Friday, November 6News and Media

देहरादून

त्वरित एक्शन, कड़े निर्णय की कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं, डीएम सविन बंसल

त्वरित एक्शन, कड़े निर्णय की कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं, डीएम सविन बंसल

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
त्वरित एक्शन, कड़े निर्णय की कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं, डीएम सविन बंसल देहरादून दिनांक 24 अक्टूबर 2024(जि.सू.का),जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता तथा स्थानीय विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह की उपस्थिति में विकासखंड रायपुर अंतर्गत रा ई का, इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में बहुउद्देशीय शिविर में पंहुचे फरियादी। त्वरित एक्शन, कड़े निर्णय की कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं, डीएम। डीएम ने विभाग के अधिकारियों को जनमानस की समस्या त्वरित निस्तारण के दिए आवश्यक निर्देश। डीएम ने विद्युत विभाग की टीम भेजकर बदलवाए खराब विद्युत मीटर, फरियादी बोले थैंक्यू डीएम, जनमानस बुजुर्ग एवं महिलाओं के बीच में सुन रहे हैं समस्याएं, अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही किया गया समाधान। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी फरिया...
धारी देवी मंदिर में सुधारीकरण कार्य, पौड़ी के पुराने कलक्ट्रेट को हेरिटेज भवन के रूप में, श्रीनगर गोला पार्क का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है

धारी देवी मंदिर में सुधारीकरण कार्य, पौड़ी के पुराने कलक्ट्रेट को हेरिटेज भवन के रूप में, श्रीनगर गोला पार्क का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
धारी देवी मंदिर में सुधारीकरण कार्य, पौड़ी के पुराने कलक्ट्रेट को हेरिटेज भवन के रूप में, श्रीनगर गोला पार्क का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के ग्राम पंचायत किनसुर बागी पहुंचकर तीन दिवसीय नयार उत्सव-2024 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने गंगा पूजन किया, महाशीर प्रजाति की मछली के सीड्स का प्रवाह तथा राफ्टिंग दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़ी 07 घोषणाएं की। जिसमें देवप्रयाग-सतपुली मोटर मार्ग, देवप्रयाग-बुआखाल को राष्ट्रीय राजमार्ग में विकसित करने, नांद नदी सड़क का 6 किमी का निर्माण, यमकेश्वर के अंतर्गत लक्ष्मण झूला क्षेत्र में मिनी स्टेडियम की स्वीकृति, यमकेश्वर क्षेत्र में पशुलोक मोटर मार्ग पर गंगा भोगपुर के निकट बीन नदी डबल लेन आरसीसी पुल क...
गिरोह के सदस्यों द्वारा विभिन्न राज्यों में लग्जरी गाड़ियों की चोरी की कई घटनाओं को दिया है अंजाम, अब सलाखों के पीछे

गिरोह के सदस्यों द्वारा विभिन्न राज्यों में लग्जरी गाड़ियों की चोरी की कई घटनाओं को दिया है अंजाम, अब सलाखों के पीछे

देहरादून, उत्तराखंड, बोलता वोटर
. गिरोह के सदस्यों द्वारा विभिन्न राज्यों में लग्जरी गाड़ियों की चोरी की कई घटनाओं को दिया है अंजाम, अब सलाखों के पीछे एसएसपी देहरादून को अंतर्राज्यीय लग्जरी वाहन चोर का गिरोह देहरादून में आने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा एसओजी देहरादून को उक्त गिरोह के समबन्ध में सूचना एकत्रित करते हुए प्रभावी कार्यवाही करने तथा सभी थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। जिस पर एसओजी टीम द्वारा सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए वाहन चोर गिरोह के सम्बन्ध मंे दिल्ली, लखनऊ व अन्य स्थानों से जानकारियां एकत्रित की गई तो उक्त गिरोह के प्रेमनगर क्षेत्र में होने की सूचना एसओजी टीम को प्राप्त हुई, जिस पर स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर टीम द्वारा प्रेमनगर क्षेत्र में सघनच चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान टीम द्वारा टी स्टेट प्रेमनगर रोड ...
अब सालाना अधिकतम पांच लाख रुपए तक ही जीपीएफ में जमा करने की अनुमति दिये जाने का निर्णय

अब सालाना अधिकतम पांच लाख रुपए तक ही जीपीएफ में जमा करने की अनुमति दिये जाने का निर्णय

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
अब सालाना अधिकतम पांच लाख रुपए तक ही जीपीएफ में जमा करने की अनुमति दिये जाने का निर्णय कैबिनेट द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय -चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में स्थित आईटीबीपी की बटालियनें, मांस के लिए, स्थानीय पशुपालकों से भेड़, बकरी, कुकुट और मछली खरीदेंगी। यह खरीद सहकारी संघों के माध्यम से की जाएगी, किसानों को तत्काल मूल्य उपलब्ध कराने के लिए कैबिनेट द्वारा पांच करोड़ रुपए के रिवाल्विंग फंड की मंजूरी। -उत्तराखण्ड मानव वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण निधि नियमावली में संशोधन, इसके तहत अब आयुष्मान कार्ड से इलाज के साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी पालतू जानवरों के मारे जाने की स्थिति में वन रक्षक और ग्राम प्रधान के प्रमाणपत्र के आधार पर पशुपालक को मुआवजा मिल सकेगा। उत्तराखंड मानव वन्य जीव संघर्ष निवारण निधि संचालन नियमावली के संचालन को मंजूरी। -सिविल न्यायालय विकासनगर क...
मुख्यमंत्री  धामी के निर्देश पर राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति शासन ने प्रदान की

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति शासन ने प्रदान की

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति शासन ने प्रदान की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान की गयी है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन द्वारा सभी विभागाध्यक्षों, जिलाधिकारियों, निदेशक कोषागार पेंशन एवं हकदारी तथा सभी वरिष्ठ कोषाधिकारियों को संबोधित शासनादेश में स्पष्ट किया गया है, कि दिनांक 31.10.2024 को दीपावली का त्यौहार होने के कारण समस्त राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों तथा कार्यप्रभारित कर्मचारियों को वेतन एवं उत्तराखण्ड के कोषागारों से पेंशन प्राप्त करने वाल...
पशुपालन विभाग की इस पहल के बाद सालाना 200 करोड़ के कारोबार का अनुमानित है

पशुपालन विभाग की इस पहल के बाद सालाना 200 करोड़ के कारोबार का अनुमानित है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
पशुपालन विभाग की इस पहल के बाद सालाना 200 करोड़ के कारोबार का अनुमानित है प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों के भेड़, बकरी, कुक्कुट एवं मछलीपालकों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। राज्य कैबिनेट के इस निर्णय से प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में भेड़, बकरी, कुक्कुट एवं मछलीपालकों की आर्थिकी को मजबूती मिलने के साथ ही स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में पशुपालन मंत्री सौरव बहुगुणा की उपस्थिति में पशुपालकों हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने प्रदेश के भेड़, बकरी, कुक्कुट एवं मछलीपालकों विभिन्न जनपदों में स्थित भारत तिब्बत सेना पुलिस की बटालियन को मांस मछली की आपूर्ति करने के लिए नई योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना से प्रदेश की लगभग 80 से अधिक सहकारी समिति...
कॉलेजों में शीघ्र दूर होगी फैकल्टी व सपोर्टिंग स्टाफ की कमी : धन सिंह रावत

कॉलेजों में शीघ्र दूर होगी फैकल्टी व सपोर्टिंग स्टाफ की कमी : धन सिंह रावत

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
कॉलेजों में शीघ्र दूर होगी फैकल्टी व सपोर्टिंग स्टाफ की कमी : धन सिंह रावत देहरादून, 23 अक्टूबर 2024 सूबे में चिकित्सा शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के दृष्टिगत प्रत्येक राजकीय मेडिकल कॉलेज का गैप एनालिसिस किया जायेगा, ताकि कॉलेजों में पर्याप्त फैकल्टी, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य तकनिकी स्टॉफ सहित चिकित्सकीय सुविधाएं सुनिश्चित की जा सके। विभागीय अधिकारियों को गैप एनालिसिस कर एक साप्तह के भीतर शासन को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दे दिये गये हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दून अस्पताल के सभागार में चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेजों में गुणात्मक सुधार के दृष्टिगत मेडिकल फैकल्टी, पैरामेडिकल एवं तकनीकी स्टाफ सहित चिकित्सकीय उपकरणों व सुविधाओं के गैप एनालिसिस के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। जिसकी ...
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ,SOG व नेहरू कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ,SOG व नेहरू कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ,SOG व नेहरू कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यम से नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में होटल की आड़ में अवैध देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर एसएसपी द्वारा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी व नेहरू कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए, गठित टीम द्वारा दिनांक 22.10.2024 को दून यूनिवर्सिटी रोड पर स्थित होटल नेगी पैलेस पर आकस्मिक चेकिंग करते हुए देह व्यापार के कार्य मैं संलिप्त 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया व होटल से विभिन्न राज्यों हरियाणा उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल त्रिपुरा की 04 महिला पीड़िताओं को बरामद किया गया अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। मौके पर पुलिस टीम...
देवभूमि रजतोत्सव: उत्तराखंड रजतगाथा  को पर्व के रूप में मनाया जाएगा: मुख्यमंत्री धामी

देवभूमि रजतोत्सव: उत्तराखंड रजतगाथा को पर्व के रूप में मनाया जाएगा: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
देवभूमि रजतोत्सव: उत्तराखंड रजतगाथा को पर्व के रूप में मनाया जाएगा: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम को देवभूमि रजतोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। आगामी 6 नवंबर को दिल्ली में उत्तराखंड भवन के लोकार्पण, 7 नवंबर को देहरादून में आयोजित होने वाले उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन, 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस तथा 12 नवंबर तक *देवभूमि रजतोत्सव: उत्तराखंड रजतगाथा* से संबंधित कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उत्तराखंड के जनमानस, यहां की मिट्टी से प्रेम करने वाले प्रवासियों और उत्तराखंड के विकास में प्रत्यक्ष - अप्रत्यक्ष भागीदार बनने की चाहत रखने वाले युवा, महिला, किसान, कारीगर, पर्या...
एथलीटिका -2024 का शानदार समापन

एथलीटिका -2024 का शानदार समापन

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
एथलीटिका -2024 का शानदार समापन विजेताओं को ट्राॅफी एवम् पुरस्कार देकर सम्मानित देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ (एसजीआरआर आईएमएण्डएचएस) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एथलीटिका का मंगलवार को समापन हो गया। दो दिवसीय एथलीटिका के अंतिम दिन विजेता खिलाडियों को ट्राॅफी, पुरस्कार एवम् प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एथलीटिका-2024 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर एमबीबीएस 2020 बैच ओवरआॅल चैम्पियन रहा। बालक वर्ग में आयुष उनियाल एमबीबीएस 2020 बैच को ओवरआॅल एथलीट आॅफ दि इयर के सम्मान से नवाजा गया। बालिका वर्ग में धृति देउपा एमबीबीएस 2020 बैच को ओवरआॅल एथलीट आॅफ दि इयर के सम्मान से नवाजा गया मंगलवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के खेल मैदान पर एथलीटिका -2024 का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ अजय कु...