Wednesday, November 4News and Media

उत्तराखंड

धामी सरकार की निष्पक्ष भर्ती नीति बनी मिसाल, 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार

उत्तराखंड
    धामी सरकार की निष्पक्ष भर्ती नीति बनी मिसाल, 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 में चयनित 182 अभ्यर्थियों तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में वैयक्तिक सहायक के पद पर चयनित 5 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्ति पत्र केवल सरकारी सेवा में प्रवेश का दस्तावेज नहीं, बल्कि सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास, अपेक्षाओं और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक अधिकारी की पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि उसकी कार्यशैली, संवेदनशीलता और जनसेव...

मुख्यमंत्री धामी बोले— डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी बोले— डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 15 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आईआरडीटी सभागार, सर्वे चौक, देहरादून में आयोजित महानगर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्रवादी चिंतन, त्याग और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान का स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना को समर्पित था। वे केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि महान शिक्षाविद्, दूरदर्शी विचारक और भारत की अखंडता के प्रखर प्रहरी थे। उन्होंने कहा कि मात्र 33 वर्ष की आयु में ...

मंत्री गणेश जोशी ने कहा—जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

उत्तराखंड
मंत्री गणेश जोशी ने कहा—जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता देहरादून, 02 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सीवर लाइन एवं पेयजल संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर अपने कैंप कार्यालय में जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में सीवर लाइनों, पेयजल आपूर्ति और पुरानी व्यवस्थाओं के जीर्णोद्धार पर विस्तार से चर्चा की गई।   बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने शक्ति कॉलोनी, नीलकंठ विहार, दून विहार, डोभालवाला, विजय कॉलोनी, राजेंद्र नगर, आर्य नगर, किशन नगर, साकेत कॉलोनी, अमन विहार, मंदाकिनी विहार, सालावाला, चिड़ौवली गढ़ी सहित अन्य वार्डों में प्रस्तावित सीवर योजनाओं एवं सीवर ट्रीटमेंट कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्...

उत्तराखण्ड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय शुरू, मदरसा बोर्ड समाप्त कर बना नया शिक्षा मॉडल : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड
उत्तराखण्ड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय शुरू, मदरसा बोर्ड समाप्त कर बना नया शिक्षा मॉडल : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मान्यता प्रमाण पत्र भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अल्पसंख्यक विद्यालयों के विद्यार्थियों को एन.सी.ई.आर.टी. की पुस्तकें भी भेंट कीं और कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा की दिशा में यह पहल विद्यार्थियों के भविष्य को मजबूत आधार प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के साथ-साथ ज्ञान, शिक्षा और आध्यात्म की समृद्ध परंपरा वाली भूमि रही है। इस पवित्र धरती ने सदियों से विश्व को ज्ञान और संस्कार का संदेश दिया है। ऐसे में राज्य...

भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का लगातार प्रहार, पर्यटन विभाग में बड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड
भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का लगातार प्रहार, पर्यटन विभाग में बड़ी कार्रवाई         देहरादून।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहा अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। पिछले पांच वर्षों से सरकार की 'जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन' नीति के तहत लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अब उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने देहरादून के जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   दीनदयाल उपाध्याय होम-स्टे योजना के तहत अनुदान जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और शिकायतों के माध्यम से सामने आए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने प्रथम दृष्टया आ...

धर्म के आधार पर नहीं, अब समान शिक्षा होगी पहचान; उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड का अंत

उत्तराखंड
धर्म के आधार पर नहीं, अब समान शिक्षा होगी पहचान; उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड का अंत     उत्तराखंड में 1 जुलाई मतलब आज से शिक्षा व्यवस्था का एक नया अध्याय शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का बहुचर्चित फैसला आज पूरी तरह लागू हो गया और इसके साथ ही उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड इतिहास का हिस्सा बन गया। अब राज्य में मदरसों सहित सभी अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का संचालन उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के माध्यम से होगा।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार कहते रहे हैं कि राज्य में शिक्षा का आधार धर्म नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, आधुनिक ज्ञान और समान अवसर होना चाहिए। उनका स्पष्ट संदेश रहा है कि हर बच्चे को ऐसी शिक्षा मिले जो उसे देश, समाज और अपने भविष्य के लिए सक्षम बनाए।   धामी सरकार का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य किसी...

5 वर्षों के सुशासन का संकल्प—मुख्यमंत्री धामी हर नागरिक तक पहुंचाएंगे त्वरित समाधान

उत्तराखंड
5 वर्षों के सुशासन का संकल्प—मुख्यमंत्री धामी हर नागरिक तक पहुंचाएंगे त्वरित समाधान       जन समस्याओं के निराकरण के लिए गत वर्ष चलाए गए ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए, प्रदेश सरकार एक बार फिर जनता के द्वार पहुंच रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 जुलाई से 15 दिन का इस विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संबंधित विभागों अधिकारी- कर्मचारी शामिल होकर, जन समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि लोगों को जन समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े, बल्कि विभाग अधिकारी कर्मचारी खुद लोगों के पास पहुंच शिकायतों का निस्तारण करें। मुख्यमंत्री की इसी सोच को केंद्र में र...

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा— जहां भी नियमों का उल्लंघन मिलेगा, वहां बिना किसी भेदभाव के होगी कार्रवाई।

उत्तराखंड
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा— जहां भी नियमों का उल्लंघन मिलेगा, वहां बिना किसी भेदभाव के होगी कार्रवाई।   मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण द्वारा विभिन्न सेक्टरों में प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में अवैध निर्माण गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के उद्देश्य से उपाध्यक्ष एमडीडीए के नेतृत्व में क्षेत्रवार निरीक्षण एवं कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन अभियानों के माध्यम से न केवल अवैध निर्माणों की पहचान की जा रही है, बल्कि स्वीकृत मानचित्रों के अनुरूप निर्माण कार्यों की भी नियमित निगरानी की जा रही है, जिससे सुनियोजित एवं नियमानुसार विकास ...

मुख्यमंत्री धामी बोले— लोहाघाट में पर्यावरण मित्रों के आवास, बनबसा में सैनिक स्मारक और पाटी में सैनिक बहुउद्देशीय केंद्र का होगा विकास।

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी बोले— लोहाघाट में पर्यावरण मित्रों के आवास, बनबसा में सैनिक स्मारक और पाटी में सैनिक बहुउद्देशीय केंद्र का होगा विकास।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चम्पावत में आयोजित भव्य कार्यक्रम में कुल ₹123.79 करोड़ की लागत से तैयार एवं प्रस्तावित 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ₹27.79 करोड़ की लागत से पूर्ण हुई 8 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹96 करोड़ की लागत से 9 नई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मा. मुख्यमंत्री ने ₹349.98 लाख की लागत से निर्मित जिम कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन किया। इस प्रोजेक्ट के तहत जनपद के विभिन्न स्थानों में जिम कॉर्बेट से संबंधित विभिन्न निर्माण कार्य, सुधारीकरण कार्य किये जा रहे है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा बस स्टेशन रोडवेज़ में निर्मित किये जा रहे सिटी सेन्टर के भूमि पूजन कार्यक्रम मे...

धामी सरकार ने सीमांत क्षेत्रों को दी बड़ी राहत, गंभीर मरीजों को अब एमआरआई के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर

उत्तराखंड
धामी सरकार ने सीमांत क्षेत्रों को दी बड़ी राहत, गंभीर मरीजों को अब एमआरआई के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र मेंअभूतपूर्व और ऐतिहासिक सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत आई.सी.आई.सी.आई फाउंडेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ के सहयोग से लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक एम.आर.आई मशीन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ उत्तराखंड ही समर्थ, आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखंड का मुख्य आधार है। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य में अस्पतालों के निर्माण के साथ उन्हें आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और प्रशिक्षित मानव संसाधन से सशक्त बनाना है।   मुख्यमंत्री ने कहा एम.आर.आ...