Monday, September 7News and Media

उत्तराखंड

यूसीसी से मुस्लिम समाज में तीन तलाक जैसी कुप्रथा का अंत, महिलाओं को शोषण से मिली मुक्ति : महापौर विकास शर्मा

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  यूसीसी से मुस्लिम समाज में तीन तलाक जैसी कुप्रथा का अंत, महिलाओं को शोषण से मिली मुक्ति : महापौर विकास शर्मा     रूद्रपुर। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून लागू होने का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार ‘यूसीसी दिवस’ गौरव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर निगम और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय गांधी पार्क में एक विशाल कार्यशाला एवं जन-सुविधा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह से ही पंजीकरण और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ महापौर विकास शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान महापौर के साथ जिलाधिकारी नितिन भदौरिया सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और जनता से सरकार की इस क्रांतिकारी पहल का अधिकत...

जनसेवा को राजनीति से ऊपर रखने वाले मंत्री गणेश जोशी के सेवा सप्ताह कार्यक्रम की हुई सराहना

उत्तराखंड
  जनसेवा को राजनीति से ऊपर रखने वाले मंत्री गणेश जोशी के सेवा सप्ताह कार्यक्रम की हुई सराहना   मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस (31 जनवरी) के अवसर पर जनसेवा की भावना को समर्पित करते हुए “सेवा सप्ताह” के अंतर्गत आज सुवाखोली में जरूरतमंद, असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर उन्हें शीतलहर एवं ठंड से राहत प्रदान की गई। इस अवसर पर मीरा सकलानी ने कहा कि जन्मदिवस जैसे व्यक्तिगत अवसर को समाजसेवा के माध्यम से मनाना ही सच्ची जनसेवा है। सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना हमारा संकल्प है और इसी संकल्प के साथ मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश...

देवभूमि को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड, बोलता वोटर
  देवभूमि को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित गांधी पार्क में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर इस गरिमामयी सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम में सहभागिता करना उनके लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर इसलिए भी विशेष है क्योंकि राष्ट्रगीत वंदे मातरम् अपनी रचना के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की लेखनी से निकला वंदे मातरम् स्वतंत्रता आंदोलन का नारा रहा है, जिसने देशवा...

ऐंपण कला, नए कानूनों और सतत विकास की झलक के साथ सूचना विभाग की झांकी ने उत्तराखंड की 25 वर्षों की विकास यात्रा को किया प्रदर्शित

उत्तराखंड
  ऐंपण कला, नए कानूनों और सतत विकास की झलक के साथ सूचना विभाग की झांकी ने उत्तराखंड की 25 वर्षों की विकास यात्रा को किया प्रदर्शित   गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य स्तरीय समारोह में सूचना विभाग की झांकी ने लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया। ‘‘रजत जयंती एवं शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन’’ पर आधारित इस झांकी में राज्य के पच्चीस वर्षों की विकास यात्रा के साथ ही तीर्थाटन एवं पर्यटन विकास से जुड़े पहलुओं को दिखाया गया। झांकी के प्रथम भाग में गंगा मन्दिर, मुखवा को प्रदर्शित किया गया, जो माँ गंगा का शीतकालीन प्रवास है। झांकी के अग्रिम केबिन में उत्तराखण्ड गठन के 25 गौरवशाली वर्ष प्रदर्शित किए गए , जो राज्य की विकास यात्रा, सांस्कृतिक पहचान और निरंतर प्रगति को दर्शाते हैं। झांकी के ट्रेलर भाग में उत्तराखण्ड को आयुर्वेद के अग्रणी राज्य के ...

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने लोक भवन एवं परेड ग्राउंड में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

उत्तराखंड
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने लोक भवन एवं परेड ग्राउंड में फहराया राष्ट्रीय ध्वज     गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को पदक अलंकरण कर सम्मानित किया गया साथ विभिन्न अधिकारियों को भी उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान सूचना विभाग द्वारा ‘‘उत्तराखण्ड रजत जयंती और शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन’’ पर आधारित झांकी के अलावा महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पर्यटन विभाग, उद्यान वि...

एसजीआरआरयू सहित एसजीआरआर के संस्थानों में गणतन्त्र दिवस की धूम

उत्तराखंड
एसजीआरआरयू सहित एसजीआरआर के संस्थानों में गणतन्त्र दिवस की धूम देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) सहित एसजीआरआर समूह के समस्त संस्थानों में देशभक्ति, राष्ट्र गौरव और भारतीय संविधान के प्रति आस्था का भव्य उत्सव देखने को मिला। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, एसजीआरआर विश्वविद्यालय एवं एसजीआरआर समूह के अन्य शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज पूरे सम्मान, आन-बान और शान के साथ फहराया गया। श्री दरबार साहिब परिसर में सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने प्रातः 9 बजे तिरंगा फहराकर देश और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में राष्ट्र की एकता, अखंडता और भारतीय मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा अनुशासित परेड क...

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने फील्ड निरीक्षण और तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर अवैध निर्माणों को चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश  दिए

उत्तराखंड
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने फील्ड निरीक्षण और तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर अवैध निर्माणों को चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश  दिए देहरादून । मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माणों एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध अब तक का सबसे सख़्त, व्यापक और निर्णायक अभियान छेड़ रखा है। एमडीडीए द्वारा अब तक लगभग 10 हजार बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया गया, जबकि 1000 से अधिक अवैध निर्माणों को सील किया जा चुका है। यह कार्रवाई न केवल संख्या के लिहाज़ से ऐतिहासिक है, बल्कि इससे अवैध गतिविधियों में लिप्त और नियम तोड़ने वालों में भय का माहौल बना है। एमडीडीए की यह कार्रवाई अब किसी एक दिन, एक क्षेत्र या किसी प्रतीकात्मक कार्रवाई तक सीमित नहीं है। हर दिन बुलडोजर ज़मीन पर है, अवैध निर्माण चिन्हित किए जा रहे हैं और नियामानुसार सीलिंग व ध्वस्तीकरण ...

धामी सरकार में :हरिद्वार जमीन घोटाला : 2 IAS और 1 PCS अफसर समेत कुल 12 लोग सस्पेंड

उत्तराखंड
  धामी सरकार में :हरिद्वार जमीन घोटाला : 2 IAS और 1 PCS अफसर समेत कुल 12 लोग सस्पेंड   उत्तराखंड में जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन की नीति एक बार फिर सख्त कार्रवाई के रूप में सामने आई है। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया में टेंडर अनियमितताओं की रिपोर्ट शासन तक पहुँचने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निदेशक होमगार्ड (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए और मामले की जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश भी जारी किए। यह प्रकरण वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 की खरीद प्रक्रिया से जुड़ा बताया गया है, जिसमें पारदर्शिता के अभाव और नियमों के उल्लंघन के आरोप सामने आए। मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर ...

मंत्री गणेश जोशी ने जनपद ऊधम सिंह नगर के दौरे के दौरान जसपुर विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में भाजपा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया

उत्तराखंड
  मंत्री गणेश जोशी ने जनपद ऊधम सिंह नगर के दौरे के दौरान जसपुर विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में भाजपा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया     कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज जनपद ऊधम सिंह नगर के दौरे के दौरान जसपुर विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में भाजपा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जसपुर नगर मंडल के भाजपा कार्यालय में आयोजित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता ...

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में वैश्विक अनुसंधान अनुदान पर दक्षिण कोरिया के प्रतिष्ठित योन्सेई विश्वविद्यालय (क्यू एस रैंकिंग-50) के साथ एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने एमओयू साइन किया

उत्तराखंड
  एसजीआरआर विश्वविद्यालय में वैश्विक अनुसंधान अनुदान पर दक्षिण कोरिया के प्रतिष्ठित योन्सेई विश्वविद्यालय (क्यू एस रैंकिंग-50) के साथ एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने एमओयू साइन किया   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू), देहरादून के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल द्वारा प्रतिस्पर्धी अनुसंधान वित्तपोषण हेतु शोध प्रस्ताव लेखन पर एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विश्वविद्यालय में अनुसंधान संस्कृति को सुदृढ़ करना, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता आधारित शोध को प्रोत्साहित करना तथा वैश्विक शैक्षणिक सहयोग को नई दिशा देना रहा। आयोजन के माध्यम से संकाय सदस्यों और शोधकर्ताओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अनुसंधान अनुदान प्राप्त करने हेतु आवश्यक रणनीतियों और व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया। शनिवार को विश्वविद्यालय के ऑडिटोरि...