Monday, September 7News and Media

उत्तराखंड

कांग्रेस के समय में योजनाएं कागजों पर बनती थीं, मोदी सरकार में योजनाएं जमीन पर उतरती हैं : मुख्यमंत्री धामी 

उत्तराखंड, देहरादून
    कांग्रेस के समय में योजनाएं कागजों पर बनती थीं, मोदी सरकार में योजनाएं जमीन पर उतरती हैं : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हुआ है। उन्होंने कहा कि यह कालखंड जनकल्याण, सुशासन, सेवा, गरीब कल्याण और जन-जन के उत्थान को समर्पित रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक देवभूमिवासी की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष का एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि आगामी 7 अक्टूबर 2026...

लोहाघाट: पाटी में निर्दलीय की जीत, लेकिन धामी के प्रति निष्ठा का खुला ऐलान

उत्तराखंड
    लोहाघाट: पाटी में निर्दलीय की जीत, लेकिन धामी के प्रति निष्ठा का खुला ऐलान     *लोहाघाट।* नगर पंचायत पाटी के चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने अपनी जीत को जनता का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि उनका राजनीतिक और वैचारिक जुड़ाव भारतीय जनता पार्टी से रहा है और आगे भी बना रहेगा। जीत के बाद समर्थकों के बीच उत्साह से लबरेज नारायण लाल ने "मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद" के नारे लगाए और कहा कि वह पहले भी धामी जी के सेवक थे और भविष्य में भी उनके नेतृत्व में प्रदेश के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। नारायण लाल ने कहा कि किसी कारणवश उन्हें भाजपा का टिकट नहीं मिल पाया, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। जनता ने उन पर भरोसा जताया और भारी समर्थन देकर विजय दिलाई। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय पाटी नगर प...

पाटी नगर पंचायत में कांग्रेस की जमानत जब्त, फिर मुख्यमंत्री धामी की छवि खराब करने की कोशिश क्यों?

उत्तराखंड
पाटी नगर पंचायत में कांग्रेस की जमानत जब्त, फिर मुख्यमंत्री धामी की छवि खराब करने की कोशिश क्यों?         चंपावत जिले की नवगठित पाटी नगर पंचायत के चुनाव परिणामों को लेकर राजनीतिक भ्रम फैलाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। कुछ विपक्षी समर्थक और सोशल मीडिया हैंडल इस परिणाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हार बताने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि जमीनी और राजनीतिक वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि पाटी नगर पंचायत लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है, जहां वर्तमान में कांग्रेस का विधायक है। ऐसे में यदि किसी राजनीतिक दल की प्रतिष्ठा इस चुनाव परिणाम से प्रभावित हुई है तो वह कांग्रेस है, क्योंकि क्षेत्र उसका प्रतिनिधित्व करता है। चुनाव परिणाम में कांग्रेस का प्रदर्शन इतना कमजोर रहा कि पार्टी का उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बच...

मंत्री सुबोध उनियाल के क्षेत्र में विकास पर जनता की मुहर, भाजपा ने दर्ज की प्रभावशाली जीत

उत्तराखंड
  मंत्री सुबोध उनियाल के क्षेत्र में विकास पर जनता की मुहर, भाजपा ने दर्ज की प्रभावशाली जीत हाल ही में संपन्न नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने भाजपा के लिए मिश्रित तस्वीर पेश की है। एक ओर जहां चंपावत जिले के पाटी और ऊधमसिंह नगर क्षेत्र के गढ़ीनेगी नगर निकायों में पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी, वहीं नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र ने भाजपा के लिए बड़ी राहत का काम किया है। नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर में भाजपा ने अध्यक्ष पद सहित मजबूत बोर्ड जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा। चुनाव परिणामों के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नरेंद्रनगर ने ऐसे समय में भाजपा को मजबूती प्रदान की, जब अन्य निकायों के नतीजों ने पार्टी को कुछ हद तक निराश किया। *राजनीतिक विश्लेषकों* का मानना है कि नरेंद्रनगर में संगठन की मजबूत पकड़, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के बीच विकास कार्यों की स्व...

देश को नई दिशा देने वाले प्रधानमंत्री मोदी से मिला प्रेरक मार्गदर्शन, धामी ने कीर्तिमान पर दी हार्दिक बधाई

उत्तराखंड
  देश को नई दिशा देने वाले प्रधानमंत्री मोदी से मिला प्रेरक मार्गदर्शन, धामी ने कीर्तिमान पर दी हार्दिक बधाई       भारत मंडपम में आयोजित एनडीए कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संबोधन को सुना और उनके मार्गदर्शन को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत बताया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व देश को विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन और कार्यशैली हम सभी जनप्रतिनिधियों को जनसेवा के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकाम...

सुनियोजित विकास के लिए सख्त कदम, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अवैध निर्माणों पर दिखाई सख्ती

उत्तराखंड, बोलता वोटर
    सुनियोजित विकास के लिए सख्त कदम, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अवैध निर्माणों पर दिखाई सख्ती       राजधानी देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का अभियान लगातार तेज हो रहा है। बुधवार को जीएमएस रोड और शिमला रोड पर दो निर्माणों को सील कर प्राधिकरण ने स्पष्ट संदेश दिया कि नियमों को दरकिनार कर किए जा रहे निर्माण अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। सुनियोजित विकास और सुरक्षित शहर के लक्ष्य को लेकर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने साफ कर दिया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ सीलिंग, ध्वस्तीकरण सहित सभी वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।   बुधवार को प्राधिकरण ने दो अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया। जीएमएस रोड ...

केदारनाथ पुनर्निर्माण से चारधाम ऑल वेदर रोड तक, धामी ने सराहा प्रधानमंत्री मोदी का योगदान

उत्तराखंड
केदारनाथ पुनर्निर्माण से चारधाम ऑल वेदर रोड तक, धामी ने सराहा प्रधानमंत्री मोदी का योगदान प्रधानमंत्री जी को पत्र   श्रद्धेय प्रधानमंत्री जी, सादर प्रणाम।   प्रधानमंत्री के रूप में आपके सफल नेतृत्व के बारह वर्ष पूर्ण होने तथा स्वतंत्र भारत के इतिहास में सर्वाधिक अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने के इस ऐतिहासिक अवसर पर देवभूमि उत्तराखण्ड की समस्त जनता की ओर से मैं, आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ। यह केवल बारह वर्षों का कालखंड नहीं है, बल्कि भारत के पुनर्जागरण, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक पुनर्स्थापना, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के अभूतपूर्व उत्कर्ष का एक स्वर्णिम अध्याय है। आपके दूरदर्शी, निर्णायक और जनोन्मुखी नेतृत्व में भारत ने विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक गौरव और जनकल्याण के क्षेत्र में जो ऐतिहासिक उपलब्धियाँ अर...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर धामी ने जताया आभार, कहा—विश्व मंच पर बढ़ा भारत का गौरव

उत्तराखंड
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर धामी ने जताया आभार, कहा—विश्व मंच पर बढ़ा भारत का गौरव     *प्रधानमंत्री जी को पत्र*   श्रद्धेय प्रधानमंत्री जी, सादर प्रणाम।   प्रधानमंत्री के रूप में आपके सफल नेतृत्व के बारह वर्ष पूर्ण होने तथा स्वतंत्र भारत के इतिहास में सर्वाधिक अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने के इस ऐतिहासिक अवसर पर देवभूमि उत्तराखण्ड की समस्त जनता की ओर से मैं, आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ। यह केवल बारह वर्षों का कालखंड नहीं है, बल्कि भारत के पुनर्जागरण, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक पुनर्स्थापना, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के अभूतपूर्व उत्कर्ष का एक स्वर्णिम अध्याय है। आपके दूरदर्शी, निर्णायक और जनोन्मुखी नेतृत्व में भारत ने विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक गौरव और जनकल्याण के क्षेत्र ...

मंत्री गणेश जोशी बोले- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित किए

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मंत्री गणेश जोशी बोले- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित किए     कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर मंदिर में पीएम नरेन्द्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के उपलक्ष्य में पूजा-अर्चना कर उनके दीर्घायु जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में यह एक गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि पिछले 4399 दिनों में प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के कारण भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक आंकड़ा नहीं, ...

अतिक्रमण हटाकर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करें: धामी

उत्तराखंड
अतिक्रमण हटाकर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करें: धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मानसून सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून प्रारम्भ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन, जनसुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण तैयारी रखें।   मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मानसून के बाद 15 नवम्बर, 2026 तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आपदा प्रभावित क्षेत्रों में शेष कार्यों को मानसून शुरू होने से पहले पूरा किया जाए। पुलों, कल्वर्टों एवं ड्रेनेज सिस्टम की जांच कर आवश्यक मरम्मत कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं तथा सभी नालों एवं जल निक...