मुख्यमंत्री धामी ने कहा—देहरादून में छात्र की नृशंस हत्या के बाद बाहरी राज्यों के छात्रों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं
मुख्यमंत्री धामी ने कहा—देहरादून में छात्र की नृशंस हत्या के बाद बाहरी राज्यों के छात्रों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं
देहरादून में अध्ययनरत नॉर्थ ईस्ट के छात्र एंजेल चकमा की नृशंस हत्या की घटना अत्यंत पीड़ादायक घटना है।
यह केवल एक छात्र की मृत्यु नहीं, बल्कि एक परिवार के सपनों और उम्मीदों का असमय अंत है।
मैं, दिवंगत एंजेल चकमा के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उन्हें इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
आज मेरी दिवंगत एंजेल चकमा के पिताजी से भी बातचीत हुई। इस असीम दुःख की घड़ी में मैंने उनसे उत्तराखंड की समस्त जनता की ओर से गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं। इस दुःखद क्षण में अधिक कहना संभव नहीं था, लेकिन मैंने उन्हें यह स्पष्ट रूप से आश्वस्त किया कि उनके पुत्र के सभी हत्यारों को शीघ्र गि...
