Friday, November 6News and Media

देहरादून

किसान अपनी इच्छा अनुसार कहीं से भी खरीद सकेगा कृषि यंत्र सब्सिडी देगी सरकार

किसान अपनी इच्छा अनुसार कहीं से भी खरीद सकेगा कृषि यंत्र सब्सिडी देगी सरकार

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
किसान अपनी इच्छा अनुसार कहीं से भी खरीद सकेगा कृषि यंत्र सब्सिडी देगी सरकार देहरादून, 22 अक्टूबर। सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज मंगलवार को देहरादून के एक निजी होटल में आयोजित कृषकों एवं पौधशाला स्वामियों के साथ समन्वय संगोष्ठी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बागवानी मिशन परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार भी उपस्थित रहे। इस किसान संगोष्ठी में प्रदेश के 13 जनपदों से पहुंचे कृषकों और पौधशाला स्वामियों ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान संगोष्ठी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे किसानों ने अपने सुझाव भी दिए और कृषि मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखी कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर ही अधिकतर शिकायतों का निस्तारण किया और शेष शिकायतों के निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। संगोष्ठी में प्रदेश भर से आए कृषकों ने कृषि मंत्री गणेश जोश...
खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग की जाए  यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए

खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग की जाए यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग की जाए यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क गड्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से अब तक पूर्ण हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। सीएम आवास में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जहां-जहां सड़कों की मरम्मत का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराया जाए। निर्धारित समय सीमा में सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि त्योहारों के दृष्टिगत राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए। स्थानीय उत्पादों की बिक्री की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रदेश ...
मंत्री गणेश जोशी ने उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

मंत्री गणेश जोशी ने उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मंत्री गणेश जोशी ने उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया देहरादून, 22 अक्टूबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्म दिवस के अवसर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पिक्चर पैलेस स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर मिष्ठान वितरण किया और पटाके फोड़कर जमकर आतिशबाजी की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को लड्डू खिलाकर केंद्रीय गृहमंत्री का जन्म दिवस धूम धाम से मनाया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्म दिवस की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि आज भाजपा को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य गृहमंत्री अमित शाह का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा से लेकर जम...
मुख्यमंत्री से फिल्म अभिनेता मोहन बाबू ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री से फिल्म अभिनेता मोहन बाबू ने की मुलाकात

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री से फिल्म अभिनेता मोहन बाबू ने की मुलाकात उत्तराखण्ड की फिल्म नीति को बताया फिल्मों को बढ़ावा देने वाला राज्य में फिल्मांकन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों को सराहा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से फिल्म अभिनेता मोहन बाबू ने सोमवार की सांय मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। केदारनाथ यात्रा पर आए मोहन बाबू ने मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान राज्य में फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होने उत्तराखण्ड की फिल्म नीति का फिल्मों को बढ़ावा देने वाला प्रयास बताते हुए कहा कि उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौन्दर्य फिल्मांकन के सर्वथा अनुकूल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिल्मांकन को बढ़ावा देने के लिए फिल्म नीति के तहत फिल्मकारों की आवश्यक सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की गयी है। हमारी फिल्म ...
53 हजार दुग्ध उत्पादक किसानों को दिवाली पूर्व सरकार का उपहार

53 हजार दुग्ध उत्पादक किसानों को दिवाली पूर्व सरकार का उपहार

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
दुग्ध उत्पादक किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी बकाया धनराशि 53 हजार दुग्ध उत्पादक किसानों को दिवाली पूर्व सरकार का उपहार राज्य के छह स्थानों पर दिवाली मेले के जरिए आंचल उत्पादों की होगी बिक्री देहरादून। दिवाली से पहले राज्य सरकार, दुग्ध उत्पादक किसानों को उनके लंबित बकाए का पूरा भुगतान कर देगी। पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने इसकी जानकारी देते हुए, बताया कि आंचल द्वारा राज्य के छह स्थानों पर दिवाली मेले का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आंचल के उत्पादों की बिक्री की जाएगी। आज सोमवार को सचिवालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार पशुपालकों के हित में कार्य कर रही है। इसके लिए सरकार किसानों को कई तरह से प्रोत्साह...
मेरी गांव मेरी सड़क’ योजना हेतु मानक निर्धारित करें जिससे प्रत्येक ब्लॉकों को सड़कों की निश्चित संख्या मिल सके

मेरी गांव मेरी सड़क’ योजना हेतु मानक निर्धारित करें जिससे प्रत्येक ब्लॉकों को सड़कों की निश्चित संख्या मिल सके

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मेरी गांव मेरी सड़क' योजना हेतु मानक निर्धारित करें जिससे प्रत्येक ब्लॉकों को सड़कों की निश्चित संख्या मिल सके *देहरादून, 21 अक्टूबर। आज वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार, सचिवालय में ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड राज्य रोजगार गारंटी परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अब तक परिषद द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ग्राम्य विकास मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर जल्द से जल्द जे.ई और रोजगार सेवकों के रिक्त पदों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि विकास कार्यों में गति लाई जा सके।'मेरी गांव मेरी सड़क' योजना हेतु मानक निर्धारित करें जिससे प्रत्येक ब्लॉकों को सड़कों की निश्चित संख्या मिल सके। मंत्री ने योजना के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर भी तेजी से लागू करने का आदेश द...
उपभोक्ताओं कि शिकायतों का त्वरित समाधान ना होने की स्थिति में उपभोक्तागण यूपीसीएल के स्थानीय शिकायत केन्द्रों पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं

उपभोक्ताओं कि शिकायतों का त्वरित समाधान ना होने की स्थिति में उपभोक्तागण यूपीसीएल के स्थानीय शिकायत केन्द्रों पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
उपभोक्ताओं कि शिकायतों का त्वरित समाधान ना होने की स्थिति में उपभोक्तागण यूपीसीएल के स्थानीय शिकायत केन्द्रों पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं "घर बैठे पायें बिजली बिल से जुड़ी समस्त जानकारी-1912 टोल फ्री नं० मा० मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा एवं उनके मूल मंत्र सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण को आधार बनाकर यूपीसीएल द्वारा विभिन्न माध्यमों से विद्युत उपभोक्ताओं की सेवाओं को और बेहतर बनाया जा रहा है जिनमें केन्द्रीयकृत कॉल सेण्टर का संचालन, उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाइल एप तथा मेगा कैम्प / शिविरों का आयोजन इत्यादि शामिल है। उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी समस्याओं का त्वरित गति से समाधान हेतु यूपीसीएल मुख्यालय स्थित 24X7 केन्द्रीयकृत कॉल सेंटर का नियमित रूप से संचालन किया जा रहा है। कॉल सेंटर में लगातार 03 शिफ्टों में कार्य किया जाता है। वर्तमान में सेंटर में 105 CSR (Consumer Se...
एसजीआरआर आईएमएण्डएचएस में एथलीटिका-2024 का रंगारंग आगाज़

एसजीआरआर आईएमएण्डएचएस में एथलीटिका-2024 का रंगारंग आगाज़

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
एसजीआरआर आईएमएण्डएचएस में एथलीटिका-2024 का रंगारंग आगाज़ श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ 100 मीटर दौड में आयुष और प्रणवी अव्वल श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ 800 मीटर दौड में अनस अहमद ने जीती खिताबी दौड़ श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ (एसजीआरआर आईएमएण्डएचएस) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एथलीटिका का सोमवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के पहले दिन 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रिले रेस व रस्साकशी प्रतियोगिताएं हुईं। दो दिवसीय प्रतियोगिता में एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं शारीरिक दक्षता का परिचय देंगे। सोमवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के खेल मैदान पर एथलीटिका -2024 का शानदार आगाज हुआ...
हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास नारे के ध्येय वाक्य के साथ ही आमजनमास को मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं : जोशी

हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास नारे के ध्येय वाक्य के साथ ही आमजनमास को मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं : जोशी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास नारे के ध्येय वाक्य के साथ ही आमजनमास को मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं : जोशी देहरादून, 21 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून के राजपुर रोड़ स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आवास के सामने वाली कॉलोनी में स्वीकृत लागत ₹6.29 लाख की लागत से तथा मुख्य राजपुर के ढाकपट्टी में लागत ₹ 7.76 लाख से सी.सी.सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एमडीडीए के अधिकारियों को निर्माण में सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने और निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार आम जनमानस की भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। उन...