कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर बलिदानी वीर सैनिकों की याद में कवियों ने किया काव्य पाठ
कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर बलिदानी वीर सैनिकों की याद में कवियों ने किया काव्य पाठ
जागरण संवाददाता, देहरादूनः कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर कवियों ने देश की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को याद कर वीर रस का काव्य पाठ किया। कवि आचार्य कृष्णानंद नौटियाल ने 1962 के चाइना युद्ध में लगातार 72 घंटे लड़ने वाले भारतीय सेना के जवान जसवंत सिंह रावत को याद करते हुए अपनी रचना 'आज सुनो कहानी अपने हिंदुस्तान की, लड़ा अकेले 72 घंटे ऐसे वीर जवान की'.. की प्रस्तुति देकर श्रोताओं में जोश जगा दिया।
दैनिक जागरण और मिशन-फोर जी प्लस (गो, गंगा, गांव, गायत्री) फाउंडेशन के सहयोग से शुक्रवार को बद्रीपुर जोगीवाला स्थित संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में वीर सैनिकों के स्वजन का सम्मान एवं कवि पाठ आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और वि...
