Monday, September 7News and Media

बोलता वोटर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को सशक्त मंच देने और खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को सशक्त मंच देने और खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को सशक्त मंच देने और खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पर्यटक आवास गृह, टनकपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चम्पावत जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से बाल संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत सीधा संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में खेल गतिविधियों की प्रगति की जानकारी प्राप्त करना तथा खिलाड़ियों से उनकी आवश्यकताओं और सुझावों पर चर्चा करना रहा। मुख्यमंत्री ने रा.इ.का. चम्पावत के गौरव, रा.इ.का. पाटी की प्रीति, रा.बा.इ.का. टनकपुर की कंचन, रा.इ.का. चौमेल के सागर एवं रा.बा.इ.का. चम्पावत की मोनिका से बातचीत कर खेल सुविधाओं, संसाधनों और प्रशिक्षण संबंधी जानकारी ली। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे मुख्यमंत्री उदीयम...
देवभूमि से शिवधाम की ओर पहला कदम: मुख्यमंत्री धामी ने किया कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ   

देवभूमि से शिवधाम की ओर पहला कदम: मुख्यमंत्री धामी ने किया कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  देवभूमि से शिवधाम की ओर पहला कदम: मुख्यमंत्री धामी ने किया कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टनकपुर स्थित पर्यटन आवास गृह से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यात्रियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया तथा उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए। मुख्यमंत्री ने 11 राज्यों से आए सभी श्रद्धालुओं से संवाद कर उनका देवभूमि उत्तराखंड में हार्दिक स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता, यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मिक और आध्यात्मिक जागरण का मार्ग है। उन्होंने कहा श्रद्धालु इस अद्वितीय यात्रा के सहभागी बनकर केवल यात्रा नहीं, बल्कि समर्पण की अनुभूति लेकर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ...
खटीमा : मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को नमन किया   

खटीमा : मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को नमन किया  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
खटीमा : मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को नमन किया   खटीमा के नगरा तराई क्षेत्र में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को नमन किया। उन्होंने कहा कि खेतों में उतरकर पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, बल्कि वे हमारी संस्कृति और परंपराओं के संवाहक भी हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत “हुड़किया बौल” के माध्यम से भूमि के देवता भूमियां, जल के देवता इंद्र और छाया के देवता मेघ की वंदना भी की। मुख्यमंत्री के इस सांस्कृतिक जुड़ाव और कृषकों के साथ आत्मीय सहभाग ने क्षेत्रीय जनता को गहरे स्तर पर प्रेरित किया। मुख्यमंत्री धामी की यह ...
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे आज प्रदेश के समग्र विकास और जन आकांक्षाओं को पूरा करने के अपने “विकल्प रहित संकल्प” को पूर्ण करने की इस यात्रा के सफल चार वर्ष पूर्ण कर रहे हैं   

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे आज प्रदेश के समग्र विकास और जन आकांक्षाओं को पूरा करने के अपने “विकल्प रहित संकल्प” को पूर्ण करने की इस यात्रा के सफल चार वर्ष पूर्ण कर रहे हैं  

उत्तराखंड, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री ने कहा कि वे आज प्रदेश के समग्र विकास और जन आकांक्षाओं को पूरा करने के अपने “विकल्प रहित संकल्प” को पूर्ण करने की इस यात्रा के सफल चार वर्ष पूर्ण कर रहे हैं     हरिद्वार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में आयोजित विकास संकल्प पर्व में प्रतिभाग कर 550 करोड़ की 107 विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लालढांग में सिंचाई सुविधा हेतु झील का निर्माण, लालढांग पीएचसी का उच्चीकरण कर सीएचसी बनाए जाने, भगवानपुर से इकबालपुर तक सड़क का चौड़ीकरण, भगवानपुर से सिकरौदा तक सड़क निर्माण, निरंजनपुर में डिग्री कालेज का निर्माण किए जाने, मुबारकपुर-अलीपुर में हाईस्कूल का उच्चीकरण किए जाने, मोहम्मदपुर जटगांव में रजवाहे के दोनों ओर पटरी पर सीसी सड़क का निर्माण किए जाने, विधान सभा झबरेड़ा के अन्त...
मुख्यमंत्री ने कहा कावड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। सीसीटीवी और ड्रोन से नियमित निगरानी हो   

मुख्यमंत्री ने कहा कावड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। सीसीटीवी और ड्रोन से नियमित निगरानी हो  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री ने कहा कावड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। सीसीटीवी और ड्रोन से नियमित निगरानी हो     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा के सफल संचालन के लिये उत्तराखंड कांवड़ सेवा एप बनाए जाने के निर्देश दिए है इसमें कांवड़ियों की सभी डिटेल उपलब्ध कराई जाए। इस एप का उपयोग हर वर्ष आयोजित होने वाले कांवड़ यात्रा के दौरान किया जा सकेगा, इस से कांवड़ यात्रा पहले से अधिक सुगम और सुरक्षित हो सकेगी। गुरूवार को मेला नियन्त्रण भवन हरिद्वार में उच्चाधिकारीयों के साथ कांवड मेला-2025 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा के सकुशल एवं सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन, पुलिस एवं अन्य सम्बन्धित विभागों को चाक चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा ऐसे राज्य जहां से अधिकांश ...
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाया जा सके   

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाया जा सके  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाया जा सके   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मेला नियन्त्रण भवन परिसर हरिद्वार में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रूद्राक्ष के पौधे का रोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल वॉर्मिग तथा पर्यावण असंतुलन को रोकने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि माँ और प्रकृति दोनों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। यह अभियान समाज में पर्यावरण के प्र...
समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बना।   

समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बना।  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बना। उत्तराखंड की राजनीति में नेतृत्व हमेशा अस्थिरता का शिकार रहा है, लेकिन जब बात पुष्कर सिंह धामी की आती है, तो तस्वीर कुछ और ही दिखती है। धामी भाजपा के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो लंबे समय से राज्य के सीएम हैं। इससे पहले कांग्रेस के एनडी तिवारी ही ऐसे मुख्यमंत्री थे जो पूरे पांच साल तक उत्तराखंड के सीएम रहे। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर धामी को जनता और पार्टी नेतृत्व ने क्यों लगातार चार सालों तक भरोसेमंद नेतृत्व के तौर पर स्वीकार किया। 04 जुलाई 2021… वो दिन जब भाजपा नेतृत्व ने उत्तराखंड की कमान युवा नेता पुष्कर सिंह धामी को सौंपी। उस समय राज्य में राजनीतिक अस्थिरता थी—लेकिन जैसे ही धामी ने कमान संभाली, उन्होंने न सिर्फ माहौल बदला, बल्कि जनभावनाओं को भी अपने पक्ष में मोड़ दिया। 2022 के विधानसभा चुनाव...
सीएम धामी की पहल पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने विद्युत बिलों के रूप में उत्तराखंड को 57.87 करोड़ रुपये का भुगतान किया   

सीएम धामी की पहल पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने विद्युत बिलों के रूप में उत्तराखंड को 57.87 करोड़ रुपये का भुगतान किया  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  सीएम धामी की पहल पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने विद्युत बिलों के रूप में उत्तराखंड को 57.87 करोड़ रुपये का भुगतान किया     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्य के मध्य अवशेष आस्तियों एवं दायित्वों के मामलों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन मामलों में दोनों राज्यों के बीच पिछली बैठक में सहमति बनी थी, उनमें से जिन मामलों में कार्यवाही गतिमान है, उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनका जल्द समाधान किया जाए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी दोनों राज्यों के अवशेष आस्तियों एवं दायित्वों के मामले में जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक करेंगे। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की पिछली बैठक के बाद जिला उधमसिंहनगर एवं हरिद्वार में स्थित ...
प्रो. डॉ. सुलेखा नौटियाल ने सभी फैकल्टी, छात्रों और आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया      

प्रो. डॉ. सुलेखा नौटियाल ने सभी फैकल्टी, छात्रों और आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया    

बोलता वोटर
  प्रो. डॉ. सुलेखा नौटियाल ने सभी फैकल्टी, छात्रों और आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया     श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के माइक्रोबाॅयलाॅजी विभाग द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य डॉक्टरों के अमूल्य योगदान को सम्मान देना और भावी चिकित्सकों में शैक्षणिक रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना रहा। मेडिकल छात्र-छात्राओं ने माॅडल प्रस्तुतिकरण के द्वारा विभिन्न मेडिकल विषयों पर महत्वपूर्णं जानकारियां सांझा की। प्रथम पुरस्कार तितिक्षा रावत, विभूति सादवार्ती और उनके समूह को कोरोना वायरस पर आधारित उनके सूक्ष्म एवं आकर्षक मॉडल के लिए प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार सुहानी धवन, संजीवनी रांगड़ एवं उनकी टीम को “पैरा साइटिक एग्स इन स्टूल-रूटीन एंड माइक्रोस्कोपी” विषय पर उनके ज्ञानवर्धक मॉ...
मंत्री गणेश जोशी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण भी दिये जाने के कार्य को प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिये   

मंत्री गणेश जोशी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण भी दिये जाने के कार्य को प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिये  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मंत्री गणेश जोशी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण भी दिये जाने के कार्य को प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिये   ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने लखपति दीदी योजना और हाउस ऑफ हिमालया की समीक्षा की। मीडिया को जारी बयान में ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए महिलाओं को सशक्त करना आवश्यक है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना से यह कार्य लखपति दीदी योजना के तहत मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में लखपति दीदी बनाने का काम लगातार जारी है, 1.65 लाख के लक्ष्य को पूर्ण कर लिया गया है और 1.50 लाख और बनाया जाएगा। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण भी दिये जाने के कार्य को प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिये। मंत्री ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्गो पर अब तक कुल 164 आउटल...