धामी कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच धन दा की पीएम मोदी से मुलाकात
धामी कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच धन दा की पीएम मोदी से मुलाकात
उत्तराखंड में एक बार फिर कैबिनेट विस्तार व फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है भाजपा हाईकमान जल्द सीएम धामी कैबिनेट का विस्तार कर सकता है जिसके बाद भाजपा विधायकों में हलचल बढ़ गई है
इधर, मंत्रियों के दिल्ली दौरे , और भाजपा हाई कमान से मुलाकात से इन चर्चाओं को ओर बल मिलने लगा है। सूत्रों की मानें तो भाजपा विधायकों के बीच लॉबिंग भी शुरू हो गई है तो वहीं मंत्रियों को डर सता रहा है कि उनके विभागों में परिवर्तन संभव है..
भाजपा हाई कमान मंत्रियों के अब तक के कामकाज को देखकर.. उनके विभागों को बदलने का निर्णय लेगा, ऐसा सूत्र कहते हैं
वही बता दे कि सीएम धामी कैबिनेट में तीन मंत्रियों के पद खाली चल रहे हैं। कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास के आकस्मिक निधन के बाद एक अन्य पद रिक्त हो चुका...
