Sunday, September 6News and Media

धामी कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच धन दा की पीएम मोदी से मुलाकात  

धामी कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच धन दा की पीएम मोदी से मुलाकात

उत्तराखंड में एक बार फिर कैबिनेट विस्तार व फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है भाजपा हाईकमान जल्द सीएम धामी कैबिनेट का विस्तार कर सकता है जिसके बाद भाजपा विधायकों में हलचल बढ़ गई है
इधर, मंत्रियों के दिल्ली दौरे , और भाजपा हाई कमान से मुलाकात से इन चर्चाओं को ओर बल मिलने लगा है। सूत्रों की मानें तो भाजपा विधायकों के बीच लॉबिंग भी शुरू हो गई है तो वहीं मंत्रियों को डर सता रहा है कि उनके विभागों में परिवर्तन संभव है..
भाजपा हाई कमान मंत्रियों के अब तक के कामकाज को देखकर.. उनके विभागों को बदलने का निर्णय लेगा, ऐसा सूत्र कहते हैं
वही बता दे कि सीएम धामी कैबिनेट में तीन मंत्रियों के पद खाली चल रहे हैं। कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास के आकस्मिक निधन के बाद एक अन्य पद रिक्त हो चुका है। फिलहाल उनके सभी विभाग मुख्यमंत्री पुष्कर धामी स्वयं संभाल रहे हैं..
अब ऐसा लग रहा है कि कैबिनेट विस्तार के साथ-साथ मित्रों के विभाग में बदले जाने तय है,कई विधायक मंत्री पद के लिए लाबिंग मे लगे हैं तो कई मंत्रीयों ने अपने विभाग को बचाने के लिए दिल्ली दौड़ आरंभ कर दी है

वही कैबिनेट विस्तार और दो से तीन मंत्रियों की छुट्टी की चर्चाएं फिर शुरू हो गई हैं…
सूत्रों का कहना है कि मंत्रियों के परफोरमेंस का फीड बैंक हाईकमान को भेजा जा चुका है
वही सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टचार मुलाकात की ओर इस अवसर पर उन्होंने पीएम मोदी को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य व सहकारिता के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किये गये कार्यों से अवगत किया…
वही सूत्र तो यह तक बोल रहे हैं कि स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को इस बात का आभास है कि जल्दी विभागों में फेर बद तय हे और नए मंत्रियों की एंट्री भी होना स्वाभाविक है …
धन सिंह रावत स्वास्थ्य/ शिक्षा जैसे महकमे को छोड़ना नहीं चाहते… लिहाज़ा पीएम मोदी से हुई इस मुलाकात को इस रूप में भी देखा जा सकता है क्योंकि मंत्री धन सिंह रावत ने पीएम मोदी को अपने विभागो द्वारा किए जा रहे कार्य से अवगत भी कराया…
बहराल आगामी दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी.. और यह भी तय है कि.. कुछ नए मंत्री बनाए जाएंगे.. कुछ के विभाग भी बदले जाएंगे.. जिसको लेकर अब मंत्रियों में सुगबुगाहट तेज हो चली है और दौड़ दिल्ली तक लगने लगी है… और आने वाले दिनों में यह दौड़ और तेज होती दिखाई देगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *