Sunday, September 6News and Media

बोलता वोटर

रविवार को प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ढाई मिनट का अंश उत्तराखंड पर केंद्रित रहा

देहरादून, उत्तराखंड, बोलता वोटर
  रविवार को प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ढाई मिनट का अंश उत्तराखंड पर केंद्रित रहा     प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रति अपने विशेष स्नेह को प्रकट करते हुए राज्य में विंटर टूरिज्म, साहसिक खेलों, वेडिंग डेस्टिनेशन की संभावनाओं का उल्लेख करते हुए, देशवासियों से सर्दियों के सीजन में हिमालय की वादियों का अनुभव लेने की अपील की है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी, उत्तराखंड टूरिज्म के सबसे बड़े ब्रांड एम्बेस्डर हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात” कार्यक्रम में करीब ढाई मिनट उत्तराखंड को समर्पित किए। उन्होंने कहा कि इन दिनों उत्तराखंड का विंटर टूरिज्म लोगों को खूब लुभा रहा है। सर्दियों के मौ...

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार का लक्ष्य किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण को गति देना है और यह सुनिश्चित करना है कि गन्ना किसानों को उनकी उपज का पूर्ण और उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार का लक्ष्य किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण को गति देना है और यह सुनिश्चित करना है कि गन्ना किसानों को उनकी उपज का पूर्ण और उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पेराई सत्र 2025–26 के लिए उत्तराखण्ड राज्य की चीनी मिलों द्वारा क्रय किए जाने वाले गन्ने के राज्य परामर्शित मूल्य में वृद्धि को स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार का लक्ष्य किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण को गति देना है और यह सुनिश्चित करना है कि गन्ना किसानों को उनकी उपज का पूर्ण और उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो। इसी उद्देश्य के तहत वर्ष 2024–25 की तुलना में इस वर्ष गन्ना मूल्य में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है। गत पेराई सत्र 2024–25 में अगेती प्रजाति का राज्य परामर्शित मूल्य ₹375 प्रति कुंतल तथा सामान्य प्रजाति का मूल्य ₹365 प...

मुख्यमंत्री ने कहा श्रद्धालुओं और साधु-संतों की सुरक्षा के लिए राज्य और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूर्ण समन्वय स्थापित किया गया है।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री ने कहा श्रद्धालुओं और साधु-संतों की सुरक्षा के लिए राज्य और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूर्ण समन्वय स्थापित किया गया है।   हरिद्वार में होने वाले 2027 के कुंभ के भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार में गंगा किनारे सभी 13 अखाड़ों के आचार्यों एवं संतगणों के साथ बैठक की। कुंभ के भव्य आयोजन के लिए पहली बार गंगा तट पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने 2027 कुंभ स्नान की महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा भी की। उन्होंने 14 जनवरी 2027 को मकर संक्रांति, 06 फरवरी 2027 को मौनी अमावस्या, 11 फरवरी 2027 को वसंत पंचमी, 20 फरवरी 2027 को माघ पूर्णिमा, 06 मार्च 2027 को महाशिवरात्रि (अमृत स्नान), 08 मार्च 2027 को फाल्गुन अमावस्या (अमृत स्नान), 07 अप्रैल 2027 को नव संवत्सर (नव वर्ष), 14 अप्रैल 2027 को मेष संक्रांत...

जिलाधिकारी सविन बंसल ने नशे के अवैध व्यापार पर त्वरित कार्रवाई के लिए सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  जिलाधिकारी सविन बंसल ने नशे के अवैध व्यापार पर त्वरित कार्रवाई के लिए सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए।   जिलाधिकारी सविन बंसल ने बृहस्पतिवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिला स्तरीय नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक ली। उन्होंने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विभागों द्वारा अब तक किए गए कार्यों और अवैध ड्रग्स कारोबार में लिप्त दोषियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की। किशोर और नाबालिग बच्चों में नशे की प्रवृत्ति को देखते हुए जिलाधिकारी ने चिंता जाहिर करते हुए देहरादून जिले में बच्चों के लिए समर्पित राज्य का पहला एक विशेष नशा मुक्ति केंद्र (रिहैबिलिटेशन सेंटर) का संचालन भी शुरू करने का निर्णय लिया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने समाज कल्याण विभाग को शीघ्र इसकी गाइडलाइन के साथ प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। इस...

मुख्यमंत्री धामी ने पिछले साढ़े चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देकर यह दिखाया कि उनकी सरकार युवाओं और रोजगार के लिए कितनी प्रतिबद्ध है।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी ने पिछले साढ़े चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देकर यह दिखाया कि उनकी सरकार युवाओं और रोजगार के लिए कितनी प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित अर्थ एवं संख्या, कृषि एवं उद्यान तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के 178 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें अर्थ एवं संख्या विभाग के 117, कृषि विभाग के 12 उद्यान विभाग के 30 तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के 19 अभ्यर्थी शामिल है। उन्होंने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन कर उत्तराखंड को विकसित, आत्मनिर्भर एवं देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के संकल्प को स...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सभी उपस्थितों को संविधान की प्रस्तावना के आधार पर संवैधानिक शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, समानता एवं न्याय की भावना को बनाए रखने का संकल्प लिया

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सभी उपस्थितों को संविधान की प्रस्तावना के आधार पर संवैधानिक शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, समानता एवं न्याय की भावना को बनाए रखने का संकल्प लिया   श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने शपथ ली। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, संकाय सदस्यों तथा कर्मचारियों में संविधान के मूल्यों-न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को और अधिक सुदृढ़ करना था। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के पथरीबाग, आईटीएस एवं मेडिकल सहित तीनों कैम्पस में एक साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया क...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लाखामंडल की जनता द्वारा दिया गया स्नेह और स्वागत उनके लिए अत्यंत भावुक करने वाला है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लाखामंडल की जनता द्वारा दिया गया स्नेह और स्वागत उनके लिए अत्यंत भावुक करने वाला है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज लाखामंडल स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे, जहाँ स्थानीय जनता एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। *16 सूत्रीय मांग पत्र प्राप्त—मुख्यमंत्री ने दी सकारात्मक कार्रवाई की बात* कार्यक्रम के राज्य मंत्री व कार्यक्रम संयोजक श्री गीता राम गौड़ द्वारा क्षेत्र की विभिन्न स्थानीय समस्याओं से संबंधित 16 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी मांगों का गंभीरता से परीक्षण कर सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। भारी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ...

मुख्यमंत्री धामी का संकल्प — ‘देवभूमि की पहचान और सुरक्षा सर्वोपरि’, अवैध कब्जों के खिलाफ बुल्डोजर अभियान लगातार जारी रहेगा

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी का संकल्प — ‘देवभूमि की पहचान और सुरक्षा सर्वोपरि’, अवैध कब्जों के खिलाफ बुल्डोजर अभियान लगातार जारी रहेगा     पछुवा दून क्षेत्र, शक्ति नगर के पास सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर धामी सरकार का बुल्डोजर चल रहा है, ऊर्जा विभाग की लगभग 11 हेक्टेयर भूमि पर 111 परिवारों ने अवैध कब्जा किया था, जिसमें कई घरों के साथ-साथ एक बड़ा मदरसा और मस्जिद भी शामिल था। प्रशासन ने भारी फोर्स के साथ अभियान शुरू किया और अब तक 65 से अधिक भवनों को ध्वस्त किया गया है। विशेष रूप से एक मदरसा जिसे सरकारी जमीन पर बनाया गया था, उसे पिछले दो साल में मस्जिद के रूप में बढ़ाकर धर्मीय पहचान दी जा रही थी। प्रशासन ने इसे भी ध्वस्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने साफ संदेश दिया है कि देवभूमि का स्वरूप किसी भी कीमत पर बदलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों पर हो रहे ...

मंत्री जोशी ने देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना के तहत राजपुर के काठबंगला क्षेत्र के बेघर हो रहे लोगों के पुनर्वास एवं जनहित के दृष्टिगत व्यावहारिक समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मंत्री जोशी ने देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना के तहत राजपुर के काठबंगला क्षेत्र के बेघर हो रहे लोगों के पुनर्वास एवं जनहित के दृष्टिगत व्यावहारिक समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथीबड़कला स्थित अपने शासकीय आवास में एमडीडीए अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जिन विकास कार्यों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, उनके लोकार्पण की तैयारी तुरंत शुरू की जाए तथा जिन कार्यों का शिलान्यास प्रस्तावित है, उनसे संबंधित सभी कागजी कार्यवाही समय पर पूर्ण की जाए। उन्होंने बुरासखंडा एवं सुवाखोली, सालावाला, दून विहार, गल्जवाड़ी, गंगोल पंडितवाड़ी, भद्रर...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें “स्वस्थ जीवन सबसे मूल्यवान पूँजी है” का संदेश देते हुए परामर्श एवं दवाइयाँ निःशुल्क प्रदान कीं।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें “स्वस्थ जीवन सबसे मूल्यवान पूँजी है” का संदेश देते हुए परामर्श एवं दवाइयाँ निःशुल्क प्रदान कीं।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें “स्वस्थ जीवन सबसे मूल्यवान पूँजी है” का संदेश देते हुए परामर्श एवं दवाइयाँ निःशुल्क प्रदान कीं।     देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय तथा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 23 नवम्बर 2025 को आर्य समाज मंदिर, सुभाष नगर में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में 602 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें “स्वस्थ जीवन सबसे मूल्यवान पूँजी है” का संदेश देते हुए परामर्श एवं दवाइयाँ निःशुल्क प्रदान कीं। रविवार को आर्य समाज मंदिर, सुभाष नगर में शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डाॅ. ...