Thursday, November 5News and Media

Uncategorized

 200 मीटर परिधि में धरना प्रदर्शन प्रतिबंधित, उल्लंघन पर एफआईआर के निर्देश, पुलिस बल तैनात

 200 मीटर परिधि में धरना प्रदर्शन प्रतिबंधित, उल्लंघन पर एफआईआर के निर्देश, पुलिस बल तैनात

Uncategorized
  200 मीटर परिधि में धरना प्रदर्शन प्रतिबंधित, उल्लंघन पर एफआईआर के निर्देश, पुलिस बल तैनात                     *देहरादून दिनांक 08 जून 2025, ( सू वि) जिलाधिकारी सविन बंसल ने विद्युत विभाग के जूनियर अभियंताओं द्वारा कार्य बहिष्कार/हड़ताल किए जाने की प्राप्त हो रही सूचनाओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग को तलब करते हुए जनसामान्य को विद्युत आपूर्ति में बाधा उत्पन्न न हो इसके कड़े निर्देश दिए। इस संबंध में जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जनहित के कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।   जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा विद्युत विभाग को प्रशासन की मनसा से स्पष्ट अवगत करा ...
प्रशासन बना था तैयार: घर-घर राशन पहुंचाने की योजना थी तय, संकट में धात्री महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को नहीं होने दी जाएगी कोई कमी।

प्रशासन बना था तैयार: घर-घर राशन पहुंचाने की योजना थी तय, संकट में धात्री महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को नहीं होने दी जाएगी कोई कमी।

Uncategorized
  प्रशासन बना था तैयार: घर-घर राशन पहुंचाने की योजना थी तय, संकट में धात्री महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को नहीं होने दी जाएगी कोई कमी।                 देहरादून दिनांक 07 जून 2025,(सू वि), सुदूरवर्ती क्षेत्र जौनसार बाबर में लगभग 250 सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता दो महीने से गोदान से राशन नहीं उठा रहे थे जिससे क्षेत्र में धात्री महिला, बुजुर्ग, बच्चों स्कूली बच्चे के मिड डे मील हेतु अन्न संकट उत्पन्न होने की गिरफ्त में था, जिससे अनाज आवंटन एवं खाद्य प्रबंधन अव्यवस्था उत्पन्न कर दी थी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने समस्या का यथा समय संज्ञान लेते हुए क्षेत्र में जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय टीम भेजी। टीम द्वारा खाद्यान्न विक्रेताओं से विस्तारपूर्वक चर्चा कर उनकी जिम्मेदारी का भान दिलाया तथा प्रश...
धामी सरकार की गाज :हरमिंदर सिंह बवेजा (उद्यान निदेशक):lबागवानी विभाग में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के कारण निलंबित किए गए।   

धामी सरकार की गाज :हरमिंदर सिंह बवेजा (उद्यान निदेशक):lबागवानी विभाग में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के कारण निलंबित किए गए।  

Uncategorized
  धामी सरकार की गाज :हरमिंदर सिंह बवेजा (उद्यान निदेशक):lबागवानी विभाग में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के कारण निलंबित किए गए। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पारदर्शी और जवाबदेह शासन की दिशा में ठोस और निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना और प्रशासन में जवाबदेही सुनिश्चित करना। हाल के महीनों में सरकार ने यह दिखा दिया है कि अब सिर्फ छोटे कर्मचारियों पर नहीं, बल्कि बड़े अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी, चाहे उनका पद या प्रभाव कितना ही बड़ा क्यों न हो। पहले जिन अधिकारियों पर सवाल उठाने में लोग हिचकते थे, अब उनके खिलाफ भी कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी की "जीरो टॉलरेंस" नीति के तहत अब तक कई वरिष्ठ अधिकारियों पर भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग, आय से अधिक संपत्ति और वित्तीय अनियमि...
1.39 लाख यात्रियों से घोड़ा-खच्चर सेवा को 40.5 करोड़ की कमाई” – डॉ. आशीष रावत

1.39 लाख यात्रियों से घोड़ा-खच्चर सेवा को 40.5 करोड़ की कमाई” – डॉ. आशीष रावत

Uncategorized
  1.39 लाख यात्रियों से घोड़ा-खच्चर सेवा को 40.5 करोड़ की कमाई" – डॉ. आशीष रावत   श्री केदारनाथ धाम यात्रा हर वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। एक ओर जहां बाबा केदारनाथ के दर्शन को देश विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है वहीं स्थानीय लोगों के रोजगार को भी बढ़ती हुई यात्रा से लगातार लाभ मिल रहा है। दूसरी ओर शासन प्रशासन द्वारा यात्रा पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं से सरकार को भी भारी राजस्व प्राप्त हो रहा है। बाबा के कपाट खुले एक महीने का समय पूर्ण हो चुका है और इसी एक महीने में सरकारी सुविधाओं से लेकर स्थानीय व्यापारियों ने दो अरब से अधिक का कारोबार कर लिया है। वहीं जून का महीना शुरू होने के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा भी होने लगा है, जिसका स्थानीय व्यापारियों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को प...
शराब माफियाओं व उनके आकाओं की डीएम ने एक नही तो दूसरे तरीके से निकाली ही दी हेकड़ी

शराब माफियाओं व उनके आकाओं की डीएम ने एक नही तो दूसरे तरीके से निकाली ही दी हेकड़ी

Uncategorized
  शराब माफियाओं व उनके आकाओं की डीएम ने एक नही तो दूसरे तरीके से निकाली ही दी हेकड़ी     सूत्रों के अनुसार विगत दिवस जनमानस की सूचना पर देर रात्रि तक शराब परोसे जाने की शिकायत पर जिला प्रशासन ने रात्रि 2 बजे तक अभियान चलाकर छापेमारी की गई थी, जिसमें कई बीयर बार को सील कर दिया गया था। किन्तु अपने आबकारी विभाग से मिलीभगत के कारण यह बार पुनः खोल दिए गए थे। जिस पर प्रशासन की टीम को अलग-थलग कर दिया गया था। वहीं डीएम ने मानकों का उल्लंघन करने वाले उक्त अवैध गतिविधि में लिप्त बीयर बार एवं रेस्टोरेंट को दूसरे तरीके से कार्यवाही कराते हुए रोमियोलेन, पिरामिड बियर टेल्स सील कर करारा तमाचा जड़ा है। भले ही यह कार्यवाही पोल्यूशन बोर्ड संग मिलकर की गई है किन्तु इस कार्यवाही का असली सूत्रधार भी जिला प्रशासन ही है। प्रशासन द्वारा की गई उक्त सीलिंग की कार्यवाही को पुरानी कार्यवा...
यह यात्रा हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही

यह यात्रा हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही

Uncategorized
    यह यात्रा हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही           मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बुधवार को शौर्य स्थल चीड़बाग से गांधी पार्क तक भव्य “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का आयोजन किया गया। यह यात्रा हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही। हजारों की संख्या में आमजन, पूर्व सैनिक, युवा वर्ग एवं मातृशक्ति ने तिरंगे के साथ पद यात्रा में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शौर्य स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी।           मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले वीर सैनिकों, वायुसेना, नौसेना ...
उत्तराखंड ने वित्तीय प्रबंधन और सुशासन के क्षेत्र में एक और शानदार उपलब्धि हासिल छोटे राज्यों में वित्तीय प्रदर्शन में दूसरे स्थान पर 

उत्तराखंड ने वित्तीय प्रबंधन और सुशासन के क्षेत्र में एक और शानदार उपलब्धि हासिल छोटे राज्यों में वित्तीय प्रदर्शन में दूसरे स्थान पर 

Uncategorized
उत्तराखंड ने वित्तीय प्रबंधन और सुशासन के क्षेत्र में एक और शानदार उपलब्धि हासिल छोटे राज्यों में वित्तीय प्रदर्शन में दूसरे स्थान पर                   उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन: छोटे राज्यों में वित्तीय प्रदर्शन में गोवा के बाद दूसरा स्थान     उत्तराखंड ने वित्तीय प्रबंधन और सुशासन के क्षेत्र में एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। देश की प्रतिष्ठित बिजनेस समाचार वेबसाइट फाइनेंशियल एक्सप्रेस की ताजा रैंकिंग के अनुसार, छोटे राज्यों की वित्तीय स्थिति के मामले में उत्तराखंड ने गोवा के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि राज्य के मजबूत वित्तीय अनुशासन, पारदर्शी प्रशासन और विकासोन्मुख नीतियों का परिणाम है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तराखंड ने राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करने, स्वयं के ...
मुख्यमंत्री धामी ने डोल आश्रम में श्री पीठम स्थापना महोत्सव में 1100 कन्याओं का पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री धामी ने डोल आश्रम में श्री पीठम स्थापना महोत्सव में 1100 कन्याओं का पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने डोल आश्रम में श्री पीठम स्थापना महोत्सव में 1100 कन्याओं का पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।                 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को लमगड़ा, अल्मोड़ा स्थित डोल आश्रम में श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने 1100 कन्याओं का पूजन किया , माँ राजेश्वरी का अभिषेक तथा पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की सुख समृद्वि की कामना की।   मुख्यमंत्री ने पहलगाम हमले पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि भारत आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहा है। हमारे सुरक्षाबलों ने इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा डोल आश्रम में आकर उन्हें हमेशा दिव्य ऊर्जा का अहसास होता है। बाबा कल्याणदास जी म...
मुख्यमंत्री ने एम.डी.डी.ए. को सामुदायिक भवन के संचालन के लिए एस.ओ.पी बनाने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री ने एम.डी.डी.ए. को सामुदायिक भवन के संचालन के लिए एस.ओ.पी बनाने के निर्देश दिए। 

Uncategorized
  मुख्यमंत्री ने एम.डी.डी.ए. को सामुदायिक भवन के संचालन के लिए एस.ओ.पी बनाने के निर्देश दिए।       मुख्यमंत्री ने ₹ 12.51 करोड़ की लागत से हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का किया लोकार्पण   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को निकट छावनी परिषद कार्यालय, गढ़ीकैंट में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 12.51 करोड़ की लागत से निर्मित हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का लोकार्पण किया।   उचित दरों पर आमजन को उपलब्ध हो सके सामुदायिक भवन   मुख्यमंत्री ने स्व. श्री हरबंस कपूर को नमन करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राज्य और देहरादून की सेवा, विकास एवं जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने जीवनभर, जनसेवा को प्राथमिकता दी। अपने व्यवहार से उन्होंने प्रत्येक नागरिक के दिल में विशेष जगह बनाई। मुख्यमंत्री ने कहा ...
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू राम राय विश्वविद्यालय केवल एक विश्वविद्यालय नहीं है बल्कि एक जीवंत, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपरा के ध्वजवाहक भी हैं। क्योंकि संत परंपरा से जुड़ी संस्थाओं में केवल डिग्रियाँ ही प्रदान नहीं की जातीं, बल्कि संस्कार, विचार और जीवन मूल्यों के समग्र विकास को भी समान महत्व दिया जाता है

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू राम राय विश्वविद्यालय केवल एक विश्वविद्यालय नहीं है बल्कि एक जीवंत, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपरा के ध्वजवाहक भी हैं। क्योंकि संत परंपरा से जुड़ी संस्थाओं में केवल डिग्रियाँ ही प्रदान नहीं की जातीं, बल्कि संस्कार, विचार और जीवन मूल्यों के समग्र विकास को भी समान महत्व दिया जाता है

Uncategorized
  मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू राम राय विश्वविद्यालय केवल एक विश्वविद्यालय नहीं है बल्कि एक जीवंत, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपरा के ध्वजवाहक भी हैं। क्योंकि संत परंपरा से जुड़ी संस्थाओं में केवल डिग्रियाँ ही प्रदान नहीं की जातीं, बल्कि संस्कार, विचार और जीवन मूल्यों के समग्र विकास को भी समान महत्व दिया जाता है     इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का रोजगार परिदृश्य तेज़ी से बदल रहा है, विभिन्न नवाचारों के कारण रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं और पुराने खत्म हो रहे हैं। इसके लिए हमें अपने युवाओं को "फ्यूचर-रेडी" बनाना होगा। इस दिशा में हमने इंटर्नशिप और इंडस्ट्री लिंक्ड कोर्सेज को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न उद्योगों और कॉरपोरेट संस्थानों के साथ समझौते किए हैं। इसके साथ ही, हमने स...