Monday, September 7News and Media

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री  धामी ने विनोद चमोली को धौलास भूमि प्रकरण पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया, भाजपा ने उठाया सैन्य सुरक्षा का मुद्दा

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री  धामी ने विनोद चमोली को धौलास भूमि प्रकरण पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया, भाजपा ने उठाया सैन्य सुरक्षा का मुद्दा     भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सैन्य सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल धौलास में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान के लिए दी जमीन का आवंटन रद्द करने का आग्रह किया है। इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री विनोद चमोली से मुलाकात में सीएम ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया है। पार्टी और सरकार ऐसी किसी भी विधर्मी मंशा को देवभूमि में सफल नहीं होने देंगे। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को मुलाकात की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी अपने विशेष वोट बैंक के लालच में लगातार देवभूमि के देववत्व को खराब करने का प्रयास करती रही है। ये नया खुलासा तो इसकी एक बानगी है। विवादित जमीन अल्पसंख्यक संस्थान को तिवारी स...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि कुंभ क्षेत्र में स्थित सभी घाटो का सौंदर्यकरण और आवश्यकता अनुसार पुनर्निर्माण कार्य भी किया जाए

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि कुंभ क्षेत्र में स्थित सभी घाटो का सौंदर्यकरण और आवश्यकता अनुसार पुनर्निर्माण कार्य भी किया जाए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में कुम्भ मेला-2027, हरिद्वार की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ से संबंधित सभी तैयारियों को अक्टूबर माह तक पूरा किया जाए। साथ ही कुंभ की आवश्यकताओं को देखते हुए सभी प्रकार के निर्माण कार्य तय समय के अंदर पूरे हों। सभी निर्माण कार्य की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। शासन स्तर पर कुंभ से संबंधित कोई भी कार्य/फाइल लंबित न रहे। किसी भी कार्य को लंबित रखने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार की प्राथमिकता है की कुंभ मेले का भव्य दिव्य और सफल आयो...

पैनेल्टी मुकदमा एवं अन्य दण्डात्मक कार्यवाही के बाद भी खास सुधार न होने पर जिला प्रशासन ने लिया कार्य अनुमति निरस्तीकरण का फैसला

उत्तराखंड
  पैनेल्टी मुकदमा एवं अन्य दण्डात्मक कार्यवाही के बाद भी खास सुधार न होने पर जिला प्रशासन ने लिया कार्य अनुमति निरस्तीकरण का फैसला     सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर शहर में किये जा रहे निर्माण कार्यों पर जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए समस्त कार्य अनुमतियों को तथा माह जनवरी में आकस्मिकता के दृष्टिगत आपदा कंट्रोल रूम से दी गई सभी कार्यालय अनुमतियों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा कार्यदाई संस्थाओं को एक दिवस के भीतर कार्यक्षेत्र से तत्काल अपनी मशीनरी निर्माण सामग्री इत्यादि हटाते हुए रोड को 10 दिन भीतर पूर्व स्थिति में लाने के निर्देश दिए है। अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधीक्षण अभियंता एनएच तथा अन्य सड़क निर्माण संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि अभियंाताओं की रोस्टरवार ड्यूटी लगाते हुए तत्काल रूप से अपनी-अपनी सड़कों के सुधा...

गीता धामी ने कहा हमारी मातृशक्ति, किसानो, स्वयं सहायता समूहों आदि को अपने उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों को प्रदर्शित करने के लिए भी एक विशिष्ट मंच प्रदान किया जा रहा है

उत्तराखंड
  गीता धामी ने कहा हमारी मातृशक्ति, किसानो, स्वयं सहायता समूहों आदि को अपने उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों को प्रदर्शित करने के लिए भी एक विशिष्ट मंच प्रदान किया जा रहा है   सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित 4 दिवसीय उत्तरायणी कौथिक महोत्सव में शनिवार को मुख्य अतिथि के रूप में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज ने प्रतिभाग किया। आचार्य महामण्डलेश्वर श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि ने कहा कि सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिक महोत्सव न केवल हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है, बल्कि यह समाज में स्नेह, सहयोग और आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने का भी एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में आपसी सद्भाव, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जीवन मूल्यों की भावना जागृत होती है...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी देव भूमि अब खेल भूमि बन रही है

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी देव भूमि अब खेल भूमि बन रही है     बिरिया मझोला खटीमा में स्वर्गीय मनीष चंद स्मृति द्वितीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के समापन एवम् पुरुस्कार वितरण समारोह में सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरित किया। टूर्नामेंट में 16 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। फाइनल मुकाबला नगला तराई खटीमा व उजालिकोट टनकपुर के बीच खेला गया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी व क्रिकेट में हाथ भी आजमाए। पहले खेलते हुए नगला तराई खटीमा ने 108 का लक्ष्य दिया जबकि उजलीकोट ने लक्ष्य प्राप्त कर 03 विकेट से जीत हासिल की। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय मनीष चंद के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की व संबोधित करते हुए कहा कल भारतीय युवा अंडर...

डीएम सविन बंसल के प्रयासों से पहले ही 5 करोड़ सीएसआर फंड से फर्नीचरयुक्त हुए सभी सरकारी विद्यालय, अब स्मार्ट क्लास की तैयारी

उत्तराखंड
  डीएम सविन बंसल के प्रयासों से पहले ही 5 करोड़ सीएसआर फंड से फर्नीचरयुक्त हुए सभी सरकारी विद्यालय, अब स्मार्ट क्लास की तैयारी     मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बंसल की विशेष पहल एवं उनके व्यक्तिगत निर्देशन में जनपद देहरादून के राजकीय संचालित माध्यमिक विद्यालयों में प्रोजेक्ट उत्कर्ष अन्तर्गत डिजिटल एवं उन्नत शिक्षण सुविधाओं के विकास हेतु एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी कदम उठाया गया है। विद्यार्थियों को आधुनिक, तकनीक-सक्षम एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा-कक्षों को स्मार्ट शिक्षण प्रणाली से सुसज्जित किए जाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। शिक्षा के आधुनिकीकरण की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ी पहल करते हुए जनपद के 168 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट शिक्षण व्यवस्था लागू...

मुख्यमंत्री धामी ने ढोल-दमाऊँ और लोकधुनों के बीच कुमाऊँनी लोकगीतों में स्वर मिलाकर सांस्कृतिक उत्साह को बढ़ाया

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने ढोल-दमाऊँ और लोकधुनों के बीच कुमाऊँनी लोकगीतों में स्वर मिलाकर सांस्कृतिक उत्साह को बढ़ाया     टनकपुर स्थित शारदा घाट में आयोजित पारंपरिक माघ खिचड़ी भोज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभाग कर प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति से जुड़ाव का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को स्वयं प्रसाद वितरित किया तथा स्थानीय नागरिकों के साथ बैठकर माघ खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय महिलाओं के साथ कुमाऊँ की प्राचीन लोक परंपरा “खड़ी होली” में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में घेरा बनाकर खड़े होकर कुमाऊँनी लोकगीत गाए, जिनमें मुख्यमंत्री ने भी स्वर मिलाया। ढोल-दमाऊँ और लोकधुनों की मधुर लय पर पूरा वातावरण भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक गौरव से ओतप्रोत हो उठा। टनकपुर की गलियों में गू...

मुख्यमंत्री धामी ने सभी नागरिकों से जनभागीदारी, सांस्कृतिक संरक्षण और विकास के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने सभी नागरिकों से जनभागीदारी, सांस्कृतिक संरक्षण और विकास के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया     माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के समग्र विकास हेतु ₹300 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यासित प्रमुख कार्यों में जनपद चम्पावत के अंतर्गत शारदा घाट पुनर्विकास (प्रथम चरण) कार्य ₹10,735 लाख, सिटी ड्रेनेज प्लान (प्रथम चरण) ₹6,649 लाख, नायर–खेरा क्षेत्र में डिजास्टर रेजिलिएन्स हेतु इकोलॉजिकल कॉरिडोर विकास ₹8,523 लाख, टनकपुर स्थित ग्राम पंचायत बस्तिया में टनकपुर–अस्कोट सीसी मार्ग पुनर्निर्माण ₹115 लाख, चम्पावत–खेतीखान मोटर मार्ग (एसएच–64) के अंतर्गत सुयालखर्क–पुनावे मिलान मार्ग का सुधारीकरण ₹320 लाख, माँ पूर्णागिरि घाटी (चूका क्षेत्र) में ...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर बनी फिल्मों और रचनात्मक प्रयासों को भविष्य में भी प्रोत्साहन देती रहेगी

Uncategorized, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर बनी फिल्मों और रचनात्मक प्रयासों को भविष्य में भी प्रोत्साहन देती रहेगी     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं। यह फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और समाज को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का संदेश देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। इस तरह की फिल्मों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता विकसित होती है, इसलिए ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर ...

उत्तरकाशी पीजी कॉलेज के इतिहास विभाग ने रचा कीर्तिमान: 5 छात्र-छात्राओं ने फहराया यूजीसी नेट का परचम

उत्तराखंड
  उत्तरकाशी पीजी कॉलेज के इतिहास विभाग ने रचा कीर्तिमान: 5 छात्र-छात्राओं ने फहराया यूजीसी नेट का परचम सीमांत जनपद उत्तरकाशी के प्रतिष्ठित राम चंद्र उनियाल राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय (RCU PG College) के नाम एक और सुनहरी उपलब्धि दर्ज हुई है। महाविद्यालय के इतिहास विभाग के पांच होनहार छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) उत्तीर्ण कर संस्थान और जिले का मान बढ़ाया है। विभाग के छात्र नवनीत कुकरेती ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सर्वोच्च अंक प्राप्त किए और नेट के साथ-साथ जेआरएफ (JRF) क्वालीफाई कर बड़ी सफलता हासिल की। इनके साथ ही अन्य चार विद्यार्थियों ने भी अपनी मेहनत से नेट परीक्षा उत्तीर्ण की: नवनीत कुकरेती (NET + JRF) विशाखा (NET) रमनदीप शाह (NET) अजीत सिंह (NET) रोबिन सिंह रावत (NET) इतिहास विभाग की इस शानदार सफलता पर विभाग प्रभारी डॉ. रमेश सिं...