Monday, September 7News and Media

बोलता वोटर

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के 95 ब्लॉकों में अधिक से अधिक किसानों, स्वयं सहायता समूहों, पूर्व सैनिकों को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जाए   

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के 95 ब्लॉकों में अधिक से अधिक किसानों, स्वयं सहायता समूहों, पूर्व सैनिकों को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जाए  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के 95 ब्लॉकों में अधिक से अधिक किसानों, स्वयं सहायता समूहों, पूर्व सैनिकों को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जाए सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा की। बैठक में कृषि मंत्री जोशी ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने समीक्षा के दौरान कहा कि किसानों को उनकी मांग के अनुरूप समय पर सेब के कार्टन उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में अस्थायी फल भंडारण केंद्र शीघ्र बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, आराकोट में कोल्ड स्टोरेज और नौगांव में मंडी निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने को कहा। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के 95 ब्लॉकों में अधिक स...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल ने  धराली और थराली में आपदा पीड़ित परिवारों के लिए राहत, खाद्य सामग्री, दवाईयां और जरूरी उपकरण भेजकर न सिर्फ मदद की पहल की है, बल्कि मानवीय संवेदना का जीवंत उदाहरण भी प्रस्तुत किया है   

श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल ने धराली और थराली में आपदा पीड़ित परिवारों के लिए राहत, खाद्य सामग्री, दवाईयां और जरूरी उपकरण भेजकर न सिर्फ मदद की पहल की है, बल्कि मानवीय संवेदना का जीवंत उदाहरण भी प्रस्तुत किया है  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल ने धराली और थराली में आपदा पीड़ित परिवारों के लिए राहत, खाद्य सामग्री, दवाईयां और जरूरी उपकरण भेजकर न सिर्फ मदद की पहल की है, बल्कि मानवीय संवेदना का जीवंत उदाहरण भी प्रस्तुत किया है धराली से थराली चमोली तक एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने बढ़ाए मदद के हाथ देहरादून। पहले धराली उत्तरकाशी और अब चमोली में आई प्राकृतिक आपदा। दोनों जगह आपदा की मार ने कई परिवारों से उनका घर-आंगन, खेत खलियान, पशु मवेशी, रोजगार और सुख-चैन छीन लिया। कहीं खेत मलबे में दब गए, कहीं आशियाने नष्ट हो गए। कहीं मासूम बच्चों की शिक्षा और बुजुर्गों की दवा-दरकार अधर में लटक गई। ऐसे कठिन समय में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने धराली उत्तरकाशी और थराली चमोली में इन पीड़ित परिवारों के लिए राहत, खाद्य सामग्री, दवाईयां और जरूरी उपकरण भेजकर न सिर्फ मदद की पहल की है, बल्कि मानवीय संवेदना का...
मुख्यमंत्री ने दिए ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश   

मुख्यमंत्री ने दिए ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री ने दिए ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान को बृहद स्तर पर संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को और अधिक सशक्त बनाया जाए। आवश्यकता अनुसार इसमें नए पदों का सृजन भी किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन ‘मानस' – 1933 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आमजन इस पर शिकायत दर्ज करा सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग मिलकर कार्यशालाओं का आयोजन करें तथा ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए विस्तृत एक्शन प्लान तैयार कर...
यह देश की एकमात्र ओलिंपिक स्टैण्डर्ड आइस रिंक है, जिसमें खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु अत्याधुनिक व्यवस्थाएँ की गई हैं : धामी

यह देश की एकमात्र ओलिंपिक स्टैण्डर्ड आइस रिंक है, जिसमें खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु अत्याधुनिक व्यवस्थाएँ की गई हैं : धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
यह देश की एकमात्र ओलिंपिक स्टैण्डर्ड आइस रिंक है, जिसमें खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु अत्याधुनिक व्यवस्थाएँ की गई हैं : धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हिमाद्री आइस रिंक रजत जयंती खेल परिसर रायपुर, देहरादून में आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया" द्वारा आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2025 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया | मुख्यमंत्री ने थाईलैंड को एशियन ओपन शार्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की | मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देशभर से आए खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों का उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि यह अत्यंत गर्व का विषय है कि भारत में प्रथम बार आयोजित हो रही शीतकालीन खेलों की इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन की मेजबानी का सुअवसर देवभूमि उत्तराखंड को प्रा...
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, एसएसबी, आईटीबीपी की विभिन्न टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं।   

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, एसएसबी, आईटीबीपी की विभिन्न टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं।  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, एसएसबी, आईटीबीपी की विभिन्न टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं।     बीती रात तहसील थराली के अन्तर्गत टुनरी गदेरे में पानी बढ़ने के कारण तहसील परिसर, चेपड़ो बाजार, कोटदीप बाजार और कुछ घरों में 1 से 2 फीट मलबा घुस गया और कुछ वाहन भी मलबे में दबे है। रा.उ.नि. थराली द्वारा बताया गया कि ग्राम संगवाड़ा में एक मकान में मलबा आने के कारण एक लड़की मलबे में दब गयी थी जिसके शव को डीडीआरएफ थराली के जवानों के द्वारा रेस्क्यू किया गया। इसके अलावा अतिवृष्टि के कारण ग्राम चेपड़ो में एक व्यक्ति लापता है जिसकी खोजबीन प्रशासन द्वारा की जा रही है। जिला प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर राहत-बचाव कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। एनडीआरएफ, ...
डीएम सविन बंसल ने स्कूलों में शौचालय, पानी की टंकी, सफाई और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था गुणवत्तापूर्ण बनाने के दिए सख्त निर्देश      

डीएम सविन बंसल ने स्कूलों में शौचालय, पानी की टंकी, सफाई और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था गुणवत्तापूर्ण बनाने के दिए सख्त निर्देश    

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  डीएम सविन बंसल ने स्कूलों में शौचालय, पानी की टंकी, सफाई और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था गुणवत्तापूर्ण बनाने के दिए सख्त निर्देश     (सू.वि), जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में  कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोरवा (कालसी) तथा त्यूनी चकराता में भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देर्शों के क्रम में अनुपालन तथा जिले में ‘‘प्राजेक्ट उत्कर्ष’’ की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखने के निर्देश दिए। वहीं स्कूलों में पुराने जर्जर भवन के निष्प्रोज्य कार्य में नाराजगी व्यक्त करते हुए आंगणन कराकर निष्प्रोज्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने फरवरी व जुलाई 2025 में विद्यालय के निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन में कृत कार्यवाही ...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हमारे डॉक्टर हैं   

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हमारे डॉक्टर हैं  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हमारे डॉक्टर हैं   उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के चिकित्सकों को बड़ी राहत और सौगात दी है। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के चिकित्साधिकारियों को अब एसडी एसीपी (SD ACP) का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हमारे डॉक्टर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर पहाड़ की कठिन परिस्थितियों में भी चिकित्सक पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। उनके हितों का ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है। एसीपी का लाभ मिलने से चिकित्सकों को न केवल आर्थिक मजबूती मिलेगी बल्कि सेवा के प्रति और अधिक समर्पण की भावना भी बढ़ेगी। सरकार हमेशा अपने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ खड़ी है। ...
मुख्यमंत्री कार्यालय पर निराधार आरोप लगाना विपक्ष की केवल और केवल घटिया राजनीति है   

मुख्यमंत्री कार्यालय पर निराधार आरोप लगाना विपक्ष की केवल और केवल घटिया राजनीति है  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री कार्यालय पर निराधार आरोप लगाना विपक्ष की केवल और केवल घटिया राजनीति है     पौड़ी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक जितेंद्र कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कुछ लोगों पर जमीन के सौदे को लेकर उसे परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में भाजयुमो (भारतीय जनता युवा मोर्चा) के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली सहित पांच लोगों को देहरादून से गिरफ्तार किया है कोतवाली प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरगांव तलसारी निवासी जितेंद्र कुमार (32) ने सुबह करीब 4 बजे खुद को गोली मार ली है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को एक कार से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने कार से आवश्यक सबूत जुटाए है...
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आगामी सितम्बर माह में होने वाले चिंतन शिविर कार्यक्रम के संबंध में आयोजित वर्चुअल बैठक में उत्तराखंड के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने भी वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया   

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आगामी सितम्बर माह में होने वाले चिंतन शिविर कार्यक्रम के संबंध में आयोजित वर्चुअल बैठक में उत्तराखंड के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने भी वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आगामी सितम्बर माह में होने वाले चिंतन शिविर कार्यक्रम के संबंध में आयोजित वर्चुअल बैठक में उत्तराखंड के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने भी वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आगामी सितम्बर माह में होने वाले चिंतन शिविर कार्यक्रम के संबंध में आयोजित वर्चुअल बैठक में उत्तराखंड के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने भी वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। बैठक में देशभर के विभिन्न राज्यों के ग्राम्य विकास विभाग से जुड़े मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4-5 सितम्बर, 2025 को राजस्थान के उदयपुर में प्रस्तावित चिंतन शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी राज्यों से सुझाव आमंत्रित किए। इस अवसर पर प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश ज...
ऋण बीमा के बावजूद कार्रवाई न करने पर डीएम सविन बंसल ने कैनफिन बैंक प्रबन्धक पर ₹22 लाख की आरसी ठोकी

ऋण बीमा के बावजूद कार्रवाई न करने पर डीएम सविन बंसल ने कैनफिन बैंक प्रबन्धक पर ₹22 लाख की आरसी ठोकी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  ऋण बीमा के बावजूद कार्रवाई न करने पर डीएम सविन बंसल ने कैनफिन बैंक प्रबन्धक पर ₹22 लाख की आरसी ठोकी   ऋण के बीमा होने के उपरान्त भी आश्रितों की फजीहत कराने वाले बैंको पर जिलाधिकारी सविन बंसल कड़ा रूख अपनाए हुए हैं। कैनफिन होम लि0 की सम्पति कुर्क 23 अगस्त को सम्पति नीलाम की जाएगी। जिलाधिकारी ने विधवा महिला को प्रताड़ित रकने पर केनफिन होम लि0 बैंक के प्रबन्धक की 22 लाख की आरसी काट दी है अब बैंक की सम्पति को कुर्क कर दिया गया है। अब जिलाधिकारी के रडार पर जिला प्रशासन निरंतर अपने कड़े फैसलों से जहां जनमानस को उनका अधिकार दिला रहा है वहीं जनमानस को अनावश्यक परेशान करने वालों पर भी नकेल कस रहा है, जिससे ऐसा कृत्य करने वालों में प्रशासन का खौफ भी बढा है। बावजूद इसके नये प्रकरण भी सामने आ रहे हैं। चुक्खुवाला निवासी दो बेटो की व्यथित विधवा मा माला देवी ने डीएम ने फरियाद लगाई ...