Monday, November 9News and Media

उत्तराखंड

सौरभ थपलियाल ने आज शहर में भ्रमण कर  शहर के प्रबुद्ध जनों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार भेंट कर आगामी निकाय चुनाव हेतु आशीर्वाद लिया

सौरभ थपलियाल ने आज शहर में भ्रमण कर शहर के प्रबुद्ध जनों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार भेंट कर आगामी निकाय चुनाव हेतु आशीर्वाद लिया

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
सौरभ थपलियाल ने आज शहर में भ्रमण कर शहर के प्रबुद्ध जनों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार भेंट कर आगामी निकाय चुनाव हेतु आशीर्वाद लिया देहरादून नगर निकाय चुनाव में भाजपा के महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने आज शहर में भ्रमण कर शहर के प्रबुद्ध जनों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार भेंट कर आगामी निकाय चुनाव हेतु आशीर्वाद लिया । इसी क्रम में विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भाजपा के महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल करणपुर स्थित एबीवीपी कार्यालय पहुंचे जहां विद्यार्थी परिषद के छात्रसंघ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य सम्मान किया। विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने एक पूर्व विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता को मेयर प्रत्याशी टिकट मिलने को छात्रशक्ति का सम्मान बताया। इसके बाद मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने पार...
गढ़वाल सांसद बलूनी का संकल्प  :अपने तीज – त्यौहारों, मेलों और आयोजनों में भागीदारी करें (अपना वोट अपने गांव)

गढ़वाल सांसद बलूनी का संकल्प :अपने तीज – त्यौहारों, मेलों और आयोजनों में भागीदारी करें (अपना वोट अपने गांव)

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
गढ़वाल सांसद बलूनी का संकल्प :अपने तीज - त्यौहारों, मेलों और आयोजनों में भागीदारी करें (अपना वोट अपने गांव) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और उत्तराखंड से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने आप सभी को वर्ष 2025 की ढेर सारी शुभकामनाएं दी है । सांसद बलूनी ने कहा कि भगवान बद्री विशाल से आपकी सपरिवार सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं। बलूनी ने कहा कि मित्रों, आपने और हमने जिस तरह लुप्त हो रहे हमारे महत्वपूर्ण लोक पर्व ईगास को पुनर्जीवित किया है और आज ईगास उत्तराखंड से बाहर भी अपनी पहचान बना रहा है, इसी तरह का एक महत्वपूर्ण सामाजिक संकल्प की नव वर्ष-2025 के शुभारंभ पर शुरुआत कर रहा हूं, मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप इस अभियान में भी मेरा मजबूती से साथ देंगे। मैंने कुछ वर्ष पूर्व पलायन और पहाड़ो में घटती हुई विधानसभा सीटों को लेकर "अपना वोट - अपने ...
मुख्यमंत्री आवास में नववर्ष की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री आवास में नववर्ष की शुभकामनाएं

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री आवास में नववर्ष की शुभकामनाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायकगणों, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों, भारतीय वन सेवा के अधिकारियों, प्रान्तीय सेवा के अधिकारियों एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सभी केे मंगलमय जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नव वर्ष पर हमें नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासियों के योगदान से उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जायेगा। उन्होंने सभी से राज्य के विकास में सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्उ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर गया है। उत्तराखण्ड को हर क्ष...
साल 2024 में धामी सरकार भू कानून की विसंगतियों को ठीक करने के दिशा में भी आगे बढ़ती नजर आई

साल 2024 में धामी सरकार भू कानून की विसंगतियों को ठीक करने के दिशा में भी आगे बढ़ती नजर आई

उत्तराखंड, देहरादून
साल 2024 में धामी सरकार भू कानून की विसंगतियों को ठीक करने के दिशा में भी आगे बढ़ती नजर आई सीएम धामी के ऐतिहासिक फैसले देहरादून में 12 से 15 दिसंबर के बीच 10वें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो - 2024 का आयोजन भी किया गया। इस आयोजन में 40 से अधिक देशों के विशेषज्ञों सहित छह हजार से अधिक डेलीगेट्स शामिल हुए। आयोजन में आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्धा और होम्योपैथी जैसी परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों को लोकप्रिय बनाने पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान छह हजार से अधिक डेलीगेट्स के सामने परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों पर आधारित 900 से अधिक पेपर प्रस्तुत किए गए। शहीद आश्रित अनुदान राशि बढ़ाई प्रदेश सरकार ने शहीद होने वाले सैनिकों के परिजनों को मिलने वाली अनुदान राशि भी बढ़ाकर 50 लाख कर दी है। पहले यह धनराशि 10 लाख थी, इस तरह सरकार ने अनुदान राशि में सीधे पांच गुना बढ़ोत्तरी की...
साल 2024 में पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाई अड्डे से हवाई सेवाओं का नियमित संचालन शुरू किया गया  अब 42 सीटर तक विमान उतरने लगे हैं

साल 2024 में पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाई अड्डे से हवाई सेवाओं का नियमित संचालन शुरू किया गया अब 42 सीटर तक विमान उतरने लगे हैं

देहरादून, उत्तराखंड, बोलता वोटर
साल 2024 में पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाई अड्डे से हवाई सेवाओं का नियमित संचालन शुरू किया गया अब 42 सीटर तक विमान उतरने लगे हैं। उत्तराखंड के लिए कई मायनों में अहम रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने कई ऐसे ऐतिहासिक कदम उठाए जो देशभर में छाए रहे। खासकर उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किए जाने की चर्चा पूरे देश में हुई। यही नहीं धामी सरकार ने साल 2024 में सख्त दंगारोधी कानून, राज्य आंदोलनकारियों को 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण सहित कई अन्य बड़े फैसले भी लिए। 01 - सख्त दंगा विरोधी कानून कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी में विगत आठ फरवरी को दंगे की घटना के बाद मुख्यमंत्री धामी ने दंगाइयों और उपद्रवियों से निपटने को सख्त फैसला लिया। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद राज्य में दंगारोधी लागू हो चुका है। इस कानून के तहत किसी भी तरह निजी-स...
खनन से होने वाली राजस्व प्राप्ति में वर्ष दर वर्ष वृद्धि हो रही है।

खनन से होने वाली राजस्व प्राप्ति में वर्ष दर वर्ष वृद्धि हो रही है।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
खनन से होने वाली राजस्व प्राप्ति में वर्ष दर वर्ष वृद्धि हो रही है। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार, कुशल वित्तीय प्रबंधन का उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। इस वित्तीय वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में ही खनन से 686 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति हो चुकी है, जो गत वित्तीय वर्ष के कुल राजस्व 646 करोड़ रुपए से अधिक है। प्रदेश में वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव (वित्त), सचिव वित्त की अध्यक्षता में राजस्व अर्जित करने वाले विभागों के साथ पूरे वर्ष लगातार बैठकें की जा रही हैं। जिसके अब सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। इसी क्रम में खनन से होने वाली राजस्व प्राप्ति में वर्ष दर वर्ष वृद्धि हो रही है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में खनन से कुल 397 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था। जो वित्तीय वर्ष 2023-24 ...
सीएम के अधिकारियों को निर्देश : रात्रि में सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख रास्तों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाए ताकि कोई भी अप्रिय घटना न घटे

सीएम के अधिकारियों को निर्देश : रात्रि में सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख रास्तों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाए ताकि कोई भी अप्रिय घटना न घटे

उत्तराखंड, देहरादून
सीएम के अधिकारियों को निर्देश : रात्रि में सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख रास्तों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाए ताकि कोई भी अप्रिय घटना न घटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि नव वर्ष के आगमन पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा जाय। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए वर्ष के दौरान ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उचित यातायात प्रबंधन किया जाय । पर्यटन स्थलों पर ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। रात्रि में सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख रास्तों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाए, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न घटे। मुख्यमंत्री ने शराब प...
सौम्य स्वभाव के सौरभ थपलियाल को इस बार भारतीय जनता पार्टी ने देहरादून मेयर पद का टिकट देते हुए उन पर विश्वास जताया है

सौम्य स्वभाव के सौरभ थपलियाल को इस बार भारतीय जनता पार्टी ने देहरादून मेयर पद का टिकट देते हुए उन पर विश्वास जताया है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
सौम्य स्वभाव के सौरभ थपलियाल को इस बार भारतीय जनता पार्टी ने देहरादून मेयर पद का टिकट देते हुए उन पर विश्वास जताया है उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव 2025 के लिए भाजपा-कांग्रेस ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के सभी प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. चुनाव नामांकन के आखिरी दिन कई प्रत्याशियों ने नामांकन किया. वहीं देहरादून नगर निगम सीट पर भाजपा ने मेयर प्रत्याशी के तौर पर सौरभ थपलियाल और कांग्रेस ने मेयर प्रत्याशी के तौर पर वीरेंद्र पोखरियाल को टिकट दिया है. देहरादून नगर निगम के मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने नामांकन के आखिरी दिन भाजपा महानगर कार्यालय से रैली निकालते हुए नगर निगम में पहुंचकर अपना नामांकन करवाया. भारतीय जनता पार्टी ने इस बार युवा चेहरे पर विश्वास जताते हुए छात्र राजनीति से निकले सौरभ थपलियाल पर विश्वास जताया है. इससे पहले महानगर कार्यालय में सीएम पुष्कर...
अग्निवीर भर्ती में उत्तराखंड से 4500 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

अग्निवीर भर्ती में उत्तराखंड से 4500 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
अग्निवीर भर्ती में उत्तराखंड से 4500 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मेजर जनरल मनोज तिवारी ने भेंट की। उन्होंने कहा कि अग्निवीर भर्ती में उत्तराखंड से 4500 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। 2000 रिक्त पदों पर भी जल्द भर्ती की जाएगी। मेजर जनरल मनोज तिवारी ने कहा कि आने वाली भर्तियों में भी राज्य से अधिक से अधिक युवा प्रतिभाग कर सकें, इसके लिए राज्य और जनपद स्तरों पर कैंप लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बहुल प्रदेश है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में होने वाली भर्तियों में सेना को पूरा प्रशासनिक सहयोग दिया जाएगा। सेना द्वारा राज्य में जो कैंप लगाए जाएंगे, उसमें राज्य सरकार द्वारा हर संभव सहयोग दिया जाएगा।...
प्रदेश में शीतलहर से बचाव के लिए सभी प्रभावी उपाय किये जाएं:धामी

प्रदेश में शीतलहर से बचाव के लिए सभी प्रभावी उपाय किये जाएं:धामी

उत्तराखंड, देहरादून
प्रदेश में शीतलहर से बचाव के लिए सभी प्रभावी उपाय किये जाएं:धामी प्रदेश में शीतलहर से बचाव के लिए सभी प्रभावी उपाय किये जाएं। शीतलहर से बचाव के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि जनपदों में रेन बसेरों में ठहरने वालों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। शासन के वरिष्ठ अधिकारी और जनपदों में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रेन बसेरों की व्यवस्थाओं का समय-समय पर निरीक्षण करें। शीतलहर के दृष्टिगत जरूरतमंदों को कंबल, दस्ताने, मौजे और अन्य आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध कराई जाए। जनपदों में रात्रिकाल में जिन स्थानों पर अलाव की व्यवस्थाएं की गई हैं, उसकी लोगों को विभिन्न माध्यमों से जानकारी भी दी जाए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ये निर्देश सचिवालय में शीतलहर से बचाव के लिए विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने...