Monday, September 7News and Media

उत्तराखंड

गीता धामी ने कहा कि संस्था द्वारा 172 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। जिसमें से 100 से अधिक निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए गए हैं

उत्तराखंड
  गीता धामी ने कहा कि संस्था द्वारा 172 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। जिसमें से 100 से अधिक निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए गए हैं       सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित 4 दिवसीय उत्तरायणी कौथिक महोत्सव 2026 के दूसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा समाज हित के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन समाज के कमजोर वर्गों के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा फाउंडेशन की विभिन्न गतिविधियों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण में योगदान को उल्लेखनीय बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और य...

सीएम योगी और सीएम धामी ने यमकेश्वर में किया नवनिर्मित इंटर कॉलेज भवन के लोकार्पण कार्यक्रम

उत्तराखंड
  सीएम योगी और सीएम धामी ने यमकेश्वर में किया नवनिर्मित इंटर कॉलेज भवन के लोकार्पण कार्यक्रम     पौड़ी जनपद स्थित यमकेश्वर महादेव की पावन एवं ऐतिहासिक भूमि पर नवनिर्मित इंटर कॉलेज भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आज धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण करते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जो देश के अन्य राज्यों के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड अपनी स्थापना की रजत जयंती के बाद विकास के एक नए युग में प्रवेश कर चुका है। राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-सा...

जनकल्याण की मिसाल श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के प्रकटोत्सव पर देहरादून में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

उत्तराखंड
  जनकल्याण की मिसाल श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के प्रकटोत्सव पर देहरादून में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर     देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन एवं पूजनीय श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जन्मदिवस (प्रकटोत्सव 10 फरवरी) के पावन अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून द्वारा 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसे इस वर्ष सेवा दिवस के रूप में श्रद्धा, सेवा और समर्पण की भावना के साथ मनाया जाएगा। इस शिविर में जनरल चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ सभी सुपरस्पेशलिटी सेवाएं भी पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर के लिए पंजीकरण सुबह 08 बजे से प्रारंभ होगा, जबकि मरीज सुबह 09 बजे से दोपहर 03 बजे तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ...

मुख्यमंत्री धामी ने देवभूमि उत्तराखंड में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज ने आध्यात्मिक साधना को समाज सेवा से जोड़कर एक विशिष्ट जीवन दर्शन प्रस्तुत किया

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी ने देवभूमि उत्तराखंड में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज ने आध्यात्मिक साधना को समाज सेवा से जोड़कर एक विशिष्ट जीवन दर्शन प्रस्तुत किया       हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र स्थित भारत माता मंदिर परिसर में ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय भव्य समारोह का शुक्रवार को विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर समाधि मंदिर एवं प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। समारोह के समापन अवसर पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक तथा जून...

सम्मान, विश्वास और सकारात्मक सोच से संरक्षण गृहों में संवरता भविष्य

उत्तराखंड
  सम्मान, विश्वास और सकारात्मक सोच से संरक्षण गृहों में संवरता भविष्य     मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा एवं देहरादून जिला प्रशासन के सतत, संवेदनशील और मानवीय प्रयासों के परिणामस्वरूप देहरादून स्थित राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र (नारी निकेतन) तथा बालिका निकेतन में निवासरत संवासिनियों और बालिकाओं को आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में निरंतर सशक्त किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल के मार्गदर्शन एवं उनकी संवेदनशील पहल पर नारी निकेतन की संवासिनियों एवं बालिका निकेतन की बालिकाओं के लिए एक विशेष एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य केवल भ्रमण या मनोरंजन नहीं, बल्कि उन्हें सामाजिक वातावरण से जोड़कर आत्मविश्वास, अपनत्व और सकारात्मक सोच को सुदृढ़ करना रहा। नारी निकेतन में निवासरत महिलाओं को क्रॉस...

मुख्यमंत्री धामी ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और उनकी तुलना दूसरों से न करें

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और उनकी तुलना दूसरों से न करें     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेशविला रोड स्थित सेंट एंग्नेस स्कूल में प्रधानमंत्री जी के *‘परीक्षा पे चर्चा* कार्यक्रम मैं प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री जी के परीक्षा पे चर्चा के नौवें संस्करण से जुड़ा है। यह आयोजन अब केवल संवाद नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है। प्रधानमंत्री जी का संदेश हमें यह सिखाता है कि परीक्षा जीवन की एक कड़ी हो सकती है, लेकिन सम्पूर्ण जीवन नहीं। मुख्यमंत्री ने अपने स्कूली जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि स्कूल का समय अमूल्य होता है, जो दोबारा लौटकर नहीं आता। इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी निरंतर प्रतिभ...

गीता धामी ने कहा कि उत्तरायणी महोत्सव एक महोत्सव नहीं है हमारी जीवंत परम्परा का उदाहरण बन रहा है।

उत्तराखंड
  गीता धामी ने कहा कि उत्तरायणी महोत्सव एक महोत्सव नहीं है हमारी जीवंत परम्परा का उदाहरण बन रहा है।   सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित उत्तरायणी कैथिक महोत्सव 2026 "संस्कृति से समृद्धि की ओर" में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह ( से.नि ) ने प्रतिभाग किया। इस दौरान राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह ( से.नि ) ने कहा कि संकल्प सेवा फाउंडेशन, निरंतर राज्य में जन सेवा को आगे बढ़ा रहा है। फाउंडेशन का संकल्प ही सेवा करना है। उन्होंने कहा हम अपने जीवन में संकल्प से ही आगे बढ़ सकते हैं इसलिए इस शब्द की महत्वता और बढ़ जाता है। उन्होंने कहा हमने संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने संस्कृति अपनी धरोहर पर गर्व और प्रेम करें। उन्होंने कहा श्रीमती गीता धामी ...

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई होगी

उत्तराखंड
  उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई होगी       मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अनियोजित विकास के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को लगभग 125 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण उपविधियों के तहत की गई इस कार्रवाई में अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लॉटिंग की सड़कों पर बुलडोजर चलाया गया। एमडीडीए द्वारा लगातार यह स्पष्ट किया जा रहा है कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण एवं प्लॉटिंग न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि इससे शहरी अव्यवस्था, पर्यावरणीय असंतुलन एवं भविष्य की विकास योजनाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही ह...

मंत्री गणेश जोशी ने परिवार की आवश्यकता को देखते हुए रसद सामग्री एवं कंबल भी उपलब्ध कराए

उत्तराखंड
  मंत्री गणेश जोशी ने परिवार की आवश्यकता को देखते हुए रसद सामग्री एवं कंबल भी उपलब्ध कराए     कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याओं को सुना। इस दौरान एक गरीब एवं असहाय परिवार के सदस्य मंत्री जोशी से मिलने पहुँचे और उन्होंने अपने बुजुर्ग दिव्यांग परिजन की कठिन परिस्थितियों से अवगत कराया। परिवारजनों ने दिव्यांग बुजुर्ग के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराने का मंत्री गणेश जोशी से आग्रह किया। परिवार की पीड़ा को समझते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए मौके पर ही नीला 60 वर्ष बुजुर्ग दिव्यांगजन ब्रह्माखाला निवासी को व्हीलचेयर प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने परिवार की आवश्यकता को देखते हुए रसद सामग्री एवं कंबल भी उपलब्ध कराए। मंत्री गणेश जोशी की इस मानवीय पहल से परिवारजनों के चेहरे पर खुश...

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में ‘संत सम्मेलन’ में किया प्रतिभाग

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में ‘संत सम्मेलन’ में किया प्रतिभाग   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार स्थित सप्तऋषि आश्रम मैदान (भारत माता मंदिर के समीप, सप्त सरोवर मार्ग) में आयोजित ‘संत सम्मेलन’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सनातन चेतना के जीवंत प्रतीक आप सभी संत-महात्मा, धर्मगुरु एवं श्रद्धालुजन, माँ गंगा के पावन तट पर स्थित सप्तऋषि क्षेत्र में एकत्र होकर राष्ट्र और संस्कृति के लिए अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन महापुरुषों ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रधर्म, सेवा, त्याग और करुणा के लिए समर्पित किया, वे केवल संन्यासी नहीं बल्कि राष्ट्र चेतना से जुड़े दिव्य संत थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मगिरी महाराज ने आध्यात्मिक ज्ञान को सामाजिक सेवा से जोड़ते हुए ऐसा जीवन दर्शन प्रस्तुत किया, जिससे अनगिनत ल...