsLive

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विस्थापित परिवारों के लिए पर्याप्त आश्रय, भोजन, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित करें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विस्थापित परिवारों के लिए पर्याप्त आश्रय, भोजन, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित करें

Uncategorized
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विस्थापित परिवारों के लिए पर्याप्त आश्रय, भोजन, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित करें             जनपद के बड़कोट तहसील में यमुनोत्री मार्ग पर सिलाई बैंड के समीप स्यान चट्टी क्षेत्र के आसपास के क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से उत्पन्न आपदा की स्थिति से क्षति का आंकलन करने के लिये मुख्यमंत्री ने रविवार को हवाई निरीक्षण किया तथा इसके साथ ही यमुनोत्री क्षेत्र के आसपास की स्तिथि का भी जायजा किया ।   मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान प्रभावित क्षेत्रों का गहन अवलोकन किया और स्थिति की गंभीरता का जायजा लिया। उन्होंने सड़कों, पुलों, कृषि भूमि और आवासीय क्षेत्रों को हुए नुकसान का विस्तृत अवलोकन किया।   मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रभावित...
बिना अनुमति मोबाइल टावर लगाना पड़ा भारी,  सेलाकुई व हरबर्टपुर में जिला प्रशासन का छापा,  रेडिएशन के खतरे पर जनता की शिकायत पर  किया सील

बिना अनुमति मोबाइल टावर लगाना पड़ा भारी, सेलाकुई व हरबर्टपुर में जिला प्रशासन का छापा, रेडिएशन के खतरे पर जनता की शिकायत पर किया सील

Uncategorized
  बिना अनुमति मोबाइल टावर लगाना पड़ा भारी, सेलाकुई व हरबर्टपुर में जिला प्रशासन का छापा, रेडिएशन के खतरे पर जनता की शिकायत पर किया सील         देहरादून दिनांक 06 जुुलाई 2025 (सू.वि), जिलाधिकारी सविन बसंल के नेतृत्व में जिला प्रशासन देहरादून निरंतर जनभावना के अनुरूप कार्य कर रहा है। मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में जिला प्रशासन फ्रंटफुट रहते हुए जनहित में लगातार कड़े निर्णय ले रहा है। जिससे नियमविरूद्ध कार्यों पर प्रभावी एक्शन से इन कार्यों में संलिप्त लोगों में सरकार तथा प्रशासन का खौफ व्याप्त हो रहा है, वहीं इस प्रकार के एक्शन से आम जनमानस में सरकार एवं प्रशासन के कार्यों से सकारात्मक माहौल है तथा सरकार एवं प्रशासन की नीतियों पर विश्वास बढा है। जिला प्रशासन ने तहसील विकासनगर अन्तर्गत ग्राम बहादुरपुर सेलाकुई राजा वाला रोड तथा वार्ड 0...
भाजपा के भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए वरिष्ठ नेता, पार्षद, जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक

भाजपा के भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए वरिष्ठ नेता, पार्षद, जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक

उत्तराखंड
भाजपा के भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए वरिष्ठ नेता, पार्षद, जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक देहरादून, 06 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड का दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट का प्रथम बार मसूरी विधानसभा क्षेत्र आगमन पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं अद्वितीय विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का माल्यार्पण कर गर्मजोशी ...
सीएम के निर्देश पर विभिन्न स्रोतों से intensive monitoring करते हुए रिकॉर्ड टाइम में आईएसबीटी ड्रेनेज सिस्टम को डीएम ने उतारा धरातल पर

सीएम के निर्देश पर विभिन्न स्रोतों से intensive monitoring करते हुए रिकॉर्ड टाइम में आईएसबीटी ड्रेनेज सिस्टम को डीएम ने उतारा धरातल पर

Uncategorized
  सीएम के निर्देश पर विभिन्न स्रोतों से intensive monitoring करते हुए रिकॉर्ड टाइम में आईएसबीटी ड्रेनेज सिस्टम को डीएम ने उतारा धरातल पर                   देहरादून 29 जून,2025(सू.वि.) मा.मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बंसल के दिशा निर्देशन में देहरादून आईएसबीटी के सेंट जूड चौक एरिया में बनी स्मार्ट सिटी स्ट्रांम वॉटर ड्रेन की वजह से इस बार भारी बारिश के बावजूद भी पूरे एरिया में कोई जल भराव नहीं हो रहा है। वर्षों से यहां पर हल्की बरसात में ही बहुत अधिक पानी भर जाता था। यहां से गुजरने वाले हर राहगीरों के लिए यहां पर जलभराव नासूर बना रहता था। मानसून में मुसीबत बने आईएसबीटी ड्रेनेज का अब स्थायी समाधान होने पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता जताई है।   मा.सीएम की प्रेरणा से जिला प्रशासन ने...
मानसून के दृष्टिगत दो माह तक 24 घण्टे अलर्ट मोड पर रहने के अधिकारियों को मुख्यमंत्री धामी ने दिये निर्देश

मानसून के दृष्टिगत दो माह तक 24 घण्टे अलर्ट मोड पर रहने के अधिकारियों को मुख्यमंत्री धामी ने दिये निर्देश

Uncategorized
  मानसून के दृष्टिगत दो माह तक 24 घण्टे अलर्ट मोड पर रहने के अधिकारियों को मुख्यमंत्री धामी ने दिये निर्देश                 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आईटी पार्क, स्थित उत्तराखण्ड राज्य आपतकालीन परिचालन केन्द्र पहुंचकर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही वर्षा की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने मानसून के दृष्टिगत आगामी दो माह तक शासन और प्रशासन के अधिकारियों को 24 घण्टे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये हैं। मानसून अवधि के दौरान अधिकारियों को नियमित रूप से ग्राउंड पर रहकर सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं।   मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पर आये सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि सबंधित जिलाधिकारियों को आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि श...
2047 तक विकसित भारत का सपना साकार करने का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा सरकार, मंत्री जोशी ने कहा– प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी

2047 तक विकसित भारत का सपना साकार करने का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा सरकार, मंत्री जोशी ने कहा– प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी

Uncategorized
2047 तक विकसित भारत का सपना साकार करने का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा सरकार, मंत्री जोशी ने कहा– प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी देहरादून 22 जून। रविवार को देहरादून के राजपुर स्थित प्लीजेंट वैली के नये द्वारों एवं सुरक्षा प्रणाली का उद्घाटन सुबे के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया। सोसाइटी में यह नवाचार वहां के निवासियों की सुरक्षा को विशेष तौर पर ध्यान में रखते हुए किया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान समिति ने मंत्री जोशी के हाथों से सोसाइटी के वरिष्ठजनों को सम्मानित भी किया।   राजपुर गुरुद्वारा परिसर में आयोजित बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इन गेटों और सुरक्षा प्रणालियों के माध्यम से हम न केवल अपने परिसर की सुरक्षा को मजबूत करेंगे बल्कि अपने नागरिकों के लिए एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण भी प्रदान करेंगे। उन्होंने क...
डीएम का ऋषिकेश में चारधाम यात्रा व्यवस्था का निरीक्षण।

डीएम का ऋषिकेश में चारधाम यात्रा व्यवस्था का निरीक्षण।

Uncategorized
डीएम का ऋषिकेश में चारधाम यात्रा व्यवस्था का निरीक्षण। देहरादून 22 जून, 2025(सू.वि.) जिलाधिकारी सविन बंसल ने विगत दिवस चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में यात्रियों की सुविधा और सहायता के लिए सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा से जुड़े अधिकारियो से सुगम व सुरक्षित यात्रा को लेकर आवश्यकताओं की जानकारी भी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि फंड के कारण यात्रा व्यवस्थाओं में कोई कमी नही रहनी चाहिए। विभागों को अतिरिक्त फंड की आवश्यकता होगी तो जिला प्रशासन फंड की व्यवस्था भी करेगा। जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश में पंजीकरण काउंटर, चिकित्सा कक्ष, यात्री प्रतिक्षालय, भोजन, आवास, पेयजल, शौचालय एवं साफ सफाई व्यवस्थाओं को परखा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यात्रियों को दिए ज...
विधायक निधि से सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना  10 लाख रुपये की लागत से बना 20 किलोवाट का संयंत्र, स्थानीय जरूरतों को करेगा पूरा।

विधायक निधि से सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना 10 लाख रुपये की लागत से बना 20 किलोवाट का संयंत्र, स्थानीय जरूरतों को करेगा पूरा।

Uncategorized
  विधायक निधि से सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना 10 लाख रुपये की लागत से बना 20 किलोवाट का संयंत्र, स्थानीय जरूरतों को करेगा पूरा।     देहरादून 22 जून। रविवार को देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित डाकरा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधायक निधि से निर्मित हुए 20 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया। लगभग 10 लाख की लागत से निर्मित यह सोलर प्लांट डाकरा स्थित गुरुद्वारा में स्थापित किया गया है और लगभग 3000 यूनिट प्रतिमाह बिजली का उत्पादन इस सयंत्र के माध्यम से होगा।   उद्घाटन के बाद अपने सम्बोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पिछले वर्ष 14 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जब मैंने आप सबके बीच यह घोषणा की थी कि गुरुद्वारा साहिब परिसर में 20 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाएगा, तब वह सिर्फ एक घोषणा नहीं थी, ...
कार्यक्रम में राजीव गुरुंग, प्रदीप रावत समेत कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल, मोदी सरकार की नीतियों का किया समर्थन।

कार्यक्रम में राजीव गुरुंग, प्रदीप रावत समेत कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल, मोदी सरकार की नीतियों का किया समर्थन।

उत्तराखंड
कार्यक्रम में राजीव गुरुंग, प्रदीप रावत समेत कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल, मोदी सरकार की नीतियों का किया समर्थन। देहरादून 15 जून। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विकसित भारत के अमृत काल के दौरान पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के तहत विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन मसूरी विधानसभा क्षेत्र के शहीद दुर्गामल मंडल एवं श्रीदेव सुमन नगर मण्डल में किया गया। देहरादून में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले भारत सैन्य हथियारों का आयात करता था जबकि अब समय ऐसा है कि हम सैनिक हथियारों के निर्यातक के तौर पर लगातार उभर रहे हैं। डिजिटल पेमेंट पर भी भारत अग्रणी है और अब देश के प्रत्येक युवा, महिला, बुजुर्ग के हाथ में डिज...
सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा को पूर्ण रूप से बंद रखने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा को पूर्ण रूप से बंद रखने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

उत्तराखंड
सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा को पूर्ण रूप से बंद रखने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा पूर्ण रूप से बंद रहेगी। चार धाम में लगे सभी हेली ऑपरेटरों एवं पायलटों के उच्च हिमालय क्षेत्रों में उड़ान अनुभवों की जांच होगी एवं सभी हेली ऑपरेटरों के साथ बैठक के बाद ही पुनः हेली सेवा को सुचारु किया जाएगा। राज्य में अब हेली उड़ानों के बेहतर समन्वय और सुरक्षित संचालन के लिए देहरादून में एक कॉमन "कमांड एवं कोऑर्डिनेशन सेंटर" की स्थापना की जाएगी, जिसमें डीजीसीए, आपदा विभाग, सिविल एविएशन, यूकाडा, हेली आपरेटर कम्पनी के अधिकारियों की तैनाती होगी। यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक के दौरान दिए।   मुख्यमंत्री ने सचिव गृह उत्तराखंड की अध्यक्षता में एक समिति गठित किए जाने के निर्देश दिए। जिसमें डीजीसीए, य...