Monday, September 7News and Media

देहरादून

रजत जयंती वर्ष में उत्तराखंड की पहली हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन, CM धामी ने कहा – “सीमांत क्षेत्रों का विकास हमारी प्राथमिकता”

रजत जयंती वर्ष में उत्तराखंड की पहली हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन, CM धामी ने कहा – “सीमांत क्षेत्रों का विकास हमारी प्राथमिकता”

देहरादून, उत्तराखंड, बोलता वोटर
  रजत जयंती वर्ष में उत्तराखंड की पहली हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन, CM धामी ने कहा – “सीमांत क्षेत्रों का विकास हमारी प्राथमिकता”     उत्तराखंड के पौराणिक और आध्यात्मिक धरोहर स्थल आदि कैलाश की पवित्र छाया में आज राज्य की पहली हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन मैराथन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित यह आयोजन उत्तराखंड की साहसिक खेल क्षमता, प्राकृतिक धरोहर और पर्यटन संभावनाओं के नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। यह 60 किलोमीटर लंबी अल्ट्रा रन आदि कैलाश से प्रारंभ हुई, जिसमें देश के 22 राज्यों से 700 से अधिक धावकों ने भाग लिया। ऊँचाई, कठोर मौसम और चुनौतीपूर्ण हिमालयी ट्रैक के बीच प्रतिभागियों ने अदम्य साहस, धैर्य और फिटनेस का अद्भुत प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन द्वारा की ...
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बलवीर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण की रजत जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में रजतोत्सव समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेशभर में 01 नवम्बर को इगास पर्व से 11 नवम्बर 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का स्मरण कर उन्हें नमन किया और कहा कि उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान ही हमें नया राज्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व का विषय है कि उत्तराखण्ड 25 वर्षों की उल्लेखनीय यात्रा पूर्ण कर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प...
आपदा से टूटी माताओं को मुख्यमंत्री ने दिया संबल, कहा — ‘आपका दुःख मेरा अपना’

आपदा से टूटी माताओं को मुख्यमंत्री ने दिया संबल, कहा — ‘आपका दुःख मेरा अपना’

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  आपदा से टूटी माताओं को मुख्यमंत्री ने दिया संबल, कहा — ‘आपका दुःख मेरा अपना’ लोकपर्व इगास (बूढ़ी दिवाली) के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचे। इस बार रुद्रप्रयाग में यह पर्व संवेदना और स्नेह के दीपों से रोशन हुआ।मुख्यमंत्री धामी ने आपदा में अपना सब कुछ खो चुके परिवारों से भेंट की, उनका हालचाल जाना और उनके साथ बैठकर भोजन भी साझा किया। जब माताओं ने मुख्यमंत्री को गले लगाया, आँखों से आँसू बह निकले — लेकिन वे आँसू दुःख के साथ-साथ विश्वास और अपनत्व के भी प्रतीक थे। कई माताओं ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया, अपनी पीड़ा सुनाई, और कहा कि आज इगास का पर्व फिर से अपनेपन से भर गया है। मुख्यमंत्री धामी ने भावुक होकर कहा — “ये क्षण मेरे जीवन के अत्यंत भावुक और हृदय को द्रवित करने वाले हैं। माताओं से मिला आशीर्वाद और बहनों के अ...
मंत्री गणेश जोशी ने कहा बहुत कम उम्र में वीर शहीद केसरी चंद ने देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति दी

मंत्री गणेश जोशी ने कहा बहुत कम उम्र में वीर शहीद केसरी चंद ने देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति दी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा बहुत कम उम्र में वीर शहीद केसरी चंद ने देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति दी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गांधी पार्क में आजाद हिंद फौज के महानायक वीर शहीद केसरी चंद की 106वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मंत्री जोशी ने वीर केसरी चंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आजादी के महानायक और उत्तराखंड के लाल, शहीद केसरी चंद का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। बहुत कम उम्र में उन्होंने देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति दी। मंत्री जोशी ने बताया कि देहरादून जनपद के जौनसार-बावर क्षेत्र के क्यावा गांव में 01 नवम्बर 1920 को वीर केसरी चंद का जन्म हुआ था। उन्होंने कहा कि आजाद हिंद फौज की ओर से लड़ते हुए वीर केसरी...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि रजत उत्सव में एआई रोबोट द्वारा डिजिटल इंडिया की गाथा प्रस्तुत कर तकनीक और परंपरा के संगम को प्रदर्शित किया।   

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि रजत उत्सव में एआई रोबोट द्वारा डिजिटल इंडिया की गाथा प्रस्तुत कर तकनीक और परंपरा के संगम को प्रदर्शित किया।  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि रजत उत्सव में एआई रोबोट द्वारा डिजिटल इंडिया की गाथा प्रस्तुत कर तकनीक और परंपरा के संगम को प्रदर्शित किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित देवभूमि रजत उत्सव 2025 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने राज्य निर्माण में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले राज्य आंदोलनकारियों, मातृशक्ति को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का ये रजत उत्सव एक उत्सव मात्र नहीं, बल्कि उन राज्य आंदोलनकारियों, माताओं-बहनों और युवाओं के प्रति अपनी भावांजलि अर्पित करने का पावन अवसर है जिन्होंने उत्तराखंड राज्य स्थापना के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। *अनेक चुनोतियों से घिरा हुआ था राज्य* मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि वर्ष 2000 में जब उत्तराखंड अस्तित्व में आया तब ये नवजात राज्य भौगोलिक कठिनाइयों, सीमित संसाधनों समेत...
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमें अपने पारम्परिक त्यौहारों को संजोए रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों को भी इन पर्वों का महत्व बताना चाहिए      

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमें अपने पारम्परिक त्यौहारों को संजोए रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों को भी इन पर्वों का महत्व बताना चाहिए    

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमें अपने पारम्परिक त्यौहारों को संजोए रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों को भी इन पर्वों का महत्व बताना चाहिए   उत्तराखण्ड के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इगास पर्व उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति, परम्पराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने पारम्परिक त्यौहारों को संजोए रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों को भी इन पर्वों का महत्व बताना चाहिए। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियाँ और नई ऊर्जा लेकर आए।...
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर सैक्टोरियल पण्डाल में विभागों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के अन्तर्गत संचालित कार्यक्रमों के विवरण का प्रस्तुतिकरण किया जायेगा।”      

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर सैक्टोरियल पण्डाल में विभागों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के अन्तर्गत संचालित कार्यक्रमों के विवरण का प्रस्तुतिकरण किया जायेगा।”    

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर सैक्टोरियल पण्डाल में विभागों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के अन्तर्गत संचालित कार्यक्रमों के विवरण का प्रस्तुतिकरण किया जायेगा।"     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती वर्ष को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस अवसर पर विभिन्न विभाग अपने स्तर से विशेष कार्यक्रम और जनकल्याणकारी पहलें भी कर रहे हैं। जिनमें जनजागरूकता अभियान एवं शिविरों का आयोजन प्रमुख रूप से शामिल है। राज्य सरकार का लक्ष्य रजत जयंती समारोह को जनभागीदारी से सार्थक बनाना है। इसी क्रम में साईबर कोषागार, देहरादून में दिनांक 3 नवंबर 2025 से दिनांक 9 नवंबर 2025 तक पेंशन जागरूकता शिविर के आयोजन किए जा रहे हैं। दिनांक 3 नवंबर को पेंशन स्वीकृति पारिवारिक पेशन प्रारम्भ करने में आने वाली व्यावह...
डीएम ने स्थल व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण, पार्किंग, वीआईपी मूवमेंट, मीडिया प्रबंधन, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा एवं आपात सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की

डीएम ने स्थल व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण, पार्किंग, वीआईपी मूवमेंट, मीडिया प्रबंधन, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा एवं आपात सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  डीएम ने स्थल व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण, पार्किंग, वीआईपी मूवमेंट, मीडिया प्रबंधन, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा एवं आपात सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की   राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह के अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित प्रतिभाग को दृष्टिगत रखते हुए आज जिलाधिकारी सविन बंसल ऋषिपर्णा सभागार में अपनी कोर टीम के साथ तैयारी एवं व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कार्यक्रम से संबंधित समस्त विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह जनपद के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति प्रस्तावित है। उन्होंने स्थल व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण, पार्...
उत्तराखंड की झांकी के साथ राज्य के लोक कलाकारों ने लोकगीत की धुनों पर पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन किया।”   

उत्तराखंड की झांकी के साथ राज्य के लोक कलाकारों ने लोकगीत की धुनों पर पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन किया।”  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  उत्तराखंड की झांकी के साथ राज्य के लोक कलाकारों ने लोकगीत की धुनों पर पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन किया।" गुजरात के केवडिया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख आयोजित एकता परेड में उत्तराखंड की झांकी के माध्यम से देवभूमि की प्रकृति, संस्कृति और प्रगति के विभिन्न रूप-रंगों की छटा बिखरी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भव्य एकता परेड का निरीक्षण करते हुए उत्तराखंड की झांकी और लोक कलाकारों के प्रदर्शन की ताली बजाकर सराहना भी की। सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के मुख्य समारोह में एकता परेड में देश के चुनिंदा आठ राज्यों के साथ उत्तराखंड को झांकी प्रदर्शन का गौरव मिला था। ‘अष्ट तत्त्व और एकत्व‘ की थीम पर आधारित उत्तराखंड की झांकी के माध्यम से एकता परेड में राज्य के धार्मिक स्थल...
राज्य कर विभाग, उत्तराखंड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 1888 लकी ड्रॉ विजेता चुने गए   

राज्य कर विभाग, उत्तराखंड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 1888 लकी ड्रॉ विजेता चुने गए  

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  राज्य कर विभाग, उत्तराखंड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 1888 लकी ड्रॉ विजेता चुने गए     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ के अंतर्गत मेगा लकी ड्रॉ का शुभारंभ किया। राज्य कर विभाग, उत्तराखंड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 1888 लकी ड्रॉ विजेता चुने गए। नैनीताल जनपद की सोनिया और टिहरी जनपद के जसपाल रावत ने प्रथम विजेता के रूप में एक-एक इलेक्ट्रिक कार जीती। मुख्यमंत्री ने दोनों विजेताओं से फोन पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ योजना राज्य में जारी रहेगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस नवाचार ने राज्य के राजस्व संग्रहण को एक नई चेतना और ऊर्जा दी है। वर्ष 2022 में शुरू की गई इस योजना के माध्यम से जनभागीदारी को कर प्रणाली से सीधे जोड़ने का प्रयास ...