Wednesday, November 4News and Media

देहरादून

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सभी उपस्थितों को संविधान की प्रस्तावना के आधार पर संवैधानिक शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, समानता एवं न्याय की भावना को बनाए रखने का संकल्प लिया

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सभी उपस्थितों को संविधान की प्रस्तावना के आधार पर संवैधानिक शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, समानता एवं न्याय की भावना को बनाए रखने का संकल्प लिया   श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने शपथ ली। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, संकाय सदस्यों तथा कर्मचारियों में संविधान के मूल्यों-न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को और अधिक सुदृढ़ करना था। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के पथरीबाग, आईटीएस एवं मेडिकल सहित तीनों कैम्पस में एक साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया क...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लाखामंडल की जनता द्वारा दिया गया स्नेह और स्वागत उनके लिए अत्यंत भावुक करने वाला है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लाखामंडल की जनता द्वारा दिया गया स्नेह और स्वागत उनके लिए अत्यंत भावुक करने वाला है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज लाखामंडल स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे, जहाँ स्थानीय जनता एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। *16 सूत्रीय मांग पत्र प्राप्त—मुख्यमंत्री ने दी सकारात्मक कार्रवाई की बात* कार्यक्रम के राज्य मंत्री व कार्यक्रम संयोजक श्री गीता राम गौड़ द्वारा क्षेत्र की विभिन्न स्थानीय समस्याओं से संबंधित 16 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी मांगों का गंभीरता से परीक्षण कर सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। भारी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ...

मुख्यमंत्री धामी का संकल्प — ‘देवभूमि की पहचान और सुरक्षा सर्वोपरि’, अवैध कब्जों के खिलाफ बुल्डोजर अभियान लगातार जारी रहेगा

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी का संकल्प — ‘देवभूमि की पहचान और सुरक्षा सर्वोपरि’, अवैध कब्जों के खिलाफ बुल्डोजर अभियान लगातार जारी रहेगा     पछुवा दून क्षेत्र, शक्ति नगर के पास सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर धामी सरकार का बुल्डोजर चल रहा है, ऊर्जा विभाग की लगभग 11 हेक्टेयर भूमि पर 111 परिवारों ने अवैध कब्जा किया था, जिसमें कई घरों के साथ-साथ एक बड़ा मदरसा और मस्जिद भी शामिल था। प्रशासन ने भारी फोर्स के साथ अभियान शुरू किया और अब तक 65 से अधिक भवनों को ध्वस्त किया गया है। विशेष रूप से एक मदरसा जिसे सरकारी जमीन पर बनाया गया था, उसे पिछले दो साल में मस्जिद के रूप में बढ़ाकर धर्मीय पहचान दी जा रही थी। प्रशासन ने इसे भी ध्वस्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने साफ संदेश दिया है कि देवभूमि का स्वरूप किसी भी कीमत पर बदलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों पर हो रहे ...

मंत्री जोशी ने देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना के तहत राजपुर के काठबंगला क्षेत्र के बेघर हो रहे लोगों के पुनर्वास एवं जनहित के दृष्टिगत व्यावहारिक समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मंत्री जोशी ने देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना के तहत राजपुर के काठबंगला क्षेत्र के बेघर हो रहे लोगों के पुनर्वास एवं जनहित के दृष्टिगत व्यावहारिक समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथीबड़कला स्थित अपने शासकीय आवास में एमडीडीए अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जिन विकास कार्यों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, उनके लोकार्पण की तैयारी तुरंत शुरू की जाए तथा जिन कार्यों का शिलान्यास प्रस्तावित है, उनसे संबंधित सभी कागजी कार्यवाही समय पर पूर्ण की जाए। उन्होंने बुरासखंडा एवं सुवाखोली, सालावाला, दून विहार, गल्जवाड़ी, गंगोल पंडितवाड़ी, भद्रर...

केंद्र सरकार की प्रशंसा से मेयर ने धामी को बताया खनन सुधारों का चैंपियन

उत्तराखंड, देहरादून
  केंद्र सरकार की प्रशंसा से मेयर ने धामी को बताया खनन सुधारों का चैंपियन रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड को खनन सुधारों पर 200 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने पर गहरा हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी है। महापौर ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल उत्तराखंड की मजबूत इच्छाशक्ति और पारदर्शी शासन का प्रमाण है, बल्कि यह साबित करती है कि धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति आज पूरे देश में एक आदर्श मॉडल बन चुकी है। महापौर विकास शर्मा ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ईमानदार, दूरदर्शी और पारदर्शी नेतृत्व ने राज्य के खनन सेक्टर को पूरी तरह बदलकर रख दिया है। जिस क्षेत्र में कभी तय राजस्व लक्ष्य प्राप्त करना भी मुश्किल होता था, वह आज न केवल अपने लक्ष्य को पार कर रहा...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें “स्वस्थ जीवन सबसे मूल्यवान पूँजी है” का संदेश देते हुए परामर्श एवं दवाइयाँ निःशुल्क प्रदान कीं।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें “स्वस्थ जीवन सबसे मूल्यवान पूँजी है” का संदेश देते हुए परामर्श एवं दवाइयाँ निःशुल्क प्रदान कीं।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें “स्वस्थ जीवन सबसे मूल्यवान पूँजी है” का संदेश देते हुए परामर्श एवं दवाइयाँ निःशुल्क प्रदान कीं।     देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय तथा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 23 नवम्बर 2025 को आर्य समाज मंदिर, सुभाष नगर में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में 602 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें “स्वस्थ जीवन सबसे मूल्यवान पूँजी है” का संदेश देते हुए परामर्श एवं दवाइयाँ निःशुल्क प्रदान कीं। रविवार को आर्य समाज मंदिर, सुभाष नगर में शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डाॅ. ...
श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में आयोजित समारोह में सर्वाइवर्स ने साझा किए अनुभव — “कैंसर से डरना नहीं, हिम्मत के साथ लड़ना है”

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में आयोजित समारोह में सर्वाइवर्स ने साझा किए अनुभव — “कैंसर से डरना नहीं, हिम्मत के साथ लड़ना है”

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में आयोजित समारोह में सर्वाइवर्स ने साझा किए अनुभव — “कैंसर से डरना नहीं, हिम्मत के साथ लड़ना है”   श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, यूरोलॉजी और रेडिएशन विभाग की ओर से पेशाब की थैली (Urinary Bladder) के कैंसर को मात दे चुके 60 से अधिक कैंसर योद्धाओं के लिये विशेष सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अस्पताल के ऑडिटोरियम में हुए इस आयोजन में विभिन्न चरणों में उपचार पूरा कर चुके प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कैंसर सर्वाइवर्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कैंसर से डरने की नहीं, बल्कि हिम्मत और भरोसे के साथ लड़ने की जरूरत है। कार्यक्रम में कैंसर योद्धाओं को उनके परिवार सहित सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के प्राचार्य डॉ. अशोक नायक, मुख्य चिक...
मोटराइज्ड ट्राईसाइकिलें उनकी गतिशीलता बढ़ाने के साथ-साथ जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलेंगे : जोशी 

मोटराइज्ड ट्राईसाइकिलें उनकी गतिशीलता बढ़ाने के साथ-साथ जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलेंगे : जोशी 

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मोटराइज्ड ट्राईसाइकिलें उनकी गतिशीलता बढ़ाने के साथ-साथ जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलेंगे : जोशी   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान परिसर में एलिम्को के माध्यम से आयोजित दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल (इलेक्ट्रिक) वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) की सीएसआर निधि से 169 दिव्यांगजनों को निशुल्क इलेक्ट्रिकमोटराइज्ड ट्राईसाइकिलें वितरित की गईं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस सराहनीय पहल के लिए पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा अपने निगमित सामाजिक दायित्व के अंतर्गत लगभग 1 करोड़ रुपए की धनराशि इस उद्देश्य के लिए उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का आ...
ऑपरेशन कालनेमि’’: सनातन धर्म को बदनाम करने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी

ऑपरेशन कालनेमि’’: सनातन धर्म को बदनाम करने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  ‘‘ऑपरेशन कालनेमि’’: सनातन धर्म को बदनाम करने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की के जीवनदीप आश्रम में आयोजित भव्य पाँच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने सनातन संस्कृति के संरक्षक परम पूजनीय संत-महात्माओं, धर्माचार्यों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि संत समाज जीवन्त तीर्थ के समान होता है, जो समाज को सत्पथ की ओर प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने परमपूज्य पद्मभूषण ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए परमपूज्य जगद्गुरु महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि जी महाराज सहित सभी संतजनों को साष्टांग प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि संतों की दिव्य उपस्थिति मन और आत्मा में नई ऊर्जा का संचार करती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जीवन दीप सेवा न्यास के इस पाँच ...
लखवाड़–व्यासी प्रोजेक्ट में तेजी: यूजीवीएनएल को डीएम की फटकार, 5 दिसंबर तक आंकड़े सौंपने के निर्देश

लखवाड़–व्यासी प्रोजेक्ट में तेजी: यूजीवीएनएल को डीएम की फटकार, 5 दिसंबर तक आंकड़े सौंपने के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  लखवाड़–व्यासी प्रोजेक्ट में तेजी: यूजीवीएनएल को डीएम की फटकार, 5 दिसंबर तक आंकड़े सौंपने के निर्देश   राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता वाली लखवाड़–व्यासी जल विद्युत परियोजना की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने गुरुवार को समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश जारी किए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि परियोजना में किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम बंसल ने निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को मुआवजा और अनुग्रह राशि का भुगतान टाइमबाउंड तरीके से पूरा किया जाए। परियोजना क्षेत्र में अधिग्रहित भूमि पर स्थित परिसंपत्तियों के मूल्यांकन कार्य को 10 दिनों में हर हाल में पूरा करने के आदेश दिए गए। गणना सीट समय पर उपलब्ध न कराने पर यूजीवीएनएल के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 05 दिसंबर तक गणना सीट सौंपने की चेतावनी दी गई। प्रभावितों की समस्याओ...