Sunday, September 6News and Media

बोलता वोटर

टनकपुर से नांदेड़ साहिब रेल स्वीकृति पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा यही है डबल इंजन सरकार का दम

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  टनकपुर से नांदेड़ साहिब रेल स्वीकृति पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा यही है डबल इंजन सरकार का दम   देवभूमि उत्तराखंड और सिख समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक एवं अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। टनकपुर (उत्तराखंड) से तख्त श्री नांदेड़ साहिब (महाराष्ट्र) तक नई रेल सेवा की शुरुआत को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से अब देश के प्रमुख पवित्र स्थलों में से एक नांदेड़ साहिब की यात्रा उत्तराखंड के हजारों श्रद्धालुओं के लिए और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक हो सकेगी। मुख्यमंत्री धामी ने इस महत्वूपर्ण निर्णय के लि प्रधानमंत्री मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल उत्तराखंड के सिख समुदाय और श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करता है, बल्कि प्रदेश के धार्मिक पर्यटन को ...

मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय के साथ प्रशासन को नवाचार अपनाने की जरूरत है—चाहे वह तकनीक का उपयोग हो, प्रशासनिक प्रक्रियाओं का सरलिकरण हो या जनसंपर्क को बेहतर बनाने के तरीके

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय के साथ प्रशासन को नवाचार अपनाने की जरूरत है—चाहे वह तकनीक का उपयोग हो, प्रशासनिक प्रक्रियाओं का सरलिकरण हो या जनसंपर्क को बेहतर बनाने के तरीके   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में परिवीक्षाधीन पीसीएस अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके आगामी प्रशासनिक दायित्वों के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा केवल एक रोजगार नहीं है, बल्कि यह जनता के प्रति जिम्मेदारी और सेवा की भावना से जुड़े ‘ईश्वरीय कार्य’ के समान है। *प्रशासनिक सेवा—एक उत्तरदायित्व, केवल नौकरी नहीं* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में आने वाले युवा अधिकारी राज्य की रीढ़ माने जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी सेवा का मूल ...

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार, देहरादून के गुनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम का निर्माण करवा रही है। जो प्रत्येक उत्तराखंडी के लिए एक पावन स्थल होगा

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार, देहरादून के गुनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम का निर्माण करवा रही है। जो प्रत्येक उत्तराखंडी के लिए एक पावन स्थल होगा     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सहस्त्रधारा रोड, स्थित एक होटल में उत्तराखंड अनन्य सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीदों के परिजनों का संघर्ष, पीड़ा और देश के प्रति अटूट निष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड वीरभूमि के रूप में भी जाना जाता है। प्रदेश के लगभग प्रत्येक परिवार का सदस्य सेना या अर्ध सैनिक बलों से जुड़ा हुआ है। उत्तराखंड के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर मातृभूमि की रक्षा की है। मुख्यमंत्री ने कहा वे स्वयं एक फौजी ...

मुख्यमंत्री के निरीक्षण ने बदली तस्वीर, आईएसबीटी की व्यवस्था हुई चकाचक

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री के निरीक्षण ने बदली तस्वीर, आईएसबीटी की व्यवस्था हुई चकाचक     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून आईएसबीटी के औचक निरीक्षण के बाद बस अड्डे की व्यवस्थाओं में काफी सुधार देखने को मिला है। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद आईएसबीटी बस अड्डें में सफाई व्यवस्था, यात्री सुविधा, टिकट काउंटर और बसों के रूट संचालन और सुरक्षा प्रबंधन की बदली तस्वीर सामने आई है। बस अड्डे पर कई व्यवस्थाएँ बेहतर हुई हैं और यात्रियों को सहुलियत मिल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में आईएसबीटी का औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने बस स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सफाई व्यवस्थाओं को लेकर कड़े निर्देश दिए दिए। जिसके मद्देनजर बस स्टैंड परिसर में सफाई व्यवस्था बेहतर हुई। वहीं यात्री सूचना बोर्ड और अनाउंसमेंट सिस्टम को ठीक कराया गया है। पेयजल और शौचाल...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के पालन में स्वास्थ्य विभाग ने PG स्तर की नर्सिंग शिक्षा के लिए सुरसिंहधार नर्सिंग कॉलेज को तैयार बताते हुए भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत होने की उम्मीद जताई।

बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के पालन में स्वास्थ्य विभाग ने PG स्तर की नर्सिंग शिक्षा के लिए सुरसिंहधार नर्सिंग कॉलेज को तैयार बताते हुए भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत होने की उम्मीद जताई।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या 311/2025 के क्रम में आज स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में टिहरी जनपद के सुरसिंहधार स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज को पी.जी. कॉलेज के रूप में विकसित किए जाने से संबंधित समस्त बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने अधिकारियों से अब तक की प्रगति, उपलब्ध अवसंरचना, वित्तीय-प्रशासनिक स्वीकृतियों की स्थिति और निरीक्षण रिपोर्ट के निष्कर्षों की जानकारी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्हो...

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार फलोत्पादन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और माल्टा उत्पादन व उसके विपणन के लिए शीघ्र ही एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार फलोत्पादन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और माल्टा उत्पादन व उसके विपणन के लिए शीघ्र ही एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी   प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से मंगलवार को कैंप कार्यालय में धाद संस्था के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में माल्टा उत्पादन को प्रोत्साहन देने, विपणन व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा माल्टा आधारित प्रसंस्करण को बढ़ावा देने संबंधी विस्तृत ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने माल्टा के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु निंबू-वर्गीय फलों की प्रदर्शनी आयोजित करने और किसानों को तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भरसार विश्वविद्यालय एवं गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, रानीचौरी में निंबू-वर्गीय फल मेला आयोज...

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खण्डूड़ी ने श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल के माननीय चेयरमैन, पूज्य श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खण्डूड़ी ने श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल के माननीय चेयरमैन, पूज्य श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, देवी रोड, कोटद्वार में मंगलवार, 02 दिसम्बर 2025 को कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1226 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। मंगलवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि, ऋतु भूषण खण्डूड़ी, विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखण्ड, विशिष्ठ अतिथि शैलेन्द्र रावत, मेयर, कोटद्वार, राज गौरव नौटियाल, जिलाध्यक्ष, भाजपा कोटद्वार, धीरेन्द्र मोहन रतूड़ी, निदेशक, श्री गुरु रा...

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और अटूट समर्पण से अखंड भारत का सपना साकार किया

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और अटूट समर्पण से अखंड भारत का सपना साकार किया   केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को साधली, बडा़ेदरा, गुजरात में सरदार@150 यूनिटी मार्च के अंतर्गत आयोजित सरदार गाथा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को समस्त उत्तराखंडवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और अटूट समर्पण से अखंड भारत का सपना साकार किया। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि खेड़ा और बारदोली के किसान आंदोलनों में अन्याय के विरुद्ध उनके द्वारा किए गए संघर्ष ने उन्हें भारत में लोकप्रिय बनाया था। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र-सेवा के लिए समर्पि...

ड्रग टेस्टिंग ड्राईव से न घबराएं छात्र/छात्राएं अभिभावक; इसका उद्देश्य केवल विद्यार्थियों, किशोरों को नशे के दुष्प्रभाव से बचानाःडीएम

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
ड्रग टेस्टिंग ड्राईव से न घबराएं छात्र/छात्राएं अभिभावक; इसका उद्देश्य केवल विद्यार्थियों, किशोरों को नशे के दुष्प्रभाव से बचानाःडीएम जिलाधिकारी सविन बंसल ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार व विद्यार्थियों में बढती नशे की प्रवृत्ति पर सख्त रुख अपनाते हुए जिले में स्थित सभी शैक्षित संस्थानों में रोस्टरवार अभियान चलाते हुए टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में आज दूसरे दिन भी ग्राफिकएरा डीम्ड यूनिवर्सिटी 150 छात्र/छात्रओं की रेंडम सैम्पलिंग की गई। वहीं जिलाधिकारी के सख्त निर्देश है कि यदि किसी स्कूल कालेज में ड्रग टेस्टिंग में कोई विद्यार्थी, बच्चे पासिटिव पाए जाते हैं तो सम्बन्धित डीन, कालेज स्वामी के विरूद्ध अपराधिक कार्यवाही की जाएगी। मा० मुख्यमंत्री के नशामुक्त राज्य के विजन को धरातल पर उतारने को जिला प्रश...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा विद्यालयी शिक्षा के दौरान कक्षा 9 तक संस्कृत का अध्ययन किया और उस दौरान सीखे गए श्लोक, व्याकरण एवं भाषा की मधुरता आज भी स्मरण में है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा विद्यालयी शिक्षा के दौरान कक्षा 9 तक संस्कृत का अध्ययन किया और उस दौरान सीखे गए श्लोक, व्याकरण एवं भाषा की मधुरता आज भी स्मरण में है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने संस्कृत भाषा के उत्थान एवं विकास हेतु एक उच्च स्तरीय आयोग के गठन की घोषणा की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और विद्वानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “भारतीय ज्ञान परंपरा: वैश्विक ज्ञान के विकास में संस्कृत का योगदान” जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित यह सम्मेलन भारतीय सभ्यता की गौरवमयी जड़ों को विश्व पटल पर मजबूती से प्रस्तुत करता है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस दो दिवसीय सम्मेलन में भारत सहित विभिन्न देशों के विद्वानों द्वारा संस्कृत की समृद्ध ज्ञ...