Monday, September 7News and Media

बोलता वोटर

गणेश जोशी ने कहा कि महक क्रांति योजना से 91 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।      

गणेश जोशी ने कहा कि महक क्रांति योजना से 91 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।    

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  गणेश जोशी ने कहा कि महक क्रांति योजना से 91 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।   कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने संगध पौंध केन्द्र की समीक्षा बैठक के बाद बताया कि प्रदेश में महक क्रांति नीति के विस्तार के लिए वर्ष 2025 से वर्ष 2047 (विकसित भारत संकल्प) तक की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके प्रथम चरण में 22,750 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर कार्य किया जाएगा, जिससे लगभग 1,050 करोड़ रुपये का टर्नओवर और 91 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। महक क्रांति नीति के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में औषधीय एवं सुगंधित पौधों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष वैली विकसित की जाएंगी। जिनमें चमोली एवं अल्मोड़ा में डैमस्क रोज़ वैली (2000 हैक्टेयर), चम्पावत एवं नैनीताल में सिनॉमन वैली (5200 हैक्टेयर), पिथौरागढ़ में तिमूर वैली (5150 हैक्टेयर), हरिद्वार एवं पौड़ी...
एसजीआरआरयू के गढ़वाली भाषा दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ और इसके बाद लोकगीतों व लोकनृत्यों की श्रृंखला ने सभी दर्शकों को मोहित किया।   

एसजीआरआरयू के गढ़वाली भाषा दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ और इसके बाद लोकगीतों व लोकनृत्यों की श्रृंखला ने सभी दर्शकों को मोहित किया।  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  एसजीआरआरयू के गढ़वाली भाषा दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ और इसके बाद लोकगीतों व लोकनृत्यों की श्रृंखला ने सभी दर्शकों को मोहित किया। अपणि भाषा, अपणि शान एसजीआरआरयू में गढ़वाली संस्कृति को मिला नया आयाम देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत गढ़वाली भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा मंगलवार को गढ़वाली भाषा दिवस का भव्य आयोजन किया गया। पथरीबाग परिसर के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में गढ़वाली गीत, नृत्य और कविताओं ने ऐसा सांस्कृतिक वातावरण रचा कि उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद गढ़वाली संस्कृति की झलक दिखाने वाले लोकगीतों और लोकनृत्यों की श्रृंखला ने सभी दर्शकों को मोहित कर दिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने गढ़वाली लोकनृत्यों के माध्यम से क्षेत...
अग्निवीरों के लिए खुला सरकारी नौकरी का द्वार, नियमावली 2025 लागू      

अग्निवीरों के लिए खुला सरकारी नौकरी का द्वार, नियमावली 2025 लागू    

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  अग्निवीरों के लिए खुला सरकारी नौकरी का द्वार, नियमावली 2025 लागू       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक और वायदे को पूरा करते हुए, सेवामुक्त होने वाले अग्निवीरों को विभिन्न विभागों की वर्दीधारी सेवाओं में दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान कर दिया है। इस संबंध में सोमवार को कार्मिक एवं सर्तकता विभाग की ओर से विधिवित तौर पर उत्तराखंड राज्याधीन सेवाओं में समूह ग के सीधी भर्ती के वर्दीधारी पदों पर सेवायोजन हेतु सेवामुक्त अग्निवीरों को क्षैतिज आरक्षण नियमावली – 2025 जारी कर दी है। सैन्य बहुल प्रदेश होने के कारण उत्तराखंड सरकार के इस निर्णय को मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। इसी नियमावली के जरिए अब सेवामुक्त हुए अग्निवीरों को विभिन्न विभागों के वर्दीधारी पदों पर 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया जाएगा। इसमें पुलिस आरक्षी (नागरिक/पीएसी), उप निरीक...
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 द्वारा प्रदेश के विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और बिग डेटा जैसे कोर्स संचालित करने की पहल की जा रही है   : धामी

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 द्वारा प्रदेश के विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और बिग डेटा जैसे कोर्स संचालित करने की पहल की जा रही है  : धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 द्वारा प्रदेश के विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और बिग डेटा जैसे कोर्स संचालित करने की पहल की जा रही है : धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आईआईटी कानपुर के सहयोग से हेमवती नन्दन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में ‘‘साथी केंद्र’’ का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी देश का सामाजिक और आर्थिक विकास उसकी शिक्षा की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2020 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से देश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक स्तर पर सुधार लाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया। उन्होंने कहा कि आज इस नीति के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में भी...
इस अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई , साथ ही वीर नारियों और वीरता पदक प्राप्त पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया गया      

इस अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई , साथ ही वीर नारियों और वीरता पदक प्राप्त पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया गया    

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  इस अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई , साथ ही वीर नारियों और वीरता पदक प्राप्त पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया गया   देहरादून के बालावाला स्थित वेडिंग प्वाइंट में आज 14वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स का 50वां स्थापना दिवस कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही वीर नारियों और वीरता पदक प्राप्त पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान सभी ने हिमालय बचाओ अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली। अपने संबोधन में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सभी पूर्व सैनिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने भा...
नई दिल्ली में हुए राष्ट्रीय स्तर के भाषण मंच पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली एसजीआरआरयू की छात्रा हंसिका सक्सेना की प्रतिभा को मिला देशभर के गणमान्यों की सराहना और तालियाँ

नई दिल्ली में हुए राष्ट्रीय स्तर के भाषण मंच पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली एसजीआरआरयू की छात्रा हंसिका सक्सेना की प्रतिभा को मिला देशभर के गणमान्यों की सराहना और तालियाँ

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  नई दिल्ली में हुए राष्ट्रीय स्तर के भाषण मंच पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली एसजीआरआरयू की छात्रा हंसिका सक्सेना की प्रतिभा को मिला देशभर के गणमान्यों की सराहना और तालियाँ     श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल आॅफ हयूमेनिटीज एंड सोशल सांइसेज की मेधावी छात्रा हंसिका सक्सेना ने भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और उत्तराखण्ड की बेटियों का नाम रोशन किया। नई दिल्ली स्थित सबसे बडे और प्रतिष्ठित सभागार भारत मंडपम में 05 अगस्त 2025 को आयोजित आॅल इडिया युवा भाषण प्रतियोगिता में हंसिका सक्सेना ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी इस उपलब्धि पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेट श्रीमंहत देवेन्द्र दास जी महाराज ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी। शुक्रवार को श्री दरबार साहिब में आयोजित सम्मान ...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड सरकार और जर्मन स्थित इनोवेशन हब राइन-माइन, के मध्य लेटर ऑफ इन्टेन्ट (एल.ओ.आई) पर हस्ताक्षर किये गये। इसका उद्देश्य उत्तराखण्ड को कुशल युवाओं को जर्मनी में स्वास्थ्य, ऑटोमोबाइल, व्यावसायिक प्रशिक्षण, हाइड्रोजन एवं नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी, नवाचार आधारित स्टार्टप जैसे क्षेत्रों से जोड़ना है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में यह एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राज्य सरकार द्वारा युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभिन्न देशों की मांग के आधार पर भी राज्य के युवाओं को कौशल विकास से जोड़ा जा रहा ह...
मुख्यमंत्री धामी ने खेल स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों मानसी नेगी को खेल विभाग और मोहम्मद अरशद को पुलिस विभाग में आउट ऑफ टर्न नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए

मुख्यमंत्री धामी ने खेल स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों मानसी नेगी को खेल विभाग और मोहम्मद अरशद को पुलिस विभाग में आउट ऑफ टर्न नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी ने खेल स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों मानसी नेगी को खेल विभाग और मोहम्मद अरशद को पुलिस विभाग में आउट ऑफ टर्न नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर बहुउद्देश्यी क्रीड़ा हाल परेड ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस – 2025, समारोह को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेल और खेल भावना समाज को ऊर्जा, अनुशासन और प्रेरणा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपनी स्टिक के जादू से पूरी दुनिया को भारत की खेल शक्ति से परिचित कराया। उन्होंने हिटलर तक को ये बता दिया कि देश भक्ति आखिर क्या होती है। उन्हीं के आदर्शों पर चलकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश भी एक वैश्विक खेल शक्ति बन रहा है, इसमें उत्तराखंड भी अपनी भूमिका निभाने के लिए कमर कस चुका है। उन्होंने कहा क...
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाए और किसी भी प्रकार की देरी न हो

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाए और किसी भी प्रकार की देरी न हो

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाए और किसी भी प्रकार की देरी न हो जनपद रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी के कुछ क्षेत्रों में बादल फटने की सूचना प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों को त्वरित गति से संचालित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाए और किसी भी प्रकार की देरी न हो। मुख्यमंत्री श्री धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित आपदा प्रबंधन की उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जाएं। सड़क, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में उन्हें तत्काल सुचारू किया जाए। उ...
मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना को लेकर स्टैक होल्डरों की बैठक आयोजित हुई   

मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना को लेकर स्टैक होल्डरों की बैठक आयोजित हुई  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना को लेकर स्टैक होल्डरों की बैठक आयोजित हुई मसूरी नगर पालिका सभागार में आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना को लेकर स्टैक होल्डरों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में परियोजना के प्रबंध निदेशक ने रोपवे निर्माण से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया और परियोजना की प्रगति साझा की। बैठक के दौरान भूमि संबंधी मुद्दों, वन स्वीकृति एवं निर्माण से जुड़े अन्य पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर स्टैक होल्डरों के सुझाव भी लिए गए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रोपवे मार्ग के अलाइमेंट का पुनः रिव्यू किया जाए और स्थानीय लोगों से एक बार फिर सुझाव लिए जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आग्रह पर यह परियोजना स्वीकृत हुई है और इसके लिए उन्होंने मुख्...