Monday, September 7News and Media

बोलता वोटर

मंत्री जोशी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के हुनर को मंच देना हमारी प्राथमिकता है   

मंत्री जोशी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के हुनर को मंच देना हमारी प्राथमिकता है  

बोलता वोटर
  मंत्री जोशी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के हुनर को मंच देना हमारी प्राथमिकता है ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने ऋषिकेश के ढालवाला स्थित भारतीय ग्रामोत्थान संस्था के कार्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय रेशों तथा भीमल, कंडाली और भांग से तैयार किए जा रहे उत्पादों का अवलोकन किया और तागा बुनने की प्रक्रिया को भी करीब से देखा। संस्था की अध्यक्ष गीता चंदोला ने ग्राम्य विकास मंत्री को अवगत कराया कि संस्था बीते 35 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों की बेरोजगार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को विभिन्न विभागों के सहयोग से प्रशिक्षण दिया जाता है और उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री विभिन्न प्रदर्शनियों के माध्यम से की जाती है। वर्तमान में संस्था में 40 से अधिक महिलाएं ...
   यह पहल न केवल स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिला रही है, बल्कि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शिल्प कौशल को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत कर रही है : धामी

  यह पहल न केवल स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिला रही है, बल्कि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शिल्प कौशल को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत कर रही है : धामी

देहरादून, उत्तराखंड, बोलता वोटर
  यह पहल न केवल स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिला रही है, बल्कि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शिल्प कौशल को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत कर रही है : धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास परिसर में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के आउटलेट का उद्घाटन किया। यह आउटलेट उत्तराखण्ड की पारंपरिक धरोहर और जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय राजधानी में संगठित रूप में प्रस्तुत करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। इसके माध्यम से न केवल राज्य की समृद्ध लोकसंस्कृति को देश के सामने लाया जाएगा, बल्कि स्थानीय उत्पादों को नए बाजार भी प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल राज्य सरकार की उस दूरदृष्टि का परिणाम है, जिसका उद्देश्य पर्वतीय अंचलों में उत्पादित प्राकृतिक और हस्तनिर्मित वस्तुओं को वैश्विक पहचान दिलाना है। यह कदम...
बीज उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए उत्तराखंड को ‘सीड हब’ बनाने की योजना, सीएम धामी ने रखी 5 करोड़ की मांग      

बीज उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए उत्तराखंड को ‘सीड हब’ बनाने की योजना, सीएम धामी ने रखी 5 करोड़ की मांग    

देहरादून, उत्तराखंड, बोलता वोटर
  बीज उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए उत्तराखंड को 'सीड हब' बनाने की योजना, सीएम धामी ने रखी 5 करोड़ की मांग   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि, ग्राम्य विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर प्रदेश की कृषि एवं उससे जुडी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विसतार के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य के पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों की कृषि एवं बागवानी आवश्यकताओं तथा किसानों की आर्थिक सुदृढ़ता हेतु राज्य सरकार द्वारा तैयार की गई प्रस्तावित योजनाओं पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अवगत कराया कि उत्तराखण्ड सरकार ने कृषि एवं बागवानी क्षेत्र के समग्र विकास एवं किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लगभग 3800 करोड़ रुपये की व्यापक योजनाएं तैयार की हैं। इन योजनाओं में नवाचार, यंत्रीकरण, तकनीकी समावेशन ए...
सोमवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हाथ का आपरेशन हुआ डाॅक्टरों की राय ऐसे मामलों में संक्रमण का रहता है खतरा प्लास्टिक सर्जरी की पड़ सकती है आवश्यकता   

सोमवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हाथ का आपरेशन हुआ डाॅक्टरों की राय ऐसे मामलों में संक्रमण का रहता है खतरा प्लास्टिक सर्जरी की पड़ सकती है आवश्यकता  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  सोमवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हाथ का आपरेशन हुआ डाॅक्टरों की राय ऐसे मामलों में संक्रमण का रहता है खतरा प्लास्टिक सर्जरी की पड़ सकती है आवश्यकता   खूंखार राॅटविलर कुत्तों के हमले में गम्भीर घायल कौशल्या देवी का उपचार श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में चल रहा है। कुत्तों के हमले में कौशल्या देवी बेहर गम्भीर रूप से घायल हो गई थीं। केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंचकर महिला के स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने महिला का उपचार कर रहे हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ यश मोहन लाल से बात की। डाॅ यश मोहन लाल व उनकी टीम ने सोमवार को महिला के हाथ की सर्जरी की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अजय पंडिता ने जानकारी दी कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरी की टीम उपचार मंे लगी हुई है। हड्डी रोग विभाग की टीम ने सोमवार को महि...
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा में युवाओं के प्रशिक्षण व जागरूकता को एक दर्जन एमओयू साइन किए

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा में युवाओं के प्रशिक्षण व जागरूकता को एक दर्जन एमओयू साइन किए

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा में युवाओं के प्रशिक्षण व जागरूकता को एक दर्जन एमओयू साइन किए सूबे में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापरक, नवोन्मेषी और रोजगारोन्मुखी बनाने के लिये उच्च शिक्षा विभाग ने देशभर के एक दर्जन प्रतिष्ठित शैक्षणिक एवं तकनीकी संस्थानों के साथ एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किये हैं। इसके तहत राज्य विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ा जायेगा। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की पहल पर उच्च शिक्षा विभाग ने देशभर के एक दर्जन प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ एमओयू साइन किये हैं। इस योजना के तहत विद्यार्थियों को जहां डिजिटल एवं फ्यूचर स्किल्स्, सॉफ्ट स्किल्स, विज्ञान अनुसंधान, जीवन मूल्यों और नशामुक्ति जैसे विविध विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, वहीं ...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा  डीए में बढ़ोतरी करना हो, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना हो या निगम में भर्तियों के माध्यम से मानव संसाधन बढ़ाना हो, पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके कल्याण के लिए कार्य किये जा रहे हैं   

मुख्यमंत्री धामी ने कहा डीए में बढ़ोतरी करना हो, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना हो या निगम में भर्तियों के माध्यम से मानव संसाधन बढ़ाना हो, पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके कल्याण के लिए कार्य किये जा रहे हैं  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा डीए में बढ़ोतरी करना हो, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना हो या निगम में भर्तियों के माध्यम से मानव संसाधन बढ़ाना हो, पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके कल्याण के लिए कार्य किये जा रहे हैं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से आयोजित एक समारोह में उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित की जा रही 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी (टैम्पो ट्रेवलर) का फ्लैग ऑफ किया। इनमें से 10 टैम्पो ट्रेवलर वाहन देहरादून-मसूरी और 10 टैम्पो ट्रेवलर वाहन हल्द्वानी नैनीताल रूट पर चलेंगे। इससे नैनीताल- हल्द्वानी और देहरादून - मसूरी के बीच जाम की समस्या में भी कमी आयेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल सफल रही तो, इस तरह की सेवाओं की संख्या और बढ़ाई जायेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय से जीटीसी हेलीपैड तक टैम्पो ट्रेवल...
मंत्री ने उपनल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक और समयबद्ध सेवाएं प्रदान की जाएं   

मंत्री ने उपनल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक और समयबद्ध सेवाएं प्रदान की जाएं  

उत्तराखंड, बोलता वोटर
  मंत्री ने उपनल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक और समयबद्ध सेवाएं प्रदान की जाएं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को उपनल (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड) के मुख्य कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थिति पंजिका, फाइल प्रबंधन प्रणाली, शिकायत निवारण प्रक्रिया और सेवा प्रदाय की कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया। सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने अधिकारियों से उपनल द्वारा दी जा रही सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली। मंत्री ने उपनल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक और समयबद्ध सेवाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि उपनल के माध्यम से पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को रोजगार से जोड़ने का जो उद्देश्य है, उसे पूरी निष्ठा और पा...
मुख्यमंत्री ने कहा आज के इस अवसर पर मैं, आप सभी से एक पेड़ अपनी माँ के नाम अभियान में भागेदारी निभाने का आह्वान करता हूं क्योंकि आप सभी राष्ट्र-प्रहरी होने के साथ – साथ हमारे पर्यावरण के भी रक्षक हैं। आप जहां भी पेड़ लगाएंगे उसके फलने फूलने की गारंटी भी सदा रहेगी, क्योंकि आप एक सैनिक होने के नाते हमेशा उसका ख्याल भी रखेंगे   

मुख्यमंत्री ने कहा आज के इस अवसर पर मैं, आप सभी से एक पेड़ अपनी माँ के नाम अभियान में भागेदारी निभाने का आह्वान करता हूं क्योंकि आप सभी राष्ट्र-प्रहरी होने के साथ – साथ हमारे पर्यावरण के भी रक्षक हैं। आप जहां भी पेड़ लगाएंगे उसके फलने फूलने की गारंटी भी सदा रहेगी, क्योंकि आप एक सैनिक होने के नाते हमेशा उसका ख्याल भी रखेंगे  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री ने कहा आज के इस अवसर पर मैं, आप सभी से एक पेड़ अपनी माँ के नाम अभियान में भागेदारी निभाने का आह्वान करता हूं क्योंकि आप सभी राष्ट्र-प्रहरी होने के साथ - साथ हमारे पर्यावरण के भी रक्षक हैं। आप जहां भी पेड़ लगाएंगे उसके फलने फूलने की गारंटी भी सदा रहेगी, क्योंकि आप एक सैनिक होने के नाते हमेशा उसका ख्याल भी रखेंगे   सीएम धामी ने कहा कि जबरन धर्मान्तरण व डेमोग्राफ़िक चेंज पर हमारी सरकार के प्रयासों के साथ जन सहयोग एवं कानूनी रूप से शिकायत हेतु जन जागरूकता भी आवश्यक है| मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने सख्त दंगा विरोधी कानून लागू करने के साथ, भूमि अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्यवाही व यूसीसी जैसा साहसिक कदम उठाये लेकिन सरकार के इन साहसिक प्रयासों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु व्यापक जनसहयोग की अपेक्षा है| मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट, देहराद...
मुख्यमंत्री धामी की सख्ती रंग लाई, अपात्र लाभार्थियों पर सख्त कार्रवाई शुरू   

मुख्यमंत्री धामी की सख्ती रंग लाई, अपात्र लाभार्थियों पर सख्त कार्रवाई शुरू  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी की सख्ती रंग लाई, अपात्र लाभार्थियों पर सख्त कार्रवाई शुरू   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी योजनाओं का गलत तरीके से लाभ उठाने के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। इस मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर कोतवाली नगर और थाना राजपुर में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। संबंधित अधिकारियों से कहा गया है कि ऐसे अपात्र लोगों को कतई बख्शा न जाए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। मामले में जिला पूर्ति अधिकारी देहरादून और आयुष्मान विभाग की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को तहरीर दी गई। बताया गया कि सरकार की ओर से पांच लाख से कम सालाना आय वाले लोगों के राशन कार्ड बनाए जाते हैं। अपात्र लोगों की ओर से राशन कार्ड बनाए जाने की शिकायत मिलने पर पूर्ति विभाग ने राशन कार्डो की जांच की तो कई लोगों के राशन कार्ड फर्जी पाए गए। इसी ...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किशन नगर वार्ड 12 में सीवर और पेयजल एवं सीवरेज संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही एक ठोस व दीर्घकालिक योजना बनाई जाए   

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किशन नगर वार्ड 12 में सीवर और पेयजल एवं सीवरेज संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही एक ठोस व दीर्घकालिक योजना बनाई जाए  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किशन नगर वार्ड 12 में सीवर और पेयजल एवं सीवरेज संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही एक ठोस व दीर्घकालिक योजना बनाई जाए     कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सीवर एवं पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु जलसंस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किशन नगर वार्ड 12 में सीवर और पेयजल एवं सीवरेज संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही एक ठोस व दीर्घकालिक योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में जलभराव, गंदगी और ...