Monday, September 7News and Media

Uncategorized

मुख्यमंत्री धामी ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने की भी अपेक्षा की

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने की भी अपेक्षा की   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चिन्यालीसौड़ के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भेंट कर बणगांव चोपड़ा कसलाना मोटर मार्ग एवं दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के लिये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का विकास हमारा उद्देश्य है, उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र के गांवों तक सड़क सुविधाओं के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने की भी अपेक्षा की...

AI की राह पर उत्तराखंड परिवहन विभाग, तकनीकी ट्रेनिंग से बना राज्य का पहला अग्रणी विभाग

Uncategorized
AI की राह पर उत्तराखंड परिवहन विभाग, तकनीकी ट्रेनिंग से बना राज्य का पहला अग्रणी विभाग देहरादून। उत्तराखंड परिवहन विभाग ने प्रशासनिक कार्यों में आधुनिक तकनीक को शामिल करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल करते हुए AI आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इमर्जिंग टेक के मूल तत्व” विषय पर आयोजित दो दिवसीय इंटरैक्टिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान अपर परिवहन आयुक्त एस. के. सिंह ने विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत AI आधारित समाधानों की सराहना करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों बिनोद चमोली, बृजमोहन रावत, दीपक पांडेय, मीनाक्षी और निकिता गुसाईं को सम्मानित किया। इन प्रतिभागियों ने यह दर्शाया कि किस प्रकार AI तकनीक का उपयोग कर परिवहन विभाग की जटिल...

मुख्यमंत्री धामी और श्री श्री रविशंकर के बीच सामाजिक समरसता व आध्यात्मिक जागरूकता पर हुई चर्चा

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी और श्री श्री रविशंकर के बीच सामाजिक समरसता व आध्यात्मिक जागरूकता पर हुई चर्चा     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में श्री श्री रविशंकर जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित श्री श्री रविशंकर जी द्वारा स्थापित आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था विश्वभर में शांति, योग और मानवीय मूल्यों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उनके मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है, जो उत्तराखंड जैसे आध्यात्मिक प्रदेश के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। श्री रविशंकर जी ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए राज्य की उन्नति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्त...

मुख्यमंत्री धामी को केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु का पत्र—देहरादून-पिथौरागढ़ उड़ान सेवा जल्द शुरू होने की संभावना

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी को केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु का पत्र—देहरादून-पिथौरागढ़ उड़ान सेवा जल्द शुरू होने की संभावना       केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री राममोहन नायडू किंजरापु ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर बताया है कि देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच आरसीएस उड़ान सेवा जल्द शुरु हो सकती हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर, देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच उड़ान सेवाओं को मजबूत करने के लिए पत्र लिखा था। इसी क्रम में केंद्रीय केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया है कि देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच क्षेत्रीय सम्पर्क योजना के तहत उड़ान सेवा के लिए, मैसर्स स्काईहॉप एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ...

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सख्ती—अवैध प्लाटिंग कार्य को मौके पर ही रुकवाया गया

Uncategorized
  एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सख्ती—अवैध प्लाटिंग कार्य को मौके पर ही रुकवाया गया   देहरादून में अनियंत्रित और अवैध निर्माणों पर लगाम कसने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर निर्माण कार्यों को सील कर दिया। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने नियमित निगरानी, प्राप्त शिकायतों और उच्चाधिकारियों के निर्देशों के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर बिना मानचित्र स्वीकृति के हो रहे निर्माणों को चिन्हित किया और तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की। आजाद कॉलोनी, साना मस्जिद क्षेत्र में युनुस द्वारा किए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण को निरीक्षण के दौरान पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि निर्माण कार्य बिना मानचित्र स्वीकृति और आवश्यक अनुमति के किया जा रहा था, जो प्राधिकरण के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। टीम ने मौके पर प...

मुख्यमंत्री धामी ने रुड़की में परिवहन कार्यालय के एप्रोच मार्ग निर्माण हेतु 1.30 करोड़ स्वीकृत किए

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने रुड़की में परिवहन कार्यालय के एप्रोच मार्ग निर्माण हेतु 1.30 करोड़ स्वीकृत किए   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में बढ़ते साईबर अपराधों की चुनौतियों का सामना करने, अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं का विकास, के साथ ही विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के पुर्ननिर्माण आदि से संबंधित कर्यों हेतु 75 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बढ़ते साईबर अपराधों और चुनौतियों से निपटाने के लिए देहरादून में साईबर उत्कृष्टता केन्द्र साईबर सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस के निर्माण हेतु ₹ 31.63 करोड, जनपद उधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा के अन्तर्गत एन०एच० 109 में पं० राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज से अटरिया माता मंदिर मोड़ सिडकुल एवं आनन्दपुर होते हुए एस०एच० 44 तक सड़क पुर्ननिर्माण हेतु ₹ 22.72 क...

जिला प्रशासन ने 5 करोड़ सीएसआर फंड से जिले के सभी विद्यालय किये फर्नीचर युक्त

Uncategorized
  जिला प्रशासन ने 5 करोड़ सीएसआर फंड से जिले के सभी विद्यालय किये फर्नीचर युक्त     मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बंसल की विशेष पहल एवं उनके व्यक्तिगत निर्देशन में जनपद देहरादून के राजकीय संचालित माध्यमिक विद्यालयों में “प्रोजेक्ट उत्कर्ष” के अंतर्गत डिजिटल एवं उन्नत शिक्षण सुविधाओं के विकास हेतु एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक, तकनीक-सक्षम एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा के आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ी पहल करते हुए जनपद के 168 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट शिक्षण व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके अंतर्गत कुल 884 स्मार्ट टीवी स्थापित किए जा रहे हैं, जिनकी कुल लागत रू0 3.67 करोड़ है। सभी विद्यालयों में स्मार्ट टीवी की आपूर्ति पूर्ण हो चुकी है तथा इंस्टॉलेशन...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस प्रकार की फिल्में समाज को सोचने और समझने का अवसर देती हैं, और सरकार ऐसे हर प्रयास का समर्थन करती है

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस प्रकार की फिल्में समाज को सोचने और समझने का अवसर देती हैं, और सरकार ऐसे हर प्रयास का समर्थन करती है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करते हुए जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और जनसंख्या संतुलन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना है जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर एक ऐतिहासिक पहल की है, जो समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है, ज...

घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 03 पीडिताओं को किया रेस्क्यू

Uncategorized
  घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 03 पीडिताओं को किया रेस्क्यू वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यम से बिंदाल क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा एक घर में अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा क्षेत्राधिकारी मसूरी के नेतृत्व में एएचटीयू देहरादून तथा कैण्ट पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। संयुक्त टीम द्वारा दिनांक: 16-03-26 की रात्रि में गांधी नगर रघुनाथ मंदिर के पास स्थित एक घर में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गई तो घर के अन्दर 03 महिलाएं तथा 02 पुरूष आपत्तिजनक स्थिती में मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। मौके से पुलिस टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही एक महिला सहित 03 अभियुक्तो 01: श्रीमती र...

डीएम सविन बंसल के निर्देशानुसार कंट्रोल रूम में मौजूद खाद्य पूर्ति विभाग की टीम गैस आपूर्ति और सिलेंडर उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई कर रही है।

Uncategorized
  डीएम सविन बंसल के निर्देशानुसार कंट्रोल रूम में मौजूद खाद्य पूर्ति विभाग की टीम गैस आपूर्ति और सिलेंडर उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई कर रही है। एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शत्प्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी। जिलाधिकारी स्वयं जिलें में गैस आपूर्ति/वितरण बैकलॉक की स्वयं मॉनिटिरिंग कर रहे है। जिला प्रशासन की क्यूआरटी द्वारा जनपद देहरादून के अंतर्गत 69 गैस एजेंसियों के तथा 25 व्यवसायिक प्रतिष्ठानो का निरीक्षण किया गया है, क्यूआरटी द्वारा विकासनगर क्षेत्र में 5 घरेलू सिलेण्डर को जब्त किया गया है। गैस वितरण के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारियों क...