Friday, November 6News and Media

Uncategorized

मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने आई

Uncategorized
मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने आई     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित डालनवाला पुलिस स्टेशन के औचक निरीक्षण के दौरान थानेदार के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से उन्हें लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि कानून व्यवस्था और जनसेवा जैसे संवेदनशील दायित्वों में किसी भी स्तर की लापरवाही अक्षम्य अपराध है और ऐसे मामलों में तत्काल एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी।     विभिन्न बैठकों के उपरांत मुख्यमंत्री श्री धामी अचानक पुलिस स्टेशन पहुंचे और वहां की संपूर्ण कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने आई।   &nb...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन उत्तराखंड के इतिहास में एक प्रेरणादायक अध्याय बन चुका है, जहाँ सभी एजेंसियों, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने अभूतपूर्व समन्वय के साथ कार्य किया

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन उत्तराखंड के इतिहास में एक प्रेरणादायक अध्याय बन चुका है, जहाँ सभी एजेंसियों, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने अभूतपूर्व समन्वय के साथ कार्य किया     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को निर्देशक ऋषभ कोहली और प्रशांत उपाध्याय के निर्देशन में परिवर्तन पिक्चर के बैनर तले बनी डॉक्यूमेंट्री ‘द ग्रेट हिमालयन रेस्क्यू’ उत्तराखंड के टीजर और पोस्टर का विमोचन किया।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘द ग्रेट हिमालयन रेस्क्यू’ डॉक्यूमेंट्री में सामूहिक प्रयास और मानवीय संवेदनाओं का जीवंत चित्रण है। उन्होंने कहा कि सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन उत्तराखंड के इतिहास में एक प्रेरणादायक अध्याय बन चुका है, जहाँ सभी एजेंसियों, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने अभूतपूर्व समन्वय के साथ कार्य किया। मुख्यमंत्...

मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की कृषि एवं उद्यानिकी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए योजनाओं को धरातल पर परिणाम दिखे यह सुनिश्चित किया जाए

Uncategorized
  मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की कृषि एवं उद्यानिकी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए योजनाओं को धरातल पर परिणाम दिखे यह सुनिश्चित किया जाए   प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्किट हाउस देहरादून स्थित औद्यानिक परिषद के सभागार में नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित पॉलीहाउस स्थापना को लेकर विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रदेश के सभी जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी, जिला मुख्य उद्यान अधिकारी एवं जिला कृषि अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने सभी जिलों में नाबार्ड वित्त पोषित पॉलीहाउस निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पॉलीहाउस स्थापना की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने सभी जनपदों में क्लस्टर चयन, किसानों के ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन-जन तक पहुँचाने वाला लोक कल्याण अभियान सराहनीय

Uncategorized
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन-जन तक पहुँचाने वाला लोक कल्याण अभियान सराहनीय     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार संचालित ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान के दूसरे दिन प्रदेश की अनेक न्याय पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में जन-समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के साथ ही हजारों की संख्या में पात्र ग्रामीणों को 23 विभागों की चिन्हित योजनाओं से मौके पर ही लाभान्वित किया गया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने अधिकारियों को जन-समस्याओं के निस्तारण के लिए ‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि‘ के मूल मंत्र का पूरा ध्यान रखे जाने की हिदायत दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए न्याय पंचायतों में आयोजित होने वाले शिविरों में जन-प्रतिनिधियों के समन्वय से अधिकाधिक जन-सहभागिता सुनिश्चित की जाय। कैम्पों का आय...

सीएम धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए, ट्रैप मामलों के आरोपियों को अंतिम निर्णय तक कोई अहम जिम्मेदारी न दी जाए और अभियोजन प्रक्रिया में तेजी लाई जाए

Uncategorized
  सीएम धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए, ट्रैप मामलों के आरोपियों को अंतिम निर्णय तक कोई अहम जिम्मेदारी न दी जाए और अभियोजन प्रक्रिया में तेजी लाई जाए     गुरूवार को खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद बृजपाल सिंह राठौड़ को पुलिस मॉडर्न स्कूल 40वीं वाहिनी पीएसी के नवीनीकरण/मान्यता प्राप्त आदि कार्यों के एवज में 20 हजार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस देहरादून द्वारा रंगे हाथ विकास भवन रोशनाबाद से हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही हेतु देहरादून ले जाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजिलेंस को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए खुली छूट प्रदान की हुई है। इसका असर, साल दर साल बढ़ते विजिलेंस ट्रैप और गिरफ्तारियों की संख्या के रूप में नजर आ रहा है। यही नहीं मजबूत साक्ष्य के आधार पर सतर्कता विभाग आरोपियों को कोर्ट से सजा दिलाने में कामयाब रही है। मुख्यमंत्री के भ्रष्...

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण, लंगर से सभी प्रकार के करों को हटाना, जियो पारसी योजना, बौद्ध सर्किट का विकास, जैन अध्ययन केंद्र की स्थापना, हज यात्रा की प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाने एवं तीन तलाक जैसी कुप्रथा का अंत जैसे निर्णय लिए गए हैं : मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
  प्रधानमंत्री के नेतृत्व में करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण, लंगर से सभी प्रकार के करों को हटाना, जियो पारसी योजना, बौद्ध सर्किट का विकास, जैन अध्ययन केंद्र की स्थापना, हज यात्रा की प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाने एवं तीन तलाक जैसी कुप्रथा का अंत जैसे निर्णय लिए गए हैं : मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र, नींबूवाला, देहरादून में विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी छात्रों को सम्मानित एवं विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। बड़ी संख्या में आई मुस्लिम महिलाओं ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी एक भाई के रूप में प्रदेश और अल्पसं...

सीएम धामी की समावेशी खेल नीति के तहत दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी में अलग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी : रेखा आर्या 

Uncategorized, उत्तराखंड
  सीएम धामी की समावेशी खेल नीति के तहत दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी में अलग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी : रेखा आर्या खेल महाकुंभ इस साल नए प्रारूप में मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी 2025-26 के नाम से आयोजित किया जाएगा और इसकी शुरुआत 23 दिसंबर से होने जा रही है। गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय में प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह प्रतियोगिता न्याय पंचायत, विधानसभा, संसदीय क्षेत्र और राज्य स्तरीय चार चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता दौरान कुल 26 खेल स्पर्धाएं आयोजित होंगी जिनमें इस बार परंपरागत खेलों को भी जगह दी गई है। चैंपियनशिप का समापन 28 जनवरी को किया जाएगा और इस दिन मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी के साथ विजेता को ₹5 लाख की धनराशि भी दी जाएगी। चैंपियन का निर्णय उनके द्वारा जीते गए मेडल के आधार ...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेशभर में 45 दिवसीय “प्रशासन गाँव की ओर अभियान” का प्रभावी संचालन

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेशभर में 45 दिवसीय “प्रशासन गाँव की ओर अभियान” का प्रभावी संचालन   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि प्रदेश में “प्रशासन गाँव की ओर अभियान” के अंतर्गत केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि दिनांक 17 दिसम्बर, 2025 से आगामी 45 दिनों तक प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में चरणबद्ध रूप से बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाए। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर आमजन से आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएँ और पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करते हुए उनकी समस्याओं...

भविष्य में किसी भी कार्य से पहले सुरक्षा मानकों व यातायात व्यवस्था का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश

Uncategorized
  भविष्य में किसी भी कार्य से पहले सुरक्षा मानकों व यातायात व्यवस्था का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश   जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार आज उप जिलाधिकारी श्रीमती कुमकुम जोशी के नेतृत्व में क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया टीम) द्वारा देहरादून शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे रोड कटिंग कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने अनियंत्रित  रोड़ कटिंग, मानकों के उल्लंघन पर एजेसिंयो को चेताया है जनमानस की सुरक्षा से खिलवाड़ कर जिला प्रशासन को विधिक एक्शन कोे मजबूर न किया जाए।  उन्होंने कहा कि प्रदत्त अनुमति में निर्धारित शर्तो  का उल्लंघन दंडनीय अवश्य होगा। अनुमति बाधित होने पर समय और लागत वृद्धि की जिम्मेदारी सम्बन्धित विभाग और कार्यदायी संस्था की होगी। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसी...

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून जलोत्सरण योजना के अंतर्गत साकेत नगर कॉलोनी के छूटे क्षेत्रों में सीवरेज योजना को हरी झंडी दी।

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून जलोत्सरण योजना के अंतर्गत साकेत नगर कॉलोनी के छूटे क्षेत्रों में सीवरेज योजना को हरी झंडी दी।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सीवरेज प्रबंधन से संबंधित ₹ 43.68 करोड लागत की चार योजनाओं का अनुमोदन प्रदान करने के साथ ही रूद्रपुर में नर्सिंग कॉलेज के निर्माण कार्य के लिए ₹ 2.50 करोड की धनराशि अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पेयजल विभाग के अन्तर्गत सीवरेज के कार्यों हेतु अनुमोदित योजनाओं में हरिद्वार के भगत सिंह कालोनी, हरिपुरकलां में सीवेज सिस्टम योजना (लागत ₹ 11.22 करोड), नैनीताल जिले के अंतर्गत दुर्गा सिटी चौराहा नवाबी रोड से कालाढूंगी रोड तक सीवरेज योजना (लागत ₹ 9.49 करोड), देहरादून शहर के पथरीयापीर, नीलकंठ विहार, इन्दिरा कालोनी एवं चुक्खुवाला क्षेत्र में सीवर लाईन बिछाने के...