Friday, November 6News and Media

देहरादून

चार धाम यात्राः सब कुछ अनुकूल, हर स्तर पर तैयारी तेज,पीएम के ग्रैंड प्रमोशन और बढ़ी हुई यात्रा अवधि से हर कोई उत्साहित

चार धाम यात्राः सब कुछ अनुकूल, हर स्तर पर तैयारी तेज,पीएम के ग्रैंड प्रमोशन और बढ़ी हुई यात्रा अवधि से हर कोई उत्साहित

देहरादून, उत्तराखंड
चार धाम यात्राः सब कुछ अनुकूल, हर स्तर पर तैयारी तेज,पीएम के ग्रैंड प्रमोशन और बढ़ी हुई यात्रा अवधि से हर कोई उत्साहित उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के लिए हर स्तर पर तैयारी तेज हो गई है और उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखवा और हर्षिल आने के बाद से यात्रा के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार चार धाम यात्रा दस दिन पहले शुरू हो रही है। यानी कि इस बार यात्रा के लिए ज्यादा दिन उपलब्ध होंगे। यात्रियों के स्तर पर पंजीकरण के लिए दिखाए जा रहे उत्साह को देखते हुए सरकार ने भीड़ प्रबंधन को भी ध्यान में रखते हुए तैयारी शुरू कर दी है। *ग्रैंड प्रमोशन, देवभूमि है लोगों की पहली पसंद* -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मां गंगा के शीतकालीन गद्दी स्थल मुखवा और पर्यटन स्थल हर्षिल के दौरे से यात्रा के लिए अच्छा माहौल तैयार हुआ है। प्रधानमंत्री छह मार्च को उत्त...
राजपुर रोड, देहरादून में स्थित राष्ट्रपति आशियाना के 132 एकड़ क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का सार्वजनिक पार्क स्थापित किया जाएगा।

राजपुर रोड, देहरादून में स्थित राष्ट्रपति आशियाना के 132 एकड़ क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का सार्वजनिक पार्क स्थापित किया जाएगा।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
 राजपुर रोड, देहरादून में स्थित राष्ट्रपति आशियाना के 132 एकड़ क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का सार्वजनिक पार्क स्थापित किया जाएगा। देहरादून दिनांक 24 मार्च 2025, (सू.वि.)  जिले में अवस्थित ‘‘राष्ट्रपति आशियाना एवं उपवन वाटिका‘‘ राजपुर रोड़, देहरादून को आम जनमानस के भ्रमण/विहार हेतु खोला जाना प्रस्तावित है। जिलाधिकारी  सविन बंसल ‘‘राष्ट्रपति आशियाना एवं उपवन वाटिका‘‘ को विकसित किये जाने हेतु स्थानीय सुझाव एवं हितों के समावेशन हेतु होटल एसोसिएशन, टूर आपरेटर, एनजीओ, कम्यूनिटी ग्र्र्र्रुप संग  विस्तृत विमर्श किया। ‘‘राष्ट्रपति आशियाना’’ में अब तक प्रतिबन्धित 132 एकड़ भूमि फार्म को मल्टीथीम पब्लिक पार्क खोले जाने के डीएम के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति सचिवालय ने मोहर लगा दी है। डीएम ने मा0राष्ट्रपति सचिव को जनवरी माह की मुलाकात में आग्रह किया था। जिला प्रशासन द्वारा आशियाना पार्क को  ...
विकास और समृद्धि सुनिश्चित करने के साथ ही  सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करने का काम किया है यह कानून भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा।

विकास और समृद्धि सुनिश्चित करने के साथ ही सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करने का काम किया है यह कानून भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
विकास और समृद्धि सुनिश्चित करने के साथ ही सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करने का काम किया है यह कानून भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। सीएम धामी का हुआ ऐतिहासिक स्वागत रोड शो के दौरान गाजे बाजे और आतिबाजी के बीच पुष्प वर्षा से उत्सव जैसा बना माहौल रूद्रपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी के स्वागत के सोमवार को जनसमुदाय उमड़ पड़ा। रोड शो के दौरान ढाल नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी के बीच फूलों की बारिश से पूरा माहौल उत्सव सा नजर आया। रोड शो गल्ला मण्डी से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए गांधी पार्क पहुंचा। सीएम धामी के स्वागत के लिए युवा कार्यकर्ताओं ने बाईक रैली भी निकाली। सोमवार दोपहर करीब सवा बारह बजे सीएम धामी हैलीपैड पहुंचे। यहां जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा कई भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात सीएम धामी का काफिला वेंडिंग जोन पहुंचा। जहां मुख्यमंत्री ने ...
धामी सरकार अवैध मदरसों पर सख्त कार्रवाई के बाद अब उनकी फंडिंग की गहन जांच करने जा रही है। जिसकी रिपोर्ट अधिकारी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपेंगे

धामी सरकार अवैध मदरसों पर सख्त कार्रवाई के बाद अब उनकी फंडिंग की गहन जांच करने जा रही है। जिसकी रिपोर्ट अधिकारी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपेंगे

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
धामी सरकार अवैध मदरसों पर सख्त कार्रवाई के बाद अब उनकी फंडिंग की गहन जांच करने जा रही है। जिसकी रिपोर्ट अधिकारी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपेंगे बीते एक माह से प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक पूरे प्रदेश में 136 मदरसों को कागजात पूरे न होने पर सील किया जा चुका है जबकि, रिपोर्ट के अनुसार पूरे प्रदेश में 500 से अधिक अवैध मदरसे संचालित हो रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि इन मदरसों को संचालित करने और कर्मियों के वेतन के लिए पैसा कहां से आ रहा है? क्या इसके पीछे धर्म की आड़ में कोई सुनियोजित साजिश तो नहीं? जांच के बाद यह साफ हो सकेगा कि देवभूमि में संचालित हो रहे इन मदरसों को कहीं दूसरे देशों से फडिंग तो नहीं हो रही। *जिला स्तर की कमेटी करेगी जांच* राज्य में करीब 450 पंजीकृत मदरसे हैं, जो शासन को अपने दस्तावेज, बैंक खाते और...
सतत विकास लक्ष्यों में पहली रैंकिंग को बनाये रखना चुनौती है, सबके सामुहिक प्रयासों से हमें राज्य को आगे बढ़ाना है : धामी

सतत विकास लक्ष्यों में पहली रैंकिंग को बनाये रखना चुनौती है, सबके सामुहिक प्रयासों से हमें राज्य को आगे बढ़ाना है : धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
सतत विकास लक्ष्यों में पहली रैंकिंग को बनाये रखना चुनौती है, सबके सामुहिक प्रयासों से हमें राज्य को आगे बढ़ाना है : धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में एस.डी.जी एचीवर अवार्ड समारोह में 3 व्यक्तियों, 09 संस्थानों और 04 औद्योगिक प्रतिष्ठानों को एसडीजी अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया। पिछले वर्ष के एसडीजी अवॉर्ड से पुरस्कृत व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा की जा रही अभिनव पहलों की पुस्तक ‘अग्रगामी 2.0’ और एसडीजी इंडेक्स उत्तराखण्ड 2023-2024 का लोकार्पण भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया। सी०पी०पी०जी०जी० द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए जारी जनपदवार एस०डी०जी० रैंकिंग में नैनीताल जनपद ने प्रथम स्थान, देहरादून दूसरे और उत्तरकाशी तीसरे स्थान पर रहे, तीनों जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्...
आईएसबीटी पर वर्षों से जलभराव की समस्या से जनमानस को मिलने जा रही है निजात

आईएसबीटी पर वर्षों से जलभराव की समस्या से जनमानस को मिलने जा रही है निजात

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
आईएसबीटी पर वर्षों से जलभराव की समस्या से जनमानस को मिलने जा रही है निजात देहरादून दिनांक 24 मार्च 2025, (सू.वि) जिलाधिकारी सविन बसंल ने आईएसबीटी चौक से आउटफॉल तक ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण और मौजूदा नाले की सफाई हेतु स्मार्ट सिटी से बजट का प्रबन्धन किया है इन कार्यों हेतु विधिवत टैण्डर जारी कर कार्य प्रारम्भ हो गया है। इस सभी कार्यों की टैण्डर प्रक्रिया में एक वर्ष का रखरखाव शामिल है, (जिसे 3 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है)। मा0 मुख्यमंत्री के फोकस एरिया आईएसबीटी ड्रेनेज पर डीएम ने ठोस समाधान निकालते हुए प्रभावी प्लान तैयार किया जिस पर अब कार्य युद्धस्तर पर जारी है, डीएम स्वयं मॉनिटिरिंग कर रहें। डीएम ने सख्ती के कारण ही वर्षों से लम्बित आईएसबीटी डेªनेज कार्य आखिरकार युद्धस्तर पर जारी है। कार्याें का डीएम जल्द ही स्थलीय निरीक्षण करेंगे। आईएसबीटी पर वर्षों से जनमानस को जलभराव की ...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बोले – तीन सालों में हुए ऐतिहासिक काम, विकास की यह यात्रा निरंतर रहेगी जारी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बोले – तीन सालों में हुए ऐतिहासिक काम, विकास की यह यात्रा निरंतर रहेगी जारी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बोले – तीन सालों में हुए ऐतिहासिक काम, विकास की यह यात्रा निरंतर रहेगी जारी रुद्रपुर, 23 मार्च। जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रभारी एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर रुद्रपुर रामलीला मैदान में आयोजित चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग कर शिविर का रिबन काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए बहुउद्देशीय शिविरों का अवलोकन भी किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अपनी स्वास्थ्य जांच भी कराई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सेवा सुशासन और विकास के 03 वर्ष सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महालक्ष्मी योजना के लाभार्थियों को किट भी प्रदान की। सेवा सुशासन और विकास...
पंतनगर में जिलाधिकारी के साथ जनपद में सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

पंतनगर में जिलाधिकारी के साथ जनपद में सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
पंतनगर में जिलाधिकारी के साथ जनपद में सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते कृषि मंत्री गणेश जोशी रुद्रपुर, 22 मार्च। जनपद प्रभारी / कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज पंतनगर में जिलाधिकारी उधम सिंह नगर नितिन भदौरिया के साथ बैठक कर जनपद में सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं तथा 23 मार्च को राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा सीडीओ मनीष कुमार भी उपस्थित रहे।...
जहां हम एक ओर राज्य की मुख्य समस्या पलायन से निपटने की दिशा में भी लगातार प्रयास कर रहे हैं वहीं रोजगार सृजन के क्षेत्र में भी कार्य कर रहे हैं : धामी

जहां हम एक ओर राज्य की मुख्य समस्या पलायन से निपटने की दिशा में भी लगातार प्रयास कर रहे हैं वहीं रोजगार सृजन के क्षेत्र में भी कार्य कर रहे हैं : धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
जहां हम एक ओर राज्य की मुख्य समस्या पलायन से निपटने की दिशा में भी लगातार प्रयास कर रहे हैं वहीं रोजगार सृजन के क्षेत्र में भी कार्य कर रहे हैं : धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम अल्मोड़ा में आयोजित चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया। सेवा सुशासन और विकास की थीम पर आधारित इस आयोजन में मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानियों एवं आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि बीते तीन सालों में हमने राज्य को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया है। विभिन्न क्षेत्रों में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत अल्मोड़ा की इस पुण्य धरा में आयोजित यह कार्यक्रम जन उपयोगी रहेगा। मुख्यमंत्...
जिन विद्यालयों में टीवी दे दिए गए है, उन सभी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से नेटवर्क की सुविधा दी जाए : डीएम

जिन विद्यालयों में टीवी दे दिए गए है, उन सभी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से नेटवर्क की सुविधा दी जाए : डीएम

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
जिन विद्यालयों में टीवी दे दिए गए है, उन सभी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से नेटवर्क की सुविधा दी जाए : डीएम आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन द्वारा ‘‘विद्या शक्ति’’ के तहत वर्चुअल रियलिटी (वीआर) के उपयोग से देहरादून जिले में बेसिक शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए ऑनलाइन पढ़ाई को जिला प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है। बेसिक स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने के लिए शनिवार को जिला प्रशासन ने आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजी फाउंडेशन, ओपन मेंटर ट्रस्ट और तारा जोशी फाउंडेशन के साथ एमओयू (समझौता ज्ञापन) साइन किया। इसके तहत कक्षा 6 से 9 तक के बच्चों को स्कूल में गठित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों में ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को बेसिक स्कूलों में ‘‘विद्या शक्ति’’ के तहत ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन हेतु जरूरी व्यवस्थ...