Monday, November 9News and Media

उत्तराखंड

समान नागरिक संहिता कानून बनाने का काम किया जा रहा है। शीघ्र ही राज्य में सख्त भू कानून बनाने का काम भी किया जाएगा : धामी

समान नागरिक संहिता कानून बनाने का काम किया जा रहा है। शीघ्र ही राज्य में सख्त भू कानून बनाने का काम भी किया जाएगा : धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
समान नागरिक संहिता कानून बनाने का काम किया जा रहा है। शीघ्र ही राज्य में सख्त भू कानून बनाने का काम भी किया जाएगा : धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मलेथा टिहरी गढ़वाल में वीर शिरोमणि माधोसिंह भंडारी की स्मृति में आयोजित 5 दिवसीय राजकीय औद्योगिक कृषि विकास मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर विभिन्न स्कूलों एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा निकाली गई मार्च पास्ट रैली को सलामी दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मलेथा में वीर शिरोमणि माधोसिंह भंडारी के स्मारक में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा निर्मित ऐतिहासिक गूल का अवलोकन कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मलेथा चौराहे का नाम वीर शिरोमणि माधोसिंह भण्डारी के नाम पर किए जाने, वीर शिरोमणि माधोसिंह भण्डारी मेला स्थल का विस्तारीकरण किए जाने, प्राथमिक स्वा...
नववर्ष पर मुख्यमंत्री आवास में आईटीबीपी अधिकारियों का आगमन

नववर्ष पर मुख्यमंत्री आवास में आईटीबीपी अधिकारियों का आगमन

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
नववर्ष पर मुख्यमंत्री आवास में आईटीबीपी अधिकारियों का आगमन नववर्ष पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से महानिरीक्षक आईटीबीपी संजय गुंज्याल एवं आईटीबीपी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई दी। मुलाकात के दौरान महानिरीक्षक आईटीबीपी ने समसामयिक विषयों पर चर्चा करते हुए हाल ही में सब्जियां/मांस व दूरस्थ वाइब्रेंट विलेज हेतु टेली मेडिसिन पहुंचाने हेतु उत्तराखण्ड सरकार के साथ हुए एम.ओ.यू. के बारे में जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सुरक्षा/पर्यटन/वाइब्रेंट विलेज मिशन में आईटीबीपी के प्रयासों पर प्रसन्नता जताते हुए आगामी राष्ट्रीय खेलों में भी फोर्स की सहभागिता पर जोर देते हुए कहा कि शहीदों कि शहीदों के सम्मान लंबित कार्यो को तुरंत पूरा किया जायेगा।...
संलिप्तता सामने आने पर होगी कार्यवाही

संलिप्तता सामने आने पर होगी कार्यवाही

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
संलिप्तता सामने आने पर होगी कार्यवाही देहरादून दिनांक 03 जनवरी 2025, (जि.सू.का), जिला प्रशासन की टीम द्वारा आज तड़के ही रायपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम पर बड़ी कार्यवाही करते हुए गोदाम को सीज कर दिया। लीज समाप्त होेने के बाद भी वर्षों से संचालित किया जा रहा था गैस गोदाम। जिलाधिकारी सविन बंसल के के मामला संज्ञान में आते ही जांच बिठाई गई थी। उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी को सम्बन्धित विभागों से समन्वय करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे, जिसके परिपेक्ष्य में आज जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीम द्वारा इस पर कार्यवाही की गई। जिला प्रशासन के इस त्वरित एक्शन से जहां एक 95 वर्षीय बुर्जुग महिला फरियादी को न्याय मिला वहीं जिला प्रशासन के प्रति जनमानस का विश्वास बढा है। जिलाधिकारी सविन बंसल के जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम में गढीकैंट निवासी 95 वर्षीय महिला ने उनकी भू...
किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ पुष्प उत्पादन की व्यावसायिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है

किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ पुष्प उत्पादन की व्यावसायिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ पुष्प उत्पादन की व्यावसायिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में फूलों की बहुत अधिक मांग बनी रहती है जिससे प्रदेश में भी पुष्प उत्पादन से स्वरोजगार अर्जित करने की बहुत अधिक संभावना है। अतः किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ पुष्प उत्पादन की व्यावसायिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास परिसर में उन्होंने विभिन्न बागवानी कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा फूलों की विभिन्न प्रजातियों के कार्यों का अवलोकन कर ऐसे प्रयासों की सराहना की।...
मुख्यमंत्री धामी की रणनीति का असर पूरे प्रदेश के निकाय चुनाव मे दिखाई दे रहा है

मुख्यमंत्री धामी की रणनीति का असर पूरे प्रदेश के निकाय चुनाव मे दिखाई दे रहा है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी की रणनीति का असर पूरे प्रदेश के निकाय चुनाव मे दिखाई दे रहा है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रणनीति के प्रयास निकाय चुनाव में पुरे प्रदेश मे रंग लाने लगे हैं। ऊधम सिंह नगर की नगर पंचायत नानकमत्ता अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह टूरना और काबल सिंह की पत्नी मंजीत कौर के समक्ष चुनाव मैदान में कोई नहीं है। ऐसे में यह दोनों प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। सीएम के प्रयास से ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी अपने भाई के साथ पर्चा वापस ले लिया। उन्होंने निर्दल प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र जमा किए थे। नानकमत्ता पंचायत अध्यक्ष पद कांग्रेस से सुखविंदर सिंह, भाजपा से प्रेम सिंह दूरना और निर्दल से मनोज कुमार ने नामांकन पत्र जमा किए थे। मंगलवार और बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच में कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर का पर्चाखारिज हो गया तो चुनाव म...
मोबाइल की रिंग टोन में गूंजेगा राष्ट्रीय खेल का एंथम

मोबाइल की रिंग टोन में गूंजेगा राष्ट्रीय खेल का एंथम

उत्तराखंड, देहरादून
मोबाइल की रिंग टोन में गूंजेगा राष्ट्रीय खेल का एंथम 38 वें राष्ट्रीय खेल का एंथम 'आन बान शान ले, शौर्य का प्रमाण ले' जल्द ही आपको मोबाइल रिंग टोन में सुनाई दे सकता है। राष्ट्रीय खेल सचिवालय की ओर से इस संबंध में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को पत्र भेजा जा रहा है। राष्ट्रीय खेल इस महीने की 28 तारीख से शुरू होने हैं। इसके लिए प्रचार अब तेज हो रहा है। राष्ट्रीय खेल के लिए 'आन बान शान ले, शौर्य का प्रमाण ले' एंथम तैयार किया गया है। इसका शुभारंभ 15 दिसंबर 2024 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था। इस एंथम को प्रचारित प्रसारित करने के लिए कई स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। जो एंथम तैयार किया गया है, वह काफी लंबा है। ऐसे में प्रचार की दृष्टि से एंथेम के सिर्फ 30 सेकेंड के हिस्से का इस्तेमाल किया जाएगा। *कूड़ा गाड़ियों से लेकर एफएम तक का उपयोग होगा* नगर निकाय क्षेत्रों ...
कृषि विज्ञान सम्मेलन: मुख्यमंत्री ने किया पोस्टर विमोचन

कृषि विज्ञान सम्मेलन: मुख्यमंत्री ने किया पोस्टर विमोचन

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
कृषि विज्ञान सम्मेलन: मुख्यमंत्री ने किया पोस्टर विमोचन मुख्यमत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन एवं कृषि प्रदर्शनी के ब्रोशर और पोस्टर का विमोचन किया। यह कृषि महाकुंभ 20 फरवरी से 22 फरवरी 2025 को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में प्रस्तावित है जो कि राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी एवं गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के द्वारा संयुक्त रूप आयोजित किया जा रहा है इस अवसर पर गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के कुलपति प्रो. एमएस चौहान ने बताया कि 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन में 50 से अधिक देशों के 04 हजार से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन में पर्वतीय क्षेत्रों की कृषि में नवाचार, कृषि क्षेत्र में युवा पेशेवरों को बढ़ावा देने, डिजिटल एग्रीकल्चर, जलवायु परिवर्तन, ...
मुख्यमंत्री ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  उत्तराखण्ड  में शीतकालीन यात्रा प्रारंभ की गई हैजिसमें श्रद्धालु काफी संख्या में आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में शीतकालीन यात्रा प्रारंभ की गई हैजिसमें श्रद्धालु काफी संख्या में आ रहे हैं।

देहरादून, उत्तराखंड, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में शीतकालीन यात्रा प्रारंभ की गई हैजिसमें श्रद्धालु काफी संख्या में आ रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को प्रसिद्ध सिद्धपीठ सुरकंडा देवी मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मां सुरकंडा देवी के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना कर देश प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा मंदिर की परिक्रमा भी की। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के साथ बातचीत कर उनसे यात्रा के संबंध में जानकारी ली। श्रद्धालु अपने बीच मुख्यमंत्री को देखकर काफी खुश नजर आए तथा उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों से वार्ता कर उनका हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री ने स्थानीय स्वयं सहायता महिला समूहों की महिलाओं द्वारा उत्पादित स्थानीय सामग्री की खरीददारी भी की। मुख्यमंत्री ने सभी को नववर्ष क...
एसजीआरआर इंण्टर काॅलेज भोगपुर की जमीन प्रकरण :	स्कूल प्रबन्धन और श्री दरबार साहिब संगतों ने जताया गहरा रोष कहा जमीन स्कूल की, एक इंच पर भी नहीं होने देंगे कब्जा

एसजीआरआर इंण्टर काॅलेज भोगपुर की जमीन प्रकरण : स्कूल प्रबन्धन और श्री दरबार साहिब संगतों ने जताया गहरा रोष कहा जमीन स्कूल की, एक इंच पर भी नहीं होने देंगे कब्जा

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
एसजीआरआर इंण्टर काॅलेज भोगपुर की जमीन प्रकरण : स्कूल प्रबन्धन और श्री दरबार साहिब संगतों ने जताया गहरा रोष कहा जमीन स्कूल की, एक इंच पर भी नहीं होने देंगे कब्जा पूर्व डीजीपी प्रेमदत्त रतूड़ी ने भू-माफियाओं के साथ मिलकर श्री गुरु राम राय इण्टर काॅलेज की जमीन को कब्जाना चाहते हंै। यह मामला क्षेत्र मंे सुर्खियां बना हुआ है। सन् 1950 में स्थापित श्री गुरु राम राय इण्टर कॉलेज भोगपूर, देहरादून के क्रीडा स्थल (खेल मैदान) को कब्जाने की वह कोशिश कर रहे हैं। एसजीआरआर स्कूल प्रबन्धन और श्री दरबार साहिब की संगतों ने इस घटनाक्रम में गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्कूल की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं होने देंगे। श्री गुरु राम राय दरबार साहिब द्वारा ग्रामीण और निर्धन छात्रों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने के उद्देश्य से सन् 1950 में भोगपुर व रानीपोखरी क्षेत्रवासियों के लिए स...
ख़बर यही है निकाय चुनाव के समय बिट्टू कर्नाटक का कांग्रेस को छोड़ना कांग्रेस के लिए आगामी नगर निकाय चुनाव में एक बड़ी चुनौती

ख़बर यही है निकाय चुनाव के समय बिट्टू कर्नाटक का कांग्रेस को छोड़ना कांग्रेस के लिए आगामी नगर निकाय चुनाव में एक बड़ी चुनौती

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
ख़बर यही है निकाय चुनाव के समय बिट्टू कर्नाटक का कांग्रेस को छोड़ना कांग्रेस के लिए आगामी नगर निकाय चुनाव में एक बड़ी चुनौती *अल्मोड़ा में कांग्रेस को लगा भारी झटका,कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व में दर्जा मंत्री रहे बिट्टू कर्नाटक ने कांग्रेस को कहा अलविदा,कांग्रेस को बताया चंद लोगों की प्राइवेट पार्टी* अल्मोड़ा-साल के पहले दिन आज अल्मोड़ा कांग्रेस को तब भारी झटका लगा जब कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष,पूर्व में कांग्रेस के नगर से लेकर प्रदेश तक के पदों में रह चुके पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने देहरादून में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर कांग्रेस को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।निकाय चुनाव के समय बिट्टू कर्नाटक का कांग्रेस को छोड़ना कांग्रेस के लिए आगामी नगर निकाय चुनाव में एक बड़ी चुनौती बन सकता है।आपको बता देना चाहेंगे कि पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक कांग्रेस पदाध...