Friday, April 17News and Media

उत्तराखंड

धामी ने नागरिकों से पुस्तकों और पौधों को उपहार में देने की अपील की

उत्तराखंड
धामी ने नागरिकों से पुस्तकों और पौधों को उपहार में देने की अपील की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में आयोजित “दून बुक फेस्टिवल-2026” का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकाशकों द्वारा लगाये गये स्टॉल का अवलोकन और गढ़वाली एवं कुमांऊनी पुस्तकों का विमोचन भी किया। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने देशभर से आए साहित्यकारों, कलाकारों एवं साहित्य प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह महोत्सव साहित्य, संस्कृति और कला का अद्भुत संगम है, जो समाज में ज्ञान और विचारों के आदान-प्रदान को नई दिशा प्रदान करेगा।   मुख्यमंत्री ने कहा कि इस 9 दिवसीय महोत्सव में विभिन्न सत्रों, संवाद कार्यक्रमों, पुस्तक परिचर्चाओं तथा “लेखक से मिलिए” जैसे आयोजनों के माध्यम से साहित्यिक विमर्श को समृद्ध किया जा...

ब्रिगेडियर मुकेश जोशी केस में बड़ा खुलासा — पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली, गिरफ्तारी पक्की

उत्तराखंड
ब्रिगेडियर मुकेश जोशी केस में बड़ा खुलासा — पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली, गिरफ्तारी पक्की देहरादून।   उत्तराखंड में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार ” का असर ज़मीन पर साफ दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्त कानून-व्यवस्था नीति के बीच पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बीते दिनों हुए ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या में शामिल संदिग्ध बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। बता दे राजपुर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड से जुड़े बदमाश इलाके में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जोहड़ी गांव से संदिग्धों का पीछा शुरू किया। बदमाश भागते हुए गुनियाल गांव के जंगल में पहुंचे, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इस दौरान एक बदमाश को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरे ने खुद को...

धामी का सख्त रुख – सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं

उत्तराखंड
धामी का सख्त रुख – सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगर निगम देहरादून में निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन के अंतर्गत 02 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये की लागत से जुगमन्दर हॉल के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने केदारपुरम स्थित ए.बी.सी. सेंटर में कैनालों के निर्माण एवं नगर निगम क्षेत्रांतर्गत 06 स्थानों पर पार्कों के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास भी किया।   मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार “विकास भी और विरासत भी” को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। आज हमारा देहरादून अपनी समृद्ध पहचान और सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए आगे बढ़ रहा है। तेज विकास के साथ-साथ अपनी संस्कृति और पहचान को सहेजने के लिए सरकार पूरी प्र...

बार-बार अभद्रता बनी वजह—अब लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश

उत्तराखंड
बार-बार अभद्रता बनी वजह—अब लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश देहरादून से एक बड़ा और अभूतपूर्व मामला सामने आया है, जहां जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है। यह मामला न्यायालय की अवमानना, अदालती कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न करने, अभद्र आचरण करने और आधारहीन आरोप लगाने से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार, 25 मार्च 2026 को जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय, देहरादून में विभिन्न वादों की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा ने बार-बार न्यायालय की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न की। इस दौरान उन्होंने पीठासीन अधिकारी के प्रति अपमानजनक और असम्मानजनक टिप्पणियाँ कीं, जिससे न्यायालय की गरिमा को ठेस पहुँची। न्यायालय ने इस आचरण को गंभीर Professional Misconduct मानते हुए अधिवक्ता अधिनियम, 1961 के अंतर्गत उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई ...

दुर्गम परिस्थितियों में उत्कृष्ट सेवा का मिला सम्मान, उत्तराखंड पुलिस ने रचा इतिहास : धामी

उत्तराखंड
दुर्गम परिस्थितियों में उत्कृष्ट सेवा का मिला सम्मान, उत्तराखंड पुलिस ने रचा इतिहास : धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर” (President’s Police Colour) से अलंकृत किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे राज्य के इतिहास का “स्वर्णिम और गौरवपूर्ण अध्याय” बताया है। सीएम कहा कि उत्तराखंड के लिए यह क्षण केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि गौरव, परंपरा और अदम्य सेवा भावना का जीवंत प्रमाण बनकर सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में भेंट कर पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने यह जानकारी दी |     मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान उत्तराखंड पुलिस को देश के उन चुनिंदा पुलिस बलों की श्रेणी में स्थापित करता है, जिन्हें उनकी विशिष्ट और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह सर्वोच्च राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई है। उन्होंने पुलि...

सीएम धामी के निर्देश पर पुलिस का बड़ा एक्शन—हत्याकांड से डकैती तक खुलासे

उत्तराखंड
सीएम धामी के निर्देश पर पुलिस का बड़ा एक्शन—हत्याकांड से डकैती तक खुलासे मुख्यमंत्री की सख्ती का असर "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, कई अभियुक्त गिरफ्तार       राजपुर फायरिंग हत्याकांड में 3 और अभियुक्त गिरफ्तार   18.5 लाख की डकैती का फरार आरोपी देहरादून पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस ने ऋषिकेश से दबोचा   1 लाख का इनामी व जेल फरार अपराधी देहरादून और टिहरी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद पुलिस अपराधियों के खिलाफ एक्शन में आ गई है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार"* के अन्तर्गत देहरादून पुलिस द्वारा अंतर्गत विभिन्न आपराधिक मामलों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए महत्वपूर्ण सफलताएं प्राप्त की गई हैं। राजपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग एवं हत्या क...

धामी की जीरो टॉलरेंस नीति का असर—रिश्वतखोर अफसर सीधे सलाखों के पीछे

उत्तराखंड
धामी की जीरो टॉलरेंस नीति का असर—रिश्वतखोर अफसर सीधे सलाखों के पीछे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही जीरो टॉलरेंस नीति का प्रभाव अब स्पष्ट रूप से जमीन पर दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में देहरादून जनपद के डोईवाला क्षेत्र में तैनात उप शिक्षा अधिकारी एवं उनकी महिला सहयोगी को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया जाना सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।     इस घटना को केवल एक कार्रवाई के रूप में नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम को साफ और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत के रूप में देखा जा रहा है। आरटीई प्रतिपूर्ति जैसे संवेदनशील विषय में रिश्वत की मांग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों, विशेषकर गरीब बच्चों के अधिकारों के साथ अन्याय भी है।   &n...

धामी ने देहरादून के सिटी मोबिलिटी प्लान के 06 कार्यों हेतु ₹ 33.45 करोड़ स्वीकृत किये

उत्तराखंड
धामी ने देहरादून के सिटी मोबिलिटी प्लान के 06 कार्यों हेतु ₹ 33.45 करोड़ स्वीकृत किये मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के नगरीय अवस्थापना सुविधाओं के विकास, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों मे सडकों के विकास, विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाये जाने, जनपद चमोली मे प्राकृतिक आपदा में क्षतिग्रस्त सम्पत्तियों के पुर्ननिर्माण एवं राहत राशि, डिजीटल फोरेंसिक लैबोरेटरी की स्थापना, डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा की स्थापना के साथ ही स्मृति द्वार आदि निर्माण के लिए कुल ₹ 53.56 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।   मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र के सिटी मोबलिटी प्लान-देहरादून सम्बन्धी 06 कार्यों हेतु ₹ 33.45 करोड की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।   मुख्यमंत्री द्वारा राज्य कर विभाग, उत्तराखण्ड में ड...

धामी के निर्देश के बाद डीजीपी ने कहा—हर अधिकारी की तय होगी जवाबदेही

उत्तराखंड
धामी के निर्देश के बाद डीजीपी ने कहा—हर अधिकारी की तय होगी जवाबदेही मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर चलेगा "ऑपरेशन प्रहार"   पुलिस मुख्यालय में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर उच्च स्तरीय बैठक, डीजीपी ने दिए अधिकारियों को कड़े निर्देश:   देहरादून में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं की संवेदनशीलता के दृष्टिगत *पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ द्वारा आज पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप, आईजी एसटीएफ श्री नीलेश आनन्द भरणे, एसएसपी देहरादून श्री प्रमेंद्र डोबाल तथा एसएसपी एसटीएफ श्री अजय सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।   बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट रूप से जिम्मेदारियां निर्धारित करते हुए निम्न निर्देश दिए गए—   आईजी गढ़वाल को देहरादून की कानून-व्यवस्था की दैनिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित...

डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में एलपीजी स्टॉक और सप्लाई व्यवस्था मजबूत

उत्तराखंड
डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में एलपीजी स्टॉक और सप्लाई व्यवस्था मजबूत देहरादून दिनांक 31 मार्च 2026, जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा शत-प्रतिशत होम डिलीवरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्रवार क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का गठन किया गया है। निर्देशों के क्रम में गठित क्यूआरटी टीम द्वारा आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति, वितरण प्रणाली एवं होम डिलीवरी व्यवस्था का गहनता से परीक्षण किया। साथ ही उपभोक्ताओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गैस उपलब्ध कराए जाने की भी समीक्षा की गई। इसी क्रम में संयुक्त टीम द्वारा शिमला बायपास, चंद्रबनी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें अनियमितता पाए जाने पर कु...