Thursday, November 5News and Media

Uncategorized

सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र है भराड़ीसैंण:धामी   

सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र है भराड़ीसैंण:धामी  

Uncategorized
  सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र है भराड़ीसैंण:धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को भराड़ीसैंण, गैरसैंण स्थित विधानसभा परिसर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान योग गुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण एवं 8 देशों के डेलिगेट्स के साथ योग किया। योग कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने योग नीति पर आधारित पुस्तिका का विमोचन करते हुए राज्य में योग नीति का औपचारिक शुभारंभ भी किया। उन्होंने "एक वृक्ष, योग के नाम" कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा परिसर में सेब का पौधा भी लगाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार शीघ्र ही प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा, योग और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाल...
योग का अर्थ जोड़ना है और पीएम मोदी के नेतृत्व में आपसी सामांजस्य से जुड़ रहे हैं : जोशी   

योग का अर्थ जोड़ना है और पीएम मोदी के नेतृत्व में आपसी सामांजस्य से जुड़ रहे हैं : जोशी  

Uncategorized
  योग का अर्थ जोड़ना है और पीएम मोदी के नेतृत्व में आपसी सामांजस्य से जुड़ रहे हैं : जोशी   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शिरकत की। कृषि मंत्री ने विश्वविद्यालय के अध्यापकों, कार्मिकों, विद्यार्थियों, एनसीसी के कैडेटों तथा उधमसिंह नगर जनपद से पधारे नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। योगाभ्यास के बाद कृषि मंत्री गणेश जोशी ने 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाऐं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में योग की जननी भारत ने इसे विश्व पटल पर लाया है। आज देश के 175 देश एक ही समय पर योग कर रहे थे। योग का अर्थ जोड़ना है और पीएम मोदी के...
मुख्यमंत्री ने कहा जीवनशैली जनित विकारों, रोग निवारण और स्वास्थय संरक्षण पर संयुक्त अनुसंधान एवं नवाचार कार्य हम मिलकर कर सकते हैं।      

मुख्यमंत्री ने कहा जीवनशैली जनित विकारों, रोग निवारण और स्वास्थय संरक्षण पर संयुक्त अनुसंधान एवं नवाचार कार्य हम मिलकर कर सकते हैं।    

Uncategorized
  मुख्यमंत्री ने कहा जीवनशैली जनित विकारों, रोग निवारण और स्वास्थय संरक्षण पर संयुक्त अनुसंधान एवं नवाचार कार्य हम मिलकर कर सकते हैं।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भराड़ीसैंण, गैरसैंण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सभी विदेशी राजनयिकों और सुप्रसिद्ध योगाचार्य का स्वागत किया। उन्होंने इस दौरान सभी को प्रतीक चिन्ह और उत्तराखंडी टोपी देकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मेक्सिको, फिजी, नेपाल, सूरीनाम, मंगोलिया, लातविया, श्रीलंका और रूस के उपस्थित राजदूत व अन्य उच्चधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड योग और आयुष की वैश्विक राजधानी है। प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी के नेतृत्व और आग्रह पर पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 2014 में ...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों को शिक्षा व चिकित्सा में देगा छूट   

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों को शिक्षा व चिकित्सा में देगा छूट  

Uncategorized
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों को शिक्षा व चिकित्सा में देगा छूट   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों को शिक्षा व उपचार में छूट प्रदान करेगा। राज्य आंदोलनकारियों की परेशानी को देखते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने यह पहल की है। शुक्रवार को राज्य सरकार में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल एवं उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने देहरादून के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। सुभाष बड़थ्वाल एवम् प्रदीप कुकरेती ने श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज को राज्य आंदोलनकारियों की परेशानियों एवम् वस्तु स्थिति से अवगत...
भराड़ीसैंण, गैरसैंण:विदेशी मेहमानों ने सराहा उत्तराखंड की संस्कृति और सौंदर्य   

भराड़ीसैंण, गैरसैंण:विदेशी मेहमानों ने सराहा उत्तराखंड की संस्कृति और सौंदर्य  

Uncategorized
  भराड़ीसैंण, गैरसैंण:विदेशी मेहमानों ने सराहा उत्तराखंड की संस्कृति और सौंदर्य भराड़ीसैंण। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भराड़ीसैंण, गैरसैंण में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करने 8 देशों के राजदूत / उच्चायुक्त/ प्रतिनिधि शुक्रवार दोपहर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में पहुंचे। भराड़ीसैंण पहुंचते ही विदेशी मेहमानों ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली से भरी वादियाँ, स्वच्छ वातावरण देखा तो वो सभी अभिभूत नज़र आए। उन्होंने गैरसैंण की तारीफ करते हुए इस क्षेत्र को अद्भुत और हर रूप से समृद्ध स्थल बताया। *छोलिया नृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों से हुआ अतिथियों का स्वागत* जब 8 देशों के राजदूत, उच्चायुक्त और प्रतिनिधि भराड़ीसैंण, गैरसैंण पहुंचे, तो उनके स्वागत में उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई। छोलि...
विश्व वर्चुअल फ्लोरबॉल कप जीतने वाली टीम की सदस्य रहीं संगीता, सरस्वती बनीं थीं एशिया की सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर

विश्व वर्चुअल फ्लोरबॉल कप जीतने वाली टीम की सदस्य रहीं संगीता, सरस्वती बनीं थीं एशिया की सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर

Uncategorized
  विश्व वर्चुअल फ्लोरबॉल कप जीतने वाली टीम की सदस्य रहीं संगीता, सरस्वती बनीं थीं एशिया की सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय महिला फ्लोरबॉल टीम की मैनेजर सरस्वती भण्डारी और कप्तान संगीता राठी को किया सम्मानित। 18 अप्रैल 2025 से 25 अप्रैल 2025 तक आयोजित महिला फ्लोरबॉल चौम्पियनशिप खेल में भारत की ओर से सरस्वती भण्डारी ने मैनेजर और संगीता राठी ने कप्तान के रूप में प्रतिभाग किया जिसमें भारत, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड, दक्षिण कोरिया, जापान, फिलीपींस, मलेशिया और थाईलैंड ने प्रतिभाग किया। दोनों खिलाड़ी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिली और मंत्री ने उन्हें सम्मानित किया। मंत्री गणेश जोशी ने बताया विश्व फ्लोरबॉल चौम्पियनशिप 2025 में सरस्वती भण्डारी ने मैनेजर और संगीता राठी ने कप्तान के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। संगीता राठी को भारत की सर्वश्रेष्ठ खिला...
मुख्यमंत्री धामी के साथ इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी योग किया   

मुख्यमंत्री धामी के साथ इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी योग किया  

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी के साथ इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी योग किया मुख्यमंत्री आवास परिसर में गुरुवार को योगाभ्यास किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी योग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि आंतरिक शांति और आत्मबोध की एक प्रक्रिया है। यह हमारे मन को स्थिर कर चेतना की गहराइयों तक पहुँचाने का माध्यम है। उन्होंने भारतीय संस्कृति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत ने सदैव मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि रखा है और हमारी सनातन संस्कृति का मूल स्तंभ योग है। यही कारण है कि आज योग दुनिया के करोड़ों लोगों की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बन गया ...
48 दिनों की केदारनाथ यात्रा से पर्यटन और परिवहन सेवाओं को हुआ करोड़ों का लाभ   

48 दिनों की केदारनाथ यात्रा से पर्यटन और परिवहन सेवाओं को हुआ करोड़ों का लाभ  

Uncategorized
  48 दिनों की केदारनाथ यात्रा से पर्यटन और परिवहन सेवाओं को हुआ करोड़ों का लाभ   श्री केदारनाथ धाम यात्रा हर वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। एक ओर जहां बाबा केदारनाथ के दर्शन को देश विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है वहीं स्थानीय लोगों के रोजगार को भी बढ़ती हुई यात्रा से लगातार लाभ मिल रहा है। बाबा के कपाट खुले 48 दिनों का समय पूर्ण हो चुका है और इसी अवधि में घोड़े- खच्चर, हेली, डंडी- कंडी सहित होटल एवं रेस्तरां व्यापारियों ने करीब तीन अरब का कारोबार कर लिया है। स्थानीय व्यापारियों, महिला स्वयं सहायता समूहों से लेकर टैक्सी संचालन या अन्य किसी भी व्यवसाय से जुड़े लोगों को बढ़ती यात्रा का पूरा लाभ मिल रहा है। वहीं बढ़ती यात्रा के लिहाज से शासन प्रशासन भी अपनी व्यवस्थाएं लगातार दुरुस्त कर रहा है। *11 लाख 40 हजार से अधिक श्रद्ध...
धामी सरकार का प्रचार-प्रसार रंग ला रहा, चारधाम के साथ अन्य मंदिरों में भी दिख रही श्रद्धालुओं की भीड़”   

धामी सरकार का प्रचार-प्रसार रंग ला रहा, चारधाम के साथ अन्य मंदिरों में भी दिख रही श्रद्धालुओं की भीड़”  

Uncategorized
  धामी सरकार का प्रचार-प्रसार रंग ला रहा, चारधाम के साथ अन्य मंदिरों में भी दिख रही श्रद्धालुओं की भीड़" चारधाम यात्रा में इस बार अब तक करीब 32 लाख यात्री पहुंच चुके है। अच्छी बात यह है तीर्थयात्री अब चारधामों के साथ ही अन्य मंदिरों / तीर्थ स्थलों में भी पहुंच रहे हैं। जिससे चारधाम यात्रा मार्ग की तरह, अन्य स्थानों पर भी आर्थिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। उत्तराखंड में स्थित चारों धामों में प्रतिवर्ष यात्रा काल के दौरान लाखों श्रद्धालु आते हैं। इस यात्रा सीजन में ही चारधाम और हेमकुंड के लिए कुल पंजीकरण की संख्या 44 लाख से अधिक हो चुकी है। इसमें यमुनोत्री धाम के लिए 713456, गंगोत्री के लिए 780554, केदारनाथ के लिए 1443513, बद्रीनाथ के लिए 1336923 और हेमकुंड के लिए 169180 पंजीकरण हुए हैं, जिसमें से अब तक करीब 32 लाख तीर्थयात्री यात्रा पूरी कर चुके हैं। चारधाम यात्रा मार्ग पर इस...
मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा में थाना देघाट के प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य हेतु 475.25 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया

मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा में थाना देघाट के प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य हेतु 475.25 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया

Uncategorized
मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा में थाना देघाट के प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य हेतु 475.25 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के अंतर्गत जनपद नैनीताल के विधान सभा नैनीताल के विकासखण्ड बेतालघाट में दूनीखाल से रातीघाट (पाडली) तक मोटर मार्ग के निर्माण कार्य हेतु 505.71 लाख, जनपद रुद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड अगस्तमुनि में खांकरा छातीखाल मोटर मार्ग के कि०मी० 01 से 05 में डीबीएम व बी०सी० द्वारा सुदृढीकरण एवं सड़क सुरक्षा कार्य हेतु 444.66 लाख, जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी के विकासखण्ड हल्द्वानी के अन्तर्गत रामनगर-कालाढुंगी- हल्द्वानी-काठगोदाग-चोरगलिया-सितारगंज-बिजटी राज्य मार्ग सं0 41 किमी 36 में निहाल नदी पर 24 मी० विस्तार आर०सी०सी० सेतु का नवनिर्माण कार्य हेतु 319.20 लाख...