Friday, November 6News and Media

देहरादून

आंदोलनकारियों के लिए दस फीसदी क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है।

आंदोलनकारियों के लिए दस फीसदी क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
आंदोलनकारियों के लिए दस फीसदी क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भ्रष्टाचार, अतिक्रमण और अवैध कब्जों पर सरकार का प्रहार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान अनेक चुनौतियों सामने आईं, लेकिन उनका जनता के बीच खडे़ होकर सामना किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी केे कथन के अनुसार ही उत्तराखण्ड प्रगति कर रहा है। निश्चित तौर पर यह दशक उत्तराखण्ड का होगा। तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर मुख्यमंत्री ने शनिवार कोे सीएम आवास स्थित मुुख्य सेवक सदन में पत्रकारोें से बातचीत की। उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया और भविष्य के लिए अपनी प्राथमिकताओं को भी साझा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में राजनीतिक विश्लेषकों का मानना था कि भाजपा की सरकार वापसी नहीं कर पाएगी। क्योंकि इस...
आगामी 10 सालों की  राज्य के आय के संसाधन बढ़ाने के लिए आर्थिक विकास की रूपरेखा तैयार की जाए : धामी

आगामी 10 सालों की राज्य के आय के संसाधन बढ़ाने के लिए आर्थिक विकास की रूपरेखा तैयार की जाए : धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
आगामी 10 सालों की राज्य के आय के संसाधन बढ़ाने के लिए आर्थिक विकास की रूपरेखा तैयार की जाए : धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में आगामी 10 साल की वित्तीय स्थिति की पूरी योजना तैयार की जाए। इस दीर्घकालिक योजना में आर्थिक और सामाजिक विकास, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक तकनीक का उपयोग कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी 10 सालों की राज्य के आय के संसाधन बढ़ाने के लिए आर्थिक विकास की रूपरेखा तैयार की जाए। राज्य की आर्थिकी से जुड़े पर्यटन, तीर्थाटन, ऊर्जा,कनेक्टिविटी, उद्योग, कृषि, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, समाजिक कल्याण और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुनियोजित तरीके से कार्य किये जाएं। अनावश्यक खर्चों को नियंत्रित किया जाए। उन्होंने कहा क...
मंत्री ने कहा कि इससे पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को काफी सुविधा होगी

मंत्री ने कहा कि इससे पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को काफी सुविधा होगी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मंत्री ने कहा कि इससे पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को काफी सुविधा होगी देहरादून 22 मार्च। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पीबीओबार के केन्द्रीय अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट ने उनके कैम्प कार्यालय में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने देहरादून जनपद के हर्बटपुर में स्थापित सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय में तहसील के अनुसार क्षेत्र को जोड़ने का अनुरोध किया। देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में मुलाकात के बाद सैनिक कल्याण मंत्री ने सैनिक कल्याण निदेशक को निर्देशित किया कि हर्बटपुर में स्थापित सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय में पूर्व सैनिकों को तहसील के अनुसार जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि चकराता, कालसी, त्यूनी और विकासनगर तहसील क्षेत्र को हर्बटपुर कार्यालय से संचालित किया जाए और देहरादून जनपद की अन्य तहसील क्षेत्रों को देहरादून कार्यालय से संचालित किया जाए। ...
सासंद बलूनी ने बताया कि गोपेश्वर जनपद चमोली  में भी पासपोर्ट ऑफिस स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है

सासंद बलूनी ने बताया कि गोपेश्वर जनपद चमोली में भी पासपोर्ट ऑफिस स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
सासंद बलूनी ने बताया कि गोपेश्वर जनपद चमोली में भी पासपोर्ट ऑफिस स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और उत्तराखंड से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मुझे अवगत कराया है कि मेरी मांग पर उन्होंने गढ़वाल लोकसभा के कोटद्वार में पासपोर्ट ऑफिस खोलने की मंजूरी दे दी है जो अतिशीघ्र काम करना भी शुरू कर देगा आपको बता दे अनिल बलूनी ने कुछ समय पूर्व विदेश मंत्री से मिलकर गढ़वाल के कोटद्वार और गोपेश्वर में पासपोर्ट ऑफिस खोलने की मांग की थी ताकि गढ़वाल लोक सभा के नागरिकों के पासपोर्ट सम्बंधित सभी सेवाओं का लाभ आसानी और सुगम रूप से मिल सके। बलूनी ने बताया कि गोपेश्वर (जनपद चमोली) में भी पासपोर्ट ऑफिस स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। अनिल बलूनी ने कहा कि विदेश मंत्री का आभारी हूं कि उन्होंने गढ़वाल लोकसभा...
भजन कीर्तन के बीच श्रद्धालुओं को श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आशीर्वाद दिया।

भजन कीर्तन के बीच श्रद्धालुओं को श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आशीर्वाद दिया।

उत्तराखंड, देहरादून
भजन कीर्तन के बीच श्रद्धालुओं को श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आशीर्वाद दिया। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज देहरादून के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में शुक्रवार को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा निकली। श्री दरबार साहिब से सुबह 7ः30 बजे नगर परिक्रमा शुरू हुई। जहां-जहां से नगर परिक्रमा निकली दूनवासियों ने तहेदिल से संगतों का पुष्पवर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया। नगर परिक्रमा के दौरान रास्ते भर दूनवासी श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारे लगाते रहे। श्री गुरु राम राय जी महाराज के जन्मदिवस (श्री झण्डे जी आरोहण के तीसरे दिन) के तीसरे दिन आयोजित होने वाली ऐतिहासिक नगर परिक्रमा का स्वागत करने के लिए दूनवासी साल भर इंतजार करते हैं। नगर परिक्रमा के रूट पर हर जगह संगत का ज़ोरदार स्...
धामी सरकार के वादे अनुसार प्रदेश की आधी आबादी को दिया पूरा अधिकार

धामी सरकार के वादे अनुसार प्रदेश की आधी आबादी को दिया पूरा अधिकार

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
धामी सरकार के वादे अनुसार प्रदेश की आधी आबादी को दिया पूरा अधिकार देहरादून 21 मार्च। भाजपा ने प्रदेश सरकार के 3 वर्षों को देवभूमि के लिए शानदार, ऐतिहासिक और इतिहास निर्माण करने वाला बताया है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में युवा उत्तराखंड युवा मुख्यमंत्री की अच्छी सोच, मेहनत और दृढ़ शक्ति से तीव्रता से आगे बढ़ रहा है। *सेवा सुशासन के 3 शानदार वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकार वार्ता श्रृंखला का आगाज* *डेमोग्राफी एवं देवभूमि स्वरूप बनाए रखने के लिए ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय हुए* पार्टी मुख्यालय में धामी सरकार के सेवा सुशासन के 3 वर्ष पूर्ण होने पर आज से पत्रकार वार्ता श्रृंखला का आगाज हुआ है। जिसके क्रम में प्रदेश प्रवक्ता श्री सुरेश जोशी ने अपने संबोधन में बताया, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में भाजपा ने प्रदेश की जनता से जो भी वादे किए, वे सभी पूरे किए गए है...
सैन्यधाम: उत्तराखंड का यह पांचवां धाम है क्योंकि यह जनभावनाओं से जुड़ा है.

सैन्यधाम: उत्तराखंड का यह पांचवां धाम है क्योंकि यह जनभावनाओं से जुड़ा है.

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
सैन्यधाम: उत्तराखंड का यह पांचवां धाम है क्योंकि यह जनभावनाओं से जुड़ा है. उत्तराखंड में देश का पहला सैन्यधाम बनने जा रहा है, जो शहीदों की शहादत की निशानी बनेगा. राज्य के पांचवें धाम के रूप में इसे तैयार किया जा रहा है. लोकसभा चुनाव 2019 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड सैन्यधाम बनाने की घोषणा की उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी निर्माणाधीन सैन्यधाम में समय समय पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का जायजा लेते रहते है सैन्य धाम का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के गुनियाल गांव में देश का पहला सैन्यधाम बनने जा रहा है, जो जल्द ही जनता के लिए खोल दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का यह पांचवां धाम है. क्योंकि यह जनभावनाओं से जुड़ा है. इसे बनाने के लिए 1734 शहीद जवानों के आंगन की म...
सरकार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिससे राज्य के विकास को नई गति मिलेगी : जोशी

सरकार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिससे राज्य के विकास को नई गति मिलेगी : जोशी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
सरकार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिससे राज्य के विकास को नई गति मिलेगी : जोशी मसूरी, 21 मार्च। कैबिनेट मंत्री गणेश ने आज मसूरी के गांधी चौक में राज्य योजना के तहत मोतीलाल नेहरू मार्ग पर 4 किलोमीटर लंबी सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह कार्य डी०बी०एम०/ बी०सी० के माध्यम से ₹ 273.43 लाख की लागत से पूरा किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री गणेश ने कहा कि मसूरी में पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए यह कार्य किया जा रहा है, ताकि पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक मसूरी आते हैं, और बेहतर सड़क सुविधा से उन्हें यात्रा में सहूलियत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य ...
धर्म की आड़ में अवैध धंधे चलाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। अब तक पूरे उत्तराखंड में 110 मदरसों को सील किया जा चुका है

धर्म की आड़ में अवैध धंधे चलाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। अब तक पूरे उत्तराखंड में 110 मदरसों को सील किया जा चुका है

उत्तराखंड, देहरादून
धर्म की आड़ में अवैध धंधे चलाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। अब तक पूरे उत्तराखंड में 110 मदरसों को सील किया जा चुका है उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को उधम सिंह नगर जनपद में 16 और हरिद्वार में दो अवैध मदरसों को सील कर दिया गया। जिससे धर्म की आड़ में अवैध धंधे चलाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। अब तक पूरे उत्तराखंड में 110 मदरसों को सील किया जा चुका है। पिछले एक माह से उत्तराखंड प्रशासन द्वारा अवैध मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। यह मदरसे बिना सरकार की अनुमति के संचालित किया जा रहे थे। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया हुआ है। सीएम धामी ने इन मदरसों पर कार्रवाई के लिए प्रशासन को फ्री हैंड दिया हुआ है, जिसका व्यापक असर भी देखने को मिल रहा है। पूरे प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ व्यापक स्तर पर ...
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में संगतें दून नगर की परिक्रमा करती हैं

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में संगतें दून नगर की परिक्रमा करती हैं

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में संगतें दून नगर की परिक्रमा करती हैं बुधवार को श्री झण्डे जी के आरोहण के बाद गुरुवार को भी दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज परिसर में संगतों की भारी चहल पहल रही। देश विदेश से आई संगतों के साथ गुरुवार को भारी संख्या में देहरादून नगरवासियों ने भी श्री झण्डे जी पर शीश नवाया। संगतों ने श्री झण्डा साहिब एवम् श्री दरबार साहिब में माथा टेका व मनौतियों मांगी। अल सुबह से ही दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गददी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के दर्शनों के लिए संगतें कतारें लगाए खड़ी रहीं। श्री महाराज जी ने संगतों को दर्शन दिए व आशीर्वाद दिया। श्री महाराज जी ने संगतों को आदर्श जीवन जीने के लिए गुरु की वाणी का अमृतपान करवाया। उन्होंने कहा कि किसी भी दृष्टि से गुरु महाराज को भजो, आपको उसका पुण्य अवश्य प्राप्त होगा। मानव...