Tuesday, November 3News and Media

उत्तराखंड

मंत्री गणेश जोशी बोले—रक्षाबंधन केवल भाई-बहन का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक

उत्तराखंड
मंत्री गणेश जोशी बोले—रक्षाबंधन केवल भाई-बहन का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक देहरादून, 22 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को आज उनके कैंप कार्यालय में ब्रह्मकुमारी बहनों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी बहनों को रक्षा का वचन देते हुए उपहार भेंट किए और रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में आपसी प्रेम सम्मान और सौहार्द की भावना को मजबूत करता है।   इस अवसर पर बी.के. मीना दीदी, कुमारी स्वाति आदि उपस्थित रहे।...

देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी 

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्री ब्रह्म निवास आश्रम, सप्तसरोवर रोड,भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूज्य सतगुरू लाल दास महाराज ने अपने जीवन में आध्यात्मिकता को प्राथमिकता देते हुए समाज को सेवा, सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने भक्ति को जन जन तक पहुँचाया है। उनकी वाणी में अद्भुत शक्ति थी और दृष्टि में भगवान बुद्ध के समान असीम करुणा थी। पूज्य सतगुरु ने समाज को जोड़ने का काम किया। उन्होंने जीवन भर यही सिखाया कि सेवा सबसे बड़ा धर्म है।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संतों का सानिध्य और सतगुरु की कृपा...

श्रेष्ठ 140 विचारों पर मुख्यमंत्री धामी स्वयं करेंगे विद्यार्थियों से संवाद

उत्तराखंड
  श्रेष्ठ 140 विचारों पर मुख्यमंत्री धामी स्वयं करेंगे विद्यार्थियों से संवाद       देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू किए गए ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को प्रदेश के विद्यार्थियों से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है। राज्यभर से अब तक 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने अपने निबंध एवं सुझाव पोर्टल पर जमा कर उत्तराखंड के भविष्य को लेकर अपना विजन साझा किया है।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते 10 अगस्त को प्रदेशभर के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लगभग तीन लाख विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन संवाद करते हुए उनसे आह्वान किया था कि वे बताएं कि आने वाले वर्षों में वे अपने उत्तराखंड को किस रूप में देखना चाहते हैं। मुख्यमंत्री के इस आह्वान के बाद सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ अभियान में ...

मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में मुख्यमंत्री धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में मुख्यमंत्री धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में "मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना" के अंतर्गत चौपाल – 2026 का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के माध्यम से अब तक प्रदेश में 13 हजार से अधिक उद्यमियों को सहयोग दिया जा चुका है। साथ ही 8 हजार से अधिक महिला उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को उद्यमिता और आजीविका के अवसरों से जोड़ा गया है। उद्घाटन सत्र में उन्होंने देहरादून के आईटी पार्क स्थित 13 गांव में प्रदेश के समस्त जनपदों के स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए राज्य स्तरीय विपणन केंद्र खोलने की घोषणा की है। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ने क...

मसूरी में 25 अगस्त को आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक करते मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड
मसूरी में 25 अगस्त को आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक करते मंत्री गणेश जोशी     मसूरी, 20 अगस्त। मसूरी में हर्ष वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आगामी 25 अगस्त को मसूरी नगर पालिका के टाउन हाल में आयोजित किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी 25 अगस्त को आयोजित होने वाले रक्षा बंधन कार्यक्रम की तैयारियों एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के पवित्र स्नेह और विश्वास का पर्व है। इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। मंत्री ग...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में अपने आशियाने का सपना हो रहा साकार

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में अपने आशियाने का सपना हो रहा साकार     देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) को नई गति दी है। जरूरतमंद पात्र परिवारों का अपने आशियाने का सपना साकार हो रहा है। आगामी दिसंबर माह तक 15 हजार से अधिक परिवारों को पक्की छत मिलने जा रही है। आवास विभाग ने लंबित आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए अगले माह सितंबर तक की टाइम लाइन निर्धारित की है।   प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत हर पात्र परिवार को पक्की छत उपलब्ध कराने के लिए धामी सरकार प्रतिबद्ध है। सचिव आवास डॉ आर राजेश के अनुसार प्रदेश में कुल 18 परियोजनाओं के तहत 15496 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें लगभग 84 फीसदी यानी 12948 आवासों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया ...

500 पन्नों की चार्जशीट से मजबूत हुआ मुकदमा, करीब 100 गवाहों के आधार पर हुई प्रभावी पैरवी

उत्तराखंड
500 पन्नों की चार्जशीट से मजबूत हुआ मुकदमा, करीब 100 गवाहों के आधार पर हुई प्रभावी पैरवी   देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज एक बार फिर सभी आरोपियों की जमानत याचिका न्यायालय ने खारिज कर दी। प्रदेश सरकार की ओर से की गई मजबूत और प्रभावी पैरवी के चलते आरोपियों को कोई राहत नहीं मिल सकी। यह एक बार फिर स्पष्ट करता है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेटी अंकिता को न्याय दिलाने और दोषियों को कानून के तहत कठोरतम सजा सुनिश्चित करने के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है।   अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को उम्रकैद की सजा मिलना इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने इस संवेदनशील प्रकरण में पहले दिन से लेकर न्यायालय के अंतिम फैसले तक अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के लिए पूरी गंभीरता और मजबूती से कार्य क...

मॉर्डन कार्डियक केयर में इन्दिरेश अस्पताल की बड़ी छलांग, पहली माइट्रल TEER सफलता से स्ट्रक्चरल हार्ट प्रोग्राम हुआ और मजबूत

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मॉर्डन कार्डियक केयर में इन्दिरेश अस्पताल की बड़ी छलांग, पहली माइट्रल TEER सफलता से स्ट्रक्चरल हार्ट प्रोग्राम हुआ और मजबूत     देहरादून।   श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहला अत्याधुनिक माॅर्डन कार्डियक प्रोसीजर माइट्रल ट्रांसकैथेटर एज-टू-एज रिपेयर (टी.ई.ई.आर.) सफलतापूर्वक किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का कार्डयोलाॅजी विभाग अपनी माॅर्डन तकनीकों से हार्ट प्रोसीजर करने के लिए जाना जाता है। माइट्रल टी.ई.ई.आर. कार्डियक प्रोसीजर से मरीज़ का सफलतापूर्वक उपचार करने के बाद विभाग की उपलब्धि में एक उपलब्धि और जुड़ गई है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कार्डियोलाॅजी विभाग की पूरी टीम को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दी हैं। यह प्रक्रिया कार्डियोलॉजी विभाग के प्रो. डॉ. तनुज भाटिया, विभागाध्यक्ष, कार्ड...

आज की नींद, कल का पछतावा! 20–22 की उम्र में अगर सुबह 10 बजे तक सोते रहे तो करियर की रफ्तार कैसे बढ़ेगी?

उत्तराखंड
    आज की नींद, कल का पछतावा! 20–22 की उम्र में अगर सुबह 10 बजे तक सोते रहे तो करियर की रफ्तार कैसे बढ़ेगी?     युवा और जीवनशैली 20 से 22 साल की उम्र जिंदगी का वह दौर है, जब इंसान अपने भविष्य की दिशा तय करता है। यही वह उम्र होती है जब पढ़ाई, करियर, हुनर, प्रतियोगिता, व्यवसाय और अपने सपनों को आकार देने के लिए सबसे ज्यादा मेहनत की जरूरत होती है। लेकिन अगर इसी उम्र में रोज सुबह 10 बजे तक सोना दिनचर्या का हिस्सा बन जाए, तो सवाल उठता है—आखिर जिंदगी की रफ्तार कैसे आगे बढ़ेगी? सुबह देर तक सोना अपने आप में कोई अपराध नहीं है। पर्याप्त नींद शरीर और दिमाग के लिए जरूरी है। लेकिन समस्या तब शुरू होती है जब देर तक सोना आलस, अनुशासनहीनता और जिम्मेदारियों से बचने की आदत बन जाए। 20–22 की उम्र में आपके पास ऊर्जा है, सीखने की क्षमता है और समय भी है। यही समय है ज...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकासपरक सोच से चोरगलिया को मिली नई कनेक्टिविटी, शेर नाला पुल का हुआ लोकार्पण

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकासपरक सोच से चोरगलिया को मिली नई कनेक्टिविटी, शेर नाला पुल का हुआ लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पंहुचे, जहॉं हैलीपैड में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक लालकुआं डॉ मोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल,उत्तराखंड सरकार में विभिन्न दायित्वधारी जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।   भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करें। मुख्यमंत्री ने जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुलक्षेम पूछी व जनसमस...