Monday, September 7News and Media

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत लगभग 32 हजार लाभार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था, इस योजना से अब तक 35 हजार से अधिक लाभार्थी लाभान्वित हो चुके हैं

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत लगभग 32 हजार लाभार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था, इस योजना से अब तक 35 हजार से अधिक लाभार्थी लाभान्वित हो चुके हैं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में 33.22 करोड़ रुपये की धनराशि का मुख्यमंत्री आवास से ऑनलाइन माध्यम से वितरण किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि उत्तराखंड का युवा नौकरी ढूंढने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बने। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना राज्य की उन प्रमुख योजनाओं में से एक है, जिसने वास्तविक रूप से पलायन को रोकने, रिवर्स माइग्रेशन को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के दौरान लौटे प्रवासी, य...

05 दिवसीय सेब एवं कीवी उत्पादन प्रशिक्षण हेतु हिमाचल के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड
05 दिवसीय सेब एवं कीवी उत्पादन प्रशिक्षण हेतु हिमाचल के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी   प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय से जिला योजना के अंतर्गत जनपद देहरादून के 28 कृषकों के दल और दो उद्यान कार्मिकों को 05 दिवसीय सेब एवं कीवी उत्पादन प्रशिक्षण हेतु डॉ. वाईएस परमार कृषि एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी–सोलन (हिमाचल प्रदेश) के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में सेब और कीवी जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कृषकों को आधुनिक तकनीक, उन्नत किस्मों, पौध संरक्षण एवं विपणन की जानकारी प्राप्त होगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कृषकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। गौरतलब है कि इसी क्रम में जनपद दे...

होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी, मिठाई दुकानों और स्ट्रीट फूड पर कड़ी निगरानी नियमित और औचक निरीक्षण के निर्देश

उत्तराखंड
  होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी, मिठाई दुकानों और स्ट्रीट फूड पर कड़ी निगरानी नियमित और औचक निरीक्षण के निर्देश     आगामी क्रिसमस और नववर्ष के दौरान आमजन को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा स्वास्थ्य एवं खाद्य संरक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के क्रम में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा राज्यव्यापी विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। त्योहारी मौसम में खाद्य पदार्थों की खपत में वृद्धि को देखते हुए विभाग ने मिलावटखोरी, घटिया गुणवत्ता और अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य निर्माण एवं विक्रय पर कड़ी निगरानी रखने का निर्णय लिया है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जाएगा। होटल, रेस्...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने शहीदों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया है

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने शहीदों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने 1971 के युद्ध के सैनिकों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सैनिक कल्याण निदेशालय और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय (डीडीहाट, हरबर्टपुर, पिथौरागढ़ एवं हरिद्वार) इन सभी पाँच कार्यालयों में सरकारी वाहन दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी वीर बलिदानियों को समस्त प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पि...

वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक केंद्र सरकार उत्तराखंड को ₹847.49 करोड़ की सहायता प्रदान कर चुकी है :मुख्यमंत्री धामी

देहरादून, उत्तराखंड, बोलता वोटर
  वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक केंद्र सरकार उत्तराखंड को ₹847.49 करोड़ की सहायता प्रदान कर चुकी है :मुख्यमंत्री धामी     केंद्र सरकार ने उत्तराखंड राज्य को विशेष पूंजी निवेश सहायता योजना 2025-26 के अंतर्गत ₹249.56 करोड़ की दूसरी किस्त जारी कर दी है। यह राशि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा राज्य सरकार को प्रदान की गई है। इस सहायता से राज्य में विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि " *यह वित्तीय सहायता उत्तराखंड के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, जनोपयोगी विकास कार्यों को आगे बढ़ाने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह सहयोग राज्य के आर्थिक सुदृढ़ीकरण की दि...

निवेदिता कुकरेती, IPS ने सरदार पटेल भवन, देहरादून स्थित SDRF कार्यालय में पुलिस उपमहानिरीक्षक, SDRF उत्तराखंड के पद का औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया

उत्तराखंड
निवेदिता कुकरेती, IPS ने सरदार पटेल भवन, देहरादून स्थित SDRF कार्यालय में पुलिस उपमहानिरीक्षक, SDRF उत्तराखंड के पद का औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया   आज दिनांक 15 दिसम्बर 2025 को श्रीमती निवेदिता कुकरेती, IPS ने सरदार पटेल भवन, देहरादून स्थित SDRF कार्यालय में पुलिस उपमहानिरीक्षक, SDRF उत्तराखंड के पद का औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण के उपरांत सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक, SDRF श्रीमती निवेदिता कुकरेती से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर सेनानायक द्वारा उन्हें SDRF की संगठनात्मक संरचना, कार्यप्रणाली, वर्तमान तैनाती, उपलब्ध संसाधनों, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा राज्य में आपदा प्रबंधन से जुड़ी प्रमुख गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, SDRF के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी श...

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर डीएम सविन बंसल की पहल, 17 दिसंबर को चकराता के ग्राम क्वासी इंटर कॉलेज में लगेगा बहुउद्देशीय शिविर

उत्तराखंड
  जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर डीएम सविन बंसल की पहल, 17 दिसंबर को चकराता के ग्राम क्वासी इंटर कॉलेज में लगेगा बहुउद्देशीय शिविर   जन सुविधाओं को बेहतर बनाने और उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में बुधवार, 17 दिसंबर, 2025 को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4ः00 बजे तक विकासखंड चकराता स्थित ग्राम क्वासी इंटर कॉलेज प्रांगण में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि बहुउद्देशीय शिविर में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा और विभागीय स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुसार यह शिविर सुदूरवर्ती क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने एवं जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु आयोजित ...

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिलों के प्रमुख पर्यटक स्थलों से संबंधित सड़क, होटल एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं पूर्ण रूप से दुरुस्त होनी चाहिए। 

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिलों के प्रमुख पर्यटक स्थलों से संबंधित सड़क, होटल एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं पूर्ण रूप से दुरुस्त होनी चाहिए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित करने के लिए स्नो लेपर्ड साइटिंग, हेली-स्कीइंग तथा हिमालयन कार रैली को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आगामी 20 दिसंबर तक शीतकालीन यात्रा के दृष्टिगत केएमवीएन एवं जीएमवीएन की सभी व्यवस्थाओं और सुविधाओं को दुरुस्त करने तथा होटल मालिकों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए हैं।   मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिलों के प्रमुख पर्यटक स्थलों से संबंधित सड़क, होटल एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं पूर्ण रूप से दुरुस्त होनी चाहिए। मुख्यमंत्री स्वयं सड़क मार्ग से यात्रा कर व्यवस्थाओं का स्...

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के मार्गदर्शन में यह संस्थान निरंतर समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएं पहुंचा रहा है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के मार्गदर्शन में यह संस्थान निरंतर समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएं पहुंचा रहा है श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून एवम् रोटरी पाॅवटा साहिब के सौजन्य से ज्ञान चंद गोयल धमार्थ भवन, तारुवाला रोड़, पाॅवटा साहिब में शनिवार, 13 दिसम्बर 2025 को कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 841 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। शनिवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि, अंशुल गोयल, प्रेसीडेंट रोटरी पाॅवटा साहिब एवम् शान्ति स्वरूप गुप्ता, सचिव रोटरी पाॅवटा साहिब एवम् डाॅ पंकज कुमार गर्ग, वरिष्ठ कैंसर सर्जन, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने संयुक...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में 17 दिसंबर से 45 दिनों तक ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान संचालित किया जाएगा।

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में 17 दिसंबर से 45 दिनों तक ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान संचालित किया जाएगा।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में 17 दिसम्बर 2025 से 45 दिनों तक ‘‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’’ अभियान संचालित किया जायेगा। इस अभियान के दौरान विभिन्न न्याय पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में कैंम्प लगाकर आम आदमी से जुडी योजनाओं का लाभ जन सामान्य तक उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। इस अभियान में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण सहित 23 विभाग शामिल रहेंगे। इस संबंध में सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश भी जारी किये गए हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को ...