मुख्यमंत्री धामी की घोषणा साकार: महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्याकरण को मिली ₹169.47 लाख की स्वीकृति, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा साकार: महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्याकरण को मिली ₹169.47 लाख की स्वीकृति, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
कोटद्वार। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को धरातल पर उतारते हुए पौड़ी जनपद के दुगड्डा ब्लॉक स्थित प्राचीन सिद्धपीठ महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्याकरण के लिए 169.47 लाख रुपये की परियोजना को शासन से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इस स्वीकृति के साथ ही मंदिर के विकास और क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
महाबगढ़ मंदिर प्रबंधन एवं विकास समिति के संरक्षक चंडी प्रसाद कुकरेती ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2023 में महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्याकरण की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में लोक निर्माण विभाग ने 169.47 लाख रुपये की परियोजना तैयार कर शासन को भेज...





