Sunday, November 8News and Media

उत्तराखंड

नकलविहीन व पारदर्शिता के साथ आयोजित की जायेगी बोर्ड परीक्षा : धन सिंह रावत

नकलविहीन व पारदर्शिता के साथ आयोजित की जायेगी बोर्ड परीक्षा : धन सिंह रावत

देहरादून, उत्तराखंड, बोलता वोटर
नकलविहीन व पारदर्शिता के साथ आयोजित की जायेगी बोर्ड परीक्षा : धन सिंह रावत देहरादून, 28 जनवरी 2025 विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न राजकीय विद्यालयों से लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों की अब खैर नहीं। ड्यूटी से नदारद इन शिक्षकों पर ठोस कार्रवाई के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। इसके अलावा अधिकारियों को प्रदेशभर में 10वीं व 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा नकल विहीन एवं पारदर्शिता से कराने को कहा गया है। साथ ही सीआरपी-बीआरपी एवं चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की नियुक्ति प्रक्रिया तेजी लाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये हैं। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभागीय अधिकारियों को विद्यालयों से लम्बे समय से गायब चल रहे शिक्षकों के खिलाफ बर्खास्तगी की ...
राज्य सरकार ने योग्य उम्मीदवारों और प्रतिभाओं का भविष्य बचाने के लिए राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है : धामी

राज्य सरकार ने योग्य उम्मीदवारों और प्रतिभाओं का भविष्य बचाने के लिए राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है : धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
राज्य सरकार ने योग्य उम्मीदवारों और प्रतिभाओं का भविष्य बचाने के लिए राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है : धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कुल 530 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने 352 स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला ए.एन.एम) एवं उत्तराखण्ड वन विकास निगम के 178 स्केलर के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन पूरे भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। उत्तराखंड ने देश में सबसे पहले "समान नागरिक संहिता कानून" लागू करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। ऐसे शुभ दिन सभी लोगों को नियुक्ति पत्र देना हमारे लिए भी सम्मान की बात है। नियुक्ति पा रहे सभी लो...
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करके राज्य सरकार संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ बी.आर. अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों को सच्ची भावांजलि दे रही है।

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करके राज्य सरकार संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ बी.आर. अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों को सच्ची भावांजलि दे रही है।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करके राज्य सरकार संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ बी.आर. अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों को सच्ची भावांजलि दे रही है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने की अधिकारिक घोषणा करते हुए कहा है कि आज का दिन सिर्फ उत्तराखंड के लिए ही नहीं बल्कि पूरे भारत वर्ष के लिए ऐतिहासिक है। आज से उत्तराखंड में समाज में समानता स्थापित करने के लिए, समान नागरिक संहिता लागू हो गई है। सोमवार को सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधिवत तौर पर समान नागरिक संहिता की अधिसूचना का अनावरण, यूसीसी पोर्टल ucc.uk.gov.in का भी शुभारंभ और यूसीसी नियमावली बुकलेट का विमोचन किया। यूसीसी पोर्टल पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अपने विवाह का पहला पंजीकरण कराया, जिसका प्रमा...
यह जीत एकजुटता, कड़ी मेहनत और सही दिशा में किए गए प्रयासों का प्रमाण है : जोशी

यह जीत एकजुटता, कड़ी मेहनत और सही दिशा में किए गए प्रयासों का प्रमाण है : जोशी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
यह जीत एकजुटता, कड़ी मेहनत और सही दिशा में किए गए प्रयासों का प्रमाण है : जोशी मसूरी, 25 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी पहुंचकर निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद मसूरी से भाजपा की प्रत्याशी मीरा सकलानी शानदार जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया और प्रसन्नता व्यक्त की। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किंग्रेट से गांधी चौक होते हुए पिक्चर पैलेस तक विजय जुलूस में भी शामिल हुए और मसूरीवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई जनसभाओं का परिणाम है, कि भाजपा ने निकाय चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने इसे जनता के विश्वास और समर्थन की जीत बताया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह सफलता जनता के आशीर्वाद, हमारे कार्यकर्ताओं की मे...
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में निकाय चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग और प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में निकाय चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग और प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में निकाय चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग और प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में निकाय चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग और प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने निकाय चुनाव में विजयी हुए सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि हम मिलजुल कर प्रदेश को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए कार्य करेंगे और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नगर निकायों के माध्यम से हम क्लीन और ग्रीन सिटी कांसेप्ट को धरातल पर उतारेंगे। हमारी सरकार बिजली, सड़क पानी, फुटपाथ, पार्क, ओपन जिम, कूड़ा उठान और उसका निस्तारण सहित अन्य सभी सेवाओं को जनता के...
संविधान के अंतर्गत ही हम सभी की जिम्मेदारी यह भी है कि हम न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहें : धामी

संविधान के अंतर्गत ही हम सभी की जिम्मेदारी यह भी है कि हम न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहें : धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
संविधान के अंतर्गत ही हम सभी की जिम्मेदारी यह भी है कि हम न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहें : धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान निर्माण का एक पर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण भी कराता है। यह अवसर हमें देशभक्तों के सपनों को साकार करने और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध होने का संकल्प लेने की भी प्रेरणा देता है। संविधान के अंतर्गत ही हम सभी की जिम्मेदारी यह भी है कि हम न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे...
लोहाघाट नगर पालिका,टनकपुर नगर पालिका,बनबसा नगर पंचायत इन तीनों स्थानों पर भाजपा के उम्मीदवारों की जीत से यह स्पष्ट हो गया है कि जनता ने धामी सरकार के विकास कार्यों पर भरोसा जताया

लोहाघाट नगर पालिका,टनकपुर नगर पालिका,बनबसा नगर पंचायत इन तीनों स्थानों पर भाजपा के उम्मीदवारों की जीत से यह स्पष्ट हो गया है कि जनता ने धामी सरकार के विकास कार्यों पर भरोसा जताया

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
लोहाघाट नगर पालिका,टनकपुर नगर पालिका,बनबसा नगर पंचायत इन तीनों स्थानों पर भाजपा के उम्मीदवारों की जीत से यह स्पष्ट हो गया है कि जनता ने धामी सरकार के विकास कार्यों पर भरोसा जताया चंपावत- कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ, सीएम पुष्कर धामी के जिले में चारों नगर निकाय क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी प्रचंड जीत उत्तराखंड के चंपावत जिले में हुए नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस को पूरी तरह से मात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकास योजनाओं को जनता ने सराहा और भाजपा को भारी समर्थन दिया। भाजपा ने जिले की तीनों प्रमुख सीटों पर जीत दर्ज की: लोहाघाट नगर पालिका टनकपुर नगर पालिका बनबसा नगर पंचायत इन तीनों स्थानों पर भाजपा के उम्मीदवारों की जीत से यह स्पष्ट हो गया है कि जनता ने धामी सरकार के विकास कार्यों पर भरोसा जताया है। य...
उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेल का आयोजन ग्रीन गेम्स की थीम पर किया जा रहा है:धामी

उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेल का आयोजन ग्रीन गेम्स की थीम पर किया जा रहा है:धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेल का आयोजन ग्रीन गेम्स की थीम पर किया जा रहा है:धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 28 जनवरी 2025 से उत्तराखण्ड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शनिवार को महाराणा प्रताप स्टेडियम देहरादून का स्थलीय निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ देहरादून में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि खिलाड़ियों और आगन्तुकों की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाई जाय। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ अवसर पर जनपद और ब्लॉक स्तर पर एलईडी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोग लाइव प्रसारण सुगमता से देख सकें। उन्हो...
दिल्ली में पटेलनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी  राजकुमार आनंद के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के  मुख्यमंत्री  धामी ने दिल्ली की जनता से भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की।

दिल्ली में पटेलनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार आनंद के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली की जनता से भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
दिल्ली में पटेलनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार आनंद के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली की जनता से भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की। दिल्ली, 24 जनवरी 2025 : दिल्ली में पटेलनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री राजकुमार आनंद के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली की जनता से भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की। उन्होंने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार की विफलताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि दिल्लीवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के नाम पर सिर्फ धोखा दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा, "दिल्ली में विधानसभा चुनावों में भाजपा को विजयी बनाने के लिए मुझे पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली की...
मुख्यमंत्री धामी, के मार्गदर्शन में मंडपम में उत्तराखण्ड राज्य के देवभूमि स्वरूप के प्रदर्शन के साथ ही राज्य की कला-संस्कृति एवं विशिष्ट उत्पादों के प्रदर्शन तथा बिक्री की भी व्यवस्था की गयी है।

मुख्यमंत्री धामी, के मार्गदर्शन में मंडपम में उत्तराखण्ड राज्य के देवभूमि स्वरूप के प्रदर्शन के साथ ही राज्य की कला-संस्कृति एवं विशिष्ट उत्पादों के प्रदर्शन तथा बिक्री की भी व्यवस्था की गयी है।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी, के मार्गदर्शन में मंडपम में उत्तराखण्ड राज्य के देवभूमि स्वरूप के प्रदर्शन के साथ ही राज्य की कला-संस्कृति एवं विशिष्ट उत्पादों के प्रदर्शन तथा बिक्री की भी व्यवस्था की गयी है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों एवं मार्गदर्शन में प्रयागराज में गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के पावन संगम पर 144 वर्षों बाद 13 जनवरी, 2025 से 26 फरवरी, 2025 तक आयोजित हो रहे महाकुम्भ-2025 में भव्य उत्तराखण्ड पवेलियन स्थापित किया गया है। यह आयोजन मात्र एक मेले का आयोजन न होकर भारत एवं विश्व की विभिन्न संस्कृतियों के मिलन का उत्सव है, जिसमें देश एवं विदेश के बहुभाषी तीर्थ यात्री अपने आध्यात्मिक शुद्धि के लिए एकत्रित होते हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड पवेलियन में राज्य के तीर्थ यात्रियों को आवासीय सुविधा एवं स्थानीय भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस...