Friday, April 17News and Media

Tag: – #UttarakhandNews – #DehradunNews – #UttarakhandLive – #UttarakhandNewsToday – #UttarakhandNewsInHindi – #UttarakhandLatestNews – #UttarakhandBreakingNews – #News18Uttarakhand – #UttarakhandNewsLive

सीएम धामी की नीति के तहत फर्जी लैंड डील मामलों में कड़ी कार्रवाई के आदेश

उत्तराखंड
सीएम धामी की नीति के तहत फर्जी लैंड डील मामलों में कड़ी कार्रवाई के आदेश देहरादून 06 अप्रैल, 2026 (सू.वि.) गढ़वाल आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को सर्वे चौक स्थित कैंप कार्यालय में लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिनांक 17 जून 2025 को आयोजित पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में प्राप्त आख्या की समीक्षा की गई। इस दौरान समिति द्वारा लैंड फ्रॉड से संबंधित 11 लंबित मामलों एवं 51 नवीन शिकायतों पर विचार-विमर्श एवं सुनवाई की गई। इस दौरान समिति द्वारा कुल 51 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जबकि 05 मामलों में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।   आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि धोखाधड़ी के मामलों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिन मामलों में संयुक्त निरीक्षण अ...

धामी सरकार की डिजिटल क्रांति का असरe-Ravanna और सर्विलांस से नियंत्रण—सरकार को 1200 करोड़ की कमाई

उत्तराखंड
धामी सरकार की डिजिटल क्रांति का असरe-Ravanna और सर्विलांस से नियंत्रण—सरकार को 1200 करोड़ की कमाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और सुदृढ़ नीतियों के परिणामस्वरूप उत्तराखण्ड का खनन विभाग राजस्व प्राप्ति के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग ने 950 करोड़ रुपये के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कुल 1217 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित कर अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।   इस उपलब्धि में ट्रेजरी में 1130 करोड़ रुपये, जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF) में 80 करोड़ रुपये तथा एसएमईटी से 7 करोड़ रुपये का योगदान शामिल है। इससे पूर्व वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी विभाग ने 875 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 1041 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित कर अपनी कार्यक्षमता सिद्ध की थी।   प्रदेश में खनन राजस्व की यह निरंतर वृद्धि मुख्यमंत्...

डीएम का फोकस आमजन की सुविधाओं पर, हर व्यवस्था को बनाया जा रहा मजबूत

उत्तराखंड
डीएम का फोकस आमजन की सुविधाओं पर, हर व्यवस्था को बनाया जा रहा मजबूत देहरादून 04 अप्रैल,2026 (सू.वि) माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण एवं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ आशारोड़ी से गढ़ीकैंट स्थित महेन्द्र ग्राउंड तक सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।   निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग, एनएचएआई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए सड़क मार्ग पर सभी आवश्यक सुधार कार्य तत्काल पूर्ण किए जाएं। उन्होंने क्षतिग्रस्त डिवाइडरो...

धामी ने नितिन गडकरी के सहयोग से राजमार्गों के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृति को बताया बड़ा कदम सड़कों के सुधार से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों को मिलेगी राहत

उत्तराखंड
धामी ने नितिन गडकरी के सहयोग से राजमार्गों के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृति को बताया बड़ा कदम सड़कों के सुधार से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों को मिलेगी राहत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार एवं मरम्मत कार्यों के लिए ₹461 करोड़ की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं केंद्र सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रभाव वाला निर्णय बताया है, जिससे प्रदेश की सड़क अवसंरचना को नई मजबूती मिलेगी और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।     मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस स्वीकृति के अंतर्गत उत्तरकाशी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-134 पर भूस्खलन से प्रभावित 17 स्थलों के उपचार के लिए ₹233 करोड़ तथा पिथौरागढ़ जिले में र...

धामी के प्रस्तावों पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक कार्यवाही का दिया आश्वासन

उत्तराखंड
धामी के प्रस्तावों पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक कार्यवाही का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से हरिद्वार शहर में गंगा कॉरिडोर क्षेत्र से संबंधित लगभग ₹325 करोड़ की परियोजना के लिए धनराशि स्वीकृति का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ-2027 के दृष्टिगत इस परियोजना के अंतर्गत विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण एवं प्रणाली के स्वचालन हेतु भी प्रथम चरण में ₹325 करोड़ की धनराशि शीघ्र स्वीकृत करने का अनुरोध किया, साथ ही द्वितीय चरण के अंतर्गत शेष लगभग ₹425 करोड़ की धनराशि भी अनुमोदित करने का अनुरोध किया।   मुख्यमंत्री ने हरिद्वार एवं ऋषिकेश में आगामी कुंभ-2027 की तैयारियों के संदर्भ में हरिद्...

धामी ने नागरिकों से पुस्तकों और पौधों को उपहार में देने की अपील की

उत्तराखंड
धामी ने नागरिकों से पुस्तकों और पौधों को उपहार में देने की अपील की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में आयोजित “दून बुक फेस्टिवल-2026” का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकाशकों द्वारा लगाये गये स्टॉल का अवलोकन और गढ़वाली एवं कुमांऊनी पुस्तकों का विमोचन भी किया। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने देशभर से आए साहित्यकारों, कलाकारों एवं साहित्य प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह महोत्सव साहित्य, संस्कृति और कला का अद्भुत संगम है, जो समाज में ज्ञान और विचारों के आदान-प्रदान को नई दिशा प्रदान करेगा।   मुख्यमंत्री ने कहा कि इस 9 दिवसीय महोत्सव में विभिन्न सत्रों, संवाद कार्यक्रमों, पुस्तक परिचर्चाओं तथा “लेखक से मिलिए” जैसे आयोजनों के माध्यम से साहित्यिक विमर्श को समृद्ध किया जा...

धामी ने अपराध नियंत्रण पर दिया विशेष जोर, सख्ती से कार्रवाई के निर्देश

Uncategorized
धामी ने अपराध नियंत्रण पर दिया विशेष जोर, सख्ती से कार्रवाई के निर्देश     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पुलिस लाइन देहरादून में प्रशिक्षण ले रहे पुलिस कांस्टेबलों को संबोधित किया। उन्होंने युवा कांस्टेबलों का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने तथा ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने पर जोर दिया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड पहाड़ी राज्य होने के कारण प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए पुलिसकर्मियों को आपदा प्रबंधन में निपुण बनना आवश्यक है। उन्होंने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जनता के साथ समन्वय बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने तथा यात्रियों की सुरक...

ब्रिगेडियर मुकेश जोशी केस में बड़ा खुलासा — पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली, गिरफ्तारी पक्की

उत्तराखंड
ब्रिगेडियर मुकेश जोशी केस में बड़ा खुलासा — पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली, गिरफ्तारी पक्की देहरादून।   उत्तराखंड में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार ” का असर ज़मीन पर साफ दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्त कानून-व्यवस्था नीति के बीच पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बीते दिनों हुए ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या में शामिल संदिग्ध बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। बता दे राजपुर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड से जुड़े बदमाश इलाके में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जोहड़ी गांव से संदिग्धों का पीछा शुरू किया। बदमाश भागते हुए गुनियाल गांव के जंगल में पहुंचे, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इस दौरान एक बदमाश को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरे ने खुद को...

धामी का सख्त रुख – सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं

उत्तराखंड
धामी का सख्त रुख – सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगर निगम देहरादून में निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन के अंतर्गत 02 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये की लागत से जुगमन्दर हॉल के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने केदारपुरम स्थित ए.बी.सी. सेंटर में कैनालों के निर्माण एवं नगर निगम क्षेत्रांतर्गत 06 स्थानों पर पार्कों के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास भी किया।   मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार “विकास भी और विरासत भी” को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। आज हमारा देहरादून अपनी समृद्ध पहचान और सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए आगे बढ़ रहा है। तेज विकास के साथ-साथ अपनी संस्कृति और पहचान को सहेजने के लिए सरकार पूरी प्र...

बार-बार अभद्रता बनी वजह—अब लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश

उत्तराखंड
बार-बार अभद्रता बनी वजह—अब लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश देहरादून से एक बड़ा और अभूतपूर्व मामला सामने आया है, जहां जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है। यह मामला न्यायालय की अवमानना, अदालती कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न करने, अभद्र आचरण करने और आधारहीन आरोप लगाने से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार, 25 मार्च 2026 को जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय, देहरादून में विभिन्न वादों की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा ने बार-बार न्यायालय की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न की। इस दौरान उन्होंने पीठासीन अधिकारी के प्रति अपमानजनक और असम्मानजनक टिप्पणियाँ कीं, जिससे न्यायालय की गरिमा को ठेस पहुँची। न्यायालय ने इस आचरण को गंभीर Professional Misconduct मानते हुए अधिवक्ता अधिनियम, 1961 के अंतर्गत उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई ...