Tuesday, November 3News and Media

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- इनके पास विकास की बात करने के लिए मुद्दे नहीं हैं

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- इनके पास विकास की बात करने के लिए मुद्दे नहीं हैं       भाजपा परिवार ने आज मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकसित होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिस तरह विकास में हम सबका सक्रिय योगदान रहता है, उसी तरह की जागरूकता, समाज में फैलाए जाने वाले नेगेटिव नेरेटिव के विरुद्ध भी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा अभी कांग्रेस पार्टी के युवराज जो सामंतवादी सोच लेकर पैदा हुए हैं, आप देखिए, कैसे अहंकार की भाषा बोलते हैं। वह सोचते हैं कि एक गरीब माँ का बेटा कैसे देश का प्रधानमंत्री बन गया? इस पर तो केवल हमारा अधिकार है और ये "हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। उनको गलतफहमी है कि हम ह...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण

Uncategorized, उत्तराखंड
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण     स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया तथा फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 14 पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया। जिसमें 7...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के बलिदान और वीरता को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने तथा शहीद परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के बलिदान और वीरता को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने तथा शहीद परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी       स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों के परिजनों के सम्मान एवं उनसे आत्मीय संवाद की कड़ी में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून के भाऊवाला स्थित शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के निवास पर पहुंचे और उनके परिजनों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने शहीद के पिता श्री नागेंद्र प्रसाद अणथ्वाल सहित परिवार के अन्य सदस्यों से उनकी कुशलक्षेम जानी तथा वीर सपूत को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए शहीद के परिजनों को सम्मानित किया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करने का भी पावन पर्व है, जिन्होंने राष्ट्...

जिस खिलाड़ी के नाम पर गरमाई सियासत, उसी ने खुद रखी अपनी बात—सोशल मीडिया पर सामने आया पूरा सच

उत्तराखंड
जिस खिलाड़ी के नाम पर गरमाई सियासत, उसी ने खुद रखी अपनी बात—सोशल मीडिया पर सामने आया पूरा सच युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान CNI गर्ल्स स्कूल में अध्ययनरत एक छात्रा ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष ताइक्वांडो की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए लगभग डेढ़ लाख रुपये की आवश्यकता का विषय रखा था। इस मामले को कुछ लोगों द्वारा तोड़-मरोड़कर इस प्रकार प्रस्तुत किया जा रहा है, जैसे किसी सरकारी अधिकारी द्वारा छात्रा से रिश्वत की मांग की गई हो, जबकि वास्तविक तथ्य इससे अलग हैं। छात्रा Taekwondo Council of India, जो कि एक निजी संस्था है, के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी। इसी माध्यम से उसका एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर यात्रा सहित कुल खर्च लगभग ₹3.70 लाख बताया गया था। इसमें संबंधित निजी संस्था द्वारा छात...

केशव नेगी के साथ खड़े रहे सीएम धामी, फोन पर हालचाल से लेकर दिल्ली सरकार से संवाद तक निभाया संवेदनशील दायित्व

उत्तराखंड
केशव नेगी के साथ खड़े रहे सीएम धामी, फोन पर हालचाल से लेकर दिल्ली सरकार से संवाद तक निभाया संवेदनशील दायित्व मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल अग्निकांड प्रकरण में कानूनी प्रक्रियाओं का सामना कर रहे उत्तराखण्ड निवासी शेफ श्री केशव नेगी ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें सहयोग एवं संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने श्री नेगी का कुशलक्षेम जाना और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की घड़ी में सरकार का दायित्व है कि वह अपने नागरिकों का मनोबल बढ़ाए और उन्हें न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराए। उन्हो...

तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर देहरादून। चमोली जनपद के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में बेली ब्रिज बहने की घटना के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी पूरे घटनाक्रम की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मंगलवार को भी मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली एवं गढ़वाल मंडल आयुक्त से स्थिति की जानकारी लेते हुए राहत-बचाव, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और कनेक्टिविटी बहाली को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राशन, खाद्य सामग्री, दवाइयों एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों एवं अन्य उपलब्ध माध्यमों से ग्रामीणों तक जरूरी सामग्री पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर आवाजाही को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए सभी संभावित विकल्पों पर ...

मुख्यमंत्री धामी ने तीज उत्सव पर मातृशक्ति से किया संवाद, कहा- महिलाओं की भागीदारी से ही साकार होगा ‘सशक्त नारी–समृद्ध उत्तराखंड’ का सपना

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने तीज उत्सव पर मातृशक्ति से किया संवाद, कहा- महिलाओं की भागीदारी से ही साकार होगा ‘सशक्त नारी–समृद्ध उत्तराखंड’ का सपना     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के भाऊवाला में तीज उत्सव के अवसर पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया तथा बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनके विचार, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से खुलकर संवाद करने का आग्रह करते हुए कहा कि सरकार की नीतियां तभी अधिक प्रभावी बनती हैं जब उनमें जनता की आवाज और अनुभव शामिल होते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड की मातृशक्ति आने वाले समय में भी राज्य के विकास और समृद्धि की सबसे बड़ी शक...

सीएम धामी बोले – आज के विद्यार्थी ही भविष्य में उत्तराखंड और देश का नेतृत्व करेंगे

उत्तराखंड
सीएम धामी बोले - आज के विद्यार्थी ही भविष्य में उत्तराखंड और देश का नेतृत्व करेंगे       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन, में आयोजित मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने "मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन" पोर्टल का भी शुभारंभ किया। इसी के साथ विद्यालयी छात्र छात्राओं के बीच होने वाली "मेरे सपनों का उत्तराखण्ड: एक विकसित राज्य हेतु मेरा दृष्टिकोण" विषय की निबंध प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस निबंध प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के 140 बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इन चयनित छात्र- छात्राओं का NEET, JEE, CLAT, SAT जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी...

मुख्यमंत्री धामी बोले- सशक्त होंगी बहनें-बेटियां, तभी बनेगा उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी बोले- सशक्त होंगी बहनें-बेटियां, तभी बनेगा उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रदेश की 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार तथा 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पुरस्कार प्राप्त करने वाली सभी महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीलू रौतेली जयंती उत्तराखंड के इतिहास और नारी शक्ति के स्वाभिमान के लिए गौरवशाली अवसर है। वीरांगना तीलू रौतेली अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और नारी शक्ति की अमर प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों के साथ...

सीएम धामी करेंगे युवा विद्यार्थियों’ से सीधा संवाद

उत्तराखंड
सीएम धामी करेंगे युवा विद्यार्थियों’ से सीधा संवाद   देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब राज्य की नई पीढ़ी के साथ सीधे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन करेंगे। भविष्य के उत्तराखंड की रूपरेखा तैयार करने में युवा विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन” कार्यक्रम का शुभारंभ 10 अगस्त से करने जा रही है।   किसी राज्य के मुख्यमंत्री के ये पहली बार अभिनव पहल है। जिसके तहत राज्य के 2,800 से अधिक विद्यालयों के तीन लाख से अधिक कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से अपने विचार और सुझाव मुख्यमंत्री के साथ साझा करेंगे।   ये वे युवा हैं जिनका जन्म उत्तराखंड राज्य गठन के बाद हुआ और जो आने वाले वर्षों में राज्य की विकास यात्रा के प्रमुख भागीदार होंगे।   विद्यार्थी बताएंगे – कैसा हो अ...