Monday, September 7News and Media

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शीतकालीन पर्यटन से लोक कलाकारों, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय उत्पादों को नया बाजार मिलेगा

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शीतकालीन पर्यटन से लोक कलाकारों, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय उत्पादों को नया बाजार मिलेगा   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी जिले के सांकरी में आयोजित केदारकांठा पर्यटन तीर्थाटन शीतकालीन महोत्सव में प्रतिभाग किया। उन्होंने शीतकालीन पर्यटन को जन आंदोलन बनाने और उत्तराखंड को समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि शीतकालीन पर्यटन आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव है। तेजी से उभरते पर्यटन केंद्र सांकरी में आयोजित विंटर फेस्टिवल में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का पारंपरिक ऊनी परिधान पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने केदारकांठा जाने वाले पर्यटक दल को हरी झंडी दिखाकर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों से संवाद किया तथा वि...

धामी कैबिनेट का निर्णय : आपदा प्रभावित धराली व आसपास क्षेत्र के सेब किसानों से रॉयल डिलीशियस सेब ₹51 और रेड डिलीशियस सेब ₹45 प्रति किलो की दर से उपार्जन को स्वीकृति

उत्तराखंड
धामी कैबिनेट का निर्णय : आपदा प्रभावित धराली व आसपास क्षेत्र के सेब किसानों से रॉयल डिलीशियस सेब ₹51 और रेड डिलीशियस सेब ₹45 प्रति किलो की दर से उपार्जन को स्वीकृति   सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 11 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। बैठक के बाद सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने मीडिया को कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। इस दौरान डीजी सूचना बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे। कैबिनेट ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए नेचुरल गैस पर वैट 20% से घटाकर 5% करने का फैसला लिया है। सरकार का उद्देश्य हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना है। कृषि विभाग के तहत धराली आपदा प्रभावित क्षेत्र में सेब उत्पादकों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार सेब की खरीद करेगी। सरकार किसानों से 51 रुपए प्रति किलो के हिसाब से सेब खरीदेगी। रोजगार पर फोकस, इंडस्ट्रीज को बढ़ावा धामी सरकार ने ...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार का मानना है कि अग्निवीर प्रशिक्षण युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी सशक्त करता है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार का मानना है कि अग्निवीर प्रशिक्षण युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी सशक्त करता है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग तथा खेल विभाग द्वारा प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय, रायपुर (देहरादून) में संचालित अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। भविष्य में मुख्यमंत्री श्री धामी प्रत्येक जिले में भ्रमण के दौरान अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण करेंगे | मुख्यमंत्री ने अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से सीधे संवाद कर उनके प्रशिक्षण अनुभव, दिनचर्या और चुनौतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने युवाओं से यह भी पूछा कि उन्हें प्रशिक्षण के दौरान किन-किन ...

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग्स में प्रदेश का शानदार प्रदर्शन रहा है

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग्स में प्रदेश का शानदार प्रदर्शन रहा है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्य सेवक सदन, देहरादून में सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र एवं पदकों से आकांक्षी जनपद कार्यक्रम एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों एवं विकासखंडों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने Uttarakhand at 25: A Himalayan State With Infinite Possibilities पुस्तक का विमोचन भी किया। नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अंतर्गत तय मानकों की पूर्णता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उत्तराखंड के जनपद ऊधमसिंह नगर एवं हरिद्वार को पुरुस्कृत किया गया एवं आका...

डीएम सविन बंसल के मार्गदर्शन में सहकारिता मेला सहकारी संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों को एक साझा मंच प्रदान करेगा।

देहरादून, उत्तराखंड, बोलता वोटर
  डीएम सविन बंसल के मार्गदर्शन में सहकारिता मेला सहकारी संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों को एक साझा मंच प्रदान करेगा।   देहरादून में 20 से 28 दिसंबर 2025 तक रेंजर्स ग्राउंड में सहकारिता मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। मेला प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 09 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा। इस मेले की थीम “सहकारिता से शहरी ग्रामीण एकता” निर्धारित की गई है। मेले को लेकर रेंजर्स ग्राउंड में तैयारियां पूरी हो गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने मेले के सफल आयोजन के लिए जिला स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा विभिन्न विभागों को उनके दायित्व सौंपे गए हैं, ताकि मेला सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से आयोजित किया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासंघ द्वारा वर्ष 2025 को अंतर...

मुख्यमंत्री धामी ने राज्यभर में प्रवासी पंचायतों के आयोजन कर प्रवासियों को रिवर्स पलायन से जोड़ने के निर्देश दिए।

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने राज्यभर में प्रवासी पंचायतों के आयोजन कर प्रवासियों को रिवर्स पलायन से जोड़ने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग, उत्तराखण्ड की 10वीं बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि पलायन की समस्या राज्य के लिए एक बड़ी चुनौती रही है, लेकिन पिछले चार–पाँच वर्षों में रिवर्स पलायन को प्रोत्साहित करने की दिशा में राज्य सरकार ने कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजीविका के साधन बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएँ लागू की गई हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत ऋण लेने पर पात्र लाभार्थियों को अनुदान (सब्सिडी) भी प्रदान की जा रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है। प्रवासी पंचायतों और वेडिंग डेस्टिनेशन विकास पर विशेष बल मुख्यमंत्री ने...

सीएम धामी की समावेशी खेल नीति के तहत दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी में अलग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी : रेखा आर्या 

Uncategorized, उत्तराखंड
  सीएम धामी की समावेशी खेल नीति के तहत दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी में अलग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी : रेखा आर्या खेल महाकुंभ इस साल नए प्रारूप में मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी 2025-26 के नाम से आयोजित किया जाएगा और इसकी शुरुआत 23 दिसंबर से होने जा रही है। गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय में प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह प्रतियोगिता न्याय पंचायत, विधानसभा, संसदीय क्षेत्र और राज्य स्तरीय चार चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता दौरान कुल 26 खेल स्पर्धाएं आयोजित होंगी जिनमें इस बार परंपरागत खेलों को भी जगह दी गई है। चैंपियनशिप का समापन 28 जनवरी को किया जाएगा और इस दिन मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी के साथ विजेता को ₹5 लाख की धनराशि भी दी जाएगी। चैंपियन का निर्णय उनके द्वारा जीते गए मेडल के आधार ...

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश : रजिस्ट्री के दौरान संपति का उचित मूल्य दर्ज हो इसकी जाँच के लिए संपतियों का स्थलीय निरीक्षण भी किया जा जाए

उत्तराखंड, देहरादून
  मुख्यमंत्री धामी के निर्देश : रजिस्ट्री के दौरान संपति का उचित मूल्य दर्ज हो इसकी जाँच के लिए संपतियों का स्थलीय निरीक्षण भी किया जा जाए     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में वित्तीय वर्ष 2025-26 की राजस्व प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व वसूली बढ़ाने पर विशेष ध्यान देते हुए तय लक्ष्य समय पर पूरे किये जाएं। संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी एवं जिलाधिकारियों द्वारा जनपदों में इसकी नियमित निगरानी की जाए। कर चोरी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एआई आधारित तकनीक का अधिकतम इस्तेमाल किया जाए। निबंधन एवं रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी कार्यों का डिजिटाइजेशन किया जाए। सब रजिस्ट्रार कार्यालयों का जिलाधिकारियों एवं संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए। रजिस्...

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर प्रदेश में ‘जन-जन की सरकार – जन-जन के द्वार’ अभियान की शुरुआत

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर प्रदेश में ‘जन-जन की सरकार – जन-जन के द्वार’ अभियान की शुरुआत     उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं की सीधी और प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने हेतु ‘जन-जन की सरकार – जन-जन के द्वार’ अभियान की प्रदेशव्यापी शुरुआत हो गई है। अभियान के पहले दिन प्रदेश के विभिन्न जनपदों में न्याय पंचायत, तहसील एवं विकासखंड स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर/कैंप आयोजित किए गए, जिनमें 23 विभागों द्वारा अपनी-अपनी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण, दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी, पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ, आवेदन स्वीकृति, शिकायत दर्जीकरण एवं त्वरित निस्तारण की सुविधा प्रदान करना है, ताकि आमजन को कार्याल...

मंत्री गणेश जोशी ने स्पष्ट कहा कि पीएमजीएसवाई के तहत सड़कों एवं पुलों के निर्माण कार्य समयबद्ध, गुणवत्ता पूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से किए जाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी का लाभ मिल सके

उत्तराखंड
  मंत्री गणेश जोशी ने स्पष्ट कहा कि पीएमजीएसवाई के तहत सड़कों एवं पुलों के निर्माण कार्य समयबद्ध, गुणवत्ता पूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से किए जाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी का लाभ मिल सके   प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) से संबंधित अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री ने पीएमजीएसवाई के अंतर्गत चल रहे एवं प्रस्तावित सड़कों और पुलों के निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली तथा कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ग्राम्य विकास मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य को स्वीकृत 1700 करोड़ रुपये की लागत से 1228 किलोमीटर लंबाई की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण से संबंधित सभी कागजी औपचारिकताएं शीघ्र पू...