Monday, September 7News and Media

Uncategorized

सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

Uncategorized
  सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश     उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नैनीताल जनपद के एमबी इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में शनिवार, 21 मार्च को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह प्रतिभाग करेंगे। माननीय रक्षा मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम एवं आयोजन की तैयारियों के दृष्टिगत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस, काठगोदाम में अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त कुमाऊं मंडल श्री दीपक रावत ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ...

धामी का दमदार नेतृत्व, उत्तराखंड में फिर खिलेगा कमल

Uncategorized
  धामी का दमदार नेतृत्व, उत्तराखंड में फिर खिलेगा कमल     धामी का मास्टरस्ट्रोक: चाणक्य नीति से सजी कैबिनेट, 2027 का रास्ता साफ चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर Pushkar Singh Dhami ने उत्तराखंड की राजनीति में ऐसा सधा हुआ दांव चला, जिसने सियासी गलियारों में चल रही तमाम अटकलों को एक झटके में ध्वस्त कर दिया। बहुप्रतीक्षित मंत्रिमण्डल विस्तार के जरिए धामी ने न सिर्फ अपनी कुर्सी की मजबूती साबित की, बल्कि यह भी साफ कर दिया कि 2027 का चुनाव उनके ही नेतृत्व में लड़ा जाएगा। यह विस्तार केवल पद भरने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि धामी की सटीक राजनीतिक समझ, धैर्य और “चाणक्य नीति” का जीवंत उदाहरण है। लंबे समय तक कैबिनेट में पांच पद खाली रखकर धामी ने जहां विपक्ष और अपने ही खेमे की बेचैनी को परखा, वहीं सही समय पर फैसला लेकर यह दिखा दिया कि सत्ता में नियंत्रण किसे कहते हैं। धामी न...

परिवर्तन नहीं, प्रदर्शन: धामी मॉडल ने तोड़ी सत्ता परिवर्तन की पुरानी परिपाटी

Uncategorized
  परिवर्तन नहीं, प्रदर्शन: धामी मॉडल ने तोड़ी सत्ता परिवर्तन की पुरानी परिपाटी     उत्तराखंड की राजनीति में वर्षों से एक अनकही परंपरा चली आ रही थी कार्यकाल का अंतिम वर्ष आते-आते, विशेषकर मार्च के आसपास, नेतृत्व परिवर्तन लगभग तय मान लिया जाता था। यह एक तरह से राजनीतिक अस्थिरता का प्रतीक बन चुकी थी। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस स्थापित धारणा को न केवल चुनौती दी, बल्कि उसे निर्णायक रूप से ध्वस्त कर दिया। धामी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री को रिपीट कर स्थिरता का संदेश दिया था और अब पांचवें वर्ष में मंत्रिमंडल विस्तार कर यह स्पष्ट कर दिया गया है कि यह सरकार परंपरागत राजनीति से अलग, आत्मविश्वास और प्रदर्शन की राजनीति पर चल रही है। जहां विरोधी दल यह अनुमान लगा रहे थे कि इतिहास खुद को दोहराएगा और धामी को भी बदला जाएगा, वहीं ध...

परिवर्तन नहीं, प्रदर्शन: धामी मॉडल ने तोड़ी सत्ता परिवर्तन की पुरानी परिपाटी

Uncategorized
  परिवर्तन नहीं, प्रदर्शन: धामी मॉडल ने तोड़ी सत्ता परिवर्तन की पुरानी परिपाटी       उत्तराखंड की राजनीति में वर्षों से एक अनकही परंपरा चली आ रही थी कार्यकाल का अंतिम वर्ष आते-आते, विशेषकर मार्च के आसपास, नेतृत्व परिवर्तन लगभग तय मान लिया जाता था। यह एक तरह से राजनीतिक अस्थिरता का प्रतीक बन चुकी थी। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस स्थापित धारणा को न केवल चुनौती दी, बल्कि उसे निर्णायक रूप से ध्वस्त कर दिया। धामी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री को रिपीट कर स्थिरता का संदेश दिया था और अब पांचवें वर्ष में मंत्रिमंडल विस्तार कर यह स्पष्ट कर दिया गया है कि यह सरकार परंपरागत राजनीति से अलग, आत्मविश्वास और प्रदर्शन की राजनीति पर चल रही है। जहां विरोधी दल यह अनुमान लगा रहे थे कि इतिहास खुद को दोहराएगा और धामी को भी बदला जाएगा, ...

धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल : 21 मार्च को हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की विशाल जनसभा

Uncategorized
धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल : 21 मार्च को हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की विशाल जनसभा   उत्तराखंड में धामी सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूरा होने पर हल्द्वानी में 21 मार्च को एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी में पहुंच रहे हैं। इस जनसभा के जरिए भाजपा कुमाऊं की विधानसभा सीटों को साधने के साथ ही कांग्रेस के गढ़ को कमजोर करने की कोशिश करेगी जो कुमाऊं के 6 जिलों में मिशन 2027 की शुरुआत भी होगी। बताया जा रहा है कि इस रैली में एक लाख लोगों की पहुंचने की संभावना है जिसके लिए तैयारियां की जा रही है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च को कांग्रेस के गढ़ से बड़ी जनसभा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी कुमाऊं क्षेत्र से मिशन 2027 का शंखनाद करेगी। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जि...

जिले की 70 गैस एजेंसियों हेतु नामित क्यूआरटी टीम एजेंसियों की निरीक्षण एवं एलपीजी आपूर्ति, वितरण, स्टॉक प्रतिदिन निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम के निर्देश

Uncategorized
  जिले की 70 गैस एजेंसियों हेतु नामित क्यूआरटी टीम एजेंसियों की निरीक्षण एवं एलपीजी आपूर्ति, वितरण, स्टॉक प्रतिदिन निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम के निर्देश     जिलें में एलपीजी गैस की आपूर्ति, वितरण, बैकलॉग के सम्बन्ध में जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन की क्यूआरटी एवं सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी, गैस एजेंसियों के स्वामी एवं तेल कम्पनियों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला प्रशासन ने गैस एजेसियों पर होमलिडिविरी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु एजेंसियों पर अधिकारी तैनात कर दिए गए है, जो एजेंसी पर होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखेंगे वस्तुस्थिति से अवगत कराएगें। जिलाधिकारी ने बढते बैकलॉग का कारण जाना तो तेल कम्पनियों के अधिकारियों ने बताया कि 03 दिन जब ...

शहर की सड़कों पर अव्यवस्था देख डीएम सविन बंसल ने अधिकारियों को किया अलर्ट

Uncategorized
  शहर की सड़कों पर अव्यवस्था देख डीएम सविन बंसल ने अधिकारियों को किया अलर्ट   सचिव, लोक निर्माण विभाग पंकज पाण्डेय ने आज जिलाधिकारी सविन बंसल एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के संग शहर में रोड कटिंग उपरांत मार्गों के रेस्टोरेशन कार्यों का व्यापक निरीक्षण किया। सचिव लोनिवि द्वारा प्रातः 06 बजे से विभिन्न प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के अंतर्गत दिलाराम चौक, हाथी बड़कला, साई मंदिर, नागल रोड, कैनाल रोड, धोरण, आईटी पार्क, लक्ष्मी रोड, कृषाली चौक, सहस्त्रधारा रोड, कर्जन रोड, मोहिनी रोड, धर्मपुर चौक, चंचल डेरी, फुव्वारा चौक, रिस्पना पुल, दून विश्वविद्यालय क्षेत्र, सपेरा बस्ती, बंगाली कोठी, एनएच हरिद्वार बाईपास, आईएसबीटी, शिमला बाईपास चौक, निरंजनपुर सब्जी मंडी, कमला पैलेस, बल्लीवाला चौक, बल्लूपुर चौक, किशननगर चौक, यमुना कॉलोनी, बिंदाल पुल सहित विभिन्न क्षे...

देशभर में UCC की चर्चा, उत्तराखंड के बाद गुजरात ने बढ़ाई रफ्तार

Uncategorized
  देशभर में UCC की चर्चा, उत्तराखंड के बाद गुजरात ने बढ़ाई रफ्तार       गुजरात सरकार ने UCC 2026 बिल का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। लिव-इन रिलेशनशिप रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, बहुविवाह पर रोक, समान उत्तराधिकार नियम। अनुसूचित जनजाति को छोड़कर सभी पर लागू उत्तराखंड की तर्ज पर गुजरात सरकार भी समान नागरिक संहिता लागू करने जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) 2026 बिल का ड्राफ्ट तैयार किया है। बिल में शादी, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसी व्यक्तिगत कानूनी बातों को एक समान नियम में लाने की कोशिश करता है। इस बिल में अनुसूचित जनजाति (ST) के लोगों पर कोई प्रावधान लागू नहीं होंगे। बाकी सभी नागरिकों के लिए ये नियम एक जैसे होंगे, चाहे उनकी कोई भी धर्म, जाति या लिंग हो। लिव-इन रिलेशनशिप पर मुख्य प्रावधान बिल में लिव-इन रिलेशन...

जनजातीय गौरव दिवस’ से बढ़ा जनजातीय समाज का सम्मान: मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
  जनजातीय गौरव दिवस’ से बढ़ा जनजातीय समाज का सम्मान: मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित थारू होली महामहोत्सव को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनसमुदाय को नमन करते हुए अपनी प्रशासनिक व्यस्तताओं के कारण प्रत्यक्ष रूप से शामिल न हो पाने पर खेद व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि थारू समाज की सांस्कृतिक परंपराएं अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि थारू समाज के रीति-रिवाज, लोकगीत, पारंपरिक नृत्य और प्रकृति के प्रति उनका गहरा जुड़ाव राज्य की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि खटीमा ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए थारू संस्कृति गर्व का विषय है। विशेष रूप से थारू समाज की होली, जो कई दिनों तक उल्लास और उत्साह के साथ मनाई जाती है, अप...

डीएम सविन बंसल ने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है, अतः इसे भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाए

Uncategorized
  डीएम सविन बंसल ने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है, अतः इसे भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाए     राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद देहरादून सहित प्रदेशभर में विधानसभावार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे। जनपद में प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम के सफल आयोजन की  तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध आज जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परेड ग्राउंड, में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के दौरान तिब्बती मार्केट ऑटोमेटेड पार्किंग, कैब सेवा एवं आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर का विधिवत लोकार्पण एवं अनावरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न जनकल्य...