Monday, September 7News and Media

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी के हस्तक्षेप से आगे बढ़ा अंकिता को न्याय दिलाने का प्रयास, सीबीआई जांच से अज्ञात वीआईपी की भूमिका पर टिकी निगाहें

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी के हस्तक्षेप से आगे बढ़ा अंकिता को न्याय दिलाने का प्रयास, सीबीआई जांच से अज्ञात वीआईपी की भूमिका पर टिकी निगाहें       अंकिता हत्याकांड मामले में Central Bureau of Investigation (सीबीआई) ने अज्ञात वीआईपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दिल्ली स्थित सीबीआई की क्राइम ब्रांच शाखा संख्या दो में एफआईआर दर्ज होने के बाद, जांच के लिए विशेष टीम देहरादून पहुंच चुकी है और मामले की गहन विवेचना शुरू कर दी गई है। यह मामला सितंबर 2022 का है, जब पौड़ी जिले की निवासी और वनांतरा रिसोर्ट में कार्यरत अंकिता की हत्या कर दी गई थी। इस प्रकरण में 30 मई 2024 को जिला न्यायालय ने रिसोर्ट मालिक पुलकित आर्य सहित तीनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया था कि अंकिता पर एक वीआईपी को “विशेष सेवा” देने का द...

गीता धामी के नेतृत्व में उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के माध्यम से राज्य की संस्कृति और परंपरा को मिलेगा मंच

उत्तराखंड
  गीता धामी के नेतृत्व में उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के माध्यम से राज्य की संस्कृति और परंपरा को मिलेगा मंच     सेवा संकल्प फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी ने माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर परेड ग्राउंड, देहरादून में 5 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले उत्तरायणी कौथिक महोत्सव की सफलता हेतु विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्रद्धा एवं आस्था के साथ पूजन कर महोत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं मंगलमय आयोजन की कामना की। पूजन उपरांत गीता धामी द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया गया। इसके पश्चात उन्होंने सेवा संकल्प फाउंडेशन से जुड़े सभी साथियों के साथ बैठक कर महोत्सव की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की तथा आयोजन को अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं जनसरोकारों से जोड़ने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में अब तक 541 कैम्पों का सफल आयोजन, 4 लाख से अधिक नागरिकों तक पहुँची सरकारी सेवाएँ

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में अब तक 541 कैम्पों का सफल आयोजन, 4 लाख से अधिक नागरिकों तक पहुँची सरकारी सेवाएँ     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान राज्य में जनसरोकारों को धरातल पर उतारने का एक सशक्त और प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान शासन और आम नागरिक के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हुए सेवा, सहभागिता और विश्वास के नए मानक स्थापित कर रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में निरंतर जनहितकारी शिविरों (कैम्पों) का आयोजन किया जा रहा है, जिनके माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ उनके निकट ही उपलब्ध कराया जा रहा है। आज के दिन की उपलब्धि के रूप में प्रदेश में कुल 16 कैम्पों का आयोजन किया गया, जिनमें 6,820 नागरिकों ने प्रत्यक्ष रूप से सेवाओं का लाभ प...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में शीतकालीन यात्रा से स्थानीय लोगों के रोजगार को मिला नया संबल

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में शीतकालीन यात्रा से स्थानीय लोगों के रोजगार को मिला नया संबल       शीतकाल में पहाड़ पर इस बार भी वीरानी नहीं है, जो कि चार धामों के कपाट बंद हो जाने के बाद अक्सर दिखाई देती थी। पिछले वर्ष से शुरू हुई शीतकालीन यात्रा के बाद पहाड़ में तस्वीर बदली हुई है। यात्रियों की चहल-पहल सुखद अनुभूति करा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल भर पहले उत्तराखंड आकर जिस शीतकालीन यात्रा का प्रमोशन किया था, वह अब तेजी से आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार के भगीरथ प्रयासों से उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा एक नया अध्याय लिख रही है। चारों धामों से संबंधित पांडुकेश्वर, ऊखीमठ, मुखवा और खरसाली जैसे शीतकालीन प्रवास स्थलों तक देश-दुनिया के यात्री अच्छी-खासी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस बार चार धाम यात्रा के कपाट बंद होने के बाद से अभी तक 34,140 यात्री ...

संघ पृष्ठभूमि से जुड़े संजय बंसल की शिकायत ने भाजपा विधायक अरविंद पांडेय को कटघरे में खड़ा किया!

उत्तराखंड, बोलता वोटर
संघ पृष्ठभूमि से जुड़े संजय बंसल की शिकायत ने भाजपा विधायक अरविंद पांडेय को कटघरे में खड़ा किया!   संघ पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्ति की शिकायत से गरमाया भाजपा विधायक अरविंद पांडेय का मामला देहरादून/गदरपुर। भाजपा विधायक अरविंद पांडेय से जुड़ा एक मामला इन दिनों राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक अरविंद पांडेय सोमवार को पूर्व सूचना के साथ समर्थकों के दलबल सहित पुलिस मुख्यालय पहुंचे और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने स्वयं को हर प्रकार की जांच के लिए तैयार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। मामले को अहम इसलिए माना जा रहा है क्योंकि शिकायतकर्ता कोई सामान्य व्यक्ति नहीं, बल्कि संघ पृष्ठभूमि से जुड़े संजय बंसल हैं। शिकायतकर्ता के पारिवारिक इतिहास के अनुसार उनके पिता टेक राम बंसल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में बड़े पदों पर रहे ह...

बालिकाओं के सपनों, पढ़ाई और भविष्य पर खुलकर बात कर उनका हौसला बढ़ाते IAS बंशीधर तिवारी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  बालिकाओं के सपनों, पढ़ाई और भविष्य पर खुलकर बात कर उनका हौसला बढ़ाते IAS बंशीधर तिवारी     जब प्रशासनिक पद, प्रोटोकॉल और औपचारिकता की दीवारें टूटती हैं, तब शासन का एक मानवीय चेहरा सामने आता है। ऐसा ही दृश्य एक बार फिर देहरादून के बनियावाला क्षेत्र में देखने को मिला, जहां अपर सचिव मुख्यमंत्री, उपाध्यक्ष मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) एवं महानिदेशक सूचना एवं लोकसम्पर्क विभाग IAS बंशीधर तिवारी ने अपना जन्मदिन किसी शान-शौकत या भव्य आयोजन के बजाय अनाथ और वंचित बालिकाओं के साथ सादगी एवं संवेदना के साथ मनाया। यह कोई एक दिन की औपचारिकता नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही एक परंपरा है, जिसे वे हर साल चुपचाप सादगी के साथ निभाते हैं। इसी क्रम में सहसपुर विधानसभा के विकासखंड बनियावाला क्षेत्र में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में IAS बं...

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि शहर के सुनियोजित विकास के लिए नियमों का पालन अनिवार्य है और उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई तय है

उत्तराखंड
  एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि शहर के सुनियोजित विकास के लिए नियमों का पालन अनिवार्य है और उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई तय है   मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत किए जा रहे अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख़्त रुख अपनाते हुए सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्यवाही लगातार जारी है। प्राधिकरण की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बिना स्वीकृति एवं नियमों के विरुद्ध किए जा रहे किसी भी प्रकार के निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में देहरादून के प्रगति विहार क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई। प्रगति विहार लेन संख्या-06, देहरादून में उपेन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सीलिंग की कार्यवाही की गई। वहीं, इसी क्षेत्र में श्रेयष अग्रवाल द्वारा निर्मित अवैध ट...

चन्द्रेश्वर नाले की सफाई व शोधन को लेकर डीएम की सख्ती, विस्तृत रिपोर्ट एवं कार्ययोजना की तलब

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  चन्द्रेश्वर नाले की सफाई व शोधन को लेकर डीएम की सख्ती, विस्तृत रिपोर्ट एवं कार्ययोजना की तलब   ऋषिकेश स्थित चन्द्रेश्वर नाले से बिना उपचारित गंदे पानी एवं ठोस कचरे के गंगा नदी में प्रवाहित होने संबंधी प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बुधवार को चन्द्रेश्वर नाला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को नाले के समुचित उपचार हेतु विस्तृत रिपोर्ट एवं कार्ययोजना शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता, सिंचाई विभाग तथा महाप्रबंधक, निर्माण वृत्त (गंगा), उत्तराखंड पेयजल निगम ने नाले का संपूर्ण नक्शा एवं प्रस्तावित एक्शन प्लान से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन का यह सुनिश्चित प्रयास रहेगा कि किसी भी स्थिति में दूष...

सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर के छात्र छात्राओं को गर्म स्वेटर एवं खेल सामग्री की किट वितरित करते मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड
सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर के छात्र छात्राओं को गर्म स्वेटर एवं खेल सामग्री की किट वितरित करते मंत्री गणेश जोशी     कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस (31 जनवरी) के अवसर पर जनसेवा की भावना से समर्पित “सेवा सप्ताह” के अंतर्गत आज राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर, देहरादून में श्रीदेव सुमन नगर मंडल द्वारा स्वेटर वितरण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं प्रदेश मंत्री भाजपा नेहा जोशी द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर के छात्र–छात्राओं को गर्म स्वेटर तथा यूनियन बैंक के सीएसआर सहयोग से खेल सामग्री की किट वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक एवं खेल उपलब्धियों की जानकारी दी गई। बताया गया कि पिछले 7 वर्षों में विद्यालय की छात्र संख्या 340 से बढ़कर 640 ...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य से किसी को खिलवाड़ नहीं करने देगी

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य से किसी को खिलवाड़ नहीं करने देगी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर, देहरादून में 1035 सहायक अध्यापक (प्राथमिक शिक्षा) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, जिनमें 17 विशेष शिक्षक भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी युवा शिक्षक राज्य में शिक्षा का स्तर बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आज से आपके कंधों पर उत्तराखंड के भविष्य को संवारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ गई है। जब किसी बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा मिलती है, तो वह केवल अपना जीवन ही नहीं संवारता, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी अमूल्य योगदान देता है। शिक्षक देश के उज्ज्वल भविष्य के शिल्पकार हैं। मुख्यमंत्री ने ...