Sunday, September 6News and Media

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट       राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेन्द्र वत्स, YSM, SM, VSM ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय कैडेट कोर के विस्तार, सीमांत एवं दुर्गम क्षेत्रों तक एनसीसी की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने तथा संगठन की आधुनिक एवं सुदृढ़ आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान महानिदेशक एनसीसी ने राज्य के अधिकाधिक युवाओं को एनसीसी से जोड़ने के उद्देश्य से सीमावर्ती एवं दूरस्थ क्षेत्रों में नई एनसीसी इकाइयों के गठन एवं विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने राज्य में आधुनिक प्रशिक्षण अवसंरचना के विकास, प्रशिक्षण सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा प्रस्तावित एनसीस...

मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला: श्री हरिचंद देवता मंदिर के मास्टर प्लान के लिए ₹1.42 करोड़ की स्वीकृति

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला: श्री हरिचंद देवता मंदिर के मास्टर प्लान के लिए ₹1.42 करोड़ की स्वीकृति   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर में विकासखण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत कठुड़ बड़ा, देवीखाल में स्थित माँ बाल कुंवारी माता मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 72.67 लाख के सापेक्ष प्रथम किश्त में ₹ 43.60 लाख, विकासखण्ड दुगड्डा के अन्तर्गत महाबगढ़ मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 1.69 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹1.02 करोड़ तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में श्री हरिचन्द देवता मंदिर को मास्टर प्लान से बनाये जाने हेतु ₹ 1.42 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते प्रथम किश्त में ₹ 85.08 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।   मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विध...

मुख्यमंत्री धामी की घोषणा साकार: महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्याकरण को मिली ₹169.47 लाख की स्वीकृति, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा साकार: महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्याकरण को मिली ₹169.47 लाख की स्वीकृति, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम   कोटद्वार। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को धरातल पर उतारते हुए पौड़ी जनपद के दुगड्डा ब्लॉक स्थित प्राचीन सिद्धपीठ महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्याकरण के लिए 169.47 लाख रुपये की परियोजना को शासन से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इस स्वीकृति के साथ ही मंदिर के विकास और क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। महाबगढ़ मंदिर प्रबंधन एवं विकास समिति के संरक्षक चंडी प्रसाद कुकरेती ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2023 में महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्याकरण की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में लोक निर्माण विभाग ने 169.47 लाख रुपये की परियोजना तैयार कर शासन को भेज...

मुख्यमंत्री धामी के सुशासन विजन को जमीन पर उतार रहे बंशीधर तिवारी, एमडीडीए के समाधान दिवस में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी के सुशासन विजन को जमीन पर उतार रहे बंशीधर तिवारी, एमडीडीए के समाधान दिवस में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा आमजन की शिकायतों एवं सुझावों के प्रभावी और त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित किए जाने वाले 'समाधान दिवस' के क्रम में सोमवार, 03 अगस्त 2026 को प्राधिकरण मुख्यालय में समाधान दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राधिकरण क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 15 नागरिकों ने अपनी शिकायतें, आपत्तियां एवं सुझाव अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। प्राप्त शिकायतों में अवैध निर्माण, भवन मानचित्र, विकास कार्यों, सड़क, जल निकासी, भूमि संबंधी मामलों तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़े विषय शामिल रहे। सभी प्रकरणों को गंभीरता ...

मुख्यमंत्री धामी का संवेदनशील निर्णय, खैनूरी के ग्रामीणों की परेशानी दूर करने के दिए तत्काल निर्देश

उत्तराखंड, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी का संवेदनशील निर्णय, खैनूरी के ग्रामीणों की परेशानी दूर करने के दिए तत्काल निर्देश   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के दशोली विकासखंड अंतर्गत ग्राम खैनूरी को जोड़ने वाली सड़क के आपदा के कारण क्षतिग्रस्त होने का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चमोली सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों को सड़क को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र दुरुस्त कर आवागमन सुचारु करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम खैनूरी के ग्रामीणों ने दूरभाष के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर गांव को जोड़ने वाली सड़क की वर्तमान स्थिति से उन्हें अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि आपदा के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे गांव के लगभग 120 परिवारों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।   ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने तत्का...

2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या

उत्तराखंड
2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या     2036 ओलंपिक की मेजबानी भारत को मिले इसी संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार से पैदल कावड़ यात्रा निकालने जा रही है। खेल मंत्री ने सोमवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में 10 अगस्त को आयोजित होने वाली विशेष पावन कांवड़ यात्रा की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को खेल महाशक्ति बनाने और वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प को साकार करने के लिए यह यात्रा आयोजित की जा रही है। रेखा आर्या ने बताया कि कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी से होगा और इसका समापन ऋषिकेश के पावन वीरभद्र मंदिर में जलाभिषेक के साथ होगा। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ के चरणों में जलाभिषेक कर भारत को वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिलने तथा...

युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, सफलता के साथ संस्कार भी जरूरी : मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, सफलता के साथ संस्कार भी जरूरी : मंत्री गणेश जोशी     कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून स्थित जीआरडी कॉलेज में मसूरी विधानसभा के भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर युवाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। यह केवल एक आँकड़ा नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक अवसर है। आने वाले वर्षों में विश्व भारत को उसकी युवा शक्ति, नवाचार और प्रतिभा के कारण पहचानेगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नीट यूजी परीक्षा सहित विभिन्न प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी युवाओं को भी सम्मानित भी किया। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित अनेक युवा शिक्षा, खेल, उद्यमिता, सामाजिक सेवा, कला, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में उल्...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दायित्वधारियों से कहा— जनता की अपेक्षाओं और सुझावों को सरकार तक पहुंचाएं

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दायित्वधारियों से कहा— जनता की अपेक्षाओं और सुझावों को सरकार तक पहुंचाएं देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए दायित्वधारियों से भेंट कर प्रदेश के विकास, जनकल्याण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने भी दायित्वधारियों से संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करते हैं। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही जनता की अपेक्षाओं, समस्याओं और सुझावों को सरकार तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।   मुख्यमंत्री ने सभी दायित्वधारियों से अपने-अपने क्षेत्रों म...

जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

उत्तराखंड
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी     माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आमजन की शिकायतों और सुझावों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए नई पहल शुरू की है। अब प्रत्येक माह के प्रथम एवं अंतिम सोमवार को प्राधिकरण मुख्यालय में "समाधान दिवस" आयोजित किया जाएगा, जहां आम नागरिक सीधे अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं और सुझाव रख सकेंगे। प्राधिकरण का दावा है कि प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार परीक्षण कर उसका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। *एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि* प्राधिकरण का उद्देश्य केवल विकास कार्यों को गति देना ही नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना भी है। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस लोगों को अपनी समस्याएं...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में स्टार्टअप, स्वरोजगार और पारदर्शी भर्ती से युवाओं को मिल रहे नए अवसर

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में स्टार्टअप, स्वरोजगार और पारदर्शी भर्ती से युवाओं को मिल रहे नए अवसर     गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं के चेहरों पर दिखाई देने वाला आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और संस्कारों का जीवंत प्रतीक है। यहां विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, राष्ट्रसेवा और भारतीय मूल्यों की शिक्षा भी दी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है, जहां 65 प्रतिशत से अधिक आबादी 42 वर्ष से कम आयु की है। यही युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि...